एशिया हॉकी कप: भारत ने इंडोनेशिया को दी 16-0 से मात, सुपर 4 में बनाई जगह

एशिया कप 2022 अगले साल होने वाले मेन्स हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है जिसका आयोजन भारत में किया जाएगा.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा

  1. IPL 2022: RCBvsLSG: रोमांचक एलिमिनेटर में बैंगलोर 14 रन से जीता, लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर

    RCBvsLSG

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    आईपीएल के एलिमिनेटर मुक़ाबले मेंरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर हो गया है जबकि बैंगलोर क्वालिफ़ायर-2 में अब राजस्थान से भिड़ेगा. गुजरात की टीम पहले ही फ़ाइनल में पहुंच चुकी है.

    बैंगलोर ने रजत पाटीदार के तूफ़ानी शतक की बदौलत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 207 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 193 रन बना सकी और मुक़ाबला 14 रन से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

    लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 79 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

    लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और क्विंटन डीकॉक केवल छह रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मनन वोहरा आए और तेज़ 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

    वोहरा के आउट होने पर दीपक हुडा कप्तान राहुल का साथ देने उतरे और उन्होंने 26 गेंदों पर 45 रन बनाए. राहुल के साथ उन्होंने केवल 61 गेंदों पर 96 रनों की साझेदारी निभाई.

    इसके बाद पिच पर आए स्टोइनिस ने अपनी छोटी सी पारी में केवल 9 रन बनाए.

    अंतिम तीन ओवरों में लखनऊ को जीत के लिए 40 रन चाहिए थे लेकिन मैच के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जॉस हेज़लवुड ने केएल राहुल को आउट कर लखनऊ की जीत की उम्मीद ख़त्म कर दी.

    केएल राहुल ने 58 गेंदों पर 79 रनों की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े.

    अगली गेंद पर ही हेज़लवुड ने क्रुणाल पंड्या का विकेट भी ले लिया.

    इसके बाद दुश्मंता चमीरा विकेट पर आए और चार गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए लेकिन ये जीत के लिए नाकाफ़ी था.

    लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 193 रन बना सकी और मैच 14 रनों से हार गई.

    बैंगलोर की तरफ़ से जॉस हेज़लवुड ने तीन विकेट लिए तो मोहम्मद सिराज, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिले.

    रजत पाटीदार

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, रजत पाटीदार

    इससे पहले बैंगलोर की पारी में रजत पाटीदार ने 54 गेंदों पर नाबाद 112 रन और दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए और टीम का स्कोर 207 रन पर पहुंचाने में बड़ा किरदार निभाया.

    इस दौरान पाटीदार ने केवल 49 गेंदों पर अपना शतक जमाया. इन दोनों के अलावा विराट कोहली ने भी 25 रनों का योगदान दिया.

    लखनऊ की ओर से मोहसिन ख़ान, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई और आवेश ख़ान ने एक-एक विकेट लिए.

    एलिमिनेटर का यह मुक़ाबला कोलकाता में खेला जा रहा है और बारिश की वजह से खेल 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ.

    रजत पाटीदार को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

  2. कश्मीर: चरमपंथी हमले में अंबरीन भट्ट की मौत, लश्कर-ए-तयैबा पर आरोप

    अंबरीन भट्ट

    इमेज स्रोत, ani

    इमेज कैप्शन, अंबरीन भट्ट

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक महिला अंबरीन भट्ट की चरमपंथियों की फायरिंग में मौत हो गई. अंबरीन एक टीवी आर्टिस्ट थीं.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है, ''रात करीब 7:55 बजे आतंकवादियों ने एक महिला अंबरीन भट्ट पर फायरिंग की. अंबरीन के पिता का नाम खाज़िर मोहम्मद भट्ट है और वो हशरू चदूरा की रहने वाली थीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. अंबरीन के 10 साल के भांजे के हाथ में भी गोली लगी है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने हत्या पर शोक जताते हुए कहा, ''हत्यारे चरमपंथियों के अंबरीन भट्ट पर हमले से हैरान और सदमे में हूं. दुख की बात है कि अंबरीन की मौत हो गई और उनके भतीजे घायल हो गए. निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर इस तरह हमले को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है, ''इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी शामिल हैं. इलाक़े की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी गई है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  3. IPL 2022: RCBvsLSG: पाटीदार का तूफ़ानी शतक, बैंगलोर ने लखनऊ के सामने रखा 208 रनों का लक्ष्य

    रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, रजत पाटीदार ने दिनेश कार्तिक के साथ 41 गेंदों पर 92 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई

    रजत पाटीदार के 49 गेंदों पर तूफ़ानी शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा है.

    इस मुक़ाबले में जो भी टीम हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम को क्वालिफ़ायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के साथ मुक़ाबला करना होगा.

    टॉस जीत कर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान फाफ डुप्लेसी बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए. तब टीम का स्कोर केवल चार रन था.

    इसके बाद पिच पर आए इस मैच के हीरो रजत पाटीदार. पाटीदार ने पहले विराट कोहली (25 रन) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई.

    फिर दिनेश कार्तिक के साथ केवल 41 गेंदों पर 92 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई.

    पाटीदार 54 गेंदों पर 112 रन बना कर नॉट आउट रहे तो दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर 37 रन बनाए.

    लखनऊ की ओर से मोहसिन ख़ान, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई और आवेश ख़ान ने एक-एक विकेट लिए.

    एलिमिनेटर का यह मुक़ाबला कोलकाता में खेला जा रहा है और बारिश की वजह से खेल 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ.

  4. क्या राहुल गांधी ने ब्रिटेन दौर के लिए नहीं ली थी अनुमति, कांग्रेस ने दिया जवाब

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, RAHULGANDHI/TWITTER

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन दौरे के लिए अनुमति को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि सांसदों को प्रधानमंत्री या सरकार से राजनीतिक अनुमति की ज़रूरत नहीं होती है.

    उन्होंने एक पत्रकार के ट्वीट के जवाब में लिखा, ''सांसदों को प्रधानमंत्री या सरकार से राजनीतिक अनुमति की ज़रूरत नहीं होती है जब तक कि वो आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा ना हों. कृप्या पीएमओ के टीवी चैनलों को भेजे गए व्हाट्सऐप सुझावों को आंख बंद करके ना मानें. हम आपसे बेहतर प्रयासों की उम्मीद करते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी थी कि अपने हालिया ब्रिटेन दौरे के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया था और राजनीतिक अनुमति नहीं ली थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राहुल गांधी का ब्रिटेन दौरा विवादों से घिरा रहा है. लंदन में एक कार्यक्रम 'आईडियाज़ ऑफ़ इंडिया' में कही गईं राहुल गांधी की बातें भी विवादित रही थीं.

    उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र ख़तरे में है. बीजेपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है और एक चिंगारी से आग भड़क सकती है.

    बीजेपी ने इन बयानों को लेकर राहुल गांधी पर देश विरोधी बातें कहने का आरोप लगाया था जबकि कांग्रेस ने इससे इनकार किया था.

    वहीं, बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन से मुलाक़ात की तस्वीर ट्वीट की. उन्होंने लिखा, ''जेरेमी भारत के लिए अपनी नापसंदगी के लिए जाने जाते हैं, वो कश्मीर के अलगाव की वकालत करते हैं और स्पष्ट रूप से हिंदू विरोधी हैं. गांधी को आखिरकार अपने विदेशी सहयोगी मिल गए, जो उन्हीं की तरह भारत को बदनाम करते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस पर रणदीप सुरजेवाला ने जवाब था, ''हमसे अलग विचार रखने वाले व्यक्ति के साथ तस्वीर लेना कोई अपराध या आंतक नहीं है जैसा कि दिखाया जा रहा है. अगर यही मानक है तो क्यों पीएम पाकिस्तान में पीएम नवाज़ शरीफ़ से मिलने गए थे. क्या सरकार ये वादा कर करेगी कि वो अमेरिका के अलग विचार रखने वाले किसी व्यक्ति से नहीं मिलेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  5. कार्ति चिदंबरम के ख़िलाफ़ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

    कार्ति चिदंबरम

    इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य लोगों के ख़िलाफ़ वीज़ा घोटाले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का मामला दर्ज किया है.

    उन पर चीनी नागरिकों से पैसा लेकर वीज़ा दिलाने का आरोप है. उस समय उनके पिता पी चिदंबरम कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री थे.

    इस मामले में पहले ही सीबीआई ने एफ़आईआर दर्ज की है. अधिकारियों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एफ़आईआर को आधार बनाकर कार्ति चिदबंरम के ख़िलाफ़ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

    इस मामले में आरोप है कि वेदांता ग्रुप की कंपनी तलवांडी साबो पावर लिमिटेड के एक उच्च अधिकारी ने कार्ति चिदंबरम और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) एस. भास्कर रमनको 50 लाख रुपये रिश्वत दी गई थी. कंपनी पंजाब में एक पावर प्लांट बनाना चाहती थी.

  6. टेक्सस शूटिंग: कितना भयावह था मंजर

    स्कूल में फायरिंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के टेक्सस में एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी में 19 बच्चों और दो लोगों की मौत हुई है.

    यूवाल्डे शहर में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में एक 18 वर्षीय संदिग्ध बंदूक़धारी सेल्वाडोर रामोस ने इस घटना को अंजाम दिया.

    संदिग्ध ने सेमी-ऑटोमेटिक राइफ़ल और हैंडगन ले रखी थी. ये गोलीबारी प्राइमरी स्कूल में हुई जहां पर पांच साल से लेकर 11 साल की आयु के बच्चे थे. वो भयावह मंज़र तस्वीरों में...

  7. यासीन मलिक की सज़ा पर चरमपंथी हमले में मारे गए वायु सेना अधिकारी की पत्नी ने क्या कहा

    मृतक वायु सेना अधिकारी रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मृतक वायु सेना अधिकारी रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना

    चरमपंथी हमले में मारे गए वायु सेना अधिकारी रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मिली सज़ा पर कहा है कि वो इस फ़ैसले का सम्मान करती हैं लेकिन इससे संतुष्ट नहीं हैं.

    ये चरमपंथी हमला वर्ष 1990 में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था. यासीन मलिक के संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ़्रंट पर इस हमले का आरोप है.

    निर्मल खन्ना ने कहा, ''जो भी न्यायाधीश ने अपनी बुद्धि और तथ्यों के आधार पर सज़ा दी है मैं उसका सम्मान करती हूं क्योंकि वो मुझसे बेहतर जानते हैं कि इस मामले में कौन सी सज़ा देनी चाहिए. हो सकता है कि उम्र कैद के दौरान ही उनको कई ऐसी चीज़ें और चाहिए जो वो पता लगाते रहेंगे. मेरी बुद्धि तो इतनी बात कहती है कि अभी हुकुमतों ने अपना काम करना है. मैं पूरी तरह आश्ववस्त हूं कि मुझे न्याय मिलेगा.''

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''ये उसके (यासीन मलिक) किए आतंकी हमलों के पीड़ितों के लिए न्याय है. कुछ हो सकता है कि संतुष्ट हों लेकिन मैं संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि मैं उसके लिए मौत की सज़ा चाहती हूं.''

    एनआईए की एक अदालत ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फ़ंडिंग के मामलों में दोषी क़रार दिया है. अदालत ने उन्हें उम्र कैद की सज़ा सुनाई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. डाकघर में जमा लाखों रुपये उप डाकपाल ने आईपीएल के सट्टे में लगा दिए

    किशोरी बाई

    इमेज स्रोत, BBC/SHUREH_NIAZI

    इमेज कैप्शन, किशोरी बाई

    बत्तीस साल की वर्षा सोलंकी दो छोटे बच्चों की मां है और इस वक़्त मध्य प्रदेश के बीना शहर में अधिकारियों से मिलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है.

    वजह यह है कि उनके पति की मौत के बाद पिछले साल साढ़े छह लाख रुपये का जो फिक्स्ड डिपॉजिट उनके नाम पर बीना पोस्ट ऑफिस में किया गया था उसे उप डाकपाल ने उड़ा दिया है.

    अभी तक तकरीबन 15 लोग इस मामले में सामने आ चुके है जिनके पैसे बिना बताए उनके खाते से निकाले जा चुके हैं. पढ़ें, पूरी रिपोर्ट

  9. IPL 2022: RCBvsLSG: बारिश से टॉस में देरी, लखनऊ ने किया पहले फील्डिंग का फ़ैसला

    Eliminator, RCBvsLSG, LSGvsRCB, प्लेऑफ़, आईपीएल, IPL 2022, आईपीएल 2022

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुक़ाबले में बारिश की वजह से टॉस में हुई देरी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फ़ैसला लिया है.

    रॉयल चैलेंज़र्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुक़ाबले में टॉस 7 बजे शाम को होना था और खेल 7.30 बजे से शुरू होना था लेकिन कोलकाता में बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई.

    बारिश रुकने के बाद टॉस 7.50 बजे हुआ जबकि मैच की शुरुआत 8.10 बजे होगी.

  10. यासीन मलिक को उम्र कैद की सज़ा, पाक पीएम ने कहा काला दिन

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में उम्र कैद की सज़ा सुनाए जाने का विरोध किया है.

    उन्होंने ट्वीट करके इसे भारतीय लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली के लिए काला दिन करार दिया है.

    शहबाज़ शरीफ़ ने ट्वीट किया, ''आज भारतीय लोकतंत्र और उसकी न्यायिक प्रणाली के लिए काला दिन है. भारत यासीन मलिक को शारीरिक तौर पर जेल में डाल सकता है लेकिन आज़ादी के जिस विचार के लिए वो जाने जाते हैं उस विचार को कैद नहीं किया जा सकता. एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी को आजीवन कारावास देना कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को नया प्रोत्साहन देगा.''

    यासीन मलिक को एनआईए की एक अदालत ने टेरर फ़ंडिंग के मामलों में दोषी क़रार देते हुए उम्र कैद की सज़ा सुनाई है.

    यासीन मलिक पर देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने, आपराधिक साज़िश रचने और ग़ैरक़ानूनी गतिविधियों में शामिल होने जैसे संगीन आरोप थे. उन्होंने अदालत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    बुधवार को बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन दिनभर सुनिए फैसल मोहम्मद से

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, यासीन मलिक को लेकर श्रीनगर का कुछ हिस्सा बंद

    कश्मीर

    इमेज स्रोत, Syed Shahriyar

    कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी यानी एनआईए की विशेष अदालत ने बुधवार को आतंकवादियों को मदद पहुँचाने के मामले में उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है.

    इस मामले में 19 मई को दिल्ली की एनआईए अदालत ने दोषी ठहराया था. यासीन मलिक को लेकर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में बंद का माहौल है.

    श्रीनगर के लाल चौक में इलाक़े में सारी दुकानें बंद हैं और सड़कों पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है. हालांकि सार्वजनिक परिवहन बंद नहीं किया गया है. लाल चौक के पास ही यासीन मलिक का घर है.

    कश्मीर

    इमेज स्रोत, Faizan Mir

  13. राहुल गांधी से सवाल और उनकी चुप्पी के बाद का जवाब

  14. कपिल सिब्बल के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस ने का यह जवाब

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

    पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के कांग्रेस छोड़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारी पार्टी से लोग आते-जाते रहते हैं.

    वेणुगोपाल ने कहा, ''उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को पहले ही पत्र लिख दिया था. पत्र में उन्होंने लिखा था कि वो कांग्रेस के सिद्धांतों में दृढ़ विश्वास रखते हैं. उन्होंने कुछ और नहीं कहा. उन्हें अपनी स्थिति तय करने दें, तब मैं कुछ कह सकता हूँ. त्याग पत्र बहुत उच्च स्तर का है. हमारी पार्टी से लोग आते-जाते रहते हैं. ये एक बड़ी पार्टी है. कुछ पार्टी छोड़ रहे हैं. कुछ दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं. मैं पार्टी छोड़ने वालों को दोष नहीं देने जा रहा हूं. कांग्रेस में बहुत बड़ी जगह है.''

    उन्होंने कहा, ''पार्टी का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा. कई तरह के दिशानिर्देश आने वाले हैं. हर व्यक्ति के पास कोई ना कोई काम होगा.''

    कपिल सिब्बल ने बुधवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि वो 16 मई को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कपिल सिब्बल ने कहा कि वह विपक्ष में रहकर एक गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि मोदी सरकार का विरोध किया जा सके. कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी सरकार का 2024 में साझा विरोध होना चाहिए.

    वहीं, पिछले साल जून में यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले जितिन प्रसाद ने कपिल सिब्बल के पुराने ट्वीट को टैग करते हुए उन पर तंज किया है.

    कपिल सिब्बल ने जितिन प्रसाद के लिए लिखा था, ''सवाल ये है कि क्या उन्हें बीजेपी से प्रसाद मिलेगा या ये सिर्फ़ यूपी चुनाव के लिए है. अगर विचारधारा ना हो तो बदलाव आसान होता है.''

    अब जितिन प्रसाद ने लिखा है, ''मिस्टर सिब्बल प्रसाद कैसा है?''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कपिल सिब्बल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सांसदी के लिए पर्चा भरा है. उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी का समर्थन समाजवादी पार्टी समेत कई दलों से मिल रहा है. कपिल सिब्बल कांग्रेस के नाराज़ धड़ा जी-23 के अहम हिस्सा थे. वह पार्टी से लंबे समय से नाराज़ चल रहे थे.

    कपिल सिब्बल जब राज्यसभा के लिए नामांकन भर रहे थे तो उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी थे. सिब्बल की क़रीबी एक वकील के तौर पर अखिलेश यादव के परिवार से पहले से ही रही है. शिवपाल यादव से जब विवाद हुआ था और समाजवादी पार्टी बँटी हुई दिख रही थी, तब सिब्बल ने कहा था कि साइकिल चुनाव चिह्न अखिलेश को ही मिलना चाहिए.

  15. केशव प्रसाद मौर्य पर विधानसभा में बुरे भड़के अखिलेश यादव, योगी ने किया बीच-बचाव

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बीच तीखी कहासुनी हुई.

    अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य निशाना साधते हुए कह रहे थे, ''ये पाँच साल से सत्ता में नहीं थे और फिर पाँच साल सत्ता में नहीं रहेंगे. अब 2027 में चुनाव होगा और उसमें भी हारेंगे. अभी इस समय कोई भविष्य नहीं है. लेकिन सड़क किसने बनाई है, एक्सप्रेसवे किसने बनाया और मेट्रो किसने बनाई है; जैसे लगता है कि इन्होंने सैफई की ज़मीन बेचकर सबकुछ बनवाया था.''

    केशव प्रसाद मौर्या की इस टिप्पणी पर विधानसभा में बैठे अखिलेश यादव आगबबूला हो गए. अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को जवाब देते हुए कहा, ''तुम अपने पिताजी से पैसे लाते हो बनाने के लिए. ये क्या बात है?''

    अखिलेश यादव की इस टिप्पणी पर सदन में हंगामा होने लगा. हंगामे के बाद बीच बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए.

    योगी ने कहा, ''हमारी सहमति-असहमति हो सकती है लेकिन असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. सदन की मर्यादा का ख़याल हमें रखना चाहिए. जब उपमुख्यमंत्री बोल रहे हैं तो बीच में उठकर धमकी देना ठीक नहीं है. माननीय नेता प्रतिपक्ष सबसे बड़े दल के नेता हैं और उन्हें असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. यासीन मलिक को लेकर पाकिस्तान के लोग क्या कह रहे?

    यासीन मलिक

    इमेज स्रोत, AFP

    कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को लेकर पाकिस्तान से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है. यासीन मलिक को दिल्ली की एक अदालत ने आतंकवाद को फंडिंग करने के मामले में 19 मई को दोषी ठहराया था. यासीन मलिक को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई गई है.

    पाकिस्तान के लोग यासीन मलिक का समर्थन कर रहे हैं. इनका कहना है कि भारत ने यासीन मलिक पर झूठे मुक़दमे दर्ज कराए थे. पाकिस्तान के लोग भारत पर मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं.

    यासीन मलिक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ''भारत के भयंकर मानवाधिकार उल्लंघन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाली आवाज़ों को दबाने की भारत की लगातार कोशिशें बेकार हैं. यासीन मलिक के ख़िलाफ़ लगाए गए झूठे आरोप कश्मीर की आज़ादी के संघर्ष को रोक नहीं सकते. संयुक्त राष्ट्र से कश्मीरी नेताओं के ख़िलाफ़ इस पक्षपाती और अवैध सुनवाई पर ध्यान देने की अपील है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने शाहिद अफ़रीदी को जवाब देते हुए लिखा है, ''प्रिय शाहिद अफ़रीदी वो कोर्ट में रिकॉर्ड पर दोषी सिद्ध हुए हैं. आपकी जन्मतिथि की तरह सब कुछ भ्रामक नहीं होता.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने महिलाओं की नारेबाज़ी का एक वीडियो डालते हुए ट्वीट किया है, ''डर का कोई निशान नहीं. मैसुमा श्रीनगर में ये यासीन मलिक का घर है, जहां आज़ादी के समर्थन में कश्मीरी महिलाएं नारे लगा रही हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने यासीन मलिक पर फ़ैसले को 'शर्मनाक' और 'न्यायिक आतंकवाद' कहा है.

    उन्होंने ट्वीट किया, ''शर्मनाक, भारतीय कंगारू कोर्ट का न्यायिक आतंकवाद निंदनीय है. दुनिया को जाग जाना चाहिए इससे पहले की मोदी के तहत भारत कभी ना बदलने वाला फासीवादी देश बन जाए और क्षेत्र या उससे ज़्यादा के लिए गंभीर ख़तरा ना बन जाए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी यासीन मलिक को दोषी ठहराए जाने का विरोध किया था. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया था, ''कश्मीरी नेता यासीन मलिक की गैर-क़ानूनी क़ैद से लेकर झूठे आरोपों पर दोषी ठहराने तक उनके ख़िलाफ़ मोदी सरकार के फासीवादी तरीक़ों की कड़ी निंदा करता हूँ. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कश्मीर में हिंदुत्व फासीवादी मोदी शासन के सरकारी द्वारा पोषित आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी मंगलवार को ट्वीट किया था, ''हम यासीन मलिक को रिहा करने की मांग करते हैं. उन पर लगाए गए झूठे आरोप ख़त्म करने चाहिए. उन्होंने तुरंत रिहा करके अपने परिवार से मिलने देना चाहिए. भारत को कश्मीर में सभी राजनीतिक क़ैदियों को रिहा करना चाहिए और मानवाधिकार उल्लंघन को रोकना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

  17. हेनरी किसिंजर ने कहा- यूक्रेन को रूस के सामने झुक जाना चाहिए

    अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर

    इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर

    अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने कहा कि रूस के साथ एक समझौते पर पहुँचने और तीन महीनों से चल रहे युद्ध को ख़त्म करने के लिए यूक्रेन को उसे अपना एक हिस्सा दे देना चाहिए.

    हेनरी किसिंजर ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि रूस के साथ बातचीत शुरू ना होने और लगातार रूस का विरोध करने से यूरोप की स्थिरता को लेकर भयानक परिणाम हो सकते हैं. ये परिणाम लंबे समय में सामने आ सकते हैं.

    उन्होंने कहा, ''इससे पहले की तनाव और बढ़ जाए, जिससे निकलना मुश्किल हो, अगले दो महीनों में बातचीत शुरू होनी ज़रूरी है. आदर्श रूप से, विभाजन रेखा को यथास्थिति में वापस आना चाहिए. युद्ध को यहां से आगे ले जाना यूक्रेन की स्वतंत्रता की बात नहीं है बल्कि रूस के ख़िलाफ़ नया युद्ध छेड़ना है.''

    हेनरी किसिंजर ने कहा कि रूस संकट काल में महाद्वीप में शक्ति संतुलन बनाकर 400 सालों से यूरोप का अहम हिस्सा रहा है. पश्चिमी देशों को यूरोप में रूस के महत्व को याद रखना चाहिए और आवेश में कदम नहीं उठाने चाहिए. 1970 के दशक में किसिंजर राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड की सरकार में थे. किसिंजर ने युद्ध को लेकर चेतावनी दी है.

    इस साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. दोनों देशों के बीच अब तक युद्ध जारी है. रूस यूक्रेन के नेटो में शामिल होने के ख़िलाफ़ है.

  18. सऊदी अरब का विदेशी मुद्रा भंडार कितना बड़ा है?

    सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान

    इमेज स्रोत, FAYEZ NURELDINE/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान

    सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान ने कहा कि मंत्रालय आख़िरकार वैट कम करने को लेकर विचार करेगा. साल 2020 में वैट 15 प्रतिशत बढ़ा दिया गया था.

    साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान तेल की मांग घटने से तेल की क़ीमत कम हो गई थीं जिसका सीधा असर सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था पर पड़ा था. देश को वित्तीय संकट से बचाने के लिए वैट को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया था.

    सऊदी अरब के वित्त मंत्री ने दावोस के वर्ल्ड इकनॉमिक फ़ोरम में कहा, ''हमने वैट कम करने पर विचार करने का फ़ैसला लिया है लेकिन हम अब भी अपने विदेश मुद्रा भंडार में आई कमी की भरपाई की कोशिश कर रहे हैं.''

    मार्च 2022 में सऊदी अरब का विदेशी मुद्रा भंडार 425.8 अरब डॉलर था. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार क़रीब 650 अरब डॉलर है.

    सऊदी के वित्त मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब की आर्थिक नीति के अनुसार विदेश मुद्रा भंडार देश के सकल घरेलू उत्पाद से एक निश्चित प्रतिशत से कम नहीं हो सकता.

    दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की है. लेकिन, अब वो अपनी अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता को कम करना चाहता है. साल 2022 के बजट में कहा गया है कि इसी के फ़ायदों को देखते हुए फिज़िकल सस्टेनेबिलटी प्रोग्राम बनाया जा रहा है.

    मोहम्मद अल-जदान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, ''हम फिज़कल सस्टेनेबिलिटी पॉलिसी के निर्माण के अंतिम चरणों में है.''

    उन्होंने बताया कि सऊदी अरब ने पिछले पांच सालों में विदेशी मुद्रा भंडार से एक ट्रिलियन रियाल खर्च किए हैं जिनकी अब भी भरपाई की जा रही है.

  19. कांग्रेस छोड़ने के बाद कपिल सिब्बल ने ये बातें कही

    कपिल सिब्बल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद समाचार एजेंसी एनएनआई से कहा कि पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस के बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.

    कपिल सिब्बल ने कहा कि 30-31 साल से कांग्रेस पार्टी से वह जुड़े हुए थे और इस संबंध को तोड़ना आसान नहीं था. कपिल सिब्बल कांग्रेस के नाराज़ धड़ा जी-23 के साथ थे.

    इस धड़े में कपिल सिब्बल के अलावा शशि थरूर, ग़ुलाम नबी आज़ाद और भूपिंदर सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 16 मई को ही पार्टी को त्यागपत्र भेज दिया था.

    25 मई को इस्तीफ़े की जानकारी सिब्बल ने तब दी जब वह समाजवादी पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा.

    अभी कांग्रेस पार्टी में इस्तीफ़ों की झड़ी लगी हुई है. 14 मई को पंजाब कांग्रेस के अहम नेता सुनील जाखड़ ने और 18 मई को हार्दिक पटेल ने इस्तीफ़ा दे दिया था. कांग्रेस ने 19 मई को उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया था लेकिन इससे भी कोई ठोस समाधान नहीं निकलता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश में 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव है. समाजवादी पार्टी तीन उम्मीदवारों का नामांकन करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. मोदी-बाइडन की मुलाक़ात में यूक्रेन-रूस पर क्या बात हुई

    मोदी-बाइडन

    इमेज स्रोत, Reuters

    क्वॉड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुँचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात की.

    इस दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका और भारत के बीच समावेशी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में आई प्रगति की समीक्षा की और दुनिया को सुरक्षित, समृद्ध बनाए रखने के लिए फिर से प्रतिबद्धता जताई.

    इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध की एक बार फिर से निंदा की. दोनों नेताओं के बीच युद्ध से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता पहुँचाने, युद्ध की वजह से हुई क्षति को कम करने और ख़ासतौर पर इसके कारण ऊर्जा और खाद्य उत्पादों की बढ़ी कीमतों को लेकर चर्चा हुई.

    व्हाइट हाउस ने मोदी-बाइडन की मुलाकात को लेकर जारी किए बयान में बताया है कि दोनों नेताओं के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और नई अहम तकनीकी के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई.

    इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क में शामिल होने के भारत के फैसले का स्वाग किया और कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत के सहयोग से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खुला, समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी.

    अमेरिका ने भारत की छह टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब में शामिल होने की भी योजना बनाई है. इसके तहत साल 2022 में ही 25 संयुक्त शोध परियोजनाओं को मदद मिलेगी.