विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल, राष्ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी

अनिल बैजल के इस्‍तीफ़ा देने के बाद सक्‍सेना की इस पद पर नियुक्ति की गई है. बैजल ने पिछले सप्‍ताह निजी कारणों से इस्‍तीफा दे दिया था.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा, रजनीश कुमार and दीपक मंडल

  1. आज़म ख़ान ने कहा- पुलिसवालों ने अंडरग्राउंड होने के लिए कहा, कभी भी हो सकता है एनकाउंटर

    आज़म ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक आज़म ख़ान ने दावा किया है कि जेल में उन्हें पुलिसवालों ने अंडरग्राउंड होने की सलाह दी थी और ये भी चेताया था कि कभी उनका एनकाउंटर हो सकता है.

    बीते सप्ताह जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव की बुलाई विधायकों की बैठक में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर शामिल नहीं हुए थे. हालाँकि, इसके बाद वो जेल में बंद समर्थकों से मिलने रामपुर की ज़िला जेल में अपने बेटे अब्दुल्ला आज़म के साथ पहुँचे थे.

    मीडिया से बातचीत के दौरान आज़म ख़ान ने कहा, "जेल में इंस्पेक्टर ये थ्रेट दे सकता है कि भूमिगत हो जाइएगा, आपपर बहुत मुकदमे हैं, ऐसा न हो कहीं आपका एनकाउंटर हो जाए."

    आज़म ख़ान ने इसके बाद कहा, "जब इतने ख़तरे हैं तो ये कहना कि मेरा सफ़र कहाँ तक है, मुश्किल है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आज़म ख़ान पर 88 केस दर्ज हैं. ख़ान 20 मई को ही सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं. हालांकि, इसके बाद से ही उनके और अखिलेश यादव के बीच तनाव की ख़बरें भी चर्चा में हैं.

    सोमवार को आज़म ख़ान और उनके बेटे अबदुल्ला आज़म ख़ान ने यूपी विधानसभा पहुंचकर, विधायक पद की शपथ ली है. आज़म ख़ान ने जेल से ही चुनाव लड़ा था और वो जीते भी थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. ज्ञानवापी विवाद पर वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट जज आज करेंगे सुनवाई

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, वाराणसी
    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, ANI

    शुक्रवार के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ज्ञानवापी मामले की सुनवाई बनारस के ज़िला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेष करेंगे.

    ज्ञानवापी से जुड़ी एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट, याचिका, तमाम अर्ज़ियाँ और उन पर निचली अदालत के आदेश अब ज़िला जज की अदालत को सुपुर्द कर दिए गए हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले की संवेदनशीलता और पेचीदगी को देखते हुए उसकी सुनवाई एक वरिष्ठ और तजुर्बेदार न्यायिक अधिकारी के द्वारा होनी चाहिए. ऐसा कहते हुए उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीज़न से मामले लेकर ज़िला जज को सौंप दिया.

    कोर्ट ने यह भी कहा कि ज़िला जज अपने सभी आदेश वादी प्रतिवादी दोनों को सुनाने के बाद ही पारित करेगी.

    गौरतलब है कि अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद के वकीलों ने कोर्ट से कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद में बरामद हुए 'शिवलिंग' के बाद वज़ूख़ाने को सील करने का आदेश एक तरफा था और बगैर उनका पक्ष सुने पारित किया गया था.

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट: पहले तय हो कि दाखिल वाद बनता है या नहीं

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि सबसे पहले ज़िला जज को अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद की अर्ज़ी पर सुनवाई करनी है.

    अर्ज़ी में मस्जिद समिति ने सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) के आर्डर 7 रूल 11 के तहत महिला याचिकाकर्ताओं के माँ गौरी की पूजा अर्चना के वाद को चुनौती दी है.

    तो आखिरकार क्या है CPC का ऑर्डर 7 रूल 11 जिसके तहत मुस्लिम पक्ष ने वाद को दी है चुनौती? बनारस ज़िला अदालत के वकील नित्यानंद राय इसे समझाते हुए कहते है, "इस नियम के तहत किसी सिविल मामले के दावे को विपक्षी चुनौती दे सकता है. इसमें मस्जिद समिति का दावा है की हिन्दू पक्ष की मांग के विरोध में 1991 का उपासना स्थल अधिनियम का मौजूदा कानून है इसलिए इस हिन्दू पक्ष का वाद नहीं बनता है, और इसे शुरुआती चरण में ही खारिज कर देना चाहिए."

    बता दें कि 1991 का उपासना स्थल क़ानून कहता है कि भारत में 15 अगस्त 1947 को जो धार्मिक स्थान जिस स्वरूप में था, वह उसी स्वरूप में रहेगा, उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

    तो सबसे पहले बनारस के ज़िला जज को सुनवाई कर यह तय करना पड़ेगा कि महिला याचिकाकर्ताओं की याचिका उपासना कानून स्थल (1991) का उल्लंघन करती है या नहीं.

    अगर ज़िला जज यह पाते हैं कि यह याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती तो हिन्दू पक्ष के पास ऐसे फैसले को उच्च अदालतों में चुनौती देने की खुली छूट होगी

  3. 10 लाख आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ ने किया सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

    आशा कार्यकर्ता

    इमेज स्रोत, TWITTER/WHO

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) नेभारत की दस लाख महिला आशा कार्यकर्ताओं को ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया है.

    इस सम्मान पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है और आशा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आशा कार्यकर्ताओं को ये सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए और कोरोना महामारी के खिलाफ उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मिला है.

    डब्ल्यूएचओ ने सम्मान का एलान करते हुए ट्वीट किया, "हिंदी में आशा का मतलब उम्मीद है. ये स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य संबंधी मदद मुहैया कराते हैं. इसके अतिरिक्त ये हाइपरटेंशन, टीबी और पोषण से, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी परामर्श देते हैं."

    मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संक्षेप में आशा कहा जाता है. आशा कार्यकर्ताओं का काम ग्रामीण इलाकों में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से गरीब महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ देना और साथ ही लोगों को जागरूक करना है.

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस सम्मान पर ट्वीट किया, "WHO महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित होने पर आशा कार्यकर्ताओं को बधाई. आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा वितरण में सबसे आगे हैं. उन्होंने COVID19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए देश की प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम बनते ही एंथनी अल्बनीज़ ने चीन से विवाद पर क्या कहा

    एंथनी एल्बनीज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एंथनी एल्बनीज़

    ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा है कि चीन के साथ रिश्ते "मुश्किल दौर" में रहेंगे. उन्होंने ये बयान क्वॉड देशों की बैठक में शामिल होने के लिए टोक्यो रवाना होने से पहले दिया.

    टोक्यो में क्वॉड समूह यानी ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के शीर्ष नेताओं की बैठक होनी है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अल्बनीज़ ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया नहीं, चीन बदला है और ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा अपने मूल्यों का सम्मान किया है और मेरी अगुवाई वाली सरकार में ये आगे भी जारी रहेगा."

    अल्बनीज़ ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बने हैं. ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच कारोबार, कोरोना की उत्पत्ति सहित कई मुद्दों पर विवाद के कारण दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में वोटों की गिनती जारी रहने के बीच एल्बनीज़ ने पीएम पद की शपथ ली है ताकि वो क्वॉड देशों की बैठक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर सकें.

    अल्बनीज़ बीते नौ सालों से विपक्ष में रहे हैं. वो स्कॉट मॉरिसन को हराकर ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम बने हैं.

  5. कोरोना, मंकीपॉक्स और यूक्रेन युद्ध को डब्ल्यूएचओ ने बताया दुनिया के लिए कठिन चुनौती

    मंकीपॉक्स

    इमेज स्रोत, Reuters

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख ने चेताया है कि दुनिया इस समय कठिन चुनौतियों से जूझ रही है, जिनमें कोरोना, मंकीपॉक्स और यूक्रेन में चल रहा युद्ध शामिल है.

    डॉ टेड्रोस एडनम गेब्रियेसस ने जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान ये बयान दिया. ये सभी विशेषज्ञ अफ्रीका के बाहर दुनिया के 15 देशों में फैल चुके मंकीपॉक्स पर वार्ता के लिए जुटे थे.

    अभी तक यूरोप, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इसराइल में मंकीपॉक्स के 80 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है.

    रविवार को वार्ता की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ चीफ़ ने कहा, "बेशक कोरोना महामारी ही दुनिया में एकमात्र संकट नहीं है."

    उन्होंने कहा, "हम बीमारी, सूखा, भुखमरी और युद्ध जैसे भयंकर संकट से जूझ रहे हैं, जिसे जलवायु परिवर्तन, गैर-बराबरी और भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से और बल मिल रहा है."

    यूके में मंकीपॉक्स का पहला मामला मिलने के बाद ये वायरस यूरोप के कई अन्य देशों में भी पाया गया है. स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, बेल्जियम, फ़्रांस, नीदरलैंड, इटली और स्वीडन ने भी मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि की है. रविवार को ऑस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड में भी मंकीपॉक्स के मामले मिले हैं.

  6. असम में बाढ़ से तबाही, 'घर छोड़कर नहीं भागती तो ज़िंदा नहीं बचती': ग्राउंड रिपोर्ट

  7. दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुँचे पीएम मोदी, क्वॉड देशों के नेताओं से करेंगे मुलाक़ात

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, TWITTER/NARENDRA MODI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिनों के लिए जापान के दौरे पर पहुँचे हैं. मोदी यहाँ क्वॉड देशों के नेताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे.

    टोक्यो पहुँचने पर पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने ज़ोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ जापानी बच्चों से भी मुलाक़ात की, जो हिंदी में बात कर रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस दौरान जापान में रहने वाले भारतीयों ने पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी का स्वागत किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    टोक्यो में 24 मई को क्वॉड देशों की बैठक होनी है. मोदी जापानी पीएम फ़ुमियो किशिदा के न्योते पर टोक्यो पहुँचे हैं. यहाँ क्वॉड देशों के नेताओं से वार्ता से इतर मोदी जापानी कारोबारियों और भारतीय प्रवासियों से भी मिलेंगे.

    मार्च 2021 में पहली वर्चुअल मीटिंग के बाद क्वॉड देशों के नेता चौथी बार मिल रहे हैं. चारों देशों के नेताओं ने सितंबर 2021 में पहली बार आमने-सामने वॉशिंगटन में मुलाक़ात की थी.

    क्वॉड देशों में भारत के अलावा अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.

  8. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    दिल्ली बारिश

    इमेज स्रोत, ANI

    कई हफ़्तों की गर्मी और लू के बाद राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है.

    रविवार देर शाम से ही बादल रहने से दिल्ली में तापमान कम हुआ था. ख़राब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है.

    भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं भी तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी.

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है. दिल्ली में तेज़ हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ भी गिर गए.

    मौसम विभाग के मुताबिक़, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों तक हल्की से तेज़ बारिश जारी रहेगी. इन इलाकों में बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा जालेसर, भिवाड़ी, तिज़ारा, खैरथल नगर, डीग, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल आदि शामिल हैं.

    इसके अलावा हरियाणा के जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, मेहम, सोनीपत, खरखौदा, यूपी के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नज़ीबाबाद, शामली, मुज़्जफ़्फ़रनगर, कंधला, बिजनौर, खटौली, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत में भी अगले दो घंटों तक बारिश होने का अनुमान है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मौसम ख़राब होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट कर के उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी दी है और यात्रियों से संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का आग्रह किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 22 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.