विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल, राष्ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी

इमेज स्रोत, @ChairmanKvic
विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उप राज्यपाल होंगे. राष्ट्रपति ने एक अधिसूचना जारी कर विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के नया उप राज्यपाल बनाने की घोषणा की है.
अनिल बैजल के इस्तीफ़ा देने के बाद सक्सेना की इस पद पर नियुक्ति की गई है. बैजल ने पिछले सप्ताह निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था.
बैजल ने नजीब जंग के इस्तीफे के बाद दिसंबर 2016 में दिल्ली के उप राज्यपाल का पद संभाला था. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों की वजह से बैजल का नाम चर्चा में रहा.

इमेज स्रोत, Rashtrapati Bhavan
बैजल ने नजीब जंग के इस्तीफ़े के बाद दिसंबर 2016 में दिल्ली के उप राज्यपाल का पद संभाला था. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों की वजह से बैजल का नाम चर्चा में रहा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विनय कुमार सक्सेना को उप राज्यपाल बनाए जाने का स्वागत किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त




















