कांग्रेस संगठन में 50% तक बढ़ाया जा सकता है एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व
राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का ''नव संकल्प चिंतन शिविर'' चल रहा है.
जहां पार्टी संगठन को लेकर भी अलग-अलग बदलाव पर चर्चा की जा रही है. अब ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में हर स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 50% प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं.
कांग्रेस नेता के राजू ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया है कि इस शिविर के लिए गठित सामाजिक न्याय और आधिकारिता समिति से जुड़े पैनल ने ये फ़ैसला लिया है. शिविर के लिए ऐसे ही कई समितियों का गठन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया है.
के राजू का कहना है कि एससी, एसटी, ओबीासी और अल्पसंख्यों के लिए 50% प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के फैसले को अब कांग्रेस वर्किंग कमिटी से मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि पैनल, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक सामाजिक न्याय सलाहकार परिषद स्थापित करने का भी प्रस्ताव कर सकता है.