चेन्नई की आईपीएल 2022 में सबसे बड़ी जीत, दिल्ली को 91 रन से हराया

इस जीत के साथ ही चेन्नई के आठ अंक हो गए हैं और पॉइंट टेबल में वो आठवें स्थान पर पहुंच गई है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा, भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. भारत में ई-स्कूटर्स में आग लगने की वजह आई सामने

    ई-स्कूटर्स में आग

    इमेज स्रोत, KRISHNA JAISWAL

    देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आने के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस तरह के मामलों की जांच के लिए एक्सपर्ट कमिटी बनाने के आदेश दिये थे.

    इस जांच के आधार पर दो सरकारी सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी रायटर्स से बताया है कि हाल के समय में ई-स्कूटर्स में आग लगने के जो मामले सामने आए उनके पीछे दो शुरुआती कारण, दोषपूर्ण बैटरी सेल और मॉड्यूल को माना जा रहा है.

    ओला इलेक्ट्रिक समेत तीन कंपनियों के इंलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामले सामने आए थे. इनमें से ओला को जापान के सॉफ़्टबैंक ग्रुप का समर्थन है और साथ ही अप्रैल महीने में यह देश में सबसे अधिक बिकने वाली ई-स्कूटर निर्माता कंपनी थी.

    रिपोर्ट के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ओला के मामले में बैटरी सेल के साथ-साथ बैटरी मैनेजमेंट को लेकर भी समस्या थी. ई-स्कूटर्स में लगने वाली आग के कारणों को जानने और समझने के लिए मार्च महीने में एक कमिटी का गठन किया गया था.

    भारत में अप्रैल महीने में हैदराबाद के निज़ामाबाद में घर पर चार्ज करते वक्त बैटरी स्कूटर में धमाके से 80 साल के एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे.

    भारत चाहता है कि साल 2030 तक टू-व्हीलर की ख़रीद का अस्सी फ़ीसद ई-स्कूटर या बाइक हों जोकि आज की तारीख़ में सिर्फ़ दो फ़ीसद है.

    कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए जहां यह एक ज़रूरी क़दम है. वही इस तरह की घटनाएं इस रास्ते का रोड़ा और निश्चित तौर पर इस तरह की घटनाओं से ग्राहकों का भरोसा भी कम होता है.

  2. रूस के लिए 9 मई का विजय दिवस इतना अहम क्यों है

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले कुछ सालों से रूस में 9 मई को मनाए जाने वाले विजय दिवस ने एक वार्षिक कार्यक्रम का दर्जा हासिल कर लिया है.

    इस मौके पर रूस की राजधानी मॉस्को समेत अन्य शहरों में सैन्य परेड आयोजित की जाती है.

    ये वो तारीख़ है जब द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर जीत हासिल की गयी थी.

    व्लादिमीर पुतिन के दौर में विजय दिवस रूसी सेना और सैन्य साजो-सामान की ताकत दिखाने के साथ-साथ द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए रूसी सैनिकों को याद करने का मौका बन गया है.

    द्वितीय विश्व युद्ध में 2.7 करोड़ सोवियत नागरिक मारे गए थे जो किसी भी देश में होने वाली सबसे अधिक जनहानि थी. रूसी इस युद्ध को ग्रेट पेट्रिओटिक वॉर के रूप में याद करते हैं.

    इस साल इस आयोजन का अपना ही महत्व है.

    यूरोप को आज़ाद कराने वाले रूस ने महीनों से अपने ही पड़ोसी यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ा हुआ है और अब तक उसे ऐसी कोई सैन्य सफलता नहीं मिली है जिसका वह जश्न मना सके.

  3. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफ़ान की आंशका, 'असानी' होगा नाम

    असानी

    इमेज स्रोत, AFP

    बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ हवा का कम दबाव दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है.

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि अब यह चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रविवार सुबह यह चक्रवात ओडिशा के पुरी से क़रीब 1,000 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है.

    असानी

    इमेज स्रोत, ANI

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इस तूफ़ान के और ज़ोर पकड़ने की आशंका जताई है.

    इस चक्रवाती तूफ़ान को 'असानी' नाम दिया गया है. सिंहली भाषा में इस शब्द का मतलब 'क्रोध' होता है.

    मंगलवार शाम तक इस चक्रवात के आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से टकराने का अनुमान जताया गया है. उसके बाद इसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और पश्चिम-उत्तर क्षेत्र तक पहुंचने के आसार हैं.

    मौसम विभाग ने इस तूफ़ान के चलते ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अंदाज़ा लगाया है.

  4. रूस से गैस लेना बंद कर देगा यूरोप, तो क्या हैं उसके पास विकल्प? दुनिया जहान

    वीडियो कैप्शन, रूस से गैस लेना बंद कर देगा यूरोप, तो क्या हैं उसके पास विकल्प? Duniya Jahan

    यूरोप के कई देश अपनी ऊर्जा और दूसरी ज़रूरतों के लिए रूस की गैस पर निर्भर हैं.

    यूक्रेन पर हमले के बाद से यूरोप में कई देशों को ये लगने लगा है कि वो गैस ख़रीदकर रूस के सैन्य अभियान के लिए भुगतान कर रहे हैं और अब वो रूस की गैस के विकल्प तलाश रहे हैं.

    लेकिन क्या यूरोप इस स्थिति में है कि वो रूस से गैस लेना बंद कर सके, दुनिया जहान में इस बार इसी सवाल की पड़ताल.

  5. रूस-यूक्रेन युद्ध: स्कूल की इमारत पर बम हमला, 60 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

    स्कूल पर बम हमला

    इमेज स्रोत, Reuters

    पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल पर बम गिरने से कम से कम 60 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. यूक्रेन पर रूस के हमले को दो महीने से अधिक का समय हो चुका है और हमले लगातार जारी हैं. यूक्रेन भी लगातार रूस के हमलों का जवाब दे रहा है.

    लुहांस्क प्रांत के गवर्नर सेरहिय हैदई ने दो लोगों के मौत की पुष्टि की है और आशंका जताई है कि इस हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो सकती है. यह स्कूल लुहांस्क के बिलोहोरिव्का में है.

    स्कूल की इस इमारत मे क़रीब 90 लोगों ने शरण ले रखी थी. हमले के बाद से 30 लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया है. इनमें से सात लोग गंभीर तौर पर घायल हुए हैं. गवर्नर हैदई ने बताया कि रूस ने शनिवार को स्कूल की इमारत पर बम गिराया.

    हालांकि हैदई के आरोप की बीबीसी पुष्टि नहीं करता है और इस संबंध में रूस की ओर से भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

    यूक्रेन के एक अख़बार (Ukrayinska Pravda) का दावा है कि यह जगह बीते एक सप्ताह से युद्ध का ‘हॉटस्पॉट’ बना हुआ है.

    दावे में कहा गया है कि बम गिरने से स्कूल की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और आग लग गयी. आग बुझाने में फ़ायर-ब्रिगेड को तीन घंटे से अधिक समय लगा. गवर्नर का कहना है कि लगभग पूरे गांव ने स्कूल की बेसमेंट में शरण ले रखी थी.

    उन्होंने कहा कि अभी पुष्ट तौर पर मरने वालों की संख्या नहीं बतायी जा सकती है. एकबार मलबा हटने के बाद ही मरने वालों की संख्या सामने आ पाएगी.

  6. पानी की कमी के चलते महाराष्ट्र के इस गांव में टूट रही हैं शादियां

    वीडियो कैप्शन, पानी की कमी के चलते महाराष्ट्र के इस गांव में टूट रही हैं शादियां

    महाराष्ट्र के शाहापुर तालुका का दांड गांव उन 169 गांवों में से एक है जहां पानी का गंभीर संकट है.

    पानी का संकट यहां इतना गंभीर है कि लोगों की शादियां नहीं हो रहीं. कुछ लोगों की शादियां भी टूट गई हैं.

    देखिए बीबीसी संवाददाता दीपाली जगताप की रिपोर्ट.

  7. टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा को गिरफ़्तार करने नोएडा पहुंची राजस्थान पुलिस

    पुलिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा को गिरफ़्तार करने के लिए राजस्थान पुलिस, नोएडा पहुंची हुई है.

    अमन चोपड़ा पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है. उन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद भड़काने का काम किया.

    डूंगरपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन के अनुसार, चोपड़ा के ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर दर्ज करवायी गयी है.

    एफ़आईआर लिखवाने वाले शख़्स ने चोपड़ा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी एक रिपोर्ट के दौरान तथ्यात्मक तौर पर ग़लत जानकारी दी. उन्होंने रिपोर्ट के दौरान मनगढ़ंत तथ्य बताए.

    इस शख़्स का आरोप है कि चोपड़ा अलवर ज़िले के राजगढ़ में एक मंदिर के विध्वंस की ख़बर दिखा रहे थे तो उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने यह मंदिर दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण तोड़ने की प्रतिक्रिया स्वरूप, बदले की भावना से किया है.

    अमन चोपड़ा के ख़िलाफ़ तीन एफ़आईआर दर्ज की गयी हैं. राजस्थान के बूंदी, अलवर और डूंगरपुर में उनके ख़िलाफ़ मामले दर्ज किये गए हैं. उनके ख़िलाफ़ धार्मिक भावनाओं को भड़काने, दो समुदायों के बीच विवाद भड़काने और आईटी एक्ट के तहत 23 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया है.

    बूंदी और अलवर में दर्ज शिकायत के मामले मे तो राजस्थान हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ़्तारी पर स्टे दे दिया है लेकिन डूंगरपुर मामले में उन्हें राहत नहीं मिली है.

    डूंगरपुर के एसपी सुधीर जोशी ने पीटीआई को बताया कि उनकी टीम नोएडा में ही रुकी हुई है और चोपड़ा को हर संभावित जगह तलाश कर रही है. बीते दिन शनिवार को भी टीम उनके घर गई थी लेकिन चोपड़ा नहीं मिले और उनका घर बंद था.

  8. WHO का दावा, कोरोना से सबसे ज़्यादा मौतें भारत में

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: WHO का दावा, कोरोना से सबसे ज़्यादा मौतें भारत में

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि भारत में कोरोना से 47 लाख लोगों की मौत हुई है.

    ये संख्या आधिकारिक आँकड़ों से क़रीब 10 गुना ज़्यादा है. हालाँकि, भारत सरकार ने उनके इस दावे पर सवाल उठाए हैं.

  9. अस्पताल से निकलने के बाद बोलीं नवनीत राणा- मैं 14 दिनों में नहीं हारने वाली

    नवनीत राणा

    इमेज स्रोत, GANESH POL/BBC

    महाराष्ट्र के अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने जेल और अस्पताल से बाहर आते ही रविवार को उद्धव ठाकरे पर क़रारा प्रहार किया है.

    उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा क्या किया जिसके लिए मुझे सज़ा दी गई? यदि हनुमान चालीसा और राम नाम लेना अपराध है, तो मैं 14 साल तक जेल में रह सकती हूं."

    नवनीत राणा ने कहा, "मैं 14 दिन में ही हार नहीं मानने वाली. मैं पीछे नहीं हटूंगी. लोगों ने बहुत क्रूर कार्रवाइयां देखी हैं. महिला और सांसद होने के चलते मुझे जेल में प्रताड़ित किया गया. उद्धव ठाकरे सरकार ने अपनी ताक़त का दुरुपयोग किया है."

    उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए राणा ने कहा कि उन्हें मेरे ख़िलाफ़ चुनाव लड़ना चाहिए. मैं मुंबई की 'झील' हूं. मुंबई नगर निगम के चुनाव में मैं प्रचार करूंगी.

    नवनीत राणा ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाक़ात करने का भी एलान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वो संजय राउत के ख़िलाफ़ शिक़ायत दर्ज कराएंगी.

    नवनीत राणा और रवि राणा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या है मामला?

    इससे पहले राणा दंपत्ति ने 23 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया था.

    उसके बाद सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया गया. उससे पहले उन दोनों को मुंबई पुलिस ने नोटिस भी दिया था, लेकिन दोनों नहीं माने.

    हालांकि मुंबई सेशन कोर्ट ने गुरुवार यानी 4 मई को उन दोनों को ज़मानत देते हुए अपने आदेश में कहा कि उन पर लगाए गए देशद्रोह के आरोप सही नहीं लगते.

    सेशन कोर्ट के फ़ैसले का ज़िक्र करते हुए राणा दंपत्ति ने कहा कि संविधान में दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मौजूदा सरकार के राज में ख़त्म हो गई है.

  10. युवराज ने बताया, क्यों 2007 में नहीं बन पाए टीम इंडिया के कप्तान?

    युवराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि 2007 में वे कप्तान बनने वाले थे, लेकिन बीसीसीआई के कुछ अधिकारी उन्हें कप्तान बनने देना नहीं चाहते थे. उन्होंने आगे कहा कि शायद इसी वजह से वे टीम के कप्तान नहीं बन पाए.

    न्यूज़18 समूह की नई लॉन्च हुई स्पोर्ट्स वेबसाइट 'स्पोर्ट्स18' के लिए पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर से हुई बातचीत में उन्होंने यह बात कही.

    इस इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया, 'जब मुझे कप्तान बनना था तभी ग्रेग चैपल वाली घटना घटी. उस समय पूरा माहौल चैपल या सचिन में बंट गया था. मैं शायद अकेला खिलाड़ी था, जिसने सचिन का समर्थन किया था. बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों को शायद ये पसंद नहीं आया होगा.''

    उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मुझे नहीं पता कि ये कितना सच है. सहवाग सीनियर थे लेकिन इंग्लैंड दौरे पर वे टीम में नहीं थे. मैं वनडे टीम का उप कप्तान था जबकि राहुल द्रविड़ कप्तान. द्रविड़ के हटने के बाद कप्तान मुझे बनना था, लेकिन माही को कप्तान बना दिया गया.'

    युवराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    और क्या कहा युवी ने

    युवराज सिंह ने आगे कहा, 'कुछ समय बाद मैंने सोचा कि माही कप्तानी में वाक़ई बहुत बढ़िया हैं. वो शायद वनडे में टीम का नेतृत्व करने वाले सबसे सही इंसान थे. उसके बाद मैं बहुत चोटिल रहने लगा. यदि मैं कप्तान बन भी जाता तो टीम से बाहर जाना पड़ता. चोटों का मेरे शरीर पर असर रहने लगा.'

    उनके अनुसार, 'जो होता है वो अच्छे के लिए ही होता है. उन्हें कप्तान न बनने का कोई अफ़सोस नहीं है. यह बहुत बड़ा सम्मान होता है. लेकिन मैं हमेशा अपने टीम मेट का साथ दूंगा. यदि उनके चरित्र के बारे में कुछ बुरा कहा जाए तो मैं अपने टीम मेट के लिए खड़ा हो जाउंगा.'

    मालूम हो कि 2007 के वनडे विश्वकप में टीम की क़रारी हार के बाद तब के कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपना पद छोड़ ​दिया था. उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान संभाली थी. समय के साथ धोनी रिकॉर्ड के लिहाज़ से भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में शामिल हुए.

    ग्रेग चैपल 2005 से 2007 के बीच टीम इंडिया के कोच थे. उसी दौरान चैपल का सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर सहित कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ विवाद हुआ. बाद में सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि चैपल जिस तरह से टीम को संभाल रहे थे, उससे टीम के सीनियर खिलाड़ी असहमत थे.

  11. हांगकांग के नए मुखिया बने जॉन ली

    जॉन ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हांगकांग के नए नेता के रूप में पूर्व सुरक्षा प्रमुख जॉन ली का-चियू चुन लिए गए हैं. माना जा रहा है कि चीफ़ एक्जीक्यूटिव के पद पर उनके चुनाव से हांगकांग पर चीन की सरकार की पकड़ अब और मजबूत हो जाएगी.

    ऐसा इसलिए कि जॉन ली चीन के कट्टर समर्थक माने जाते हैं. वो अब कैरी लाम की जगह लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में जॉन ली अकेले प्रत्याशी थे. हालांकि हाल के सर्वे के अनुसार उन्हें 35 फ़ीसदी से भी कम लोगों का समर्थन हासिल था.

    64 साल के जॉन ली का चुनाव आम जनता के बजाय एक चुनाव समिति के ज़रिए हुआ. इस समिति में से अधिकांश लोग चीन सरकार के प्रति निष्ठावान हैं.

    हांगकांग के मुखिया बनने के पहले जॉन ली हांगकांग पुलिस में थे.

  12. सिसोदिया का भाजपा पर तंज़- वो एक गुंडे को बचाने में लगे रहे और खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए

    हिमाचल प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI Video grab

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के मेन गेट पर रविवार सुबह किसी अज्ञात ने खालिस्तानी झंडा बांध दिया. हालांकि पुलिस के मुताबिक़, उस झंडे को तुरंत ही वहां से हटा दिया गया.

    इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर तजिंदर बग्गा मामले पर तंज़ कसते हुए उन्होंने लिखा, ''पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के बारे में ​आगे लिखा, ''जो सरकार विधानसभा न बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी. ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है. भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई.''

    हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. पंजाब में मिली जीत के बाद उत्साहित आम आदमी पार्टी के यहां भी चुनाव में उतरने की पूरी संभावना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मुख्यमंत्री ने क्या कहा

    वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस काम को कायरतापूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस मामले पर दो ट्वीट किए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    वहीं कांगड़ा के एसपी ख़ुशहाल शर्मा ने एएनआई को बताया, ''यह घटना देर रात या अहले सुबह हुई होगी. हमने विधानसभा गेट से उस खालिस्तानी झंडे को हटा दिया है. यह पंजाब से आए किसी टूरिस्ट का काम हो सकता है. हम इस मामले में आज केस दर्ज करेंगे.''

    समाचार एजेंसी एएनआई ने धर्मशाला की एसडीएम के हवाले से बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

    एसडीएम ने बताया, ''इस मामले में हिमाचल प्रदेश ओपन प्लेसेज़ एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. हम लोगों के लिए यह जगाने वाली घटना है और हमें ज़्यादा सतर्क होकर काम करना होगा.''

  13. बनारस: ज्ञानवापी मस्जिद निरीक्षण के दो दिनों में क्या-क्या हुआ?

  14. मुसलमानों में सबसे ज़्यादा घटी प्रजनन दर फिर भी औसत से अधिक

  15. अमेरिका: गर्भपात का हक़ छीनने की अटकलों के विरोध में कई शहरों में प्रदर्शन

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गर्भपात का अधिकार बरक़रार रखने के लिए अमेरिका के कई शहरों में शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. गर्भपात के अधिकार के समर्थक अगले कुछ ​हफ़्तों में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फ़ैसले को लेकर अपनी एकजुटता दिखाने के लिए इकट्ठा हुए.

    पीटीआई के अनुसार, शिकागो, अटलांटा, ह्यूस्टन और अन्य शहरों में हुई शनिवार की रैली में शामिल लोगों ने ​अपना निश्चय जताया कि वे इस अधिकार को आगे भी क़ानूनी बनाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे.

    इसी हफ़्ते सुप्रीम कोर्ट की राय के लीक होने के चलते ये विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पोलिटिकोडॉटकॉम नाम की एक वेबसाइट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 1973 के 'रो बनाम वेड' के तहत दिए गए फ़ैसले को पलटने का सुझाव दिया है.

    हालांकि यह केवल लीक हुई राय है, जबकि कोर्ट का इस पर अंतिम फ़ैसला आना अभी बाक़ी है. यदि सुप्रीम कोर्ट ने क़रीब 50 साल पुराने अपने फ़ैसले को पलटा तो राज्य यदि चाहेंगे तो वे गर्भपात पर रोक लगा सकेंगे.

    लेकिन महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले और ख़ुद महिलाएं सुप्रीम कोर्ट की कथित राय सामने आते ही विरोध में जुट गई हैं. इनका कहना है कि महिलाओं को आज़ादी होनी चाहिए कि वे कब बच्चे पैदा करना चाहती हैं.

  16. ओवैसी ने सुझाया, कैसे पकड़ें पत्थरबाज़ों को?

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (आईएमआईएम) चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने अपील की है कि सभी मस्जिदों और दरगाहों पर अनिवार्य रूप से हाई रेज़ॉल्यूशन कैमरा लगाए जाने चाहिए ताकि दुनिया को मालूम पड़े कि पत्थर किसने फेंका.

    ओवैसी की ये टिप्पणी देश के अलग-अलग हिस्सों में आई सांप्रदायिक हिंसा के मामलों के बाद आई है.

    असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं ये बताना चाहूंगा कि अब जिस किसी मज़हब का जुलूस निकलेगा, चाहे वो मिलाद का जुलूस हो, गणेश का जुलूस हो, रामनवमी का हो या हनुमान जयंती का. मेरी आप सबसे गुज़ारिश है कि मस्जिद और दरगाह के ऊपर हाई रेज़ॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरा लगाओ."

    "जब जुलूस जाएगा, उसको फ़ेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट करना, ताकि दुनिया को मालूम हो जाए कि पत्थर कौन फ़ेंका. कैमरा मंदिर के ऊपर भी लगने चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से राहत, गिरफ़्तारी पर रोक

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को देर रात पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बग्गा की गिरफ़्तारी पर कोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है.

    इससे पहले शनिवार को ही न्यायिक दंडाधिकारी रावतेश इंद्रजीत सिंह की अदालत ने पिछले महीने दर्ज एक मामले में बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था. बग्गा ने कोर्ट के इस फ़ैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

    बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट के ज़रिए ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आधी रात हुई सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा के ख़िलाफ़ अगली सुनवाई तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हाई कोर्ट के आदेश के बाद बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "मुझे खुशी है कि तजिंदर को पंजाब हाई कोर्ट से राहत मिली है. वे (पंजाब सरकार) उन्हें किसी न किसी मामले में घसीटना चाहते हैं. एफ़आईआर करते रहेंगे लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं, यह लड़ाई लंबी चलेगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हाईकोर्ट से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राहत मिलने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, "एक बार फिर बुराई पर सचाई की जीत हुई एक बार फिर बदलाखोर केजरीवाल और उसकी मक्कार पुलिस की कोशिश नाकाम हुई."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. हालांकि, हरियाणा पुलिस ने उन्हें कुरुक्षेत्र में रोका जिसके बाद वो दिल्ली वापस आए. बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

  18. उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर हटे कितने लाउडस्पीकर, योगी आदित्यनाथ ने बताया

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में अब तक एक लाख से ज़्यादा लाउडस्पीकर उतारे गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को ये भी कहा कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के अंदर ही सीमित होने चाहिए. किसी पर्व-त्योहार का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए और इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर प्रदेश में अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने और अन्य लाउडस्पीकरों की आवाज़ निर्धारित सीमा तक सीमित करने का अभियान इसी साल 25 अप्रैल से शुरू किया गया था और ये एक मई तक चला.

    अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने लखनऊ में जारी एक बयान में कहा था कि अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थलों से बिना किसी भेदभाव के हटाए जा रहे हैं और जिन लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए प्रशासन से इजाज़त नहीं ली गई है उन्हें अवैध की श्रेणी में रखा गया है.

  19. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. सात मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.