अमेरिका ने 25 साल के अनुभव वाली महिला डिप्लोमैट को बनाया यूक्रेन का राजदूत

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अनुभवी कूटनीतिज्ञ ब्रिजेट ब्रिंक को यूक्रेन में अमेरिका के नए राजदूत के तौर पर चुना है.
इससे पहले व्हाइट हाउस ने एलान किया कि ब्रिंक एक "अहम पद संभालेंगी" जो बीते तीन सालों से खाली पड़ा है.
अमेरिका ने कहा है कि ब्रिंक की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब उनका देश रूस के हमले का सामना करने के लिए यूक्रेन को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहा है.
ब्रिंक फिलहाल स्लोवाकिया में अमेरिका की राजदूत के तौर पर काम कर रही हैं और वो बीते 25 सालों से डिप्लोमैट हैं.
व्हाइट हाउस ने कहा कि ब्रिंक के दशकों का अनुभव उन्हें यूक्रेन के इतिहास में अहम समय में पद के लिए योग्य बनाता है.
