सऊदी अरब जाएंगे तुर्की के राष्ट्रपति, ख़ाशोज्जी हत्याकांड के बाद पहली यात्रा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप्प अर्दोआन गुरुवार को सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे. 2018 में सऊदी अरब के आलोचक जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के बाद अर्दोआन की यह पहली रियाद यात्रा होगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दीपक मंडल

  1. स्टार खिलाड़ी नाकाम पर बाजी राजस्थान रॉयल्स के नाम, बेंगलौर की टीम हारी

    राजस्थान रॉयल्स

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    आईपीएल में मंगलवार को खेले गए मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने राजस्थान रॉयल्स को 29 रन से हरा दिया है.

    जीत के लिए 145 रनों का पीछा करने उतरी बेंगलौर की 19.3 ओवरों में 115 रनों पर सिमट गई.

    विराट कोहली की नाकामी का सिलसिला अभी भी जारी है. हालांकि इस मैच में उन्होंने ओपनिंग करते हुए 10 गेंदों पर नौ रन बनाए. वहीं कप्तान फ़ैफ़ डूप्लेसि ने 23 रन बनाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल अपना खाता नहीं खोल पाए.

    जबकि दिनेश कार्तिक दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से महज छह रन पर रन आउट हुए. राजस्थान रॉयल्स की ओर गेंदबाज़ी में कुलदीप सेन ने चार विकेट चटकाए जबकि आर अश्विन ने तीन विकेट लिए.

    राजस्थान के गेंदबाज़ों ने बेंगलौर के बल्लेबाज़ों को विकेट पर टिकने नहीं दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट पर 144 रन बनाए. इस आईपीएल में तीन शतक बना चुके जोस बटलर इस मुक़ाबले में महज आठ रन बना सके.

    जबकि राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 27 रनों की पारी खेली. शिमरॉन हेटमायर महज तीन रन बना सके.

    लेकिन युवा बल्लेबाज़ रियान पराग ने महज 31 गेंदों पर 56 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को निर्णायक स्कोर तक पहुंचाया. पराग ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के जमाए. उनकी ये पारी बाद में निर्णायक साबित हुई.

  2. सऊदी अरब जाएंगे तुर्की के राष्ट्रपति, ख़ाशोज्जी हत्याकांड के बाद पहली यात्रा

    रेचप तैयप्प अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप्प अर्दोआन गुरुवार को सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे. 2018 में सऊदी अरब के आलोचक जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के बाद अर्दोआन की यह पहली रियाद यात्रा होगी.

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक उनकी रियाद की ये दो दिवसीय यात्रा ख़ाशोज्जी हत्याकांड पर इंस्ताबुल के एक कोर्ट के फैसले के बाद हो रही है.

    कोर्ट ने ख़ाशोज्जीकी हत्या से जुड़े 26 सऊदी संदिग्धों के गायब होने की वजह से मुकदमे की कार्रवाई रोक दी थी.

    इसके बाद कोर्ट ने इस केस को सऊदी अरब ट्रांसफर कर दिया था. 59 साल के पत्रकार खशोगी की हत्या 2 अक्टूबर 2018 को इंस्ताबुल में सऊदी अरब के दूतावास के अंदर हुई थी.

    जमाल ख़ाशोज्जी

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, जमाल ख़ाशोज्जी

    इस मामले में जांच आगे बढ़ाने पर सऊदी अरब बेहद नाराज हो गया था. इसके बाद दोनों सुन्नी बहुल देशों के बीच रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए थे ख़ाशोज्जी हत्याकांड पर तुर्की से नाराज सऊदी अरब ने उसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था.

    सऊदी अरब ने तुर्की से मंगाए जाने वाले अहम चीजों पर रोक लगा दी थी .

    तुर्की में अर्थव्यवस्था की हालत खराब होने बाद तुर्की ने सऊदी अरब से रिश्ते सामान्य करने की कोशिश की. तुर्की के राष्ट्रपति की सऊदी यात्रा को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है.

    तुर्की में महंगाई बढ़ने और अर्थव्यवस्था के कमजोर होने की वजह से अर्दोआन की लोकप्रियता घटती जा रही है, जबकि अगले साल वहां राष्ट्रपति चुनाव होंगे. अर्दोआन ने मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात से भी रिश्ते सुधारने की कोशिश की है.

  3. फ़्रांस में इमैनुएल मैक्रों की जीत, भारत के लिए क्या हैं मायने?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फ़ाइल फ़ोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फ़ाइल फ़ोटो

    अपनी प्रतिद्वंद्वी मरीन ली पेन को चुनाव में हराकर इमैनुएल मैक्रों एक बार फिर फ़्रांस के राष्ट्रपति बन गए हैं.

    मैक्रों ने 58.55 फ़ीसदी वोट हासिल किए जबकि ली पेन को 41.45 फ़ीसदी वोट मिले. इस जीत के साथ मैक्रों पिछले 20 साल में दोबारा चुने जाने वाले पहले राष्ट्रपति बन गए हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के ज़रिये राष्ट्रपति मैक्रों को बधाई दी.

    अपने सन्देश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रों को फ़्रांस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई. मैं भारत-फ़्रांस रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की आशा करता हूं."

    यूरोपीय संघ (ईयू) में काफ़ी समय से चिंता जताई जा रही थी कि ली पेन की जीत से फ़्रैंक्सिट यानी फ़्रांस के ईयू से बाहर निकल जाने का रास्ता खुल सकता है.

    हालाँकि मरीन ली पेन ने ज़ोर देकर कहा था कि उनका कोई गुप्त "फ़्रैंक्सिट" एजेंडा नहीं है.

    लेकिन उनके विरोधियों का दावा था कि उनकी नीतियां यूरोपीय संघ में फ़्रांस की जगह को ख़तरे में डाल देंगी.

    ली पेन की हार से ईयू ने एक बड़ी राहत की सांस ली है.

  4. कराची विस्फोट पर बोला चीन- उसके नागरिकों की पूरी हिफाजत करे पाकिस्तान, ऐसी घटना दोबारा न हो

    कराची विस्फोट

    चीन ने कराची यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस सेंटर में हुए बम विस्फोट में अपने तीन नागरिकों के मारे जाने के बाद मामले की जांच कराने की मांग की है.

    पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने कहा कि देश में चीनी संस्थानों, नागरिकों और प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा के सभी कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि दोबारा ऐसा न हो.

    चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीनी दूतावास ने इस चरमपंथी घटना की कड़ी निंदा की है और घायलों के पूरे इलाज की व्यवस्था करने को कहा है.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. विस्फोट के तुरंत बाद ही वो चीनी दूतावास पहुंचे और मारे गए चीनी नागरिकों के परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने इसे आतंकवाद की कायराना हरकत करार दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले शहबाज़ शरीफ़ ने ट्वीट कर लिखा, ''कराची में हुई घटना में हमारे चीन के मित्रों समेत बहुमूल्य जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिजनों को मेरी हार्दिक संवेदना. मैं आतंकवाद की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूँ. दोषियों को निश्चित रूप से न्याय के कठघरे में लाया जाएगा.''

    कराची यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक बम विस्फोट में तीन चीनी टीचरों की मौत हो गई. बम विस्फोट फॉरेन फैकल्टी से कन्फ्यूशियस सेंटर की ओर आ रही एक वैन में हुआ. इसमें सेंटर के नवनियुक्त डायरेक्टर और दो टीचरों की मौत हो गई. वैन के ड्राइवर की भी विस्फोट में मौत हो गई.

    ग्लोबल टाइम की रिपोर्ट में घटना के संबंध में पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की खबर का हवाला दिया गया है. 'डॉन' की खबर में पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारी रजा उमर खट्टाब के हवाले से कहा गया है यह आत्मघाती हमला था.

  5. यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस कैसे प्रोपेगैंडा की लड़ाई में बढ़त बना रहा है

    रूस समर्थक एक चैनल

    मार्च के शुरुआती दिनों में उस दिन सेरही स्तारुश्को और उनके पत्रकार साथियों ने अपनी सुबह की संपादकीय बैठक खत्म ही की थी कि रूसी सेना के वाहन उनके दफ्तर के बाहर आ खड़े हुए.

    कुछ मिनट के भीतर ही रूसी सैनिक सामने के दरवाजे से इस तीन मंजिला इमारत में धड़धड़ाते हुए घुसे. यहां एक स्थानीय टीवी स्टेशन का दफ्तर था.

    यह रूस के नियंत्रण वाले यूक्रेन के तटीय शहर बर्दयांस्क की घटना है. करीब 50 कर्मचारियों को 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया.

    वह सूचनाओं के प्रवाह पर नियंत्रण की लड़ाई का शिकार बन गए थे.

    रूस की सेनाएं यूक्रेन के शहरों पर नियंत्रण कर रही हैं और यहां काम कर रहे पत्रकारों पर रूस समर्थक विचारों के प्रसार का दबाव बना रही हैं. जो सेना के दबाव के आगे नहीं झुकते उनका काम बंद करवा दिया जाता है.

    रूस अपने नियंत्रण वाले इलाकों में यूक्रेन के सरकारी समाचारों के प्रसारण को रोक रहा है, इसके अलावा यहां ट्रांसमीटर और प्रसारण टावरों को भी बंद किया जा रहा है.

    यूक्रेन के मीडिया के कार्यक्रमों की जगह रूस समर्थित चैनलों के कार्यक्रमों को दिखाने की इस रणनीति के तहत यूक्रेन के सिग्नल बंद करके रूस के सिग्नल चालू कर दिए जाते हैं.

    यूक्रेन की विशेष संचार सेवा ने बीबीसी को बताया है कि दक्षिणी यूक्रेन में 8 स्टेशनों का इस्तेमाल रूस समर्थित प्रोपेगैंडा दिखाने के लिए किया जा रहा है.

  6. एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड तय, जानिए कितने में मिलेगा एक शेयर

    एलआईसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एलआईसी अपने 21 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड 902-949 रुपये तय किया है. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का आईपीओ 4 मई को खुल सकता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एलआईसी के सूत्रों के हवाले से कहा है एलआईसी पॉलिसी होल्डर को प्राइस बैंड पर 60 रुपये की छूट दी जाएगी. रिटेल निवेशकों और एलआईसी कर्मचारियों को 40 रुपये की छूट दी जाएगी.

    एलआईसी का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मई को खुल सकता है. 9 मई को सब्सक्रिप्शन बंद हो सकता है.

    सरकार एलआईसी की 5 फीसदी हिस्सेदारी यानी 31.6 करोड़ शेयर बेचना चाहती है.

    फरवरी में सेबी में जमा किए ड्राफ्ट पेपर में उसने ये जानकारी दी है. हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध के वजह से शेयर बाजार में आए उतार-चढ़ाव को देखते हुए सरकार ने इश्यू साइज छोटा कर दिया है.

    अब सिर्फ 3.5 फीसदी फीसदी हिस्सेदारी ही बेची जाएगी. इसके जरिये सरकार का 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है.

  7. अरुण लाल: 66 की उम्र में शादी कर रहे पूर्व क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन कौन हैं

    अरुण लाल और बुलबुल साहा

    इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC

    इमेज कैप्शन, अरुण लाल और बुलबुल साहा

    पूर्व क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट टीम के कोच अरुण लाल 66 साल की उम्र में अपने वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं.

    पहली पत्नी रीना के लंबे समय से अस्वस्थ रहने की वजह से वे उनकी कथित अनुमति से दो मई को अपनी पुरानी मित्र बुलबुल साहा (38) के साथ सात फेरे लेंगे.

    बुलबुल साहा के घर-परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन वे लंबे समय से एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाती हैं. शादी का कार्ड बंट गया है.

    कई क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों को भी इसका न्योता दिया गया है. ये शादी कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में बने पांच सितारा होटल में होगी.

    बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी शादी का न्योता दिया गया है. बंगाल रणजी टीम के कोच अरुण लाल ने भारत के लिए 16 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेले हैं.

  8. छह से 12 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन को मिली मंजूरी

    कोवैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में छह से 12 साल के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोरोना टीका कोवैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है.

    ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने छह से 12 साल के बच्चों के लिए इसके इमरजेंसी यूज को मंजूरी दी है.

    स्कूली बच्चों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे अहम फैसला माना जाना रहा है.

    सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की कोविड-19 पर बनी एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के बाद डीजीसीआई ने ये मंजूरी दी है.

    डीजीसीआई ने भारत बायोटेक को पूरे विश्लेषण के साथ टीके के नकारात्मक असर सारे सेफ्टी डेटा 15 दिनों के अंदर जमा करने को कहा है. इसके बाद कंपनी को अगले पांच महीने तक हर महीने ये डेटा जमा करने होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    5 से 12 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन की इमरजेंसी यूज लिस्टिंग को डीसीजीआई 24 दिसंबर 2021 को मंजूरी दे चुका था. इस वक्त ये टीका 15 से 18 साल तक के बच्चों को लगाया जा रहा है डीसीजीआई ने पांच साल से बारह साल तक के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स को भी मंजूरी दी है.

    फिलहाल यह टीका 12 से 14 साल तक के बच्चों को लगाया जा रहा है. इसके अलावा जाइडस का टीका जाइकोवडी को 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए मंजूरी मिल चुकी है.

  9. आज का कार्टून: मस्क जी सुनिए

    कार्टून

    एलन मस्क के ट्विटर खरीदने पर आज का कार्टून.

  10. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 26 अप्रैल 2022, सुनिए मोहनलाल शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. यूएन ने कहा- हम मारियुपोल में फंसे लोगों को निकालने के लिए तैयार

    यूएन चीफ गुटेरेस

    यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन के मारियुपोल में फंसे लोगों को निकालने के लिए तैयार है.

    उन्होंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ से बातचीत के बाद मारियुपोल में यूएन की तैयारियों का ब्योरा देते हुए कहा कि वहां हजारों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है. यूएन अपने लोगों और साजोसामान के साथ इन्हें बाहर निकलने में मदद के लिए तैयार है.

    उन्होंने कहा कि यूएन रेड क्रॉस से मिलकर अजोवस्ताल स्टील प्लांट में शरण लिए लोगों को भी वहां से निकलने मदद कर सकता है. इससे पहले गुटेरेस ने कहा था कि रूस पर युद्ध अपराध के जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनकी जांच जरूरी है.

    उन्होंने कहा कि इन आरोपों की स्वतंत्र तौर पर जांच होनी चाहिए.

    गुटेरेस ने कहा कि हम रूस की शिकायतों को भी सुन रहे हैं लेकिन इन मामलों को सुलझाने के लिए यूएन मौजूद है. उन्होंने कहा, ''मैं शांतिदूत बन कर आया हूं ताकि लोगों की जिंदगी बच सके. उनकी परेशानियां दूर हों.''

  12. रूस क्या चीन के लिए अब भारत के ख़िलाफ़ जा सकता है?

    मोदी, पुतिन और जिनपिंग

    इमेज स्रोत, Mikhail Svetlov/Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो फ़रवरी को लोकसभा में कहा था कि मोदी सरकार की ग़लत रणनीति के कारण चीन और पाकिस्तान साथ आ गए हैं.

    राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जम्मू और कश्मीर में 'ग़लत रणनीति' के कारण चीन-पाकिस्तान साथ आ गए हैं और सरकार ने भारत की जनता के ख़िलाफ़ एक बड़ा अपराध किया है.

    अब कहा जा रहा है कि यूक्रेन संकट ने रूस और चीन को भी साथ ला दिया है.

    चीन और पाकिस्तान का साथ आना भारत के लिए किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं हो सकता है. दोनों देशों से भारत के सीमा विवाद हैं और दोनों से भारत के युद्ध भी हो चुके हैं.

    रूस को पारंपरिक रूप से भारत का दोस्त माना जाता है लेकिन यूक्रेन संकट के कारण जैसी वैश्विक स्थिति पैदा हुई है, उसमें रूस के लिए चीन ज़्यादा अहम हो गया है.

    चीन की अहमियत को भारत कम नहीं कर सकता है. ऐसे में चीन और रूस की क़रीबी बढ़ना स्वाभाविक माना जा रहा है.

    यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वोन भारत में आई थीं.

    वोन ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक रायसीना डायलॉग सत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रूस और चीन के बीच दोस्ती की कोई सीमा नहीं है.

    उर्सुला जब यह बात कह रही थीं तब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे.

  13. प्रशांत किशोर के साथ सिद्धू ने की तस्वीर शेयर, लोगों ने ली चुटकी

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के ताज़ा ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग चुटकी ले रहे हैं. दरअसल सिद्धू ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है. सिद्धू का ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब आज ही प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का सोनिया गांधी का न्योता ठुकरा दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सिद्धू ने प्रशांत किशोर के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है- पुराने दोस्त पीके के साथ मुलाक़ात बेहतरीन रही. पुरानी शराब, पुराना सोना और पुराने दोस्त अब भी सबसे अच्छे होते हैं. आज ही प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है. प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस को उनसे ज़्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की ज़रूरत है ताकि परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से संरचनात्मक समस्याओं को ठीक किया जा सके, जिसकी जड़ें काफ़ी गहरी हैं. इस मौक़े पर सिद्धू के तस्वीर ट्वीट करने पर लोग चुटकी ले रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4

    पोस्ट X समाप्त, 4

    छोड़िए X पोस्ट, 5

    पोस्ट X समाप्त, 5

  14. जिग्नेश मेवाणी पाँच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजे गए

    जिग्नेश मेवाणी

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात में वडगाम के विधायक जिग्नेश मेवाणी को पाँच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट करने के मामले में असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

    लेकिन इसके बाद एक नए केस में उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर महिला पुलिस अधिकारी पर हमला करने का आरोप है.

    मेवाणी को इस मामले में भी जमानत मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें पाँच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

    मेवाणी को पिछले गुरुवार को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया था. वहाँ से असम पुलिस की एक टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

    उनकी गिरफ्तारी बोडो टेरिटोरियल काउंसिल में बीजेपी के एक एग्जीक्यूटिव मेंबर अरुप कुमार डे की शिकायत पर हुई थी. उन पर पीएम मोदी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला ट्वीट करने का आरोप लगाया गया था.

    गिरफ्तारी के बाद मेवाणी ने कहा था कि मोदी सरकार उनसे बदला ले रही है. यह गिरफ्तारी पीएमओ के इशारे पर हुई है.

  15. चेर्नोबिल में रेडिएशन का स्तर असामान्य: आईएईए प्रमुख

    चेर्नोबिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी आईएईए के महानिदेशक राफ़ेल ग्रोसी ने कहा है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर रेडिएशन का स्तर असामान्य है. ये पावर स्टेशन अब इस्तेमाल नहीं होता. 1986 में यहाँ इतिहास की सबसे बड़ी परमाणु त्रासदी हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालाँकि अब भी इसका उपयोग परमाणु कचरे को रखने के लिए किया जाता है. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ ग्रोसी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हफ़्तों तक इस स्टेशन पर रूस का क़ब्ज़ा काफ़ी ख़तरनाक था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    फ़रवरी में यूक्रेन पर हमले के दौरान रूस के सैनिकों ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर क़ब्ज़ा जमा लिया था.

  16. कराची धमाके में चीन के नागरिकों के मारे जाने पर क्या कहा शहबाज़ शरीफ़ ने

    कराची

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ कराची में हुए धमाके को आतंकवादी कार्रवाई कहा है. उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा. कराची यूनिवर्सिटी में हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से तीन चीन के नागरिक थे. चीन के जिन नागरिकों की मौत हुई हैं, उनमें एक कंफ़्यूशियस इंस्टीट्यूट के निदेशक और दो शिक्षक शामिल हैं. धमाके में एक ड्राइवर की मौत हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शहबाज़ शरीफ़ ने ट्वीट कर लिखा है- कराची में हुई घटना में हमारे चीन के मित्रों समेत बहुमूल्य जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिजनों को मेरी हार्दिक संवेदना. मैं आतंकवाद की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूँ. दोषियों को निश्चित रूप से न्याय के कठघरे में लाया जाएगा.

  17. एलन मस्क को गडकरी की नसीहत- टेस्ला की कारें यहाँ बनाइए, चीन से लाकर मत बेचिए

    नितिन गडकरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि टेस्ला अपनी कारें भारत में बना कर बेच और एक्सपोर्ट कर सकती है लेकिन उसे यहाँ चीन से लाकर कार बेचने की इजाज़त नहीं होगी.

    नई दिल्ली में मंगलवार को रायसीना डायलॉग्स 2022 में उन्होंने कहा कि चीन में ''कारें बनाना और यहाँ बेचना ठीक नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल पिछले कुछ वक्त से टेस्ला के भारत आने की खबरें हैं. हालांकि टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने कहा है भारत उन देशों में शामिल हैं जहां टैरिफ दरें काफ़ी ज़्यादा हैं.

    टेस्ला को पिछले अगस्त में भारत में चार मॉडलों की कारें बनाने और आयात करने की इजाज़त मिल चुकी है. टेस्ला अमेरिका और चीन में अपनी कारें बनाती है. जर्मनी में प्लांट लगाने के लिए उसे फ़ाइनल अप्रूवल का इंतज़ार है.

  18. एलन मस्क के ट्विटर सौदे पर जेफ़ बेज़ोस का तंज़, इशारे में पूछा- चीन में अपना हित साध पाएँगे?

    जेफ बेजोस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एलन मस्क की ओर से ट्विटर को ख़रीदे जाने के बाद अमेज़न के मालिक जेफ़ बेज़ोस ने तंज़ किया है. हालाँकि उन्होंने सीधे कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर माइक के एक ट्वीट का हवाला देते हुए मस्क के चीन से कारोबारी संबंधों पर सवाल उठाए हैं.

    बेजोस ने अपने ट्वीट में लिखा, "बड़ा दिलचस्प सवाल है. क्या चीन सरकार की सार्वजनिक छवि को फ़ायदा होगा? चीन की बैटरी कंपनियाँ टेस्ला की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की प्रमुख बैटरी सप्लायर हैं. 2009 के बाद चीन ने अपने यहाँ ट्विटर को बैन कर दिया था. उस वक़्त इस प्लेटफॉर्म पर चीन सरकार की कोई बढ़त नहीं थी. क्या इस स्थिति में अब बदलाव हो सकता है."

    उन्होंने लिखा, ''मेरा अपना जवाब शायद नहीं है. दरअसल यह जवाब ट्विटर पर सेंसर की तुलना में चीन में टेस्ला के लिए पैदा होने वाली जटिल स्थितियों पर निर्भर करेगा. हालांकि यह वक्त बताएगा क्योंकि मस्क इस तरह की जटलिताओं से जूझने में काफी अच्छे हैं. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जेफ बेजोस ने न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर का जो ट्वीट शेयर किया है, उसमें लिखा है कि एलन मस्क के लिए चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाज़ार है. टेस्ला ने एक विदेशी कारखाना स्थापित किया. इसी के साथ ट्वीट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए चीनी सप्लायर्स पर निर्भरता की ओर इशारा किया किया गया है.

  19. FB Live: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया, ज्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता सरोज सिंह और सर्वप्रिया सांगवान

  20. कराची यूनिवर्सिटी में बम विस्फोट, तीन चीनी नागरिकों समेत चार की मौत, शुमाइला ख़ान, बीबीसी संवाददाता

    कराची

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कराची यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक बम विस्फोट में तीन चीनी टीचरों की मौत हो गई. बम विस्फोट फॉरेन फैकल्टी से कन्फ्यूशियस सेंटर की ओर आ रही एक वैन में हुआ. इसमें सेंटर के नवनियुक्त डायरेक्टर और दो टीचरों की मौत हो गई. वैन के ड्राइवर की भी विस्फोट में मौत हो गई.

    मरने वालों की पहचान हुआन गुइपिंग, दिंग मुपेंग और चेन साई के तौर पर हुई है. गुइपिंग सेंटर के डायरेक्टर थे, जबकि दिंग मुपेंग और चेन साई सेंटर में पढ़ाते थे. मरने वाले ड्राइवर की पहचान खालिद के तौर पर हुई है. विस्फोट में एक चीनी नागरिक और एक स्थानीय नागरिक भी घायल भी हुआ है.

    सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात दो रेंजरों को भी चोट आई है. घायलों को पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है जिसकी जाँच की जा रही है.

    पुलिस ने कहा है कि जबकि विस्फोट किस तरह का था इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और इस संबंध में जांच जारी है.