IPL 2022: RRvsDC: हाईस्कोर मैच में दिल्ली को 15 रन से हराकर राजस्थान टॉप पर

राजस्थान के 222 रन के जवाब में दिल्ली ने बनाए 207 रन. अंतिम ओवर में रोवमैन पॉवेल ने लगातार तीन छक्के जड़ कर मैच का रुख मोड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन दिल्ली को हार से नहीं बचा सके.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभय कुमार सिंह

  1. कमज़ोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 714 अंक टूटा, निफ्टी में 220 अंकों की गिरावट

    शेयर बाज़ार

    इमेज स्रोत, SOPA IMAGES/GETTY IMAGES

    कमज़ोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के आख़िरी दिन सेंसेक्स 714 अंकों तक टूटा और 57,197.15 के स्तर पर बंद हुआ.

    वहीं निफ्टी में 220 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. निफ्टी 17,171.95 के स्तर पर बंद हुआ.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज़, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिली है.

    इसके उलट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, मारुति, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजिस फायदे में रहे.

    पूरे एशिया की बात करें तो टोक्यो, हांग कांग, सियोल के बाज़ार निचले स्तर पर बंद हुए हैं, जबकि शंघाई थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ है. यूरोप के मार्केट दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिका का शेयर बाज़ार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था.

  2. बोरिस जॉनसन ने भारत यात्रा में अमिताभ और सचिन का नाम क्यों लिया?

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

    बृहस्पतिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात गए थे.

    शुक्रवार को दोनों ही देशों के नेताओं के बीच दिल्ली में रक्षा, कारोबार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.

    जॉनसन ने गुजरात में भव्य स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें अपना 'ख़ास दोस्त' बताया.

    जॉनसन बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात गए थे, जहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे.

    हवाई अड्डे के बाहर जॉनसन के स्वागत में पारंपरिक गुजराती नृत्य और संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया था.

    इसके बाद वह अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और चरखे पर अपना हाथ भी आजमाया.

  3. फ़लस्तीनियों और इसराइल के सुरक्षा बलों के बीच यरूशलम में संघर्ष, कई घायल

    इसराइल, फ़लस्तीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यरूशलम के अल अक्सा मस्जिद परिसर में इसराइली पुलिसकर्मियों के साथ संघर्ष में 31 फ़लस्तीनी घायल हो गए. ये दावा फ़लस्तीनी डॉक्टरों की ओर से किया गया है.

    फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक़, 14 फ़लस्तीनियों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं.

    इसराइली पुलिस का कहना है कि यहूदी जहां पूजा कर रहे थे उस तरफ़ फ़लस्तीनी बढ़ने लगे. साथ ही आतिशबाज़ी और पत्थरों से हमला हुआ, ऐसे में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

    समाचार एज़ेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, सुबह की प्रार्थना के बाद पुलिस परिसर के अंदर दाख़िल हुई और क़रीब 200 फ़लस्तीनियों के ऊपर रबर की गोलियां दागने लगे, भीड़ में शामिल कुछ लोग पत्थर फेंक रहे थे.

    बता दें कि अल-अक़्सा मस्जिद पर मुसलमानों के पवित्र स्थल के तौर पर माना जाता है तो वहीं यहूदी इसे टेंपल माउंट कहते रहे हैं और यहूदियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता रहा है.

    पिछले कुछ दिनों में इसराइल में हुए हमले और वेस्ट बैंक में इसराइली सुरक्षाकर्मियों की ओर से छापों के दौरान चरमपंथियों की मौत के बाद इलाक़े में तनाव है.

  4. जेसीबी के बुलडोज़र पर बैठ क्यों घिर गए ब्रितानी पीएम बोरिस जॉनसन

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, ANI

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरुवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुँचे थे.

    ब्रिटिश पीएम का भारत दौरा इससे पहले दो बार टल चुका था और यह दौरा बहुप्रतीक्षित था.

    बोरिस जॉनसन इस बार भारत तब पहुँचे हैं, जब यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण भारत पर पश्चिमी देशों का दबाव है और भारत के भीतर भी कई घरेलू मुद्दों को लेकर हलचल है.

    21 अप्रैल को बोरिस जॉनसन भारत पहुँचे और 16 अप्रैल को ही दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़प हुई थी.

    इसके बाद जहांगीरपुरी में ही बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम ने 'अवैध निर्माण' के ख़िलाफ़ 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाया. इस 'अभियान' में बुलडोज़र का इस्तेमाल किया गया.

    इससे पहले भी बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक झड़प हुई थी और यहाँ भी प्रशासन ने बिना दोषी साबित हुए अभियुक्तों के घरों पर बुलडोज़र चलाया था.

    भारत के मीडिया में सरकारी बुलडोज़रों को लेकर जब बहस तेज़ थी तभी गुरुवार को गुजरात में वडोदरा के पास हलोल इंडस्ट्रियल इलाक़े में ब्रिटिश पीएम ने एक जेसीबी फैक्ट्री का उद्घाटन किया.

  5. राजस्थान: बुलडोज़र से मंदिर तोड़ने का वीडियो वायरल, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान में मंदिर तोड़ने का वीडियो वायरल

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    इमेज कैप्शन, राजस्थान में मंदिर तोड़ने का वीडियो वायरल

    राजस्थान के अलवर ज़िले में एक मंदिर तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो के बाद भाजपा अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं.

    मंदिर तोड़ने के इस वायरल वीडियो के बारे में अलवर कलेक्टर शिवप्रसाद नकाते ने बीबीसी को बताया, "राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन की सर्व साधारण सभा में यह निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण हटाने हैं. फिर चाहे इसमें मंदिर आएं या दुकानें. सर्व साधारण सभा की बैठक के मिनट्स हमारे पास हैं."

    कलेक्टर नकाते ने बताया, "मंदिर की प्रतिमाओं को सम्मानपूर्वक दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया है. मंदिर हटाने के दौरान किसी का विरोध नहीं था और यह निर्णय नगर पालिका का था."

    राजस्थान में मंदिर तोड़ने का वीडियो वायरल

    इमेज स्रोत, Mohan Singh Meena

    सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ा गया मंदिर

    नगर पालिका के निर्णय अनुसार राजगढ़ कस्बे में एक सड़क को साठ फीट चौड़ा करने के लिए दोनों ओर के मकान और दुकानें ध्वस्त की गईं. एक स्थानीय पत्रकार ने बताया है कि कार्रवाई से पहले लोगों को नोटिस भी दिए गए थे.

    17 अप्रैल की कार्रवाई में मंदिर को बुलडोज़र से तोड़ा गया था. 22 अप्रैल को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है.

    भाजपा, कांग्रेस क्या-क्या कह रहे हैं?

    राजगढ़ नगर पालिका के सभापति भाजपा से हैं. ऐसे में कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर हो गई है.

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में अलवर मामले पर कहा है, "भाजपा का वहां सर्वसम्मति से बोर्ड है. मंदिर हटाने के लिए पूरी तरह भाजपा ज़िम्मेदार है. सरकार होने के कारण हमारा दायित्व बनता है, हम कभी धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ नहीं करते. वो भाई से भाई को लड़ाकर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं. इनकी कथनी और करनी में अंतर है."

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने उदयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा, "तीन सौ साल पुराने शिव मंदिर पर बुलडोजर चलता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इसके बारे में कांग्रेस पार्टी के नेता अलग अलग बयानबाजी कर रहे हैं. मेरी जानकारी में आने के बाद मैंने अपनी पार्टी के पांच सदस्यों के डेलिगेशन को वहां भेजना तय किया है, जो अगले तीन दिन में रिपोर्ट देंगे."

    भाजपा के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, "राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर... करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना- यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म."

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "18 अप्रैल को राजस्थान के राजगढ़ कस्बे में बिना नोटिस प्रशासन ने 85 हिंदुओं के पक्के मकानों और दुकानों पर बुलडोज़र चला दिया."

    भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में कहा, "राजगढ़ की नगर पालिका के सभापति भाजपा से हैं. उन्होंने लोगों के घर तोड़े हैं. भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है मंदिर तोड़ने का, चाहे वो जयपुर में हो, अलवर में हो या अन्य किसी जगह पर हो. इन्हें राम राजनीति के लिए ही याद आते हैं. श्रद्धा के लिए नहीं.’’

  6. जहांगीरपुरी में चले बुलडोज़र पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्या कहा

    बुलडोज़र

    इमेज स्रोत, Salman Ali/Hindustan Times via Getty Images

    राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए बुलडोज़र के इस्तेमाल को लेकर बीते कई दिनों ने देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा गर्म है.

    बुधवार सुबह नगर निगम की टीम भारी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाने के लिए जहांगीरपुरी पहुंची थी.

    ये वही जगह थी जहां कुछ दिन पहले हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा हुई थी.

    हिंसा के बाद बुलडोज़र चलने के मामले के बार इस मुद्दे पर एक फिर चर्चा शुरू हो गई था.

    दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने पर रोक लगा दी थी.

    कई अख़बारों और रिपोर्टों में कहा गया कि जिन लोगों के घर तोड़े गए उनमें से अधिकतर मुसलमान थे.

    रिपोर्टों में ये भी कहा गया कि कोर्ट ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को स्थगित करने का आदेश दिया था लेकिन इसके बाद भी कुछ देर तक ये अभियान चलता रहा.

  7. इस साल के अंत तक भारत और ब्रिटेन के बीच हो सकता है मुक्त व्यापार समझौता: पीएम मोदी

    भारत और ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, Twitter/PMO India

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उन्होंने भारत के साथ पांच क्षेत्रों (भूमि, समुद्र, वायु, अंतरिक्ष और साइबर) में अगली पीढ़ी के रक्षा सहयोग पर विस्तार से चर्चा की है.

    उन्होंने कहा है कि ये इसलिए ज़रूरी है क्योंकि दोनों देश 'नए जटिल ख़तरों' से जूझ रहे हैं.

    बोरिस जॉनसन का यह बयान उनकी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय मुलाक़ात के बाद सामने आया है. इस बैठक के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने मीडिया को संबोधित किया है.

    इस मौक़े पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम जॉनसन का तब यहां आना जब भारत अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव (75वीं सालगिरह) मना रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले साल हमने दोनों देशों के बीच विस्तृत सामरिक साझेदारी की स्थापना की और मौजूदा दशक में दोनों देशों के संबंधों को दिशा देने वाले एक महत्वाकांक्षी 'रोडमैप 2030' को भी लॉन्च किया था.

    उन्होंने आगे कहा कि ताज़ा बातचीत में दोनों देशों ने उस रोडमैप पर हुई प्रगति का आकलन किया, और आगे के लिए कुछ लक्ष्यों को तय किया है.

    पीएम मोदी के अनुसार, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने पर दोनों देश काम कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत तक इस समझौते को पूरा कर लिया जाएगा.

  8. धर्म संसद की जांच पर 'बेहतर हलफ़नामा' दाख़िल करे दिल्ली पुलिस: सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Reuters

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से दायर किए गए उस हलफ़नामे पर अपना असंतोष जताया है, जिसमें कहा गया कि पिछले साल के दिसंबर में दिल्ली में आयोजित धर्म संसद में कोई हेटस्पीच नहीं दी गई थी.

    जस्टिस एएम खानविलकर और अभय एस ओका के नेतृत्व वाली पीठ ने इस पर शुक्रवार को अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की.

    अदालत ने कहा, ''इस हलफ़नामे को डीसीपी द्वारा दाख़िल किया गया है. हम उम्मीद करते हैं कि वो इसकी संवेदनशीलता समझते होंगे. क्या उन्होंने जांच रिपोर्ट को ही फिर से दाख़िल कर दिया है या अपनी अक्ल भी लगाई है?''

    सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को अपना रुख़ साफ़ करने का निर्देश देते हुए कहा, ''क्या ये आपका भी रुख़ है या सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की जांच रिपोर्ट को ही आपने यहां पेश कर दिया है?''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    4 मई तक फिर से दायर करें हलफ़नामा

    अदालत ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को 4 मई तक 'बेहतर हलफ़नामा' दाख़िल करने का आदेश दिया है.

    मालूम हो कि 19 दिसंबर, 2021 को दिल्ली में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी के सम्मेलन में सुदर्शन न्यूज़ के टीवी एडिटर सुरेश चव्हाणके पर मुसलमानों के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगा था.

    उनके बयानों के ख़िलाफ़ पत्रकार क़ुर्बान अली और पटना हाईकोर्ट की पूर्व जज अंजना प्रकाश ने अदालत में याचिका दाख़िल की थी.

    इस याचिका में दिल्ली के साथ-साथ हरिद्वार धर्म संसद में बयान देनेवालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई थी. दिल्ली धर्म संसद में दिए गए बयानों की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है.

  9. सुंजवान एनकाउंटर: जानिए कब और कैसे हुई चरमपंथियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़

      • Author, मोहित कंधारी
      • पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए
    सुंजवान एनकाउंटर

    इमेज स्रोत, Mohit Kandhari/BBC

    अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जम्मू के बाहरी इलाक़े सुंजवान में सीआईएसएफ़ की बस पर चरमपंथियों ने हमला किया. उसके बाद हुई मुठभेड़ में दो चरमपंथी और एक जवान मारे गए, जबकि चार जवान घायल हो गए.

    यह मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को राज्य के सांबा ज़िले में होने वाले दौरे के दो दिन पहले हुई है. उनके इस दौरे के मद्देनज़र राज्य में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं.

    सीआईएसएफ़ के अधिकारियों ने बताया कि मॉर्निंग शिफ़्ट में काम करने वाले 15 जवानों को लेकर जा रही बस पर तड़के 4.15 पर चड्ढा कैंप के पास हमला किया गया.

    सीआईएसएफ़ के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार चरमपंथियों ने बस पर गोलीबारी की और उस पर ग्रेनेड भी फेंके. इसमें एएसआई एसपी पाटिल की मौत हो गई और बस में सवार दो अन्य जवान ज़ख़्मी हो गए.

    उन्होंने बताया कि चरपंथियों की गोलीबारी का जवानों ने जवाब दिया, जिसमें दो चरमपंथी मारे गए.

    सुंजवान एनकाउंटर

    इमेज स्रोत, Mohit Kandhari/BBC

    पुलिस ने क्या कहा

    हालाँकि जम्मू और कश्मीर पुलिस के एडिशनल डीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार, ये मुठभेड़ तब शुरू हुई जब इलाक़े में चलाए जा रहे पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ़ के संयुक्त तलाशी अभियान पर चरमपंथियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

    एडीजीपी सिंह ने पत्रकारों का बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के पहले हमें सूचना मिली थी कि चरमपंथी कुछ गड़बड़ करने की योजना बना रहे हैं. उनके अनुसार, हमारी सर्च पार्टी पर चरमपं​थियों ने हमला कर दिया.

    उनके अनुसार, ''ऐसा लगता है कि वे एक घर में छिपे हुए हैं.अंधेरा छँटने के बाद विस्तार से तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद हम इस बारे में और विस्तृत जानकारी दे सकते हैं.''

    सुंजवान एनकाउंटर

    इमेज स्रोत, Mohit Kandhari/BBC

    इंटरनेट और स्कूल बंद

    इस मुठभेड़ के बाद सतर्कता बरतते हुए उस इलाक़े में मोबाइल इंटरनेट सेवा और स्कूलों को शुक्रवार के लिए बंद कर दिया गया है.

    अधिकारियों ने बताया है कि सुंजवान मिलिट्री स्टेशन के पास वाले इलाक़े में ​हथियारों के जखीरे से लैस पाकिस्तान के जैश ए मोहम्मद के कम से कम दो चरमपंथी शायद फँस गए हैं.

    उन्होंने आशंका जताई कि ये चरमपंथी शहर में किसी बड़े हमले को अंज़ाम देने आए थे.

    इससे पहले 2018 में 10 फ़रवरी को जैश ए मोहम्मद के तीन चरमपंथियों ने सुंजवान आर्मी कैंप पर हमला कर दिया था. उस घटना में तीनों चरमपं​थियों के अलावा दो सैनिकों की मौत हो गई थी.

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Reuters

    दो दिन बाद होना है पीएम का दौरा

    24 अप्रैल को देश में नई पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के 29 साल पूरा होने के मौक़े पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू और कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं.

    यह कार्यक्रम सांबा ज़िले के पाली गाँव में होना है, वो मुठभेड़ वाली जगह से महज़ 17 किलोमीटर दूर है.

    बॉर्डर पर हुए दौरों को हटा दें तो जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ख़त्म होने और राज्य को केंद्र शासित बनाने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा कहा जा सकता है.

    हालांकि उन्होंने 2019 की दीवाली राजौरी में तो 2020 की दीवाली नौशेरा में भारतीय सैनिकों के साथ बिताई थी.

  10. रूस के हमले में यूक्रेन को अब तक 60 अरब डॉलर का नुक़सान: विश्व बैंक

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विश्व बैंक के अनुसार क़रीब दो महीने से चल रही रूस से लड़ाई में यूक्रेन के बुनियादी ढाXचे को क़रीब 60 अरब डॉलर (4.5 लाख करोड़ रुपए) का नुक़सान हो चुका है.

    विश्व बैंक ने शुरुआती अनुमान में यह आँकड़ा पेश किया है. हालाँकि इसमें युद्ध की लगातार बढ़ रही आर्थिक लागत को शामिल नहीं किया गया है.

    विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड आर मालपास ने एक कॉन्फ़्रेंस में कहा है कि दोनों देशों के बीच की यह लड़ाई अभी जारी है, लिहाजा नुक़सान के अभी और बढ़ने की आशंका है.

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ज़ेलेंस्की ने हर महीने 7 अरब डॉलर की मांग की

    वहीं इस सम्मेलन को वर्चुअल तरीक़े से संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि इस युद्ध के चलते उनकी अर्थव्यवस्था को हुए नुक़सान को ठीक करने के लिए हर महीने 7 अरब डॉलर की ज़रूरत है.

    उन्होंने कहा कि युद्ध से बर्बाद ढाँचे को फिर से खड़ा करने के लिए बाद में सैकड़ों अरब डॉलर की ज़रूरत होगी.

    ज़ेलेंस्की ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस के ज़ब्त पैसों को यूक्रेन के पुनर्निर्माण पर ख़र्च करने की मांग की है.

  11. लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से ज़मानत मिली, फ़िलहाल एम्स में हैं भर्ती

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    लालू यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पशुपालन घोटाले के कई मामलों में सज़ायाफ़्ता और इन दिनों दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी है. उन्हें यह ज़मानत 10 लाख के निजी मुचलके पर मिली है. यह ताज़ा मामला पशुपालन घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी का है, जिसमें उन्हें बीते फ़रवरी महीने में सज़ा सुनाई गई थी.

    लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने बीबीसी से बातचीत में इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा- लालू यादव जी ने जेल में 41 महीने की सज़ा काट ली है. यह उनकी सज़ा की आधी अवधि है. हमने इसी आधार पर कोर्ट से ज़मानत की अपील की थी. जज साहब ने हमारी दलील स्वीकार कर ज़मानत दे दी है. मुझे उम्मीद है कि अधिकतम बुधवार तक ज़रूरी काग़ज़ी कार्रवाई पूरी कर ली जाएँगी. इसके बाद वे न्यायिक हिरासत से बाहर आ जाएँगे.

  12. चीन ने शंघाई में बढ़ाई और सख़्ती, थम नहीं रहा है कोरोना संक्रमण

    शंघाई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन की वित्तीय राजधानी माने जाने वाले शंघाई में अधिकारियों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन नियमों को लागू करने के लिए और सख़्त क़दम उठाने शुरू कर दिए हैं. नए क़दमों में कोरोना संक्रमित लोगों के घर के बाहर इलेक्ट्रॉनिक डोर अलार्म लगाना और साथ ही लोगों के घरों को डिसइंफ़ेक्ट करने के लिए बाहर निकालना शामिल है. इस सप्ताह के शुरू में सैकड़ों लोगों को उनके घर से ज़बरन बाहर निकाला गया ताकि इमारत को डिसइंफ़ेक्ट किया जा सके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शंघाई में लॉकडाउन लगे पाँच सप्ताह हो चुके हैं. शंघाई के अधिकारियों ने ये भी बताया है कि सभी संक्रमित मरीज़ों और उनके संपर्क में आए लोगों को सरकारी क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा. शंघाई के कई इलाक़ों में उन लोगों को भी घर से अस्थायी रूप से निकाला जा रहा है, जो संक्रमित नहीं हैं. अधिकारी इन इलाक़ों को भी डिसइंफ़ेक्ट करना चाहते हैं. आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक़ शंघाई में अभी तक चार लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 36 लोगों की मौत हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज़्यादातर बुजुर्ग और ऐसे लोग थे, जिन्होंने टीका नहीं लिया था और जिन्हें पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ थी. शंघाई के क़रीब ढाई करोड़ लोगों को घर में रहने को कहा गया है.

  13. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को ख़ुद को बदलना होगा

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता और पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा.

    नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के बारे में पत्रकारों से बातें करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ''सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को ख़ुद को नए रूप में ढालना होगा. नैतिक साख रखने वाले और ईमानदार चेहरे इस काम में प्रेरक होंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा, ''हम इस महान राज्य में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं... या तो माफ़िया चलेंगे या ईमानदार लोग.''

    मालूम हो कि पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के पहले से ही रस्साकशी चल रही है. और यह घमासान अभी भी जारी है. पार्टी हाईकमान के दख़ल के बाद सिद्धू ने इस्तीफ़ा तो दे दिया लेकिन वे नाराज़ बताए जाते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    नए प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला कामकाज

    शुक्रवार को पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपना कार्यभार संभाला लेकिन उस मौक़े पर न तो सिद्धू और न ही एक अन्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ कार्यक्रम में शामिल हुए.

    हालांकि नवजोत सिद्धू प्रदेश कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. राज्य के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कार्यक्रम में शामिल हुए.

    अपना पदभार संभालने के बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि पार्टी को मज]बूत करने के लिए मेरा '3डी' मंत्र डिसिप्लिन (अनुशासन), डेडिकेशन (समर्पण) और डायलॉग (बातचीत) होगा.

  14. नवाब मलिक की ज़मानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज

    नवाब मलिक

    इमेज स्रोत, MAHARASHTRA DGIPR/TWITTER

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की ज़मानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज हो गई है.

    सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने नवाब मलिक की ओर से दायर इस याचिका की शुक्रवार को सुनवाई की.

    मलिक की ज़मानत याचिका ख़ारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''इस मामले में हस्तक्षेप करना अभी बहुत जल्दबाज़ी होगी. हम तय प्रक्रिया में अभी कोई दख़ल नहीं देंगे. आपको सक्षम अदालत में जाना चाहिए.''

    नवाब मलिक

    इमेज स्रोत, facebook

    कौन हैं नवाब मलिक

    नवंबर में नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ करने के बाद गिरफ़्तार कर लिया था. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मलिक पर अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने का आरोप लगाया था.

    नवाब मलिक शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान पर लगे ड्रग्स के आरोपों के बाद जाँच अधिकारी समीर वानखेड़े पर अपने बयानों को लेकर काफ़ी चर्चा में आए थे.

  15. इमरान ख़ान ने पीएम पद से हटने के बाद फिर की भारत की तारीफ़

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक बार फिर भारत की सराहना की है. लाहौर में एक रैली में इमरान ख़ान ने एक बार फिर भारत की स्वतंत्र विदेश नीति का ज़िक्र किया और उसकी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का सहयोगी देश है, लेकिन वो रूस से तेल आयात कर रहा है, क्योंकि उसकी विदेश नीति अपने लोगों की बेहतरी के लिए. इमरान ख़ान ने पाकिस्तान की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा- हमारी विदेश नीति दूसरे लोगों की बेहतरी के लिए है. प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भी पिछले कुछ महीनों में इमरान ख़ान ने भारत की विदेश नीति की तारीफ़ की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इमरान ख़ान ने कहा था कि भारत क्वाड का सदस्य है, लेकिन वो पाबंदी के बावजूद रूस से तेल आयात कर रहा है और भारत कहता है कि वो इस मामले में निष्पक्ष है. इमरान ख़ान कई बार आरोप लगा चुके हैं कि उनकी सरकार को गिराने में विदेशी शक्तियों का हाथ हैं, जिन्होंने यहाँ के कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी सरकार के ख़िलाफ़ साज़िश रची थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पिछले दिनों विपक्षी पार्टियों ने इमरान ख़ान सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. प्रस्ताव को ख़ारिज किए जाने के बाद मामला अदालत पहुँचा और आख़िकार नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया. इस समय पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के नेता शहबाज़ शरीफ़ प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में गठबंधन सरकार चल रही है.

  16. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गोली चली, दो घायल

    Bullet

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोली चलने की ख़बरें आ रही हैं. ये शुरूआती जानकारी है. घटना के बारे में फ़िलहाल पुलिस का कोई बयान नहीं आया है.

    वरिष्ठ पत्रकार सुचित्र मोहंती ने बताया है कि गोली रोहिणी अदालत में प्रवेश करने के स्थान पर चेकिंग के दौरान चली है.

    घटना में एक वकील है और एक मुव्वकिल घायल हुए हैं. दोनों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

    इससे पहले पिछले साल 24 सिंतबर को रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की एक घटना हुई थी जिसमें एक गैंगस्टर और दो अपराधी मारे गए थे. गोलीबारी में जो गैंगस्टर मारा गया है उसका नाम जितेंद्र मान गोगी है.

    गोगी पर गोली चलने के बाद क्रॉस फायरिंग में दो हमलावरों की मौत हो गई थी. इन दोनों की मौके़ पर ही मौत हो गई.

  17. अमेरिका: इलहान उमर का पाक प्रशासित कश्मीर का दौरा ग़ैर-आधिकारिक

    इलहान उमर

    इमेज स्रोत, @SHIREENMAZARI1

    अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की सदस्य इलहान उमर के पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के दौरे को अमेरिका ने 'ग़ैर-आधिकारिक, निजी' दौरा क़रार दिया है.

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के काउंसलर डेरेक शोलेट ने बताया, ''यह उनका ग़ैर-आधिकारिक निजी दौरा है. जहां तक अमेरिकी सरकार की नीति में बदलाव की बात है तो उनके इस दौरे का हमारी किसी नीति से कोई लेना-देना नहीं है.''

    इससे पहले गुरुवार को भारत सरकार ने इलहान उमर के पांच दिवसीय दौरे की निंदा की थी.

    भारत ने कहा था कि उनके इस दौरे से भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है. भारत ने उनके इस दौरे को संकीर्ण मानसिकता की राजनीति भी क़रार दिया था.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, "उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एक ऐसे हिस्से का दौरा किया है, जिस पर वर्तमान में पाकिस्तान का अवैध क़ब्ज़ा है. अगर कोई राजनेता अपनी संकीर्ण मानसिकता की राजनीति करना चाहती है तो ये उनका काम हो सकता है लेकिन यह हमारी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    20 से 24 अप्रैल तक पाकिस्तान में हैं उमर

    इससे पहले अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की सदस्य इलहान उमर पाकिस्तान के पांच दिवसीय दौरे पर गुरुवार को इस्लामाबाद पहुंची थीं.

    इस्लामाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर पकिस्तान विदेश कार्यालय में अमेरिकी मामलों के महानिदेशक मलिक मुदस्सिर टीपू ने उनका स्वागत किया था.

    इलहान उमर ने गुरुवार को पाकिस्तान के पीएम शाहबाज़ शरीफ़, राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और अन्य सरकारी नेताओं से मुलाक़ात की थी.

    पाकिस्तान में इलहान उमर ने पीओके के राष्ट्रपति सुल्तान महमूद चौधरी के साथ संवाददाता सम्मेलन के दौरान मानवाधिकार का मुद्दा भी उठाया.

    उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस पर कांग्रेस के अंदर और बाइडन प्रशासन में उतनी बात हो रही है, जितनी ज़रूरत है. इस यात्रा से मेरी उम्मीद है कि अब मानवाधिकार और इसके लिए काम करने वालों पर ज़्यादा चर्चा होगी. कश्मीर का सवाल भी इसमें शामिल होगा."

  18. सुंजवान मुठभेड़ में दो चरमपं​थी मारे गए, एक जवान की मौत

      • Author, मोहित कंधारी
      • पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए
    सुंजवान मुठभेड़

    इमेज स्रोत, Mohit Kandhari/BBC

    जम्मू और कश्मीर के सुंजवान के भटिंडी में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में अब तक दो चरमपं​थी मारे गए हैं. वहीं एक जवान की भी मौत हुई है. ख़बर लिखे जाने तक इस मुठभेड़ में चार जवान जख़्मी हुए हैं.

    फ़िलहाल भटिंडी के रिहाइशी इलाक़े में ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाक़े की घेराबंदी कर रखी है.

    पुलिस के मुताबिक़, चरमपंथियों के भटिंडी इलाक़े के ही किसी मकान में छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते सुरक्षाबल एहतियात बरत रहे हैं.

    मुठभेड़ की यह घटना इसलिए अहम हो जाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर का दौरा करने वाले हैं.

  19. दिल्ली में 18 से 60 साल वालों को भी मुफ़्त लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज़

    बूस्टर डोज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना के ख़िलाफ़ जारी मुहिम में दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एक अहम एलान किया है. सरकार ने कहा है कि दिल्ली में कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशनरी यानी बूस्टर डोज़ अब सभी को मुफ़्त में लगेगी.

    अभी तक देश के बाक़ी हिस्सों की तरह दिल्ली में भी केवल 60 साल से अधिक आयु वालों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ही बूस्टर डोज़ मुफ़्त थी. लेकिन राज्य सरकार के ताज़ा फ़ैसले के बाद 18 साल से अधिक आयु वालों मुफ़्त में बूस्टर डोज़ लगेगी.

    केंद्र सरकार की पहल पर दोनों प्रमुख वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपने दाम घटाकर 225 रुपए प्रति डोज़ कर लिए थे. केंद्र सरकार ने उसके अलावा कहा था कि कोई अस्पताल टीका लगाने के लिए 150 रुपए से अधिक का चार्ज नहीं वसूल सकता.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सरकार ने दो हफ़्ते पहले किया था एलान

    केंद्र सरकार ने क़रीब दो हफ़्ते पहले एलान किया था कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज़ लगाए जाएंगे. केंद्र सरकार के अनुसार, उस उम्र वर्ग के लोग 10 अप्रैल से किसी भी निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज़ लगवा सकते हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ 18 साल या इससे अधिक उम्र के उन्हीं लोगों को बूस्टर डोज़ लगेगी, जिन्हें दूसरी डोज़ लिए नौ महीने पूरे हो गए हैं. सरकार ने ये भी स्पष्ट किया है कि सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पहली और दूसरी डोज़ लोगों को मिलती रहेगी.

    सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर, 2021 को हेल्थ केयर वर्कर्स और 60 साल की ऊपर की उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज़ का एलान किया था.

  20. रूस के ख़िलाफ़ युद्ध अपराध मामले में यूक्रेन के साथ काम कर रहा है अमेरिका

    मेरिक गारलैंड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा है कि उनके वकील यूक्रेन में रूसी सैनिकों के संभावित युद्ध अपराधों के सबूत देख रहे हैं.

    गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गारलैंड ने कहा कि अमेरिका "यूक्रेन के प्रोसेक्यूटर जनरल के संपर्क में" है.

    उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उनके अन्य अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से इस प्रयास में मदद मिल रही है. गारलैंड के अनुसार कि हम इस बारे में सबूत जुटाने और जुटाए गए सबूतों के संरक्षण में मदद कर रहे हैं.

    रूस ने क़रीब दो महीने पहले 24 फ़रवरी को यूक्रेन पर हमला बोला था. और तब से यूक्रेन में रूसी सैनिकों के आम लोगों को मारने और ग़लत व्यवहार करने की ख़बरें आती रही हैं.

    यूक्रेन रूस के सैनिकों पर लगातार आरोप लगाता रहा है कि वे उनके नागरिकों को न केवल मार रहे हैं बल्कि महिलाओं के साथ बलात्कार भी करते रहे हैं.

    हालांकि रूस इन आरोपों को ग़लत बताता रहा है.