IPL 2022: मिलर की 'किलर' पारी, हाई वोल्टेज मैच में गुजरात ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया
रविवार को चेन्नई और गुजरात के बीच पुणे में खेला गया आईपीएल का मुक़ाबला उतार-चढ़ाव से भरा रहा. लेकिन अंत में डेविड मिलर की 'किलर' पारी की बदौलत गुजरात ने चेन्नई को तीन विकेट से हरा दिया.
लाइव कवरेज
मोहम्मद शाहिद and अभय कुमार सिंह
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना के 1150 नए मामले और 4 मौतें
इमेज स्रोत, Reuters
भारत
में रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1150 नए मामले
सामने आए हैं. ये बीते दिनों की तुलना में 17 फ़ीसदी अधिक हैं.
इसके
साथ ही इस संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हुई है.
वहीं शनिवार को 975 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे और इसके कारण 4 लोगों की मौत
हुई थी.
देश में कोरोना
संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.30
करोड़ से अधिक हो गई है.
इमरान ख़ान को ‘वापस न लाए’ तो जेलें भर देंगे: शेख़ रशीद
इमेज स्रोत, Getty Images
अवामी
मुस्लिम लीग के नेता शेख़ रशीद ने कराची में शनिवार रात को एक जलसे में कहा कि इमरान
ख़ान से चार महीने पहले कहा गया था कि इमरजेंसी लगा दो, असेंबलियां तोड़ दो और
गवर्नर राज लगा दो.
पाकिस्तान
के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बीती रात कराची में एक बड़ी रैली को संबोधित
किया था जिसमें उनके मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्री शेख़ रशीद भी मौजूद थे.
शेख़
रशीद ने कहा कि 20 मई से पहले इमरान ख़ान से कहा गया था कि उनकी सरकार को ख़त्म कर
दिया जाएगा.
उनका कहना
था कि ‘मैं
पाकिस्तानी फ़ौज से आख़िरी जुमला कहना चाहता हूं कि देखो हम तुम्हारे साथ हैं.’
इसके
बाद उन्होंने लोगों से कहा कि वो पाकिस्तान के झंडे लहराएं. शेख़ रशीद ने कहा कि
अगर इमरान ख़ान को ‘वापस न लाए’ तो जेलें भर देंगे.
रूस ने मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों को सरेंडर का दिया ऑफ़र
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, रूस का दावा है कि यूक्रेनी सुरक्षाबल अज़ोफ़्स्तल स्टीलवर्क्स तक ही सीमित हैं. तस्वीर में बैकग्राउंड में दिखता स्टीलवर्क्स प्लांट.
यूक्रेन
के प्रमुख बंदरगाह शहर मारियुपोल को लेकर रूस ने कहा है कि वो यूक्रेनी सैनिकों की
जानें बख़्श देगा अगर वो रविवार तक अपने हथियार डाल देते हैं.
रूसी
सरकार ने कहा है कि यूक्रेनी सैनिक और ‘विदेशी भाड़े के सैनिक’ मारियुपोल में अभी भी लड़ रहे
हैं.
रूस का कहना है कि उसने मारियुपोल का अधिकतर हिस्सा अपने क़ब्ज़े में ले लिया
है और अगर यूक्रेनी सैनिक मॉस्को के समयानुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक हथियार डाल देते
हैं तो उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी.
रूस ने
कहा है कि जो ऐसा करते हैं उनके साथ जिनेवा कन्वेंशन के युद्धबंदियों की तरह
व्यवहार किया जाएगा.
रूस का
कहना है कि शहर में यूक्रेनी सुरक्षाबल सिर्फ़ अज़ोफ़्स्तल स्टीलवर्क्स इलाक़े तक
ही सीमित हैं.
इस
बयान में कहा गया है कि रूसी सुरक्षाबल इस जानकारी को ‘लगातार प्रसारित’ करेंगे ताकि अज़ोफ़्स्तल में मौजूद सैनिकों
को प्रस्ताव मिले, इसे पूरी रात हर आधे घंटे में प्रसारित किया जाएगा.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ज़ेलेंस्की ने कहा है कि मारियुपोल में हमले और घातक हो रहे हैं
साथ ही
यह भी कहा गया है कि सुरक्षाबल कीएव की अनुमति का इंतज़ार न करें बल्कि ख़ुद फ़ैसला
लेकर सरेंडर करें.
वहीं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने स्वीकार किया है कि मारियुपोल के
एक छोटे से हिस्से पर ही यूक्रेनी सुरक्षाबलों का क़ब्ज़ा है और उनकी सरकार रक्षा
कर रहे सैनिकों के साथ लगातार संपर्क में है.
रॉयटर्स
समाचार एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा है कि स्थिति बेहद गंभीर है.
हालांकि
उन्होंने रूस के इस दावे पर कोई जवाब नहीं दिया कि मारियुपोल से यूक्रेनी सेनाएं
साफ़ हो चुकी हैं और सिर्फ़ वो अज़ोफ़्स्तल तक ही सीमित हैं. रूस का कहना है कि एक
बड़े स्टील और लोहे के प्लांट में यह सैनिक हैं.
रूस के
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि इस प्लांट में 2,500 यूक्रेनी सैनिक हैं
और बाहर निकलने के रास्ते को रूसी सुरक्षाबलों ने बंद कर दिया है. हालांकि, बीबीसी
स्वतंत्र रूप से इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं कर पाया है.
बोरिस जॉनसन का पहला भारत दौरा, गुजरात भी जाएंगे
इमेज स्रोत, ANI
ब्रिटेन
के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने पहले भारत दौरे पर 21 अप्रैल को गुजरात पहुंच
रहे हैं. 21-22 अप्रैल के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वो दिल्ली भी जाएंगे.
भारतीय
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है कि ब्रितानी प्रधानमंत्री भारतीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर ‘रोडमैप 2030’ की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे.
इस
दौरे से पहले ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनका भारत दौरा उन
चीज़ों के लिए काम करेगा जो दोनों देशों के लिए मायने रखती हैं, इनमें नौकरियों से
लेकर आर्थिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा मुद्दे शामिल हैं.
इमरान ख़ान ने कराची की रैली में कहा- मैंने क्या जुर्म किया था जो रात 12 बजे अदालतें लगाई गईं
इमेज स्रोत, Reuters
पाकिस्तान
के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ़ के प्रमुख इमरान ख़ान ने शनिवार की रात
कराची में रैली की.
बाग़-ए-जिन्ना
में हुई रैली में उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यह कहते हुए की कि आज वो यहां
लोगों से बड़ी ख़ास बात करना चाहते हैं.
उन्होंने
भीड़ से कहा कि ये उनके बच्चों के भविष्य से संबंधित है और ये मुद्दा सिर्फ़
तहरीक-ए-इंसाफ़ का नहीं बल्कि पूरे पाकिस्तान का है.
इमरान
ख़ान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से उन्हें बड़ी तकलीफ़ हुई है.
“हमने
सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला मान लिया मगर हमारे हाथ बंध गए, यहां तक कह दिया गया कि
किस वक़्त वोटिंग की जानी है.”
उन्होंने
कहा, “मैंने क्या
जुर्म किया था कि रात को 12 बजे अदालतें लगाई गईं.”
इमरान
ख़ान ने न्यायपालिका से सवाल किया कि ‘जब राजनेताओं की ख़रीद-फ़रोख़्त
की मंडी लगी हुई थी तो न्यायपालिका को क्या ख़ुद नोटिस नहीं लेना चाहिए था?’
नमस्कार!
बीबीसी
हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिनभर की सभी
बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 16 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.