IPL 2022: मिलर की 'किलर' पारी, हाई वोल्टेज मैच में गुजरात ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया

रविवार को चेन्नई और गुजरात के बीच पुणे में खेला गया आईपीएल का मुक़ाबला उतार-चढ़ाव से भरा रहा. लेकिन अंत में डेविड मिलर की 'किलर' पारी की बदौलत गुजरात ने चेन्नई को तीन विकेट से हरा दिया.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद and अभय कुमार सिंह

  1. क्या ड्रोन भविष्य में युद्ध की दिशा तय करेंगे? दुनिया जहान

    वीडियो कैप्शन, क्या ड्रोन भविष्य में युद्ध की दिशा तय करेंगे? Duniya Jahan

    दुश्मन से आगे रहने और दुश्मन सेना को अधिक से अधिक नुक़सान पहुंचाने के लिए पुराने वक्त से देश नए और आधुनिक हथियार बनाते रहे हैं और हथियारों का अपना ज़ख़ीरा बढ़ाते रहे हैं.

    तकनीक के विकास के साथ युद्ध में आगे रहने के लिए भी ऐसे नए हथियार आ रहे हैं जिनसे बिना जंग के मैदान में कदम रखे दुश्मन पर हमला किया जा सकता है और उसके बारे में ख़ुफ़िया जानकारी इकट्ठा की जा सकती है.

    रूस-यूक्रेन युद्ध में देखा जा रहा है कि रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन शक्तिशाली ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसे इसमें कामयबी भी मिल रही है.

    रक्षा क्षेत्र में निवेश, लड़ाकू विमानों, टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के उत्पादन और हथियारों की संख्या के मामले में रूसी सेना यूक्रेनी सेना के मुक़ाबले कहीं बड़ी है, लेकिन यूक्रेन के लिए ड्रोन इस युद्ध में अहम साबित हो रहे हैं.

    युद्ध के मैदान में ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल से ये सवाल पैदा हो रहा है कि क्या ड्रोन युद्ध का भविष्य तय कर सकते हैं. दुनिया जहान में इस सप्ताह हम सवाल कर रहे हैं कि क्या भविष्य में ड्रोन लड़ेंगे युद्ध?

  2. बिहार: बोचहां में एनडीए की हार के बाद नीतीश ने कहा- जनता मालिक है

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में बोचहां उप चुनाव में आरजेडी के हाथों एनडीए की हार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है. यहां बीजेपी के उम्मीदवार बेबी कुमारी की हार पर नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि 'जनता मालिक है.'

    बोचहां सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार अमर पासवान ने बीजेपी की उम्मीदवार बेबी कुमारी को 36,658 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया.

    बोचहां की हार सत्तारुढ़ गठबंधन खास कर बीजेपी के लिए झटका मानी जा रही है. अगर बीजेपी इस सीट को जीत जाती तो नीतीश विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को कैबिनेट से निकालने के फैसले को सही ठहरा सकते थे.

    ऐसी स्थिति में चिराग पासवान से रामविलास पासवान का दिल्ली स्थित बंगला भी खाली कराने के फैसले को भी सही ठहराया जा सकता था.

    माना जा रहा है कि लोग बीजेपी के इन फैसलों से नाराज है. चुनाव से ठीक पहले आरजेडी में शामिल हुए अमर पासवान को कुल 82562 वोट मिले. वहीं बीजेपी कैंडिडेट बेबी कुमारी को 45909 वोट मिले. विकासशील इंसान की गीता कुमारी को 29279 वोट आए हैं. कांग्रेस को नोटा से भी कम मत मिले. इस सीट पर 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इनमें तीन महिलाएं थीं.

  3. श्रीलंकाः आर्थिक संकट का ख़ामियाजा भुगत रहे मछुआरे

    वीडियो कैप्शन, श्रीलंकाः आर्थिक संकट का ख़ामियाजा भुगत रहे मछुआरे

    श्रीलंका आर्थिक संकट से घिरा है और इस कारण वहां के आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोग लगातार सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां खाने-पीने से लेकर दवायों तक की किल्लत हो गई है.

    इसका ख़ामियाज़ा वहां के मत्स्य उद्योग को भी भुगतना पड़ रहा है. ईंधन, बर्फ की कमी और बाजार के सीमित विकल्पों ने मछुआरों को अधर में छोड़ दिया है. बीबीसी संवाददाता मुरलीथरन काशीविश्वनाथन की रिपोर्ट.

  4. संयुक्त अरब अमीरात में यहूदियों की पहली कॉलोनी बसाने की क्या योजना है

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    संयुक्त अरब अमीरात के सबसे वरिष्ठ रब्बी ने ख़ासतौर पर यहूदियों के लिए बनाई जाने वाली देश की पहली बस्ती की योजना के बारे में जानकारी दी है.

    रब्बी डॉ एली आबादी मौजूदा वक़्त में गल्फ ज्यूइश कम्युनिटीज़ एसोसिएशन के प्रमुख हैं. इस योजना का मकसद संयुक्त अरब अमीरात की बढ़ती यहूदी आबादी को अपने होटल, शॉपिंग सेंटर, स्कूल और धार्मिक स्थल तैयार करने में सक्षम बनाना है.

    बता दें कि खाड़ी के इस देश में अब क़रीब दो हज़ार यहूदियों का घर है. साल 2020 में यूएई और बहरीन ने अमेरिकी पहल के बाद इसराइल से राजनयिक संबंध कायम किए थे. इसे 'अब्राहम अकॉर्ड्स' कहा गया था. इस समझौते के बाद से यहूदियों की संख्या यूएई में दोगुनी हुई है.

    हाल के सालों में इसराइल से यूएई और बहरीन के संबंधों में तेजी से मजबूती आई है. इस साल फरवरी के महीने में ही इसराइल के राष्ट्रपति ने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था. इसराइली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने इस दौरे पर कहा था कि इसराइल यूएई की सुरक्षा में मज़बूती से खड़ा है.

    हाल ही में इफ़्तार को लेकर हुआ था विवाद हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में एक इफ़्तार पार्टी को लेकर विवाद छिड़ गया था. इफ़्तार की इस दावत में छह अलग-अलग धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया था जिनमें सिख, बोहरा, हिंदू, बौद्ध, यहूदी और इजिप्शियन कॉप्टिक चर्च से जुड़े ईसाई शामिल हुए थे और इसका आयोजन देश के इस्लामी मामलों के महकमे ने किया था.

    कुछ लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं तो कुछ ने इसे खारिज़ किया है. बीबीसी अरबी सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, 'दुबई इफ़्तार' में यहूदी धर्म को शामिल करने पर आलोचकों का कहना है कि ये इसराइल के साथ संबंध सामान्य करने की कोशिश है.

    ये अमीराती समाज में इसराइलियों की घुसपैठ है. संयुक्त अरब अमीरात हुकूमत की नीतियों का विरोध करने वाले अहमद अल शैबा ने बीबीसी अरबी सेवा से कहा कि अमरीती लोग सह-अस्तित्व और सहिष्णुता के बड़े समर्थक हैं लेकिन अब अमीराती लोगों को इसके लिए मजबूर किया जा रहा है.

  5. इमरान ख़ान की पूर्व पत्नी रेहाम ख़ान ने ली चुटकी, देखिए वीडियो

    वीडियो कैप्शन, इमरान ख़ान की पूर्व पत्नी रेहाम ख़ान ने ली चुटकी, देखिए वीडियो

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पूर्व पत्नी रेहाम ख़ान ने ही उन पर तंज कसा है और कहा है कि इमरान ख़ान बॉलीवुड में ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस दे सकते हैं. उनके इस बयान की पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा हो रही है.

    रेहाम ख़ान पहले भी इमरान ख़ान को लेकर विवादित बयान देती रही हैं लेकिन इमरान ख़ान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उन्होंने इस पर दो बार चुटकी ली है.

    रेहाम ख़ान इमरान ख़ान की दूसरी पत्नी हैं. इमरान ख़ान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ थीं. फिलहाल उनकी पत्नी बुशरा बीबी हैं.

  6. 'नव हिंदू ओवैसी' महाराष्ट्र में दंगे भड़काना चाह रहे हैं- संजय राउत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना सांसद संजय राउत एक बार फिर बीजेपी और उनके सहयोगियों पर भड़कते नज़र आए हैं.

    संजय राउत से जब पत्रकारों ने ये पूछा कि आप राज ठाकरे को ''हिंदू ओवैसी'' कहते हैं तो राउत ने कहा, ''मैंने किसी का नाम नहीं लिया है. लेकिन यूपी चुनाव जीतने के लिए जो काम भारतीय जनता पार्टी ने एआईएमआईएम के ओवैसी से लिया है वही काम बीजेपी, महाराष्ट्र में नव हिंदू ओवैसी से ले रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र में शांति भंग करने की कोशिश हो रही है.

    उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र में शांति भंग की पूरी कोशिश हुई. लेकिन यहां की जनता और पुलिस बहुत संयमित और मजबूत है. ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं होंगी. इनका मिशन था कि श्रीराम और हनुमान जी के नाम पर दंगे भड़काएंगे, ये मिशन था यहां के नए ओवैसी का हिंदू ओवैसी का. हमने ये नहीं होने दिया.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राज ठाकरे की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर फिर चेतावनी

    उधर, रविवार को ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि वो महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते हैं.

    उन्होंने कहा, “किसी ने भी नमाज़ पढ़ने का विरोध नहीं किया है. लेकिन अगर आप (मुसलमान) ये लाउडस्पीकर पर करते हो तो हम भी लाउडस्पीकर इस्तेमाल करेंगे. मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म क़ानून से बड़ा नहीं है. 3 मई के बाद हम देखेंगे कि क्या करना होगा.”

    बता दें कि राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि 3 मई तक अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटे तो MNS के कार्यकर्ता मस्जिदों के आगे लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे.

  7. रूस पर नरसंहार का आरोप

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY : रूस पर नरसंहार का आरोप

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा यूक्रेन में रूस लगातार कर रहा है नरसंहार.

    इन आरोपों की जांच कर रही टीम के साथ बीबीसी ने भी की गवाहों और सबूतों की पड़ताल की. देखिए रिपोर्ट.

  8. आंध्र प्रदेश के कर्नूल में दो समुदायों के बीच झड़प में 15 लोग घायल, 20 गिरफ़्तार

    आंध्र प्रदेश

    इमेज स्रोत, UGC

    आंध्र प्रदेश के कर्नूल में दो समूहों के बीच हुई झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पुलिस ने बताया है कि शनिवार को ये झड़प हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई.

    कर्नूल के एसपी सुधीर कुमार रेड्डी का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद ने इस हनुमान जयंती समारोह का आयोजन किया था. समारोह में पुलिस के निर्देश के ख़िलाफ़ डीजे पर गाने बजाए गए थे.

    उन्होंने बताया, ''जब जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो पुलिस ने डीजे बंद करने के लिए कहा. लेकिन वो रुक गए और नारे लगाने लगे. ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग भी जवाब में नारे लगाने लगे.''

    बाद में ये मामला बढ़ गया और दोनों समुदायों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. पत्थरबाज़ी क़रीब 10 मिनट तक हुई, बाद में पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया. इस मामले में कुल 20 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.

    तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

  9. पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का भारत में है गांव

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का भारत में है गांव

    शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. शहबाज़ शरीफ़ भारत के पंजाब राज्य के जाती उमरा गांव से संबंध रखते हैं. जाती उमरा गांव के लोग शहबाज़ शरीफ़ के पीएम बनने से काफ़ी खुश हैं.

    गांव के लोग उम्मीद करते हैं कि उनके गांव का और विकास होगा. साल 2013 में शहबाज़ शरीफ अपने परिवार के साथ इस गांव में आए थे.

    उस वक्त इस गांव का काफ़ी विकास तत्कालीन अकाली दल-भाजपा सरकार ने करवाया था. अब गांव वालों की इच्छा है कि शहबाज़ एक बार अपने गांव आएं.

  10. म्यांमार की सैन्य सरकार ने पर्यटकों को देश में आने की अनुमति दी

    म्यांमार

    इमेज स्रोत, EPA

    दो सालों में पहली बार म्यांमार की सैन्य सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए देश की सीमाएं खोलने की घोषणा की है.

    दशकों तक सैन्य सत्ता में रहे म्यांमार में कोविड महामारी से पहले पर्यटन बढ़ रहा था.

    बीबीसी के दक्षिणपूर्व संवाददाता जोनाथन हेड कहते हैं कि सरकार की घोषणा के बाद पर्यटन पर अधिक असर पड़ेगा, ऐसा नहीं लगता.

    म्यांमार में साल भर पहले सेना ने चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर दिया था, जिसके बाद से वहां नागरिक अभी भी सैन्य सत्ता का विरोध कर रहे हैं. देश की बैंकिंग व्यवस्था मुश्किलों से गुज़र रही है और अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है.

    म्यांमार

    इमेज स्रोत, EPA

    म्यांमार में आने वाले अधिकतर पर्यटक चीन से हैं, और कोविड महामारी के बाद से चीन ने अपने देश की सीमाएं बंद कर दी हैं. इसका असर म्यांमार पर पड़ा है और वहां रोज़ाना केवल कुछ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहुंच रही हैं.

    चीन में आधिकारिक वेबसाइट में जानकारी दी गई है कि अभी भी म्यांमार के लिए वीज़ा जारी करने पर रोक लगी हुई है, जिन लोगों को वीज़ा मिल रहा है उनके लिए एक सप्ताह क्वारंटीन में रहना ज़रूरी है.

    म्यांमार में विपक्षी पार्टियों और ट्रैवल एजेंसियों ने विदेशी पर्टयकों से अपील की है कि वो म्यांमार की यात्रा न करें.

  11. राज ठाकरे की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर फिर चेतावनी

    राज ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि वो महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते हैं.

    उन्होंने कहा, “किसी ने भी नमाज़ पढ़ने का विरोध नहीं किया है. लेकिन अगर आप (मुसलमान) ये लाउडस्पीकर पर करते हो तो हम भी लाउडस्पीकर इस्तेमाल करेंगे. मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म क़ानून से बड़ा नहीं है. 3 मई के बाद हम देखेंगे कि क्या करना होगा.”

    ग़ौरतलब है कि राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि 3 मई तक अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटे तो MNS के कार्यकर्ता मस्जिदों के आगे लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे.

    उधर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में शनिवार को कई जगह पर दंगे भड़काने की कोशिश की गई लेकिन यहां की जनता और पुलिस बहुत संयमित है जिसके कारण ये होने नहीं दिया गया और आगे भी नहीं होने दिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बाद राउत ने बिना राज ठाकरे का नाम लिए कहा, “यहां के हिंदू ओवैसी का मिशन था कि महाराष्ट्र में श्रीरामजी और हनुमानजी के नाम पर दंगे भड़काएंगे, यह हमने नहीं होने दिया.”

    उन्होंने कहा कि जानबूझकर चुनाव में राजनीतिक फ़ायदे के लिए देश का माहौल ख़राब किया जा रहा है, राम नवमी और हनुमान जयंती पर पहले ऐसी घटनाएं देखने को नहीं मिलीं, इन त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाया जाता रहा है.

  12. कर्नाटक के हुबली में भी दिल्ली के जहांगीरपुरी जैसी हिंसा, पढ़ें पूरा मामला

    हुब्बल्लि में हिंसा

    इमेज स्रोत, D Hemanth

    उत्तरी कर्नाटक के हुबली शहर में छेड़छाड़ कर डाली गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कुछ लोग सड़कों पर उतर आए. उग्र भीड़ को शांत कराने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

    उग्र भीड़ को शांत कराने के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. इस दौरान भीड़ ने पुलिस के वाहन में आग भी लगा दी.

    यह घटना बीती रात यानी शनिवार रात की नमाज़ के बाद की है. नमाज़ के बाद कुछ लोगों का समूह पुराने शहर के थाने के सामने आकर जमा हो गया, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल का भी इस्तेमाल करना पड़ा.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर..

  13. जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस का निष्पक्ष जांच का भरोसा

    दिल्ली पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में शनिवार की शाम हनुमान जयंती पर जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद रविवार को दिल्ली पुलिस ने अमन कमिटी की बैठक की.

    उत्तर-पश्चिम दिल्ली की डीसीपी उषा रंगनानी ने जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क और आदर्श नगर पुलिस थाने की अमन कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक की.

    इस दौरान उन्होंने कमिटी के सभी सदस्यों से शांति, सौहार्द और सद्भाव बनाने की अपील की.

    पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    साथ ही यह भी निवेदन किया कि वो किसी भी अफ़वाह और ग़लत सूचना का तुरंत खंडन करें और किसी भी असामाजिक तत्व की संदिग्ध गतिविधि को लेकर पुलिस से संपर्क करें.

    डीसीपी उषा रंगनानी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस की ओर से उचित क़ानूनी कार्रवाई करते हुए पेशेवर और निष्पक्ष जांच की जाएगी.

  14. हिंदी को अनिवार्य विषय बनाने का पूर्वोत्तर राज्यों में क्यों हो रहा विरोध?

    अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, NurPhoto

    इमेज कैप्शन, अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा

    भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में पूर्वोत्तर राज्यों के स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य विषय बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन असम समेत कई राज्यों में उनके इस क़दम का विरोध हो रहा है.

    हालांकि इस इलाक़े के कई संगठनों ने कहा कि हिंदी को वैकल्पिक विषय के रूप में रखने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

    दरअसल हिंदी को 'भारत की भाषा' बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले गुरुवार को कहा था कि पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों ने दसवीं क्लास तक के स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य करने पर सहमति जताई है.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.

  15. पूर्व सोवियत नेता ख्रुश्चेव की परपोती ने पुतिन के इरादों को लेकर आगाह किया

    नीना ख्रुश्चेवा अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रोफ़ेसर हैं
    इमेज कैप्शन, नीना ख्रुश्चेवा अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रोफ़ेसर हैं

    पूर्व सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव की परपोती ने चेताया है कि ऐसी आशंका है कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की तैयारी कर सकता है.

    अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रोफ़ेसर नीना ख्रुश्चेवा ने बीबीसी से कहा कि उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस युद्ध में जीत का दावा करने के लिए आख़िरकार कुछ भी कर सकते हैं.

    उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह ऐसा युद्ध है जिसे पुतिन वास्तव में जीतने की योजना बना रहे हैं और इसे किसी भी क़ीमत पर जीतना चाहते हैं. अगर वो जीत की घोषणा करना चाहते हैं और शायद उन्हें सामरिक परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की ज़रूरत हो, इस दशा में मैं अनुमान नहीं लगा रही हूं लेकिन यह एक ऐसा विकल्प है जिसे रूसी शायद इस्तेमाल करने को तैयार हों.”

    पुतिन

    इमेज स्रोत, EPA

    सामरिक परमाणु हथियार लंबी दूरी की मिसाइलों की तुलना में कम ताक़तवर होते हैं. हालांकि निकिता ख्रुश्चेव के सोवियत संघ के दौर में शीत युद्धकाल के दौरान इनका ही बोल-बाला था.

    नीना ख्रुश्चेवा न्यूयॉर्क न्यू स्कूल में रूसी स्कॉलर हैं और पुतिन की लंबे समय से आलोचक रही हैं. उन्हें डर है कि मॉस्को यूक्रेनी धरती पर विनाश के लिए उन्हें इस्तेमाल कर सकता है.

    रूस ने जब मार्च में यूक्रेन पर हमला किया ता तो ख्रुश्चेवा ने कहा था कि वो इससे शर्मिंदा हैं और उनके परदादा इस हमले को ‘घिनौना’ मानते.

  16. उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण मामले में 26 लोग गिरफ़्तार, सभी को ज़मानत, क्या है पूरा मामला

    चर्च की तस्वीर

    इमेज स्रोत, Sandeep Kesarwani/BBC

    उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर ज़िले में बीते गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इवेंजलिकल चर्च ऑफ़ इंडिया पर ग़ैर-क़ानूनी रूप से धर्मांतरण करने का आरोप लगाकर चर्च को घेर लिया था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ़्तार किया था.

    इस मामले में फ़तेहपुर पुलिस के डीएसपी सिटी दिनेश मिश्र ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा था, "धर्मान्तरण के मामले 15 अप्रैल को थाना कोतवाली में दर्ज शिकायत के बाद विजय कुमार सैमसन सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया."

  17. दिल्ली: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा मामले में 14 गिरफ़्तार

    जहांगीरपुरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में शनिवार शाम हनुमान जयंती के मौक़े पर जुलूस के दौरान हिंसा मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    उत्तर-पश्चिम ज़िले की डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया है कि इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं जिनमें 8 पुलिसकर्मी हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं एक सब-इंस्पेक्टर को गोली भी लगी है और उसकी हालत स्थिर है.

    जहांगीरपुरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि इंस्पेक्टर राजीव रंजन जो उस समय जहांगीरपुरी पुलिस थाने इलाक़े में तैनात थे उन्होंने एफ़आईआर में बयान दिया है कि जुलूस शांतिपूर्वक निकल रहा था लेकिन जैसे ही जुलूस सी-ब्लॉक की मस्जिद के पास पहुंचा तो 4-5 लोग जुलूस में शामिल लोगों से बहस करने लगे और इसी दौरान दोनों ओर से पथराव होने लगा.

    राजीव रंजन ने एफ़आईआर में बताया है कि पुलिस ने धार्मिक जुलूस के दो समूह बनाए थे ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए लेकिन कुछ समय के बाद दो समुदायों में झड़प शुरू हो गई.

    उन्होंने बताया है कि हनुमान जयंती के मौक़े पर पथराव करके सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई है.

  18. उत्तर कोरिया की नई मिसाइल का टेस्ट, परमाणु हथियार को लेकर ख़तरा बढ़ा

    मिसाइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने सफलतापूर्वक एक नए हथियार का परीक्षण किया है जो कि उसकी सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा.

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह नई तरह की मिसाइल छोटे परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और यह दिखाता है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है.

    दक्षिण कोरिया की सेना ने पुष्टि की है कि शनिवार की रात को उत्तर कोरिया की ओर से समुद्र में दो मिसाइलें दागी गईं.

    यह माना जा रहा है कि ऐसी संभावना है कि शुक्रवार को उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल-संग की जयंती के मौक़े पर ऐसा किया गया है.

    रविवार की सुबह उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी केसीएनए ने एक बयान में बताया कि किम जॉन्ग उन ने नई प्रणाली के परीक्षण को देखा.

    इस बयान में कहा गया है कि यह ‘लंबी दूरी के हथियारों की क्षमता में अत्यधिक सुधार करेगा और सामरिक परमाणु हथियारों के संचालन की क्षमता को बढ़ाएगा.’

  19. तालिबान ने पाकिस्तान के राजदूत को किया तलब, ‘एयर स्ट्राइक’ पर जताई आपत्ति

    तालिबान

    इमेज स्रोत, EPA

    अफ़ग़ानिस्तान के अंदर कथित तौर पर सैन्य कार्रवाई करने के बाद तालिबान शासन ने शनिवार को काबुल में पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, स्थानीय तालिबान अधिकारी और निवासियों ने बताया है कि शुक्रवार को अफ़ग़ान हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमान की एयर स्ट्राइक में 36 लोग मारे गए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने इस हमले से इनकार किया है.

    पाकिस्तान में पश्चिमी सीमा पर अफ़ग़ानिस्तान से सीमा पार करके आकर आतंकवादी हमले करते रहे हैं. तालिबान प्रशासन का कहना है कि उसने अगस्त में देश को क़ब्ज़े में लेने के बाद इसे नियंत्रित किया है.

    अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है और इस मसले पर ट्वीट भी किया है जिसमें उसने बताया है कि उसने पाकिस्तान के राजदूत को खोस्त और कुनार प्रांतों में हालिया हमलों को लेकर तलब किया और इस्लामाबाद को एक राजनयिक आपत्ति पत्र दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी के हवाले से इस बयान में कहा गया है कि ‘खोस्त और कुनार में सैन्य उल्लंघन रोके जाने चाहिए क्योंकि ये विरोधियों को स्थिति का दुरुपयोग करने की अनुमति देता है और इससे संबंध बिगड़ते हैं.’

    इस बयान में हमला किस तरह का था, उसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है लेकिन खोस्त के स्थानीय तालिबानी नेता मौलवी मोहम्मद रईस हेलाल ने बताया कि दो ज़िलों में पाकिस्तानी हेलीकॉप्टरों ने बम गिराए जिनमें 36 लोगों की मौत हुई.

    हालांकि पाकिस्तानी दूतावास ने इस दावे को ख़ारिज किया है और उसने रॉयटर्स से कहा है कि राजदूत और तालिबान प्रशासन की मुलाक़ात सीमा समस्या को सुलझाने पर थी.

  20. रूस का दावा- पश्चिमी देशों के हथियारों को ला रहे यूक्रेनी विमान को मार गिराया

    रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव

    रूस ने दावा किया है कि उसकी हवाई रक्षा यूनिट ने पश्चिमी देशों द्वारा भेजे गए हथियार को ला रहे यूक्रेनी सेना के विमान को मार गिराया है.

    तास समाचार एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव के हवाले से कहा है कि दक्षिण-पश्चिमी यूक्रेन में ओडेसा शहर के बाहर ये हमला किया गया था.

    बीबीसी स्वतंत्र रूप से इस जानकारी की पुष्टि नहीं कर सकी है और यह अभी साफ़ नहीं है कि इस घटना में किसी की जान गई है या नहीं.

    जनरल कोनाशेनकोव ने दावा किया कि बीते 24 घंटों में रूस की हवाई यूनिट ने एक दर्जन से अधिक ऐसी जगहों को निशाना बनाया है जहां पर यूक्रेनी सैनिक या उनका साज़ो-सामान था.