मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले बजरंग मुनि गिरफ़्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मुस्लिम समुदाय के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण देने के मामले में बजरंग मुनि को यूपी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and दीपक मंडल

  1. कर्नाटक में संतोष पाटिल की आत्महत्या मामले में मंत्री ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर

    ठेकेदार संतोष पाटिल ने आत्महत्या कर ली

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ठेकेदार संतोष पाटिल ने आत्महत्या कर ली

    कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या मामले में बीजेपी सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने मंत्री ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है.

    संतोष पाटिल ने मरने से पहले संदेश भेजकर ईश्वरप्पा पर काम के बदले 40 प्रतिशत कमिशन की मांग करने का आरोप लगाया था. वो मंगलवार को उडुपी ज़िले के एक लॉज में मृत पाए गए थे.

    इस मामले पर कर्नाटक में राजनीति तेज़ हो गई है. कांग्रेस ईश्वरप्पा का इस्तीफ़ा मांग रही है.

    कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, ‘‘हमने केएस ईश्वरप्पा को पद से हटाने के लिए राज्यपाल से अपील की है. उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. वो अपने ही लोगों से 40 प्रतिशत कमिशन मांगते हैं. उन्होंने संतोष पाटिल से भी कमिशन मांगा था. राज्यपाल ने हमें बताया है कि वो इस मामले में प्रशासन से बात करेंगे. ’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा, ‘‘एफ़आईआर (केएस ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़) दर्ज कर ली गई है. हमने सभी जानकारी जुटा ली है. मैं ईश्वरप्पा से बात करूँगा. मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा (इस्तीफ़े को लेकर). सीधे तौर पर उनसे बात करने के बाद इस पर कुछ कहा जाएगा.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, मृतक संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने कहा है, ‘‘ईश्वरप्पा, बासवराज और रमेश (ईश्वरप्पा के क़रीबी) को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. मैं अपने भाई के लिए न्याय चाहता हूँ. तब तक मैं अपने भाई का शव नहीं लूँगा.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप झेल रहे दिग्विजय सिंह ने एफ़आईआर दर्ज होने पर क्या कहा

    दिग्विजय सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सांप्रदायिक उन्माद के ख़िलाफ़ बोलने से अगर उनके ख़िलाफ़ एक नहीं एक लाख एफ़आईआर दर्ज हो जाए, तो उन्हें अफ़सोस नहीं होगा. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- जो मेरा ट्वीट था, उसमें भी मैंने प्रश्न ही पूछा था, वो तस्वीर खरगोन की नहीं थी. इसलिए मैंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके ख़िलाफ़ नहीं बल्कि पूरे देश के खिलाफ एजेंडा चला रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रामनवमी के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक तस्वीर ट्वीट की थी, जो मध्य प्रदेश की नहीं थी. इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर सांप्रदायिक उन्माद बढ़ाने का आरोप लगाया था. इसी के बाद उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हुई है. हालाँकि बाद में दिग्विजय सिंह ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया था.

  3. महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे अस्पताल में भर्ती

    महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे

    इमेज स्रोत, Twitter/@dhananjay_munde

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे

    महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनाई के मुताबिक उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा था. हालांकि, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मुंडे को चक्कर आ गया था.

    अजित पवार धनंजय मुंडे को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

    उन्होंने बताया, ‘‘चिंता करने की कोई बात नहीं है. धनंजय मुंडे को शाम तक आईसीयू से शिफ्ट कर दिया जाएगा. उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था. उन्हें चक्कर आ गया था और वो बेहोश हो गए थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे के अल्टीमेटम पर क्या कहा अजित पवार ने

    राज ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे को बहुत अहमियत देने की आवश्यकता नहीं है. प्रदेश में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे के अल्टीमेटम पर उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा, वो इस मामले पर अवश्य जवाब देंगे. अजित पवार ने कहा कि उनके पास हर सवालों के जवाब हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज ठाकरे ने रामनवमी के समय भी ये कहा था कि अगर मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद नहीं किए गए, तो एमएनएस के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. मंगलवार को राज ठाकरे ने एक बार फिर अपनी मांग दोहराते हुए कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो तीन मई से उनके कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन सरकार है, जिसकी अगुआई उद्धव ठाकरे कर रहे हैं. मंगलवार को राज ठाकरे ने समान नागरिक संहिता की भी मांग की और कहा कि इससे आबादी पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी.

  5. भारत में शाओमी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर को ईडी ने किया तलब

    भारत में शाओमी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारत में शाओमी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत में शाओमी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन को तलब किया है.

    चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी शाओमी का कारोबार भारत में विदेशी मुद्रा क़ानूनों के अनुरूप है या नहीं, इसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जाँच कर रहा है.

    इसी जाँच के तहत पूछताछ के लिए पूर्व एमडी मनु कुमार जैन को तलब किया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कुछ विशेष जानकारियों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल फरवरी में कंपनी के ख़िलाफ़ जाँच शुरू की थी. निदेशालय ने मनु कुमार जैन को जाँच से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए कहा था.

    सूत्रों का कहना है कि मनु कुमार जैन फ़िलहाल दुबई में शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट हैं. वो फ़िलहाल भारत में थे लेकिन उनके यहाँ आने की वजह साफ़ नहीं थी.

    आयकर चोरी के आरोप में भारत में कंपनी के दफ़्तर पर पिछले साल दिसंबर में छापा मारा गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. जनरल डायरः कहानी जलियाँवाला बाग़ के 'कसाई' की

  7. जलियांवाला बाग़ में हाल के दिनों में हुए बदलावों पर बातचीत

    जलियांवाला बाग से LIVE: उनसे मिलिए, जिनके परिवार के लोगों की जलियांवाला बाग नरसंहार में गई थी जान. अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में हाल के दिनों में हुए बदलावों पर इतिहास के प्रोफ़ेसर डॉ जोगिंदर सिंह और आम लोगों से बात कर रहे हैं पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन

  8. पुतिन ने शहबाज़ शरीफ़ से ऐसा क्या कहा कि इमरान ख़ान आए निशाने पर

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को बधाई दी है. राष्ट्रपति पुतिन ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के बीच सहयोग आने वाले दिनों में और बढ़ेगा.

    पाकिस्तान स्थित रूसी दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन का संदेश ट्वीट किया है.

    लेकिन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को जो संदेश दिया उस पर पाकिस्तानी मज़े क्यों ले रहे हैं?

  9. न्यूयॉर्क में दो सिखों पर हमला, दूतावास ने दी जानकारी

    न्यूयॉर्क में सिखों पर हमला

    इमेज स्रोत, Social Media

    अमेरिका में न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में दो सिखों पर हमला हुआ है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इसे लेकर जानकारी दी है.

    दूतावास के ट्वीट के मुताबिक, ‘‘न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में दो सिखों पर हमला हुआ है. हमने इस मामले में स्थानीय प्रशासन और न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग से बात की है. इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और एक शख़्स गिरफ़्तार हुआ है. हम समुदाय के लोगों के संपर्क में हैं. पीड़ितों को हर तरह की मदद दी जाएगी.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    न्यूयॉर्क में स्टेट असेंबली की सदस्य जेनिफ़र राजकुमार ने भी इस हमले को लेकर बयान जारी किया है.

    उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क स्टेट ऑफ़िस में चुनी गईं पहली पंजाबी अमेरिकी होने के नाते मैं ये बात साफ़तौर पर कहना चाहूंगी कि न्यूयॉर्क में सिख अमेरिकी समुदाय के ख़िलाफ़ नफ़रत भरी हिंसा बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी.’’

    ‘‘मैंने अपने सिख अमेरिकी परिवार के ख़िलाफ़ इस हफ़्ते हुई घटनाओं के बाद न्यूयॉर्क पुलिस से बात की है. मैंने दोनों घटनाओं की नफ़रत भरी हिंसा की घटनाओं के तौर पर जांच करने की मांग की है. दोषियों को क़ानून के तहत कड़ी सज़ा दी जाएगी.’’

    उन्होंने कहा,‘‘हाल के सालों में सिख समुदाय के ख़िलाफ़ नफ़रत भरे हमलों में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. मैंने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया जिसके तहत न्यूयॉर्क ने अप्रैल को पंजाबी महीने के तौर पर मान्यता दी.’’

    ‘‘हम सभी को सिख संस्कृति की जानकारी देंगे ताकि उन्हें पता चले कि सिख अमेरिकी समुदाय में उदारता और दया निहित है. कांग्रेस में मेरे सहयोगियों और मेयर के साथ, हम क़ानून व्यवस्था में ऐसे तरीक़े अपनाएंगे जिनकी इस तरह के मामलों की पूरी तरह जांच और मुकदमें के लिए ज़रूरत है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. COVER STORY: यूक्रेन में रूसी सैनिकों पर रेप के आरोप

  11. पाकिस्तान में शहबाज़ शरीफ़ का पीएम बनना चीन के लिए फ़ायदे का सौदा?

    पाकिस्तान चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तान के लिए अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र किया.

    उनकी प्राथमिकता है देश में महंगाई पर काबू पाना और थमी हुई अर्थव्यवस्था में तेज़ी लाना.

    भले ही उन्होंने इसके लिए उठाए जाने वाले क़दमों का ज़िक्र नहीं किया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि वो पाकिस्तान को 'निवेशकों के लिए स्वर्ग' बना देंगे. लेकिन, कहां से आएंगे ये निवेशक?

  12. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन में रूसी हमले को पहली बार बताया ‘नरसंहार’

    राष्ट्रपति जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिकी राज्य आइओवा में एक इवेंट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में रूस के हमले को ‘‘नरसंहार’’ कहा है.

    अमेरिका की तरफ से पहली बार रूसी हमले को ‘‘नरसंहार’’ कहा गया है. इससे पहले अमेरिका ने इतने भारी शब्दों से बचने की कोशिश की थी.

    बाइडन ने कहा, ‘‘आपके परिवार का बजट, आपकी टैंक भरने की क्षमता- इसमें से कोई भी इस बात पर निर्भर नहीं होनी चाहिए कि कोई तानाशाह युद्ध की घोषणा करता है और आधी दुनिया का नरसंहार करता है.’’

    यूक्रेन की राजधानी कीएव के पास बुचा में मिले शवों के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इसे ‘‘असली नरसंहार’’ कहा था.

    बूचा के बाद से रूस पर बड़े स्तर पर युद्ध अपराध के आरोप लगाये जाने लगे.

    इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस के कब्ज़े वाली जगहों पर लगभग रोज कई सामूहिक कब्रें मिल रही हैं.

    व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति बाइडन के नरसंहार वाले बयान पर उनकी टिप्पणी जारी की.

    इसमें बाइडन ने कहा, ‘‘हां, मैंने इसे नरसंहार कहा. यह बिल्कुल साफ़ हो गया है कि पुतिन यूक्रेनी होने के विचार को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं. इसे लेकर और सबूत मिल रहे हैं. यह पिछले हफ़्ते के मुक़ाबले अलग है.’’

    ‘‘रूस ने यूक्रेन में जो भयानक चीज़ें की हैं उसके और सबूत सामने आ रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वकील तय करेंगे कि यह योग्य (नरसंहार कहने के) है या नहीं, लेकिन निश्चित रूप से मुझे ये ऐसा ही लगता है.’’

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जो बाइडन के इस बयान को एक ‘‘एक सच्चे नेता के सच्चे शब्द’’ कहा है.

  13. फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव: इमैनुएल मैक्रों जीते पहला राउंड, कौन है टक्कर में?

  14. यूक्रेनी सेना ने रूस के हिमायती सियासतदान को गिरफ़्तार किया

    मेडवेडचुक

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेनी सेना ने देश के सबसे मशहूर रूस हिमायती सियासतदान को गिरफ़्तार कर लिया है.

    विपक्ष के नेता विक्टोर मेडवेडचुक कई दिनों से देशद्रोह के संदेह में नज़रबंद थे लेकिन रूस के यूक्रेन में प्रवेश करने के बाद वे भाग गए थे.

    मेडवेडचुक यूक्रेन के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं और उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी समझा जाता है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस, अपनी क़ैद में रखे यूक्रेनी लोगों को छोड़ दे तो वे मेडवेडचुक को रिहा कर सकते हैं.

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, HANDOUT

    सरकार ने एक तस्वीर भी जारी की है जिसमें मेडवेडचुक को यूक्रेन की सैन्य वर्दी में, हथकड़ियों के साथ दिखाया गया है.

    ज़ेलेंस्की ने युद्ध के 48वें दिन अपने भाषण में विक्टोर मेडवेडचुक को पकड़ने के बारे में जानकारी दी.

    उन्होंने कहा, "अगर मेडवेडचुक ने वर्दी पहनना चुना तो अब उनसे युद्ध के नियमों के तहत निपटा जाएगा. "

    इसके बाद ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे मेडवेडचुक को रिहा कर सकते हैं बशर्ते रूस, यूक्रेनी क़ैदियों को रिहा कर दे.

  15. न्यूयॉर्क हमला: पुलिस ने जारी की संदिग्ध हमलावर की तस्वीर

    न्यूयॉर्क पुलिस ने जारी की संदिग्ध हमलावर की तस्वीर

    इमेज स्रोत, NYPD

    इमेज कैप्शन, सबवे स्टेश में हुई गोलीबारी के मामले में संदिग्ध हमलावर की तस्वीर

    अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के एक सबवे स्टेशन में हुई गोलीबारी के मामले में न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान जारी की है.

    पुलिस का कहना है कि उन्हें हमले के संबंध में 62 साल के फ्रैंक आर जेम्स की तलाश है क्योंकि उसने यू-हॉल वैन किराए पर ली थी जिसका फायरिंग से संबंध हो सकता है.

    सबवे से हमले वाली जगह पर पुलिस को गाड़ी की चाबी मिली है.

    अब न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रमुख जेम्स एसिग ने कहा, ‘‘हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसका ट्रेन से कोई संबंध है या नहीं.’’

    पुलिस ने लोगों से इस मामले में कोई जानकारी होने पर सूचना देने के लिए कहा है.

    सनसेट पार्क में 36वें स्ट्रीट स्टेशन में स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 8.30 बजे किसी हमलावर ने स्मोक बम फेंका और फिर लोगों पर फायरिंग कर दी.

    इस हमले में 20 लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल की तस्वीरों में स्टेशन के फ़र्श पर यात्री ख़ून में लथपथ पड़े थे.

    संदिग्ध हमलावर के बारे में कुछ चश्मदीदों ने बताया है कि उसने नारंगी रंग की कंस्ट्रक्शन वेस्ट और संभावित रूप से गैस मास्क पहना था. माना जा रहा है कि वो घटनास्थल से भाग गया था.

  16. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 12 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.