झारखंड: देवघर रोप-वे ट्रॉली दुर्घटना में 2 की मौत, अब भी 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह

  1. गुजरात टाइटंस की पहली हार, विलियम्सन-पूरन ने दिलाई हैदराबाद को जीत

    केन विलियम्सन

    इमेज स्रोत, Getty

    हैदराबाद सनराइजर्स ने गुजरात टाइटंस को एक रोमांचक मुक़ाबले में आठ विकेट से हरा दिया. आईपीएल के मौजूदा सीज़न में यह गुजरात टाइटंस की पहली हार है.

    गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट पर 162 रन बनाए. गुजरात के हार्दिक पांड्या ने 42 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए.

    हार्दिक पांड्या के अलावा अभिनव मनोहर ने 21 गेदों पर 35 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने 2-2 विकेट लिए.

    इसके जवाब में हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान केन विलियम्सन की शानदार 57 रनों की बदौलत ये मुक़ाबला पांच गेंद बाक़ी रहते आठ विकेट से जीत लिया. विलियम्सन ने 46 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाए.

    विलियम्सन के अलावा निकोलस पूरन ने 18 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बना कर ये टीम की जीत सुनिश्चित की.

    अब तक दोनों टीमों ने चार-चार मैच खेल लिए हैं. गुजरात टाइटंस की टीम चार मैचों में तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि आज के मैच में उस हार का सामना करना पड़ा है.

    जबकि हैदराबाद सनराइजर्स की टीम पहले दो मैच गंवाने के बाद दोनों मैच जीतने में कामयाब रही है.

  2. शहबाज़ शरीफ़ ने ली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, PTV

    शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.

    सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजारानी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़, कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफ़दर और कई अन्य पीएमएल-एन नेताओं ने भी भाग लिया.

    बिलावल भुट्टो, यूसुफ रज़ा गिलानी और अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं.

    इससे पहले ख़बर आई कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी की तबीयत सही नहीं है. उन्होंने असहज होने की शिकायत दर्ज़ कराई है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी गई.

    ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी है. आरिफ़ अल्वी की अनुपस्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति सादिक संजारानी ने शहबाज़ शरीफ़ को पद की शपथ दिलाई.

  3. झारखंड: देवघर रोप-वे ट्रॉली दुर्घटना में 2 की मौत, अब भी 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

    झारखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड के देवघर में रोप-वे ट्रॉली दुर्घटना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है.

    त्रिकुट में हुए इस हादसे में दूसरी मौत रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई. इस बात की जानकारी देवघर के डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री ने दी. 32 लोगों को अबतक बचाया गया है वहीं 15 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अब कल सुबह से फिर से शुरू होगा. बता दें कि रोप-वे का संचालन निजी कंपनी कर रही है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्विटर पर बताया है कि जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें से एक की मौत हेलीकॉप्टर से हाथ छूटने की वजह से हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. मोदी ने बूचा में हुई मौतों की निंदा की लेकिन रूस की आलोचना से बचे

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वर्चु्अल बातचीत में यूक्रेन के शहर बूचा में हुई नागरिकों की मौतों पर चिंता जताई है.

    उन्होंने कहा, '' हाल में बूचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक थी. हमने इसकी तुरंत निंदा की और एक निष्पक्ष जाँच की मांग भी की है. हम आशा करते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का मार्ग निकलेगा. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी ने कहा, '' मैंने यूक्रेन और रूस, दोनों के राष्ट्रपतियों से कई बार फ़ोन पर बातचीत की. मैंने न सिर्फ़ शांति की अपील की, बल्कि राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सीधी बातचीत का सुझाव भी दिया.''

    मोदी ने बाइडन से वर्चुअल मीटिंग के दौरान कहा, '' पिछले साल सितम्बर में जब मैं वाशिंगटन आया था, तब आपने कहा था कि भारत-अमेरिका पार्टनरशिप बहुत सी वैश्विक समस्याओं के समाधान में योगदान दे सकती है.मैं आपकी बात से पूर्णतया सहमत हूं. विश्व के दो सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों के रूप में, हम नेचुरल पार्टनर

  5. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी की सेहत सही नहीं, शहबाज़ शरीफ़ को नहीं दिला सकेंगे शपथ

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी की तबीयत सही नहीं है. उन्होंने असहज होने की शिकायत दर्ज़ कराई है.

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी है. आरिफ़ अल्वी की अनुपस्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति सादिक संजारानी नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को पद की शपथ दिलाएंगे.

  6. प्रधानमंत्री चुने के बाद शहबाज़ शरीफ़ ने प्रधानमंत्री मोदी को क्या सलाह दी?

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने के शहबाज़ शरीफ़ ने अलग-अलग देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों का ज़िक्र किया. इस मौके पर उन्होंने भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्तों पर भी बात की.

    शहबाज़ शरीफ़ का कहना है कि पाकिस्तान, भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते है लेकिन कश्मीर मुद्दे के हल के बिना ये संभव नहीं है.

    उन्होंने कहा, ''हम कश्मीरी बहनों-भाईयों के लिए हर फोरम पर आवाज़ उठाएंगे. हम डिप्लोमैटिक सपोर्ट देंगे, मोरल सपोर्ट देंगे. ये हमारा हक़ है.''

    शहबाज़ शरीफ़ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह भी देते नज़र आए. उन्होंने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री मोदी को ये सलाह देना चाहता हूं कि दोनों ही देशों में जो ग़रीबी है, बेरोज़गारी है, तालीम नहीं है, कारोबार नहीं है, ग़रीबी है. क्यों हम अपना और आने वाली नस्लों का नुकसान करना चाहते हैं. ऐसे में कश्मीर का मुद्दा कश्मीर के लोगों की इच्छा को जानकर ख़त्म करें. दोनों देशों गरीबी को दूर करें, रोजग़ार दें.''

    चीन से संबंधों पर क्या बोले शहबाज़ शरीफ़

    शहबाज़ शरीफ़ का कहना है कि चीन के साथ पाकिस्तान के पुराने संबंध हैं और ये दोस्ती ''क़यामत'' तक रहेगी. शहबाज़ शरीफ़ ने इमरान ख़ान सरकार पर चीन के साथ संबंध ख़राब करने का आरोप भी लगाया.

    उन्होंने कहा, ''कोई सरकार आए चाहे जाए चीन और पाकिस्तान की दोस्ती नहीं ख़त्म हो सकती. इमरान ख़ान सरकार ने दोस्ती को कमजोर करने की कोशिश की. हमें अफसोस है कि इमरान ख़ान सरकार ने क्यों ऐसा काम किया कि चीन हमसे दूर हो जाए. ये दोस्ती क़यामत तक क़ायम रहेगी.''

  7. दिन भरः सुनिए बीबीसी हिन्दी का डिजिटल बुलेटिन

  8. राहुल गांधी 'चुनावी हिंदू', भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं: बीजेपी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें चुनावी हिंदू करार दिया. संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गाधी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं.

    उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी कांग्रेस का असली चरित्र दिखलाती है. उन्होंने इससे पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था... मैं राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या वे भगवान राम पर विश्वास करते हैं या नहीं? वो हिंदू होने का दावा करते हैं. सवाल ये है कि वे असली हिंदू हैं या केवल एक चुनावी हिंदू."

    कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने एक भाषण में कहा था कि उन्होंने बीजेपी के एक नेता से पूछा कि क्या वे पुनर्जन्म में यकीन रखते हैं, इस पर उस नेता ने कहा कि वह पुनर्जन्म में यकीन नहीं करते, इस पर राहुल गांधी ने सवाल किया कि अगर आप पुनर्जन्म में यकीन नहीं रखते तो राम में कैसे यकीन कर सकते हैं और ये सुनकर बीजेपी नेता चौंक गए और बोले कि बात तो सही है लेकिन बाहर मत बताना.

    संबित पात्रा ने राहुल गांधी के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियों से ये साबित होता है कि हिंदू होने का राहुल गांधी का दावा झूठ है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि ऐसी टिप्पणियों से सांप्रदायिक हिंसा भड़कती है.

  9. पाकिस्तान के राजनीतिक संकट पर क्या बोले आम लोग

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. पाकिस्तान: प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद क्या-क्या बोले शहबाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने शहबाज़ शरीफ़ को नया प्रधानमंत्री चुन लिया है.

    इस चुनाव के बाद शरीफ़ ने असेंबली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये इतिहास में पहली बार था कि अविश्वास प्रस्ताव कामयाब हुआ और सच की जीत हुई, झूठ की हार हुई.

    शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि आज का दिन महान दिन है और सदन ने आज एक चुने हुए प्रधानमंत्री को रास्ता दिखाया है और इस दिन को यादगार दिन के तौर पर मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रुपया 8 रुपये मजबूत हुआ है, 190 से वापस 182 वापस आया है.

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: शहबाज़ शरीफ़ को कितना जानते हैं आप?

    इमरान ख़ान के ''लेटर'' वाले दावे पर बोले शहबाज़

    इस दौरान शहबाज़ शरीफ़ उस लेटर का भी जिक्र करते नज़र आए जिसके बारे में इमरान ख़ान बार-बार कहते दिखे थे. शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि ये झूठ कहा जा रहा था कि एक पत्र आया था, उन्होंने कहा कि ये अब दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए.

    शहबाज़ ने दावा किया कि वो काफी पहले ही आसिफ़ अली ज़रदारी और बिलावल भुट्टो से मिल चुके थे और अविश्वास प्रस्ताव को लाए जाने का फ़ैसला लिया जा चुका था. उन्होंने कहा कि बड़े सोच विचार के बाद ये फैसला लिया गया कि ''इतिहास की इस सबसे अक्षम सरकार'' के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा.

    उनके मुताबिक, आपसी विचार-विमर्श के बाद 8 मार्च को प्रस्ताव पेश किया गया था. शरीफ़ ने कहा कि इस सदन के हर सदस्य को यह जानने का अधिकार है कि सच्चाई क्या है. उनके मुताबिक ये सच्चाई सामने आनी चाहिए.

  11. शहबाज़ शरीफ़ः ऐसे पहुँचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी तक

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, @CMSHEHBAZ

    इमेज कैप्शन, शहबाज़ शरीफ़

    ''आप सारे फूलों को काट सकते हैं, लेकिन आप वसंत को आने से नहीं रोक सकते''.

    ये बात पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज़ शरीफ़ ने ऐसे वक्त में कही थी जब इमरान ख़ान सबसे बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रहे थे. उनका राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा था. अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें विश्वास मत साबित करना था जो इमरान खान नहीं कर पाए. अब विपक्ष का चेहरा शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन रहे हैं.

    फूल और बहार की बातें शायद शहबाज़ शरीफ़ इसी उम्मीद से कर रहे थे.

    शहबाज़ शरीफ़ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के भाई हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से रिहा होने के बाद से वे देश नहीं लौटे हैं. उनका लंदन में इलाज चल रहा है. हालांकि अब कहा जा रहा है कि वो अब पाकिस्तान लौट सकते हैं. नवाज़ शरीफ़ की सरकार को हराकर ही इमरान ख़ान पाकिस्तान की सत्ता पर क़ाबिज़ हुए थे.

    शहबाज़ शरीफ़ के सामने कई बार पाकिस्तान की सत्ता संभालने का मौका आया, लेकिन उन्होंने अपने भाई नवाज़ शरीफ़ के साथ चलते हुए अपने रास्ते नहीं बदले. शहबाज़ शरीफ़ के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री बनने से लेकर नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता चुने जाने तक की कहानी बहुत दिलचस्प है.

    शहबाज़ शरीफ़ अक्सर भाषणों और रैलियों के दौरान क्रांतिकारी कविताएं सुनाते हैं. सार्वजनिक मौकों पर बोलते हुए ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो की तरह माइक गिराने की नकल करते हैं. इस बात को लेकर पाकिस्तान के टेलीविज़न चैनलों पर उनका मज़ाक उड़ाया जा चुका है.

  12. ये जंगल जुगनू से रौशन होता है, कभी देखे हैं एक साथ इतने सारे जुगनू

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. पाकिस्तान: शहबाज़ शरीफ़ और उनके बेटे हमज़ा के हवाला केस पर अब 27 अप्रैल को सुनवाई

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने शहबाज़ शरीफ़ और उनके बेटे हमज़ा को राहत दी थी.

    शहबाज़ शरीफ़ और उनके बेटे हमज़ा के ख़िलाफ़ चल रहे हाई प्रोफ़ाइल हवाला केस की सुनवाई 27 अप्रैल तक के लिए टाल दी है. साथ ही 27 तारीख़ तक की ही अग्रिम जमानत भी दी गई है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि शहबाज़ शरीफ़ ने ख़ुद को व्यक्तिगत पेशी से छूट दिए जाने को लेकर याचिका दायर की थी. साथ ही अपने लिए और अपने बेटे हमज़ा के लिए अग्रिम जमानत को 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ाने की अपील की थी, जिसे फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत ने मंजूर कर लिया.

    ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. एफआईए ने नवंबर 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की कई धाराओं में शहबाज़ और उनके बेटों हमज़ा और सुलेमान के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ किया था. सुलेमान फ़रार हैं और ब्रिटेन में रहे रहे हैं.

  14. रूसी सेना के हमले झेल रहे यूक्रेन के लोगों बताया अपना हाल

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. शहबाज़ शरीफ़ चुने गए पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के भाई शहबाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के भाई शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं. उन्हें नेशनल असेंबली के 174 सदस्यों ने वोट दिया जबकि शाह महमूद कुरैशी को एक भी वोट नहीं मिला.

    प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के संयुक्त विपक्ष के साझा उम्मीदवार थे. सोमवार को विश्वास मत प्रस्ताव में वोटिंग हुई जिसमें उनकी पहले से तय मानी जा रही जीत पर मुहर लग गई.

    सोमवार को जैसे ही नेशनल असेंबली का सत्र शुरू हुआ, इमरान ख़ान की पार्टी के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफ़े की घोषणा कर दी. इमरान ख़ान का दावा है कि उन्हें अमेरिका की शह पर साज़िश के तहत सत्ता से बेदखल किया गया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    शाह महमूद क़ुरैशी के रेस से हट जाने के बाद शहबाज़ शरीफ़ मुक़ाबले में अकेले रह गए थे. 342 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 वोटों की ज़रूरत थी.

    70 वर्षीय शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान की सबसे ज़्यादा आबादी वाले पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ़ अली ज़रदारी ने प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज़ शरीफ़ के नाम का प्रस्ताव रखा था.

    शहबाज़ शरीफ़ पर हवाला लेन-देन से जुड़ा एक मुक़दमा चल रहा है जिसकी अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होनी है. इस बीच अदालत ने उनकी गिरफ़्तारी पर 27 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है.

  16. पाकिस्तान: राजनीतिक घमासान के बीच शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान की पार्टी और संयुक्त विपक्ष के बीच नेशनल असेंबली में जारी राजनीतिक घमासान के बीच देश के शेयर बाज़ारों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज की गई है.

    शेयर बाजार सूचकांक ने एक दिन की वृद्धि का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. पीएसएक्स इंडेक्स ने एक दिन में 1700 अंक की वृद्धि दर्ज की जो एक दिन में वृद्धि का नया रिकॉर्ड है.

    इससे पहले 5 जून 2017 को एक कारोबारी दिन में सूचकांक में 1566 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी.

    शेयर बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, देश में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम का बाज़ार ने स्वागत किया है क्योंकि कई हफ्तों से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता खत्म हो गई है.

  17. जेएनयू में रामनवमी और मांस खाने को लेकर हुए बवाल के बाद कैसा है माहौल?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में पुलवामा और अभिनंदन पर क्या बोला गया?

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नेशनल असेंबली का सत्र चल रहा है. शहबाज़ शरीफ़ को पाकिस्तान के संयुक्त विपक्ष ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नामित किया है जबकि शाह महमूद क़ुरैशी को पीटीआई ने उम्मीदवार बनाया है.

    ऐसे में नेशनल असेंबली में बोलते हुए शाह महमूद क़ुरैशी ने इमरान ख़ान सरकार की जमकर तारीफ़ की. इस बीच क़ुरैशी ने इमरान ख़ान की विदेश नीतियों के बारे में बताया और भारत पर भी टिप्पणी की.

    उन्होंने कहा, ''जब हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के ख़िलाफ हमला किया. पुलवामा के बाद किया. तो इमरान ख़ान की सरकार में पाकिस्तान की जमात ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और अभिनंदन को रिहा करके भेजा.''

    क़ुरैशी का कहना है कि इमरान ख़ान सरकार ने पाकिस्तान को गुलामी की सोच से आज़ादी दिलाई है और सोचने का आज़ाद तरीक़ा दिया है.

    पाकिस्तान

    प्रधानमंत्री के चुनाव का किया बहिष्कार

    अपने भाषण के बाद शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री के चुनाव में भाग नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि पीटीआई नेशनल असेंबली से इस्तीफ़ा दे रही है.

    उनके जाते ही डिप्टी स्पीकर क़ासिम सूरी ने भी सीट छोड़ दी और सदन अयाज सादिक़ को सौंप दिया. इसके बाद पीटीआई के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया.

    बता दें कि इमरान ख़ान नेशनल असेंबली तो पहुंचे और पार्टी की बैठक की अध्यक्षता भी की लेकिन असेंबली में अपनी सीट पर नहीं आए.

  19. पाकिस्तान: इमरान ख़ान के समर्थन में लाहौर की सड़कों पर उतरे लोग, अमेरिका पर निशाना

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  20. तेल की बढ़ती क़ीमतों पर बोले जगदीप धनखड़, लोगों को कम इस्तेमाल करना चाहिए...

    जगदीप धनखड़

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का कहना है कि तेल की क़ीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को इसके इस्तेमाल में कमी करनी चाहिए, ताकि क़ीमतों को बढ़ने से रोका जा सके.

    धनखड़ ने तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ इस ''रणनीति'' को ''एंटीडोट'' बताया है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कीमतों में बार-बार उछाल के बाद, अब कोलकाता में पेट्रोल की क़ीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की क़ीमत 99.83 रुपये है.

    सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और दूसरी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था. इसी कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि लोग तेल की क़ीमतों में इज़ाफ़े को लेकर अपनी चिंता दिखा रहे हैं.

    उन्होंने कहा, ''सबसे अच्छा एंटीडोट है कि हर बार क़ीमतों में इज़ाफ़े के साथ इसके इस्तेमाल को कम करना. ऊर्जा के इस तरह के कम उपयोग से धरती और देश की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी. क्योंकि पेट्रोलियम उत्पादों के आयात से देश के रिसोर्सेज पर गहरा असर होता है. क्योंकि पेट्रोलियम उत्पाद जो जीवाश्म ईंधन है, नवीकरणीय नहीं हैं, इसलिए उसके दोबारा बनने में लाखों साल लगते हैं.''