ऑस्ट्रेलिया में 21 मई को आम चुनाव का एलान
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 21 मई को आम चुनाव कराने का एलान किया है. स्कॉट मॉरिसन साल 2018 से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हैं.
मॉरिसन की अगुवाई वाले गठबंधन की संसद में 76 सीटें हैं और ऑस्ट्रेलिया में सरकार बनाने के लिए कम से कम इतनी सीटें होना ज़रूरी है.
चुनावी सर्वे ये बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में सरकार बदल सकती है और विपक्षी लेबर पार्टी सत्ता में आ सकती है. हालांकि, बीते चुनाव में तमाम चुनावी सर्वेक्षणों में हार की आशंका के बावजूद स्कॉट मॉरिसन ने चुनाव जीता था.
स्कॉट मॉरिसन ने गवर्नर जनरल से बातचीत के बाद चुनाव का एलान किया है. हाल के दिनों में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के ख़िलाफ़ कई आरोप लगने के बाद उनकी लोकप्रियता में कमी आई है.
जनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीते 9 संसदीय चुनावों में से सात जीतने के बावजूद भी स्कॉट मॉरिसन की पार्टी के लिए आगामी चुनाव जीतना कठिन होगा.