You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इमरान ख़ान ने की भारत की तारीफ़, कहा- भारत एक खुद्दार देश, किसी की हिम्मत नहीं भारत को कुछ बोल सके

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के संसद को बहाल करने के फ़ैसले के बाद इमरान ख़ान ने पहली बार देश को किया संबोधित. पढ़ें इमरान ख़ान ने और क्या क्या कहा?

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह

  1. इसराइल: तेल अवीव में गोलीबारी से 2 की मौत, दो सप्ताह में चौथा हमला

    इसराइल के तेल अवीव में एक गोलीबारी की वारदात में 2 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. बीते दो सप्ताह में इसराइल में ये इस तरह का चौथा हमला है.

    वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर इसराइल ने हमलावर को मार गिराने की पुष्टि की.

    इसराइली अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी एएफ़पी ने लिखा, "कल के हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी को ढूंढ कर मार गिराया गया है."

    गोलीबारी तेल अवीव के डाइज़नगॉफ़ स्ट्रीट पर हुई, जो कि सबसे व्यस्त जगहों में से एक मानी जाती है. बार और रेस्तरां वाला इलाका होने की वजह से यहां लोगों की आवाजाही भी ज़्यादा रहती है.

    टाइम्स ऑफ़ इसराइल के अनुसार, हमला तब हुआ जब कम से कम एक शख्स ने डाइज़नगॉफ़ की एक बार में गोलीबारी शुरू की.

    इसराइल की आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि हमले के बाद कम से कम 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से चार जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं.

    गुरुवार रात जारी बयान में इसराइल के प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट ने हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि "इसराइली सिक्योरिटी सर्विस उस आतंकी की तलाश में है जिसने तेल अवीव में इस खूनखराबे को अंजाम दिया."

    पीएम बेनेट ने कहा, "आतंकवादी जहां भी होगा, हम उस तक पहुंचेंगे और वो सारे लोग जिन्होंने सीधे या परोक्ष रूप से उसकी मदद की, उन्हें भी कीमत चुकानी होगी."

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इसराइल पुलिस, सेना की स्पेशल फ़ोर्स और शिन बेट इंटेलिजेंस सर्विस के करीब 1000 से ज़्यादा सदस्य हमलावर को खोज रहे थे.

    हाल के दिनों में हुए हमलों के मद्देनज़र इसराइल सुरक्षाबल पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं.

    बीते माह के आखिर में तेल अवीव में ही एक फ़लस्तीनी बंदूकधारी ने पांच लोगों की हत्या कर दी थी. इससे पहले तीन अरब-इसराइलियों ने दो हमलों में छह लोगों की हत्या कर दी थी. ये मामले इसराइल के उत्तर में स्थित हादेरा और दक्षिण में स्थित बीरशेबा शहरों के हैं. हालांकि, सभी हमलावरों को मार गिराया गया.

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 07 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.