पाकिस्तान: नेशनल असेंबली बहाल, विपक्ष ने कहा- ये संविधान और लोकतंत्र की जीत

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर क़ासिम सूरी के फ़ैसले को असंवैधानिक क़रार दे दिया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह

  1. मोदी सरकार के मंत्री ने माना, चीन के हैकर्स ने लद्दाख़ के पास बिजली केंद्र को बनाया था निशाना

    हैकिंग

    इमेज स्रोत, ANI

    लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों को चीन के हैकरों की तरफ़ से हैक करने की कोशिशों की रिपोर्ट पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बयान दिया है.

    ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का कहना है कि हैकिंग की ये कोशिशें जनवरी, फ़रवरी में की गईं थीं, जिन्हें सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया था. ऊर्जा मंत्री ने ये भी कहा कि 2018 से साइबर सिक्योरिटी को काफ़ी मजबूत किया गया है और ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीनी हैकर्स ने हाल के महीनों में भारतीय पावर सेक्टर को निशाना बनाया था.

    ख़ुफ़िया फर्म ''रिकॉर्डेड फ्यूचर इंक'' के हवाले से प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर्स ने उत्तर भारत में कम से कम 7 लोड डिस्पैच सेंटर्स को अपने निशाने पर लिया था. एक लोड डिस्पैच सेंटर को पहले भी RedEcho नाम के हैकिंग ग्रुप ने निशाना बनाया था.

    इन सेंटर्स से लद्दाख में भारत-चीन की सीमा के पास ग्रीड कंट्रोल और बिजली वितरण का काम होता है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि हैकर्स ने एक भारत के एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को भी निशाना बनाया था.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय पावर ग्रिड एसेट्स को चीन प्रायोजित हैकिंग ग्रुप्स के लंबे समय तक निशाने पर रखकर ख़ुफ़िया जानकारी जुटाने की कोशिश होती है.

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में चीन के विदेश मंत्रालय से जवाब मांगने का भी ज़िक्र है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका. इससे पहले भी चीन ऐसी किसी भी साइबर गतिविधि में शामिल होने से लगातार इनकार करता आया है.

  2. सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में बरेली से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को गुरुवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीक़े से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था.

    बता दें कि बीते सप्ताह ही सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कथित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ विवादित बयान दिया था.

    उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं- अब एक मज़बूत विपक्ष यूपी में है. अगर नेता सदन (सीएम योगी आदित्यनाथ) के मुँह से एक भी आवाज़ निकलेगी तो हमारी बंदूकों में से धुआं नहीं, गोली निकलेगी.

    हालाँकि बाद में उन्होंने इससे इनकार किया और दावा किया कि उनके बयान को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. चीन ने कहा- अगर नैंसी पलोसी ताइवान गईं, तो अमेरिका भुगतेगा नतीजा

    अमेरिका और चीन का झंडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने कहा है कि अगर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकप नैंसी पलोसी ने ताइवान की यात्रा की, तो चीन कड़े क़दम उठाएगा. मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि नैंसी पलोसी ताइवान की यात्रा करने वाली हैं. चीन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़ाओ लिजियान ने कहा कि चीन ताइवान और अमेरिका के बीच किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और अमेरिका को नैंसी पेलोसी की यात्रा रद्द करनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चीन वन चायना पॉलिसी के तहत ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान अपने को स्वतंत्र देश मानता है और वहाँ चुनी हुई सरकार भी है. ज़ाओ लिजियान ने कहा कि अगर नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की, तो इसका नतीजा अमेरिका को भुगतना होगा. हालाँकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं कहा. वर्ष 1997 में आख़िरी बार अमेरिकी संसद के किसी स्पीकर ने ताइवान की यात्रा की थी. नैंसी पलोसी चीन की कड़ी आलोचक रही हैं और कई मौक़ों पर उन्होंने वहाँ मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए हैं.

  4. 'वड़ा पाव' लिखने पर रोहित शर्मा के नाराज़ फ़ैन्स को सहवाग ने दी ये सलाह

    वीरेंदर सहवाग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुधवार का दिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काफ़ी बुरा रहा. एक रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफ़ा बना दिया और फिर चार ओवर रहते ही मैच जीत लिया. केकेआर की इस जीत के हीरो रहे पैट कमिंस, जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की. उन्होंने बेहतरीन पारी खेली और एक समय संघर्षपूर्ण लग रहा मैच एकतरफ़ा हो गया. पैट कमिंस ने सिर्फ़ 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पैट कमिंस ने इस मैच में 15 गेंदों पर 56 रन बनाए. कोलकाता की इस जीत पर वीरेंदर सहवाग ने अपने अंदाज़ में ट्वीट किया- मुँह से निवाला छीन लिया, सॉरी वड़ा पाव छीन लिया. सहवाग का ये ट्वीट मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फ़ैन्स को नागवार गुज़रा. इसके बाद सहवाग ने एक और ट्वीट किया और लिखा- वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है. रोहित के फ़ैन्स ठंडा लो, मैं आप लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाज़ी का ज़्यादा बड़ा प्रशंसक हूँ.

  5. सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव ने क्यों की अज़ान और अखंड पाठ की तुलना

    मस्जिद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल तस्वीर

    मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज़ तय करने के विवाद पर सुन्नी उलेमा परिषद के महासचिव हाजी एम सलीस ने कहा है कि कुछ हिंदू ताक़तें देश को नफ़रत की ओर धकेल रही हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हाजी सलीस ने कहा, "कुछ हिंदू ताक़तें देश को नफ़रत की ओर धकेल रही हैं, जो जायज़ नहीं है. हमारी अज़ान 2-3 मिनट में पूरी हो जाती है और उन्हें इससे भी दिक़्क़त है."

    उन्होंने कहा, "इन्हें अपने 24 घंटे चलने वाले अखंड पाठ में ध्वनि प्रदूषण नहीं दिखता."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाजी सलीस ने कहा, "माहौल ऐसा है कि हम टोपी पहने, दाढ़ी रखें या हिजाब पहने, इन्हें दिक़्क़त है. मॉब लिचिंग हो रही है. इनकी नज़र इस पर भी है कि हम क्या खा रहे हैं."

    बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में मस्जिदों के लाउडस्पीकर का मुद्दा अभी गर्म है. कर्नाटक के बेंगलुरू में पुलिस ने 200 से अधिक मस्जिदों को नोटिस भेजकर ऐसे उपकरण लगाने को कहा है, जिससे लाउडस्पीकर से निकलने वाली अज़ान की आवाज़ 60 डेसिबल से ज़्यादा न हो. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने भी मस्जिदों को ऐसे नोटिस भेजे हैं.

  6. बीजेपी अनुराग ठाकुर को चार महीने के लिए हिमाचल का सीएम बनाना चाहती है: मनीष सिसोदिया

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में रोड शो भी किया था. गुरुवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि बीजेपी हिमाचल में अपने मौजूदा सीएम को हटाना चाहती है, क्योंकि वे नाकाम साबित हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है- केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेन्स की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी हिमाचल में अपने नाकाम सीएम को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है. उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा चाहे जो हथकंडे अपना ले अब हिमाचल की जनता केजरीवाल जी की ईमानदार राजनीति को एक मौक़ा देने के लिए मन बना चुकी है. अभी हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और वहाँ के सीएम हैं जयराम ठाकुर. इस साल के आख़िर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं. वर्ष 2017 में बीजेपी ने 44 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. फ़िलहाल बीजेपी के खाते में 43 सीटें हैं.

  7. महाराष्ट्र में अज़ान की आवाज़ को लेकर सरकार ने भेजा है मस्जिदों को नोटिस: संजय राउत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, संजय राउत (फ़ाइल फ़ोटो)

    कर्नाटक में अज़ान को लेकर नोटिस से जुड़े सवाल पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के मस्जिदों को अज़ान की आवाज़ तय करने को लेकर नोटिस जारी किया है.

    राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी इस प्रकार का नोटिस दिया है. अज़ान की आवाज़ कितनी डेसिबल में होनी चाहिए, इस बारे में भी महाराष्ट्र सरकार ने नोटिस जारी किया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरू में अदालत के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने ढाई सौ से ज़्यादा मस्जदों को नोटिस जारी करते हुए लाउनडस्पीकरों को आदेशानुसार आवाज़ में बजाने को कहा है. अदालत के आदेश के मुताबिक, लाउडस्पीकर से आने वाली आवाज़ 60 डेसिबल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए.

    महाराष्ट्र में भी मस्जिदों के लाउडस्पीकर का मुद्दा गरमाया हुआ है. दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बीते सप्ताह ही एक संबोधन में ज़िक्र किया था कि अगर मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज़ कम नहीं की गई तो उनके कार्यकर्ता जगह-जगह तेज़ आवाज़ में हनुमान चालीसा बजाएँगे.

  8. श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच भारत ने दी एक और बड़ी मदद

    गोटाभाया राजपक्षे और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आर्थिक संकट से गुज़र रहे श्रीलंका को भारत ने एक बार फिर बड़ी मदद की है. भारत ने बुधवार को श्रीलंका के लिए पेट्रोल और डीज़ल की दो और खेप भेजी है. श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. दूतावास का कहना है कि 36 हज़ार मीट्रिक टन पेट्रोल और 40 हज़ार मीट्रिक टन डीज़ल श्रीलंका को भेजा गया है. दूतावास ने ये भी जानकारी दी है कि भारत ने अभी तक श्रीलंका को 270,000 मीट्रिक टन ईंधन भेजा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत ईंधन के अलावा श्रीलंका को अन्य कई तरह की सहायता भेज रहा है. इनमें अनाज और दवाइयाँ प्रमुख हैं. श्रीलंका की सरकार ने कई बार भारत का इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है. श्रीलंका की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी भारत की ओर से श्रीलंका की मिल रही मदद के लिए भारत सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की है.

  9. कोरोना का XE वेरिएंट मिलने पर महाराष्ट्र सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

    भारत कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भारत में कोरोना के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला सामने आने पर स्पष्टीकरण दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजेश टोपे ने कहा- XE(कोरोना का नया वेरिएंट) के बारे में पुष्टि के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी(NIV)अधिकृत संस्थान है. हमने सैंपल भेजे हैं, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बताया कि XE वेरिएंट में संक्रमण ओमिक्रॉन के मुक़ाबले 10% तेज़ी से फैलता है, इसके अलावा घबराने की कोई बात नहीं है. एक दिन पहले बीएमसी ने मुंबई में XE वेरिएंट से संक्रमित एक मामले की पुष्टि की है. हालाँकि बाद में मीडिया में ऐसी भी रिपोर्टें आई कि केंद्र ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

  10. बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे के ख़िलाफ़ INS विक्रांत मामले में केस दर्ज, बीबीसी मराठी

    किरीट सोमैया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, किरीट सोमैया (फ़ाइल फ़ोटो)

    बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के ख़िलाफ़ मुंबई के ट्रॉम्बे पुलिस थाने में पूर्व सैनिक बबन भोसले ने केस दर्ज कराया है.

    किरीट सोमैया और उनके बेटे पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 406 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

    प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भूमि सौदों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर बड़ा आरोप लगाया था. राउत ने सोमैया से सवाल किया था कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए जो पैसे जमा किए थे, वो कहाँ गए?

    संजय राउत ने किरीट सोमैया पर निशाना साधते हुए कहा था कि साल 2013-14 में आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए बीजेपी ने मुहिम चलाई थी और लोगों से पैसे जमा किए थे. पैसे राजभवन में जमा होने थे और किरीट सोमैया ने तब राजभवन में पैसे जमा करने की बात की थी, लेकिन जब राजभवन से जानकारी मांगी तो ऐसे किसी पैसे की जानकारी नहीं मिली.

    शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया था कि ये 57 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. उन्होंने इस मामले में जाँच की मांग की थी और आरोप लगाया है कि किरीट सोमैया ने जमा किए हुए पैसे अपने बिज़नेस के लिए इस्तेमाल किए.

    इसके बाद बुधवार देर रात किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ़ केस दर्ज किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा है कि INS विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपये जमाकर देश व जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा.

  11. यूक्रेन संकट: मानवाधिकार परिषद से रूस को हटाने पर यूएन में आज वोटिंग

    व्लादिमिर पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र महासभा गुरुवार को रूस को मानवाधिकार परिषद से हटाने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर वोट करेगी.

    47 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से किसी देश को बाहर करने के लिए दो तिहाई बहुमत की ज़रूरत होती है. इनमें उन देशों को नहीं गिना जाता जो वोटिंग में शामिल नहीं होते.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि साल 2011 में लीबिया को प्रदर्शनकारियों के साथ तत्कालीन तानाशाह मुअम्मर ग़द्दाफ़ी की वफ़ादार सेना की हिंसा के बाद मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया था.

    पश्चिमी देशों के अधिकारियों को भरोसा है कि 193 सदस्यों वाली महासभा में उनके पास मॉस्को को निलंबित करने के लिए पर्याप्त समर्थन है. फिलहाल तैयार किए गए प्रस्ताव में "यूक्रेन में मौजूदा मानवीय और मानवाधिकार संकट को लेकर चिंता ज़ाहिर की गई है."

    इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफ़ील्ड ने रॉयटर्स से कहा, "रूस से ये कहना ज़रूरी है कि हम आपको भविष्य में बिना जवाबदेही के ऐसे नहीं रहने देंगे जैसे आप मानवाधिकारों का सम्मान करते हों."

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये भी बताया है कि रूस ने सदस्य देशों को चेताया है कि इस प्रस्ताव के समर्थन में वोट करना या वोटिंग से दूरी बनाने को "गैर-दोस्ताना" माना जाएगा और इसके संबंधित देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी असर होगा.

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के बूचा शहर में हर ओर तबाही दिख रही है

    यूक्रेन पर रूस ने 24 फ़रवरी को हमला किया था. इसके बाद से अब तक संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस की निंदा के लिए दो प्रस्ताव पर वोटिंग कराई है. रूस का कहना है कि वो यूक्रेन में "विशेष सैन्य अभियान" चला रहा है.

    यूक्रेन ने रूस के सैनिकों पर बूचा शहर में सैकड़ों नागरिकों को मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अमेरिका ने कहा था कि वो रूस को मानवाधिकार परिषद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाएगा.

  12. रूसी हमले के 42 दिनों बाद क्या है यूक्रेन का हाल

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन पर रूस के हमले के 42 दिन पूरे हो चुके हैं. जानें अब तक का हाल:

    डोनबास, पूर्वी यूक्रेन

    • पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले तेज़ होने की आशंका के बीच डोनबास से हज़ारों लोग भागने की कोशिश कर रहे हैं.
    • यूक्रेन के अधिकारी भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि जब तक हमले बढ़े नहीं हैं, यहां आम लोग इसे मौका समझकर यहां से निकल जाएं.
    • दोनेत्स्क और लुहांस्क से मिलकर बनने वाले पूरे डोनबास क्षेत्र पर अपने नियंत्रण के लिए रूस की सेना ने यूक्रेनी बलों को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है.
    • अमेरिका ने कहा है कि पूर्वी हिस्से में अपनी सैन्य कार्रवाई बढ़ाने के लिए रूस ने अब कीएव और चेर्निहिव से अपनी सेना को वापस बुला लिया है.

    बाकी यूक्रेन में क्या स्थिति है:

    • स्थानीय अधिकारी के मुताबिक़, होस्तोमेल इलाके से 400 से ज़्यादा लोगों के लापता होने की ख़बर है.
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार सुबह रूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को बहुत कमज़ोर करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हल्के प्रतिबंध हमलावर को उनका हमला जारी रखने की इजाज़त देते हैं.
    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन को लेकर दुनिया में क्या चल रहा है:

    • अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन की बेटियों सहित उनके करीबियों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं.
    • ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ने ही रूस के सबसे बड़े बैंक (स्बरबैंक) की संपत्ति ज़ब्त कर दी हैं.
    • यूरोपीय संघ के नेता भी रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर विचार कर रहे हैं. इसमें रूस से कोयले के आयात पर रोक लगाना भी शामिल है, लेकिन कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि तेल और गैस पर रोक भी ज़रूरी है.
    • रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि प्रतिबंध वो क़ीमत है जो उनके देश को आज़ादी के लिए चुकानी पड़ेगी.
    • पोप फ़्रैंसिस ने यूक्रेन के बूचा शहर में हुए नरसंहार की निंदा की है. हालांकि, रूस लगातार इन आरोपों को ख़ारिज कर रहा है.
    • संयुक्त राष्ट्र गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस की सदस्यता को बरकरार रखा जाए या नहीं, इसको लेकर वोट करेगा.
  13. यूक्रेन के सैनिकों को एंटी-टैंक ड्रोन चलाना सिखा रहा है अमेरिका

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Alamy

    अमेरिका ने कुछ यूक्रेनी सैनिकों को एडवांस एंटी-टैंक स्विचब्लेड ड्रोन चलाना सिखाया है. अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

    ये ट्रेनिंग यूक्रेन के उन सैनिकों को दी गई है, जो पहले से अमेरिका में मौजूद थे.

    एक बैकपैक (छोटे से बैग) में आसानी से आ जाने वाले इस ड्रोन में ऑपरेटर से मीलों दूर रहते हुए भी लक्ष्य के ऊपर "मंडराने" की क्षमता है.

    अपने लक्ष्य पर विस्फ़ोटक के साथ ये ड्रोन जिस तरह से गिरते हैं, उन्हें देखते हुए इन्हें अक्सर "कामाकाज़ी" भी कहा जाता है.

    अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन के जिन सैनिकों को ट्रेनिंग दी गई हैं उन्होंने प्रोफ़ेशनल मिलिट्री एजुकेशन प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया. इतना ही नहीं, यूक्रेन जाने से पहले इन सैनिकों को संभवतः अन्य हथियारों को चलाने की भी ट्रेनिंग दी जा सकती है.

    यूक्रेनी सेना के लिए स्विचब्लेड ड्रोन एकदम नए हैं. व्हाइट हाउस ने 16 मार्च को कहा था कि वो यूक्रेन को 100 स्विचब्लेड ड्रोन भेजेगा.

    अमेरिकी हथियारों को यूक्रेन पहुंचने में फिलहाल 4 से 6 दिन का समय लग रहा है.

    अमेरिकी अधिकारी ने ये भी बताया कि आक्रमण के बाद से अब तक रूस ने यूक्रेन पर कुल 1450 मिसाइलें दाग़ी हैं.

  14. अमेरिका ने बताई यूक्रेन को लड़ाकू विमान न भेजने की वजह

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जॉन किर्बी

    रूस के हमले के बावजूद यूक्रेन को लड़ाकू विमान न भेजने की अमेरिका ने वजह बताई है.

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि अगर उनका देश यूक्रेन को लड़ाकू विमान भेजता तो संभवतः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इसे युद्ध को बढ़ाने के संकेत के तौर पर समझते.

    जॉन किर्बी ने बीबीसी को बताया, "अगर अमेरिका यूक्रेन को लड़ाकू विमान भेजता तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को ये ग़लतफ़हमी हो सकती थी कि ये युद्ध को बढ़ाने के लिए है."

    "हम सब जानते हैं कि ये युद्ध पहले से ही बुरी स्थिति में है. ऐसे में इसे बढ़ाने से दो परमाणु हथियार संपन्न देश (अमेरिका और रूस) के बीच संघर्ष बढ़ सकता था. ये रूस और अमेरिका दोनों के लिए ही अच्छा नहीं था, न ही यूक्रेन के लिए."

    उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर अब हिंसा घटी है और रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों पर ज़ोर बढ़ा रही है. जैसा कि हम सब जानते हैं, इस इलाके में यूक्रेन और रूस बीते आठ सालों से लड़ रहे हैं. अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बैठकर वार्ता करें और मसलों को कूटनीति के ज़रिए सुलझाएं तो युद्ध रुक जाएगा."

  15. अल-क़ायदा चीफ़ के बयान पर कर्नाटक की मुस्कान ख़ान के पिता क्या बोले

    हिजाब विवाद

    इमेज स्रोत, Viral video

    इमेज कैप्शन, मुस्कान ख़ान

    चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा चीफ़ अल-जवाहिरी की ओर से कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच चर्चा में आई मुस्कान ख़ान की तारीफ़ पर अब उनके पिता ने जवाब दिया है.

    मुस्कान ख़ान के पिता ने अल-ज़वाहिरी के बयान को ग़लत बताते हुए कहा है कि वो और उनका परिवार भारत में शांति से रह रहे हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुस्कान ख़ान के पिता मोहम्मद हुसैन ख़ान के हवाले से लिखा, "हम इसके (वीडियो) के बारे में कुछ नहीं जानते. हमें नहीं पता वो कौन हैं. मैंने आज उन्हें पहली बार देखा. उन्होंने कुछ अरबी भाषा में बोला...हम सब यहां प्यार और भरोसे के साथ भाइयों की तरह रह रहे हैं."

    अल-ज़वाहिरी के मुस्कान ख़ान की सराहना करने के सवाल पर मोहम्म हुसैन ने कहा, "लोगों को जो मन है वो कहते हैं...इसे बेवजह परेशानी होती है. हम हमारे देश में शांति से रह रहे हैं, हम नहीं चाहते कि वो हमारे बारे में बात करें क्योंकि उनका हमसे कोई लेना-देना नहीं..ये ग़लत है, ये हमारे बीच फूट डालने की कोशिश है."

    अल-क़ायदा

    इमेज स्रोत, AL-QAEDA

    पांच अप्रैल को जारी अल-जवाहिरी के वीडियो में कर्नाटक की छात्रा मुस्कान ख़ान का ज़िक्र करते हुए उन्हें 'भारत की नेक महिला' बताया गया है.

    मुस्कान ख़ान कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान हिंदू कार्यकर्ताओं के सामने नारा लगाने के बाद चर्चा में आई थीं.

  16. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का दावा- कीएव से हटी रूस की सेना

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीएव और चेर्निहिव शहर से अब रूसी सेना पूरी तरह वापस जा चुकी है.

    बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पेंटागन के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा, "कीएव और चेर्निहिव के पास से रूस की सेना पूरी तरह वापस जा चुकी है."

    उन्होंने कहा, "हमें कीएव और चेर्निहिव में रूसी बल नहीं दिख रहे."

    उन्होंने ये भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपना रणनीतिक लक्ष्य हासिल करने में पूरी तरह विफल रहे. किर्बी ने कहा, "वो सिर्फ छोटी आबादी वाले इलाकों पर नियंत्रण कर रहे हैं. ख़ारकीएव भी उनके नियंत्रण में नहीं गया."

    अमेरिका का ये बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही रूस ने एलान किया था कि वो अब यूक्रेन के पूर्वी हिस्से के डोनबास क्षेत्र में अपने प्रयास बढ़ाएगा.

    पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान ज़ाहिर न करने की शर्त पर बताया कि रूसी सेना भविष्य में फिर से कीएव की ओर बढ़ सकती है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सेना वापस आएगी या नहीं फिलहाल ये साफ नहीं है. अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन भेजी गई रूसी सेना की 130 बटालियनों में से 80 अभी भी देश में मौजूद हैं.

    एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने लिखा कि अभी तक रूस ने अपने 24 हज़ार जवान यूक्रेन से वापस बुला लिए हैं.

  17. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 06 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.