रूसी सैनिकों ने आम लोगों का कत्ल किया और औरतों का बलात्कार किया: ज़ेलेंस्की

सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेस्की ने कहा कि वो रूस के सताए लोगों की तरफ़ से अपनी बात रख रहे हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ज़ेलेस्की पहली बार सुरक्षा परिषद को संबोधित कर रहे थे.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and दीपक मंडल

  1. Zomato और Swiggy के ख़िलाफ़ प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिया जांच का आदेश

    ज़ोमैटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने फूड डिलेवरी करने वाली दो यूनिकॉर्न कंपनियों ज़ोमैटो और स्विगी के ख़िलाफ़ व्यापार में अनुचित तौर-तरीक़े अपनाने को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.

    भारत में तेज़ी से उभरते ऐप आधारित फूड डिलेवरी के कारोबार में इन दोनों कंपनियों की 95 फ़ीसदी हिस्सेदारी है.

    देश में रेस्तरां कारोबार का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था 'नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया' (एनआरएआई) ने पिछले साल जुलाई महीने में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में इन कंपनियों के ख़िलाफ़ शिकायत दायर की थी.

    इस याचिका पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं. इन कंपनियों ने आयोग के फ़ैसले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि ये कंपनियां उन पर लगाए गए आरोपों से इनकार करती हैं. एनआरएआई देश के पांच लाख से भी अधिक रेस्तराओं का प्रतिनिधित्व करती है.

    एनआरएआई ने सीसीआई में दायर की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि ये दोनों कंपनियां कुछ रेस्तराओं को तरजीह दे रही है और इसकी जांच कराई जाए. एसोसिएशन ने ये भी आरोप लगाया है कि दोनों कंपनियां ऐसे रेस्तराओं से 'मोटा कमीशन' लेकर डिस्काउंट देती हैं.

    बाक़ी रेस्तरां के लिए ये कमीशन इतना अधिक होता है कि वे मुकाबले में टिक नहीं पाती हैं. सीसीआई ने अपने आदेश में कहा है कि रेस्तरां के साथ फूड कंपनियों का जो करार है वो नए खिलाड़ियों को कारोबार में आने से रोकता है.

  2. पाकिस्तान: रूस का दावा, अमेरिका ने 'ज़िद्दी' इमरान ख़ान को सबक सिखाने की कोशिश की

    रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा

    इमेज स्रोत, Maxim Shipenkov/Pool via REUTERS

    इमेज कैप्शन, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा

    रूस का कहना है कि अमेरिका ने न केवल पाकिस्तान के अंदरूनी मामलों में दखल देने की कोशिश की है बल्कि 'ज़िद्दी' इमरान ख़ान को सबक सिखाने की भी कोशिश की है.

    रूसी विदेश मंत्रालयकी ओर से जारी किए गए बयान में पाकिस्तान के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर काफी विस्तार से कई ऐसी बातें कही गई हैं जो कूटनीतिक हलकों में तूफ़ान पैदा कर सकती हैं.

    सोमवार देर शाम को रिलीज़ किए गए इस स्टेटमेंट में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा है, "पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ़ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सलाह पर तीन अप्रैल को देश की नेशनल असेंबली भंग कर दी और इससे पहले जो कुछ भी हुआ... ये बातें रूस के संज्ञान में है."

    बयान में आगे कहा गया है, "इस साल जैसे ही प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की 23 और 24 फरवरी को मॉस्को यात्रा का एलान हुआ, उसके फ़ौरन बाद अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देश प्रधानमंत्री पर अभद्र तरीक़े से इस बात के लिए बेज़ा दबाव डालने लगे कि वे अपना दौरा रद्द कर दें."

  3. भारत ने बैन किए 22 यूट्यूब चैनल, प्रतिबंधित सूची में चार पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

    यूट्यूब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के सूचना- प्रसारण मंत्रालय ने चार 22 यू-ट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है. इनमें चार पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी हैं.

    मंत्रालय का कहना है कि ये यूट्यूब चैनल के भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे.

    मंत्रालय ने इन यूट्यूब चैनलों के अलावा तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी प्रतिबंधित किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले जनवरी महीने में भी सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने 20 यूट्यूब चैनल, दो ट्विटर अकाउंट, दो इंस्टाग्राम अकाउंट, दो वेबसाइट के साथ एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था.

    मंत्रालय का कहना था कि इन सभी चैनलों पर भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा किया जा रहा था.

    मंत्रालय ने कहा था कि इनमें से कुछ चैनल और अकाउंट पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे.

  4. नेपाली पीएम के भारत दौरे के बाद अब क्यों उठ रहे हैं सवाल

    देउबा

    इमेज स्रोत, ANI

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हाल ही में भारत का तीन दिन का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

    हालांकि, भारत के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री देउबा की बीजेपी प्रमुख से शिष्टाचार मुलाक़ात और सीमा विवाद पर संयुक्त बयान न जारी करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. नेपाल और भारत में ये भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री देउबा ने ऐसा करके प्रोटोकॉल तोड़ा है.

    इन मुद्दों को करीब से देखने वाले कुछ पूर्व राजनयिकों का कहना है कि इनका अर्थ सामान्य नहीं है.

    हालांकि कुछ लोगों ने कहा है कि कूटनीति में विशेष परिस्थितियों में शिष्टाचार के नियमों को तोड़ना स्वाभाविक है और नेताओं को संदेह करने का मौका नहीं देना चाहिए.

  5. पाकिस्तान: डिप्टी स्पीकर के फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई कल तक के लिए टली

    सुप्रीम कोर्ट, पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में डिप्टी स्पीकर के फ़ैसले पर चल रही सुनवाई कल तक के लिए टल गई है.

    बीबीसी उर्दू सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले पर मंगलवार को सुबह 11:30 बजे सुनवाई होगी.

    डिप्टी स्पीकर ने तीन अप्रैल को नेशनल असेंबली में इमरान ख़ान हुकूमत विपक्ष की ओर से लाए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

    सुनवाई के दौरान चीफ़ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट विदेश नीति या राज्य की नीति निर्धारित नहीं कर सकता है और अदालत का काम केवल संविधान और कानून को देखना है. मुस्लिम लीग के वकील मखदूम अली खान की दलीलों के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि हम राज्य की नीति की जांच-पड़ताल करने का काम नहीं कर सकते.

    दरअसल, मखदूम अली खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को पूरी ब्रीफिंग के लिए बुला सकता है. उन्होंने दलील दी कि अगर सुप्रीम कोर्ट चाहे तो कथित वैश्विक साजिश के बारे में खुफिया एजेंसियों से बंद कमरे में ब्रीफिंग ले सकता है.

    इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि फिलहाल हम संविधान और कानून को देख रहे हैं. जस्टिस बंदियाल ने कहा कि कोर्ट का फोकस सिर्फ डिप्टी स्पीकर की भूमिका पर है और कोर्ट की प्राथमिकता इस मुद्दे पर ही फैसला करना है.

    चीफ़ जस्टिस ने कहा कि ये देखा जाना है कि डिप्टी स्पीकर के फ़ैसले की न्यायिक समीक्षा की जा सकती है या नहीं. उन्होंने कहा कि अदालत राज्य और विदेश नीति के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती है, बल्कि किए गए कार्यों की संवैधानिकता की जांच करती है.

    चीफ़ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि अदालत नीतिगत मामलों की जांच में शामिल नहीं होना चाहती और वह सभी पक्षों से इस बिंदु पर ध्यान देने को कहेंगे.

  6. यूक्रेन के बूचा में सड़कों पर पड़ी लाशों पर रूसी दावों का फ़ैक्ट चेक

    बूचा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेज़ ने यूक्रेन के बूचा शहर में लोगों की हत्या की तस्वीरों पर एक स्वतंत्र जांच की मांग की है.

    कीएव के बाहरी इलाक़े में स्थित बूचा से रूसी सेना के पीछे हटने के बाद, शहर की गलियों में शव पड़े होनें की तस्वीरें सामने आई हैं. कुछ पत्रकारों ने भी ये शव देखे हैं.

    यूक्रेन ने रूस पर जानबूझकर हत्याएं करने का आरोप लगाया है तो रूस ने इसे 'यूक्रेन की हुकूमत का उकसाने के लिए किया गया नाटक' बताया है. साथ ही रूस ने बूचा से सामने आई फ़ुटेज पर कई दावे किए हैं.

  7. अहमद पटेल के बेटे फ़ैसल पटेल ने दिया कांग्रेस को ये बड़ा संकेत

    फ़ैसल पटेल

    इमेज स्रोत, Faisal Patel

    कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और गाँधी परिवार के क़रीबी माने जाने अहमद पटेल के बेटे फ़ैसल पटेल ने कांग्रेस हाईकमान को बड़ा संकेत दिया है.

    नवंबर 2020 में अहमद पटेल का कोरोना के कारण निधन हो गया था. फ़ैसल पटेल ने ट्वीट कर लिखा है- इंतज़ार करते-करते थक गए. शीर्ष नेतृत्व से कोई प्रोत्साहन नहीं मिला. अपने विकल्प खुले रख रहा हूँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आज ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसदीय दल की बैठक में कहा था कि कांग्रेस में बदलाव पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश और लोकतंत्र के लिए ज़रूरी. अपने पिता की मौत के बाद फ़ैसल पटेल ने कहा था कि वे सक्रिय राजनीति से दूर रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालाँकि उन्होंने बाद में कहा था कि अगर कांग्रेस हाईकमान चाहेगा तो वे न सिर्फ़ सक्रिय राजनीति में उतरेंगे, बल्कि चुनाव भी लड़ेंगे. इस साल के आख़िर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

  8. ईडी ने ज़मीन घोटाले में संपत्ति जब्त की, तो संजय राउत ने लिखा- असत्यमेव जयते

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1034 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल लैंड स्कैम में शिवसेना सांसद संजय राउत से जुड़ा अलीबाग का एक प्लॉट और एक फ़्लैट जब्त कर लिया है.

    इससे पहले ईडी ने प्रवीण राउत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले चार्जशीट दर्ज की थी. प्रवीण रावत संजय राउत के दोस्त बताए जाते हैं.

    पिछले महीने पहले नागपुर में संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके महाराष्ट्र की आवाज़ को नहीं दबा सकती.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा था, '' जिस तरह से केंद्र सरकार और बीजेपी हमारी आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही हैं, वह महाराष्ट्र के स्वाभिमान का अपमान है."

    राउत ने ईडी और इसके कुछ अधिकारियों पर बीजेपी के लिए ‘‘एटीएम’’ की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मुंबई पुलिस केंद्रीय एजेंसी के चार अधिकारियों के खिलाफ ज़बरन वसूली के आरोपों की जाँच कर रही है और उनमें से कुछ जेल जाएंगे.

    महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ संजय राउत के आरोपों पर जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ईडी की कार्रवाई के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा- असत्यमेव जयते.

  9. दक्षिणी दिल्ली के बाद अब पूर्वी दिल्ली में भी नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद करने की मांग

    मीट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्वी दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा है कि नवरात्रि में इस इलाके में मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए.

    समाचार एजेंसी एएनआई से अग्रवाल ने कहा, “हमने अपील की है कि नवरात्रि पर मीट विक्रेता दुकानें बंद रखें. इसके अलावा हमारा नियम है कि सप्तमी, अष्टमी और नवरात्रि के दिन स्लाटर हाउस बंद रहेंगे. इसके लिए हमने आज बैठक भी बुलाई है. इसका सख़्ती से पालन कराया जाएगा.“

    “हम नवरात्रि में प्याज-लहसुन तक नहीं खाते हैं. इसलिए, मैंने सभी मांस विक्रेताओं से हिंदू भावनाओं को समझने और इन दिनों अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है. यह सद्भाव को बढ़ावा देगा”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले सोमवार को दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यान ने कमिश्नर को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें कहा गया कि दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलने वाले नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में दोअप्रैल से सभी मीट की दुकानें बंद हैं और ये दुकानें अगले नौ दिनों तक बंद रहेंगी. ये फैसला नवरात्रि को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम की ओर से लिया गया.

  10. कर्नाटक में हिजाब और हलाल मीट के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विवाद

    बासवराज बोम्मई

    इमेज स्रोत, Basavaraj bommai

    कर्नाटक में पहले हिजाब और फिर हलाल मीट को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब लाउडस्पीकर का मामला तूल पकड़ रहा है. राज्य में कई संगठनों ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि ये हाई कोर्ट का आदेश है और इसमें किसी को मजबूर करने की बात नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- सब कुछ लोगों से बात करके समझाना पड़ता है. ये सिर्फ़ अज़ान के लिए नहीं है. ये सभी लाउडस्पीकरों के लिए हैं. इसलिए हम इस पर कोई फ़ैसला करेंगे. एक दिन पहले कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि राज्य के मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर चिंता का समाधान निकालना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ये सारा मामला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे किसी भी धर्म के ख़िलाफ़ नहीं हैं, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, अगर राज्य सरकार मस्जिदों के बाहर से लाउडस्पीकर नहीं हटाएगी. ईश्वरप्पा ने इसी के बाद कहा था कि उन्हें मुसलमानों के नमाज पढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें लाउडस्पीकरों से आपत्ति है. उन्होंने कहा कि अगर मंदिर और चर्च में भी इसी तरह प्रार्थना होने लगी, तो समुदायों के बीच संघर्ष हो सकता है.

  11. सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस में बदलाव पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश और लोकतंत्र के लिए ज़रूरी

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस संसदीय दल की बैठक मंगलवार को संसद भवन में सोनिया गांधी की अध्यक्षता हुई.

    इस बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी को चुनावों में मिली हार और आंतरिक मतभेदों की खबरों के बीच कहा कि पार्टी में एकता सर्वोपरि है और पार्टी में बदलाव ना सिर्फ़ पार्टी के लिए बल्कि देश और लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है.

    सोनिया गांधी ने कहा, 'पार्टी में एकता सर्वोपरि है और मैं इसे सुनिश्चित करने के लिए हर क़दम उठाने को तैयार हूँ. कांग्रेस में परिवर्तन न सिर्फ़ पार्टी के लिए बल्कि देश के लोकतंत्र और समाज के लिए आवश्यक है.”

    “मुझे मालूम है कि हालिया चुनाव में हार से आप सब कितने दुखी हैं. परिणाम चौंकाने वाले और दुखी करने वाले रहे. सरकार का देश को तोड़ने वाला और ध्रुवीकरण का एजेंडा लगातर जारी है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोनिया गांधी ने बीजेपी को आड़े हातों लेते हुए कहा कि बँटवारे के समय के तथ्य और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करना सत्तारूढ़ पार्टी के लिए आम बात हो चुकी है.

    ‘‘हम बीजेपी को, हमारे विविधतापूर्ण समाज को एकजुट रखने और समृद्ध करने वाले सौहार्द व सद्भाव के रिश्ते को नुक़सान नहीं पहुँचाने देंगे.’’

  12. श्रीलंका में राजपक्षे सरकार को झटका, एक दिन पहले वित्त मंत्री बने अली साबरी ने दिया इस्तीफ़ा

    गोटाबाया राजपक्षे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीलंका में एक दिन पहले ही वित्त मंत्री नियुक्त किए गए अली साबरी ने इस्तीफ़ा दे दिया है. पिछले दिनों श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट और सरकार के ख़िलाफ़ विरोध के चलते पूरी की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफ़ा दे दिया था. बाद में सोमवार को नई कैबिनेट को शपथ दिलाई गई. अली साबरी को वित्त मंत्रालय सौंपा गया था. लेकिन अब उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को भेजे अपने पत्र में लिखा है- काफ़ी सोच-विचार कर और मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, मेरा विचार ये है कि इस अप्रत्याशित संकट से निपटने के लिए बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता है. और इसमें नए वित्त मंत्री की नियुक्ति भी शामिल है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि इसी कारण वे तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहे हैं. अली साबरी पहले सरकार में न्याय मंत्री थे. लेकिन तीन अप्रैल को उन्होंने बाक़ी मंत्रियों से साथ इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद सोमवार को उन्हें वित्त मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई थी. अपने पत्र में उन्होंने ये भी लिखा है कि अगर राष्ट्रपति राजपक्षे किसी बेहतर व्यक्ति को वित्त मंत्री बनाना चाहते हैं, तो वे अपनी संसदीय सीट भी छोड़ने के लिए तैयार हैं.

  13. चंडीगढ़ पर दावे को लेकर हरियाणा और पंजाब आमने-सामने

    मनोहर लाल खट्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में चंडीगढ़ पर अपना दावा जताते हुए पंजाब विधानसभा के प्रस्ताव का विरोध किया है. पिछले दिनों पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी विधानसभा में चंडीगढ़ पर अपना दावा जताते हुए एक प्रस्ताव पास कराया था. मुख्यंत्री भगवंत मान ने भी केंद्र से कहा था कि चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा है. अब हरियाणा सरकार ने पंजाब सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया है और सतलज यमुना लिंक कनाल के निर्माण की केंद्र से अपील की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- चंडीगढ़ का विषय आपस में बैठकर हल करने का है न कि विधानसभा में एकतरफ़ा प्रस्ताव पारित करने का. सत्ता में आए हुए चार दिन नहीं हुए हैं और इस तरह के विवादास्पद मुद्दों को उठाना, मुझे लगता है उनका कोई छुपा मकसद है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भगवंत मान ने चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था. उनका कहना था कि ये पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 की भावना के ख़िलाफ़ है. भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब चंडीगढ़ पर अपने न्यायसंगत दावे के लिए मज़बूती से लड़ेगा. कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें केंद्रीय सिविल सेवाओं के समान होंगी और इससे उन्हें बड़ा फ़ायदा होगा.

  14. गोरखनाथ मंदिर में हमले की जाँच के लिए यूपी एटीएस पहुँची मुंबई

    गोरखनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम गोरखनाथ मंदिर में हमले की जाँच के लिए मुंबई पहुँची है.

    एनटीएस की टीम नवी मुंबई गई, जहाँ इस मामले के अभियुक्त मुर्तज़ा का परिवार पहले रहा करता था.

    हालाँकि मुर्तज़ा ने अपने परिवार से बीते तीन सालों में कोई मुलाक़ात नहीं की है.

    रविवार शाम को मुर्तज़ा नाम के एक शख़्स ने धारदार हथियार के साथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के पास हमला कर दिया था और नारेबाज़ी की थी.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मठ के महंत हैं.

    हमले के बाद गोरखनाथ मंदिर के आसपास की सुरक्षा बढाई गई है. पुलिस आने-जाने वाली तमाम गाड़ियों की चेकिंग कर रही है

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    घटना रविवार को शाम सात साढ़े सात बजे की है जब मंदिर परिसर के गेट नंबर एक पर एक हमलावर ने दो सिपाहियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हमला करने के बाद हमलावर गोरखनाथ मंदिर के परिसर में घुस गया, जहाँ पर पुलिसवालों और स्थानीय लोगों ने उस पर काबू पाकर उसे हिरासत में ले लिया.

    सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने गोरखपुर की घटना के बारे में बताया, "गोरखनाथ मंदिर में पुलिस के जवानों पर किया गया हमला गंभीर मामला है, ये एक साज़िश का हिस्सा है और इसको एक आतंकी घटना कहा जा सकता है."

    अब इस मामले की जाँच उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम कर रही है.

  15. उत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया को चेतावनी, कहा- परमाणु हमला कर देंगे

    किम यो-जोंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि अगर दक्षिण कोरिया ने उस पर हमला किया, तो वह दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला करेगा.

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग की ओर से ये बयान आया है.

    कुछ दिनों पहले दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने कहा था कि उनकी सेना उत्तर कोरिया में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है.

    दोनों देशों के बीच ये बयानबाज़ी तब की जा रही है, जब दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं.

    क़रीब छह महीने की चुप्पी के बाद ये दूसरी बार है जब किम जोंग उन की बहन ने इस तरह की चेतावनी दक्षिण कोरिया को दी है.

    उन्होंने कहा कि “दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया पर हमला करने की बात करते हुए एक "बड़ी ग़लती" की है. अगर दक्षिण कोरिया ने ऐसा किया तो उत्तर कोरिया इसका जवाब परमाणु हमले से देगा.”

    हालांकि किम यो-जोंग ने स्पष्ट किया कि उत्तर कोरिया युद्ध नहीं चाहता, लिहाज़ा वो हमले की शुरुआत ख़ुद नहीं करेगा.

  16. कंगना रनौत ने अब साधा है शाहरुख़, अक्षय और रणवीर सिंह पर निशाना, जानिए क्यों

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ओटीटी पर एकता कपूर के विवादित शो लॉक अप को होस्ट कर रही अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बार शाहरुख़ ख़ान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स पर निशाना साधा है. रियालिटी शो बिग बॉस की तर्ज़ पर ओटीटी पर एकता कपूर ने एक शो लॉन्च किया है, जिसका नाम है लॉक अप. ये शो में खुलेआम प्रतियोगियों को एक-दूसरे को गाली देते और कई बार हद पार करते देखा जा सकता है. लेकिन इस शो को होस्ट कर रही कंगना हमेशा यही कहती हैं कि उनका शो बाक़ी शो से अलग हट कर है.

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, kangana Ranaut Instagram

    कई बार उन्होंने बिना नाम लिए बिग बॉस पर भी निशाना साधा है. लेकिन इस बार उनके निशाने पर हैं हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के कई नामी-गिरामी चेहरे. इंस्टाग्राम पर कंगना ने लिखा है कि कई सफल कलाकारों जैसे शाहरुख़ ख़ान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने होस्टिंग में अपना हाथ आज़माया. कंगना ने आगे लिखा है- उनका करियर भले ही सफल रहा हो, लेकिन वे होस्टिंग में सफल नहीं हो पाए. ये नाकाम होस्ट हैं. अभी तक सिर्फ़ श्री अमिताभ बच्चन जी, सलमान ख़ान जी और कंगना रनौत ने ही सुपरस्टार होस्ट बनने का गौरव हासिल किया है. मैं इस लीग में शामिल होकर अपने को सम्मानित महसूस कर रही हूँ.

    सलमान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इतना ही नहीं कंगना ने आगे लिखा है- काश, मुझे ये स्पष्ट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती. लेकिन ईर्ष्यालु फ़िल्म माफ़िया मुझे और मेरे शो को बदनाम करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं. इसलिए मुझे ये सब करना पड़ा. और मुझे इस पर कोई अफ़सोस भी नहीं. आख़िर में कंगना ने लिखा है- अपनी पीढ़ी का एकमात्र सफल होस्ट होना अदभुत है. अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट हैं, तो सलमान ख़ान बिग बॉस के. शाहरुख़ ख़ान ने एक बार केबीसी की होस्टिंग की थी, जो उतना सफल नहीं रहा था. जबकि अक्षय कुमार ख़तरों के खिलाड़ी के होस्ट रह चुके हैं. जबकि हाल ही में रणवीर सिंह ने द बिग पिक्चर शो की होस्टिंग की थी.

  17. ममता बनर्जी की तरह शिवसेना ने भी कहा- भारत श्रीलंका के रास्ते पर, आर्थिक स्थिति हो सकती है बदतर

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि श्रीलंका की स्थिति काफ़ी चिंताजनक है और भारत भी उसी रास्ते पर है. संजय राउत ने कहा कि अगर हमने इसे नहीं संभाला तो हमारी हालत श्रीलंका से भी ख़राब होगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी बदतर है. उन्होंने केंद्र से मांग की थी कि वो इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए. कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा था कि भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है. श्रीलंका में तो लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. भारत की स्थिति इससे बदतर है. उन्होंने पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के लिए मोदी सरकार की आलोचना की. ममता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने और ज़बरदस्ती लोकतंत्र पर नियंत्रण करने की कोशिश के बजाए इस संकट का हल निकालना चाहिए.

  18. पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमत एक बार फिर बढ़ी, दो हफ़्ते में लगभग 10 रुपये बढ़े दाम

    पेट्रोल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, पिछले दो हफ्तों में दरों में कुल वृद्धि 9.20 रुपये प्रति लीटर हो गई.

    सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने नई कीमतों वाली अधिसूचना जारी की जिसके मुताबिक़ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रुपये से बढ़कर104.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की दरें 95.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.87 रुपये हो गई है.

    पेट्रोल और डीज़ल के दाम केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से लगने वाले टैक्स के आधार पर तय होते हैं. हर राज्य में टैक्स की दर अलग होती है जिसके आधार पर अलग-अलग राज्यों में ये क़ीमत अलग-अलग है. हालांकि कीमतों का ये अंतर मामूली ही होता है.

    22 मार्च को साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की बाद से कीमतों में बढ़ोतरी की गई और तब से लेकर अब तकर ये 13वीं वृद्धि है.

    यहां जानें कहां कितने दाम बढ़े-

    पेट्रोल
  19. एलन मस्क के ट्विटर पोल पर सीईओ पराग अग्रवाल ने यूजर्स को किया सावधान

    पराग अग्रवाल

    इमेज स्रोत, twitter

    ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के यूज़र्स को सावधान हुए कहा है कि वह ट्विटर पर एडिट बटन लाने के लिए होने वाले पोल में सोच-समझ कर वोट करें.

    टेस्ला के मालिक एलन मस्क के ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी ख़रीदने के बाद ट्विटर पर एक पोल डाला और लोगों से पूछा-“क्या ट्विटर पर एडिट बटन होना चाहिए?”

    इस ट्वीट पर पराग अग्रवाल ने लिखा, “ इस पोल के नतीजे अहम होंगे इसलिए सोच समझकर वोट करें.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क के ट्विटर में शेयर खरीदने के बात सामने आई. यूएस एसईसी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) फाइलिंग के मुताबिक़ मस्क ने 14 मार्च को ट्विटर के 73,486,938 शेयर ख़रीदे थे.

    शुक्रवार को ट्विटर की क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से यह हिस्सेदारी 2.89 अरब डॉलर के क़रीब बैठती है.

    इस ख़रीदारी के बाद एलन मस्क ट्विटर के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर्स में शामिल हो गए हैं. उनकी हिस्सेदारी अब ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी से भी ज्यादा हो गई है. डोर्सी के पास ट्विटर की 2.25 फीसदी हिस्सेदारी है.

    मस्क ट्विटर का खूब इस्तेमाल करते हैं. और वह कई पोल करते रहते हैं.

    पिछले महीने मस्क ने अपने फॉलोअर्स से कहा था कि क्या वे मानते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ्री स्पीच को बढ़ावा देता है. इसके बाद उन्होंने पूछा, '' क्या अब एक नए प्लेटफॉर्म की जरूत है? '

  20. चीन में तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण,16,000 से अधिक नए केस

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेज़ी से बढ़ रहे हैं.

    सोमवार को देश में कुल 16,590 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 1,235 केस ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं. वहीं 15,355 केस ऐसे हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं है.

    चीन के व्यवसायिक शहर शंघाई में सबसे ज़्यादा केस सामने आए हैं.

    सरकार ने वीचैट के आधिकारिक अकाउंट से जानकारी दी है कि मंगलवार को शंघाई में 13,086 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं.

    वहीं 268 ऐसे केस हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण हैं.

    रविवार को ऐसे मामले जिनमें लक्षण नहीं हैं उनकी संख्या 8,581 थी, वहीं संक्रमण के लक्षण वाले मामले 425 थे.