रूसी सैनिकों ने आम लोगों का कत्ल किया और औरतों का बलात्कार किया: ज़ेलेंस्की

सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेस्की ने कहा कि वो रूस के सताए लोगों की तरफ़ से अपनी बात रख रहे हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ज़ेलेस्की पहली बार सुरक्षा परिषद को संबोधित कर रहे थे.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and दीपक मंडल

  1. रूसी सैनिकों ने आम लोगों का कत्ल किया और औरतों का बलात्कार किया: ज़ेलेंस्की

    वोलोदिमीर ज़ेलेस्की

    इमेज स्रोत, United Nations

    इमेज कैप्शन, वोलोदिमीर ज़ेलेस्की

    सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेस्की ने कहा कि वो रूस के सताए लोगों की तरफ़ से अपनी बात रख रहे हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ज़ेलेस्की पहली बार सुरक्षा परिषद को संबोधित कर रहे थे.

    उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों ने आम लोगों का कत्ल किया है और औरतों के साथ बलात्कार किया है. ज़ेलेस्की का ये बयान बूचा शहर से आई रिपोर्टों के बाद आया है. बूचा में यूक्रेनी लोगों के शव बरामद हुए हैं. ज़ेलेस्की ने रूस पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है.

    सुरक्षा परिषद को अनुवादकों की मदद से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "बूचा शहर में ऐसा कोई अपराध नहीं है जो रूसियों ने नहीं किया होगा." उन्होंने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने महज मजे के लिए लोगों को सड़कों पर गोली मारी गई है, उनके घरों में निशाना बनाया गया है. उन्हें कुएं में फेंक दिया गया, सड़क पर टैंकों से कुचल दिया.

    ज़ेलेस्की ने एक बार फिर ये दोहराया कि रूस जो कर रहा है वो इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठन की है. उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति पुतिन अपनी नफरत दूसरे देशों तक फैलाना चाहता है.

    उन्होंने पूछा कि सुरक्षा परिषद को जो सुरक्षा देनी चाहिए, वो कहां है? वो शांति कहां है? जिसकी संयुक्त राष्ट्र गारंटी देता है. हालांकि सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के राष्ट्रपति के आरोपों का जवाब देते हुए रूस के प्रतिनिधि ने उसे खारिज किया है.

  2. भारत में हर साल पैदा होता है 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा: केंद्र सरकार

    प्लास्टिक कचरा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में हर साल 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है. पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए कुछ उपायों की शुरुआत करते हुए ये जानकारी दी.

    बेहतर पर्यावरण के लिए जीवनशैली में परिवर्तन के लिए लोगों में चेतना फैलाने से जुड़े शुभंकर 'प्रकृति' की लॉन्चिंग के दौरान यादव ने प्लास्टिक से पैदा प्रदूषण के खात्मे की अपील की और एक बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने को कहा.

    यादव ने कहा, ''प्लास्टिक आज के दौर में पर्यावरण से जुड़ी सबसे बड़ी समस्याओं में शुमार हो गया है. भारत में हर साल 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा हो रहा है. पिछले पांच साल में भारत में प्रति व्यक्ति प्लास्टक कचरा पैदा होने की मात्रा दोगुनी हो गई है. प्लास्टिक का प्रदूषण हमारे इको-सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित कर रही है. इससे वायु प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पर्यावरण मंत्री ने प्लास्टिक कचरा के नियंत्रण के लिए कई पहलकदमियों की शुरुआत की. इनमें सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए एक नेशनल डैशबोर्ड की शुरुआत शामिल है. पर्यावरण और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रभावी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कई पहलकदमियों की शुरुआत की गई है.

    इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी शिरकत की. प्लास्टिक कचरे से देश को निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के खात्मे की प्रतिबद्धता जताई थी.

  3. श्रीलंका में प्रदर्शन कर रहे लोग क्या चाहते हैं?

    वीडियो कैप्शन, श्रीलंका में प्रदर्शन कर रहे लोग क्या चाहते हैं?

    खाने-पीने की चीज़ों, दवाइयों और ईंधन की कमी को लेकर श्रीलंका में विरोध-प्रदर्शन जारी है.

    नेताओं के घर के बाहर रैली निकाल रहे हैं लोग.

    प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.

  4. दक्षिण कोरिया अगर हमला करेगा तो परमाणु हथियार से जवाब देंगे: उत्तर कोरिया

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग

    उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि अगर दक्षिण कोरिया उस पर हमला करता है तो वो उस पर परमाणु हथियारों से मार करेगा.

    पिछले दिनों उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग कई दफा इस धमकी को दोहरा चुकी हैं.

    उन्होंने ये बातें दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री के बयान के बाद कही हैं.

    दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने कहा था कि उनकी फौज उत्तर कोरिया के किसी भी स्थान को निशाना बना सकने में सक्षम है.

    किम यो जोंग ने कहा कि रक्षा मंत्री ने ऐसा कहकर बहुत बड़ी ग़लती की है.

    उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया युद्ध के ख़िलाफ़ है लेकिन अगर दक्षिण कोरिया ने उसकी ज़मीन की एक इंच पर भी नज़र डाली तो उसपर ऐसा क़हर टूटेगा जिसकी उसने कल्पना भी न की होगी.

  5. यूक्रेन में जंग की भेंट चढ़ती आम ज़िंदगियां

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन में जंग की भेंट चढ़ती आम ज़िंदगियां

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलिदीमीर ज़ेलेन्सकी ने रूसी फौज पर बूचा में नागरिकों की बेरहमी से हत्या का आरोप लगाया है.

    संयुक्त राष्ट्र समेत यूरोप के कई देशों ने इसपर चिंता जताई है.

  6. पत्रकार से बदसलूकी के मामले में सलमान खान को अदालत से मिली राहत

    सलमान खान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दोहरी राहत मिली है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक पत्रकार से कथित बदसलूकी के मामले में सलमान खान के खिलाफ समन की प्रक्रिया को 5 मई तक स्थगित कर दिया है.

    एक निचली अदालत ने 2019 में पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के आरोप में उनके खिलाफ समन जारी किया था. सलमान इसके खिलाफ हाई कोर्ट गए थे. वहीं एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें इसी मामले में व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होने से 9 मई तक राहत दे दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक सिविल अदालत ने पिछले महीने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख को 5 अप्रैल को अपने सामने हाजिर होने को कहा था. लेकिन मंगलवार को सलमान के वकील ने मजिस्ट्रेट के कोर्ट में आवेदन देकर वहां हाजिर होने से छूट देने की मांग की थी.

    मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने की छूट देते हुए सुनवाई 9 मई तक के लिए टाल दी. पत्रकार अशोक पांडे ने अप्रैल 2019 में आरोप लगाया था कि जब वह सलमान खान की साइकिलिंग करते हुए वीडियो बना रहे थे तब एक्टर और उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें गालियां दी और मारपीट की. इस दौरान उनका कैमरा भी छीन लिया गया.

  7. HDFC BANK में एचडीएफसी का विलय: भारत के कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े सौदों में एक

    एचडीएफसी

    इमेज स्रोत, Pavlo Gonchar/SOPA Images/LightRocket/Getty Images

    देश का सबसे बड़ा बैंक अब और बड़ा हो रहा है. इतना बड़ा कि उसकी शुरुआत करनेवाली पैरेंट कंपनी भी अब इसी बैंक में समाने जा रही है.

    घर के लिए कर्ज़ यानी होम लोन देने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी अब अपनी ही एक सहयोगी कंपनी एचडीएफसी बैंक में विलीन होने जा रही है.

    दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इस विलय को मंजूरी दे दी है और एचडीएफसी के हर शेयर होल्डर को उनके 25 शेयरों पर एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे. ये भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े ऐसे सौदों में एक है.

    अनुमान लगाया जा रहा है कि विलय के बाद एचडीएफसी बैंक टीसीएस को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी.

    दोनों ही कंपनियों की तरफ़ से इस विलय का एलान सुबह शेयर बाज़ार खुलने के पहले आया और बाज़ार ने खुलते ही इस सौदे को जबर्दस्त सलामी दी.

  8. श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने 24 घंटे के भीतर इस्तीफ़ा क्यों दिया?

    राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के साथ अली साबरी

    इमेज स्रोत, PRESIDNETS MEDIA SRI LANKA

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के साथ अली साबरी

    भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने 24 घंटे के भीतर इस्तीफ़ा दे दिया है.

    राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे ने अपने भाई बासिल राजपक्षे को वित्त मंत्री के पद से हटाने के बाद सोमवार को उन्हें देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया था.

    राष्ट्रपति को भेजी गई चिट्ठी में अली साबरी ने लिखा है कि उन्होंने अस्थाई तौर पर ये जिम्मा लिया था.

    उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रपति नए वित्त मंत्री की नियुक्ति करें.

    गोटाभाया राजपक्षे ने सोमवार को जिन चार नए मंत्रियों को नियुक्त किया था, उनमें अली साबरी भी एक थे.

  9. यूक्रेन का वो शहर जो लाशों से पटा हुआ है

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन का वो शहर जो लाशों से पटा हुआ है

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलिदीमीर ज़ेलेन्सकी ने रूसी फौज पर बूचा में नागरिकों की बेरहमी से हत्या का आरोप लगाया है.

    संयुक्त राष्ट्र समेत यूरोप के कई देशों ने इसपर चिंता जताई है. देखिए एक ऐसी मां की कहानी, जिसके इकलौते बेटे को रूसी सैनिकों ने मार दिया.

    इसके बाद वो अपने बेटे के शव को सड़क से उठाकर ठेले पर घर लाईं और ख़ुद बगीचे में दफ़नाया.

  10. फ्रांस, जर्मनी के बाद इटली, डेनमार्क और स्वीडन ने भी रूसी राजनयिकों को निकाला

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बूचा में नागरिकों की मौत की ख़बरों के बाद ईयू के कई देशों ने रूसी राजनयिकों को निकाला है

    कीएव में रूसी सेना के अत्याचारों की खबरों के बाद सोमवार को फ्रांस और जर्मनी ने रूसी राजनयिकों को निकाल दिया था. अब डेनमार्क और स्वीडन ने भी अपने यहां से रूसी राजनयिकों को निकाल दिया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्वीडन और डेनमार्क के इस फैसले की ख़बर दी है. एजेंसी ने इटली के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लुइजी डी माइयो का हवाला देते हुए बताया कि इटली ने भी अपने यहां से 30 रूसी राजनयिकों को हटा दिया है.

    कीएव के नजदीक बूचा में नागरिकों की मौत के सुबूत सामने आने के बाद डेनमार्क ने 15 रूसी राजनयिकों को निकाल दिया.

    स्वीडन ने कहा है कि उसने वियेना समझौते का पालन न करने पर तीन रूसी राजनयिकों को निकाल दिया है. स्वीडन की विदेश मंत्री एन लिंडे ने इसकी पुष्टि की है. रूस ने इन राजनयिकों को निकालने पर कड़ा एतराज जताया है.

    रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा. वह पश्चिमी देशों के दूतावासों के लिए अपना दरवाजा बंद कर देगा.

  11. इतना बड़ा कुआं देखा है क्या?

    वीडियो कैप्शन, इतना बड़ा कुआं देखा है क्या?

    महाराष्ट्र के बीड ज़िले में मारुति बाजगुड़े नाम के शख़्स ने एक एकड़ में विशालकाय कुआं बनाया है.

    बाजगुड़े का कहना है कि दूसरे राज्यों के लोग भी इस कुएं को देखने आते हैं.

    इस कुएं के कारण बाजगुड़े को खेती में काफी मदद मिली है.

  12. दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों के साथ सौतेला व्यवहार किया: अमित शाह

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों के साथ सौतेला व्यवहार किया है.

    उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों की अनदेखी की गई.

    दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल को राज्यसभा में पेश करने के दौरान शाह ने कहा, ''आम आदमी पार्टी के सौतेले व्यवहार की वजह से दिल्ली में तीनों नगर निगम ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं.''

    उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी के सौतेले व्यवहार की वजह से इन नगर निगमों के कर्मचारियों में असंतोष पैदा हुआ है. लिहाजा एक ही शहर का हिस्सा होने की वजह से ये तीनों इकाइयां अलग-अलग तरह से काम कर रही हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल का मकसद पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली निगम को मिलाकर एक नगर निगम बनाना है. इसके लिए दिल्ली नगर निगम एक्ट 1957 में संशोधन होना है.

    2011 में इस एक्ट में संशोधन कर दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बांट दिया गया था. लोकसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल पहले ही पारित हो चुका है. अब इसे राज्यसभा में पारित कराया जाएगा.

    शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के सौतेले व्यवहार की वजह से दिल्ली नगर निगम में पिछले दस साल में 250 से भी अधिक हड़तालें हुईं.

  13. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 05 अप्रैल 2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. कुवैत: अविश्वास मत के प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा

    प्रधानमंत्री शेख सबा अल-खालिद

    इमेज स्रोत, EPA/Noufal Ibrahim

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री शेख सबा अल-खालिद

    कुवैत की सरकार ने मंगलवार को इस्तीफ़ा दे दिया है. कुवैत की सरकारी न्यूज़ केयूएनए ने बताया कि संसद में प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अविश्वास मत का प्रस्ताव लाया गया था.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी के इस तेल उत्पादक देश में वित्तीय सुधारों को लेकर लंबे समय से राजनीतिक विवाद चल रहा था.

    केयूएनए ने कहा है कि क्राउन प्रिंस शेख मेशल अल-अहमद अल-सबा को प्रधानमंत्री शेख सबा अल-खालिद ने अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. क्राउन प्रिंस शेख मेशल अल-अहमद अल-सबा ने पिछले साल ही मुल्क के अमीर का ओहदा संभाला था.

    शेख सबा कुवैत की सत्तारूढ़ अल-सबा खानदान के हैं और साल 2019 के आख़िर से मुल्क की बागडोर उन्हीं के हाथ में थी. मुल्क की संसद में उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा था.

    विपक्षी सांसद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्हें घेर रहे थे. संसद में बुधवार को अविश्वास मत के प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी. शेख सबा के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ने पिछले साल दिसंबर में कार्यभार संभाला था और तभी से चुनी हुई संसद के साथ उनका विवाद जारी था.

    खाड़ी के दूसरे देशों की तुलना में कुवैत की संसद को ज़्यादा अधिकार हासिल हैं. कुवैत की संसद क़ानून बना सकती है, क़ानून पर रोक लगा सकती है, मंत्रियों से सवाल पूछ सकती है और सरकार के आला अधिकारियों के ख़िलाफ़ अविश्वास मत का प्रस्ताव ला सकती है.

  15. श्रीलंका संकटः चीन से बढ़ती दूरी, क्या भारत के लिए अच्छा अवसर है

    16 मार्च को दिल्ली में श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे के साथ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, @DrSJaishankar

    श्रीलंका के साथ भारत का रिश्ता सदियों पुराना है. कोई ढाई हज़ार साल पहले सम्राट अशोक ने अपने बेटे महेंद्र और बेटी संघमित्रा को बौद्ध धर्म का उपहार लेकर श्रीलंका भेजा था, वहाँ के राजा ने उनसे प्रभावित होकर बौद्ध धर्म को स्वीकार किया, और आज श्रीलंका की 70 फ़ीसदी से ज़्यादा आबादी बुद्ध की पूजा करती है.

    दोनों देशों पर अंग्रेज़ों का राज रहा, भारत 1947 में आज़ाद हुआ, श्रीलंका इसके एक साल बाद, दोनों ही आज़ादी की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं.

    आज़ादी के बाद श्रीलंका ने सबसे बड़ा संकट देखा जब 1980 के दशक में वहाँ तमिल अल्पसंख्यकों के लिए अलग देश की माँग ने हिंसा का रूप लिया, 1983 में वहाँ जो गृह युद्ध छिड़ा वो 26 साल बाद 2009 में जाकर ख़त्म हुआ.

    श्रीलंका के संकट के इस दौर में भारत ने भी भूमिका निभाई, भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए वहाँ शांति सेना भेजी, हालाँकि इसे लेकर सवाल भी उठे.

  16. मनिका बत्रा और अर्चना कामथ ने टेबल टेनिस में हासिल की है ये बड़ी उपलब्धि

    मनिका बत्रा और अर्चना कामथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ ने डबल्स में इतिहास रचा है. महिलाओं की डबल्स टेबल टेनिस की वर्ल्ड रैंकिंग में मनिका बत्रा और अर्चना कामथ चौथे नंबर पर पहुँच गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये टेबल टेनिस में किसी भी भारतीय खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इन दोनों खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है और अब वे 1501 अंकों के साथ चौथे नंबर पर आ गई हैं. मनिका बत्रा ने टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था और तीसरे राउंड तक पहुँची थी.

  17. ....अगर पश्चिम बंगाल अलग देश होता, बीजेपी ने ममता बनर्जी को लेकर क्यों कही ये बात

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की आर्थिक स्थिति की तुलना श्रीलंका से करने पर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. सोमवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी बदतर है. इस पर अपनी टिप्पणी में पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी को अपने राज्य की परवाह करनी चाहिए.

    उन्होंने कहा- श्रीलंका बर्बाद हो गया है. उनका कुल क़र्ज़ छह लाख करोड़ था. जबकि पश्चिम बंगाल का क़र्ज़ 5.62 लाख करोड़ है. अगर पश्चिम बंगाल अलग देश होता, तो इसकी स्थिति श्रीलंका से भी ख़राब होती.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ममता बनर्जी ने सोमवार को महंगाई और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की थी. इसी क्रम में उन्होंने ये कहा था कि भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी बदतर है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि वो इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाए. कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा था कि भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है. श्रीलंका में तो लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. भारत की स्थिति इससे बदतर है.

    उन्होंने पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के लिए मोदी सरकार की आलोचना की. ममता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने और ज़बरदस्ती लोकतंत्र पर नियंत्रण करने की कोशिश के बजाए इस संकट का हल निकालना चाहिए.

  18. पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के बचाव में क्या बोले मोदी सरकार के मंत्री

    पेट्रोल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में एक बार फिर अपना बचाव किया है. मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक दुनिया के अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों में बढ़ोतरी का आँकड़ा पेश किया.

    उन्होंने अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन में पेट्रोल की बढ़ी क़ीमतों का हवाला दिया और कहा कि भारत में इनका 10वाँ हिस्सा ही दाम बढ़ा है.

    हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 51 फ़ीसदी बढ़ीं. जबकि कनाडा, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और भारत में इसकी कीमतें क्रमश: 52, 55, 55, 50, 58 और 5 फ़ीसदी बढ़ी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हाल में पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल और गैस की क़ीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पिछले 15 दिन में ये 13वीं बार है जब इनके दाम बढ़े हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली में दो हफ्ते में पेट्रोल की कीमतों में 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. तेल की कीमतों की वजह से विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया था कि 2014 के मुकाबले अब बाइक, कार, ट्रैक्टर और ट्रक की टंकी भरवाना कितना महंगा हो गया है. हालांकि सरकार के मंत्री इसका बचाव करने में लगे हैं.

    पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की मौजूदा वजह रूस-यूक्रेन जंग है. हालांकि विपक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि भारत रूस से सिर्फ पांच फीसदी तेल मंगाता है. इसलिए देश में इनके दाम बढ़ने के लिए रूस-यूक्रेन जंग को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

  19. दक्षिण दिल्ली में मीट की दुकानें हुईं बंद, बीजेपी के मेयर ने दिया था आदेश

    चिकन दुकान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान के आदेश के बाद वहाँ मीट की दुकानें बंद कर दी गई हैं. मेयर ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई को एक दुकानदार ने बताया कि यहाँ क़रीब 1000 लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया- दुकानें बंद करने का अचानक निर्देश आया. हमारी दुकानों में लाखों रुपए का सामान रखा है जो तब तक सड़ जाएगा. सरकार को पहले बताना चाहिए था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    न्यूज़ चैनल एनडीटीवी के साथ बातचीत में मुकेश सूर्यान ने बताया कि ऐसा लोगों की शिकायत पर किया गया है और इससे किसी की स्वतंत्रता का हनन नहीं होता. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों की भावनाओं का ख़्याल करते हुए ये फ़ैसला किया गया है. मुकेश सूर्यान ने स्पष्ट किया कि इस फ़ैसले का कड़ाई से पालन किया जाएगा. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि आठ, नौ और 10 अप्रैल को सभी बूचड़खाने भी बंद रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दक्षिण दिल्ली की तर्ज़ पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी कहा है कि नवरात्रि में इस इलाक़े में मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अग्रवाल ने कहा- हमने अपील की है कि नवरात्रि पर मीट विक्रेता दुकानें बंद रखें. इसके अलावा हमारा नियम है कि सप्तमी, अष्टमी और नवरात्रि के दिन स्लाटर हाउस बंद रहेंगे. इसके लिए हमने आज बैठक भी बुलाई है. इसका सख़्ती से पालन कराया जाएगा.

  20. ईडी पर भड़के संजय राउत ने कहा- मैं बाला साहब ठाकरे का चेला, मैं डरने वाला नहीं

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय ने पत्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत से जुड़ी संपत्ति ज़ब्त की है. ईडी के मुताबिक़ उन्होंने इस मामले में पालघर में प्रवीन राउत की ज़मीन, दादर में वर्षा राउत का फ़्लैट और अलीबाग में वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर के प्लॉट को ज़ब्त किया है. वर्षा राउत संजय राउत की पत्नी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संजय राउत ने ईडी के इस क़दम पर कड़ी प्रतिक्रया दी है. उन्होंने कहा है कि वे डरने वाले नहीं हैं. पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ने कहा- मेरी संपत्ति ज़ब्त कर लो, मुझे गोली मार दो या मुझे जेल भेज दो. संजय राउत बाला साहब ठाकरे का चेला और एक शिवसैनिक है. वो लड़ता रहेगा और आपकी पोल खोलता रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा- क्या मैं विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी या अंबानी-अदानी हूँ? दो साल से चुप बैठाने की कोशिश है, चुप बैठा क्या? जिसको फुदकना है, नाचना है नाचने दो. आगे पता चलेगा कि सच क्या है और झूठ क्या है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि जो भी हो रहा है वो राजनीतिक बदले की कार्रवाई है और ये लोकतांत्रिक नहीं है.