’इमरान ख़ान नहीं रहे पाकिस्तान के पीएम, कैबिनेट डिविज़न ने जारी किया नोटिफ़िकेशन
कैबिनट डिविज़न की ओर से इमरान ख़ान के प्रधानमंत्री न रहने का नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया गया है.
नोटिफ़िकेशन के मुताबिक़ राष्ट्रपति की ओर से संविधान के अनुच्छेद 58 (1) के तहत देश की संसद भंग करने के बाद इमरान ख़ान अब प्रधानमंत्री नहीं रहे.
कैबिनेट डिविज़न के नोटिफ़िकेशन के मुताबिक़, इमरान ख़ान के प्रधानमंत्री न रहने का नोटिफ़िकेशन तुरंत लागू हो गया है.
इमरान ख़ान के राजनीतिक संचार मामलों के सलाहकार शहबाज़ गिल ने एक ट्वीट में कैबिनेट डिविज़न के नोटिफ़िकेशन को शेयर करते हुए कहा है कि ‘यही नियम और क़ानून हैं.
अब इस लैटर के बाद संविधान के अनुच्छेद 224ए-(4) के तहत कार्यवाहक प्रधानमंत्री आने तक इमरान ख़ान प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियां निभाएंगे.