योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ सपा के विधायक का विवादास्पद बयान

यूपी में समाजवादी पार्टी से विधायक बने शाज़िल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अब अगर योगी आदित्यनाथ ने कोई शोर किया तो समाजवादी पार्टी की बंदूकों से धुआं नहीं गोलियां निकलेंगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा, दीपक मंडल and अभय कुमार सिंह

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: इमरान ख़ान ने की संसद भंग करने की सिफ़ारिश, कहा- जनता करे चुनाव की तैयारी

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है.

    इसके बाद इमरान ख़ान ने देश को संबोधित किया और कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति से संसद को भंग कर फिर से चुनाव कराने की सिफारिश की है.

    नेशनल असेंबली में विपक्ष के लाए अविश्वास प्रस्ताव के ख़ारिज होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि अब क़ौम चुनाव की तैयारी करें. उन्होंने संसद को भंग करने की सिफ़ारिश राष्ट्रपति को भेज दिया है.

    उन्होंने कहा कि ''देश की जनता चुनाव की तैयारी करे. किसी और को इस देश का भविष्य तय करने का अधिकार नहीं, बल्कि यहां के लोग इसे तय करेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इमरान ख़ान ने कहा, "आज स्पीकर ने जो अविश्वास प्रस्ताव को ख़ारिज किया है, उसके लिए मैं पूरी कौम को मुबारकबाद देता हूं. कल से सब परेशान थे, मुझसे पूछ रहे थे मैं उनसे कहना चाहता हूं कि घबराना नहीं है."

    "आज स्पीकर ने जो अपनी संवैधानिक शक्ति का इस्तेमाल कर फ़ैसला लिया है, उसके बाद मैंने राष्ट्रपति को फ़ैसला सौंप दिया है कि वो संसद को भंग करें."

    इससे पहले पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को डिप्टी स्पीकर ने ये कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि ये प्रस्ताव असंवैधानिक है और संविधान के अनुच्छेद 5 का उल्लंघन करता है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव संसद में ख़ारिज

    पाकिस्तान

    प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सरकार के ख़िलाफ़ वोटिंग से पहले ही नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर क़ासिम सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक बताते हुए ख़ारिज कर दिया.

    डिप्टी स्पीकर सूरी ने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 5 के ख़िलाफ़ है.

    बीबीसी संवाददाता हुमैरा कंवल ने बताया है कि नेशनल असेंबली में पहुंचने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री इमरान ख़ान नहीं पहुंचे.

    हुमैरा के अनुसार बड़ी संख्या में बेंच खाली दिख रहे थे.

    पाकिस्तान
  3. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में वोटिंग लाइव

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ विपक्ष के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. इमरान ख़ान विपक्ष को सरप्राइज़ देंगे - पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री हमद अज़हर

    हमद अज़हर

    इमेज स्रोत, PTV

    पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री हमद अज़हर ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री आज का मैच जीत जाएंगे.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इमरान ख़ान विपक्ष को सरप्राइज़ देंगे.

    इमरान ख़ान सरकार के ख़िलाफ़ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को उन्होंने विदेशी साजिश करार दिया और कहा कि ये मौजूदा सरकार की विदेश नीति को नाकाम करने की कोशिश है.

    उन्होंने इस बात का भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ एक राजनीतिक पार्टी है और वो ऐसा कुछ नहीं करेगी जो असंवैधानिक या ग़ैर-क़ानूनी होगा.

    शिबली फ़राज़

    इमेज स्रोत, PID

    विपक्ष ने स्वीकार कर लिया है कि वे देश को भिखारी बनाना चाहते हैं: शिबली फ़राज़

    संघीय मंत्री और पीटीआई के नेता शिबली फ़राज़ ने कहा कि विपक्ष ने स्वीकार कर लिया है, कि वे देश को भिखारी बनाना चाहते हैं. जबकि इमरान ख़ान देश को ख़ुद्दार और आज़ाद बनाना चाहते हैं.

    शिबली फ़राज़ का कहना है कि देश देखेगा कि कौन कहाँ खड़ा है और कौन राष्ट्रीय हितों का सौदा करके सत्ता हथियाना चाहता है.

    उन्होंने कहा कि ये सभी प्रयास विपक्ष ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए किए हैं. काश ये लोग इस देश के विकास के लिए इतनी मेहनत करते.

    उन्होंने कहा, कि "आज बहुत सारे सरप्राइज़ मिलेंगे और कप्तान अपने फैसले आख़िरी समय में करता है."

  5. शाह महमूद क़ुरैशी का सवाल, क्या संविधान आंतरिक मामलों के ख़िलाफ़ साजिश की इजाज़त देता है?

    शाह महमूद क़ुरैशी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के नेता और विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि वह विपक्ष से पूछना चाहते हैं कि क्या पाकिस्तान का संविधान देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति देता है.

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ साज़िश रची जा रही है और किसी को भी पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दख़ल देने का अधिकार नहीं है.

    विपक्ष की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की मिसाइल देश की सीमा में आ रही हैं, अफ़ग़ानिस्तान की समस्या है, ऐसे में एक चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार के ख़िलाफ़ साज़िश करना क्या विपक्ष को शोभा देता है?

    उन्होंने सवाल किया कि क्या एनएबी के मामले के डर से देश के हितों को दांव पर लगा देने का नाम लोकतंत्र है.

    अविश्वास प्रस्ताव और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं के इमरान ख़ान का विरोध करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे आख़िरी गेंद तक खेलने का जज़्बा साथ लेकर आए हैं, वफ़ादारी बदलने वालों की कोई विचारधारा नहीं होती.

    उन्होंने सवाल किया कि विपक्ष की तीनों पार्टियों का विचारधारा या एजेंडा मिलता है?

    उन्होंने कहा कि यह केवल इमरान ख़ान, लोकतंत्र और पाकिस्तान के संविधान के ख़िलाफ़ साज़िश है.

    उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि ''मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, कि वे कोई तोड़फोड़ न करें, क़ानून को अपने हाथ में न लें.''

  6. विपक्षी नेता शाहबाज़ शरीफ़ संसद पहुंचे, जल्द शुरू होगा सत्र

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पास मौजूद बीबीसी संवाददाता हुमैरा कंवल के अनुसार शाहबाज़ शरीफ़ नेशनल असेंबली पहुंच चुके हैं.

    उनके पहुंचने के बाद विपक्षी गठबंधन के सदस्यों ने डेस्क बजाकर उनका स्वागत किया.

    इमरान ख़ान सरकार के ख़िलाफ़ पेश किए अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब इस पर वोटिंग होनी है.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, उमर सरफ़राज़ चीमा होंगे पंजाब प्रांत के नए गवर्नर - फ़व्वाद चौधरी

    पाकिस्तान के क़ानून मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि पीटीआई नेता उमर सरफ़राज़ चीमा को पंजाब प्रांत का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है.

    वो मोहम्मद सरवर की जगह लेंगे जिन्हें रविवार सवेरे ही पद से बर्ख़ास्त किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ विपक्षी गठबंधन ने 174 सांसदों के समर्थन का किया दावा

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग़ की नेता मरियम औरंगज़ेब ने उन 174 सांसदों की सूची जारी की है, जो इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ विपक्षी गठबंधन के साथ हैं.

    उन्होंने ये सूची ट्विटर पर जारी की है.

    इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पेश होने के बाद, जम्हूरी वतन पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ने का फ़ैसला लिया. उसके बाद संसद के निचले सदन के कुल 342 सदस्यों में सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों की संख्या 178 हो गई है.

    सत्ता में बने रहने के लिए इमरान ख़ान की सरकार को कम से कम 172 सांसदों का समर्थन चाहिए. वहीं विपक्ष को भी अविश्वास प्रस्ताव पारित कराकर सरकार गिराने के लिए भी 172 सांसद चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. इस्तीफ़े के बाद इमरान ख़ान बाहर आए तो ये लोग उन्हें गिरफ़्तार कर लेंगे: शेख़ रशीद

    शेख़ रशीद

    इमेज स्रोत, AFP

    पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख़ रशीद ने दावा किया है कि अविश्वास प्रस्ताव के बाद अगर इमरान ख़ान ने पीएम पद से इस्तीफ़ा दिया तो उसके बाद, "ये लोग उन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्हें गिरफ़्तार कर लेंगे."

    स्थानीय चैनल एआरवाई न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का लोकतंत्र गंभीर ख़तरे में है.

    उन्होंने कहा, "यहां स्थिति बहुत ख़राब हैं. देश के लिए चुनाव कराना ही एकमात्र विकल्प है. जब इमरान ख़ान बाहर आएंगे तो ये लोग उन्हें गिरफ़्तार कर लेंगे. ये लोग इमरान ख़ान को बर्दाश्त नहीं करेंगे."

    शेख़ रशीद ने कहा कि "विदेशी ताकतें केवल यही चाहती हैं कि इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ माहौल बना दे."

    कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव के बाद यहां जल्द चुनाव कराए जा सकते हैं. यहां 155 चुनाव क्षेत्रों में उपचुनाव करवाए जा सकते हैं जिसका मतलब ये है कि अधिकतर चुनाव पंजाब और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में होंगे

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली

    पीटीआई के बाग़ी सदस्य विपक्ष के चैंबर में मौजूद

    नेशनल असेंबली में मौजूद बीबीसी की संवाददाता हुमैरा कंवल के मुताबिक़ अविश्वाल प्रस्ताव पर वोटिंग के शुरू होने से पहले 60 से ज़्यादा विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर पहुंच चुके हैं.

    सत्र इस्लामाबाद के समयानुसार 11:30 बजे शुरू होना है.

  10. पाकिस्तान के इस्लामाबाद से LIVE: अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले का माहौल

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान की सरकार की ख़िलाफ़ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज वोटिंग होने जा रही है.

    वोटिंग से पहले वहां कैसा माहौल है. बता रही हैं इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. महिला विश्व कप फ़ाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 357 का लक्ष्य

    अलिसा हेली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महिला क्रिकेट वनडे विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया और बीच हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है.

    ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 357 रन का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अलिसा हेली ने 170 रन की बड़ी पारी खेली है. इसके अलावा राहेल हेन्स ने 68 रन और बेथ मूनी ने 62 रन की अहम पारियां खेलीं और 357 रन का बड़ा स्कोर इंग्लैंड के सामने रखा.

    दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 विश्व कप मैच खेले जा चुके हैं 34 वर्षों में पहली बार ये दोनों टीमें आईसीसी विश्व कप फाइनल में आमने-सामने हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: विपक्ष ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के ख़िलाफ़ भी अविश्वास प्रस्ताव दिया

    असद क़ैसर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विपक्ष ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के ख़िलाफ़ भी अविश्वास प्रस्ताव दिया है.

    पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ वोटिंग से पहले नेशनल असेंबली के स्पीकर असद क़ैसर के ख़िलाफ़ भी अविश्वास प्रस्ताव दिया है.

    इस प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली के 100 से अधिक सदस्यों के हस्ताक्षर मौजूद हैं.

    ग़ौरतलब है कि नियमों के अनुसार, अगर नेशनल असेंबली के स्पीकर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव आ जाए तो वह न तो सत्र की अध्यक्षता कर सकते हैं और न ही सत्र को स्थगित कर सकते हैं.

    इधर विपक्ष ने इमरान खान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव से पहले विपक्षी नेता शाहबाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में संसदीय दल की बैठक बुलाई है.

    असद क़ैसर

    इमेज स्रोत, Getty Images

  13. पाकिस्तान: संसद भवन के बाहर पीटीआई के पांच कार्यकर्ता गिरफ़्तार

      • Author, शहज़ाद मलिक
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, इस्लामाबाद
    संसद के बाहर का दृश्य

    इमरान ख़ान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दिन संसद भवन के बाहर से सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है.

    इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद, पांचों कार्यकर्ताओं को अबपारा थाने भेज दिया है.

    प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले राजधानी में धारा 144 लागू है और रेड ज़ोन को सील कर दिया गया है. ग़ौरतलब है कि इमरान ख़ान ने कल पूरे देश में शांतिपूर्ण विरोध काी अपील की थी.

  14. अविश्वास प्रस्ताव से पहले बोले इमरान ख़ान के मंत्री- संसद में वोटिंग के दौरान नहीं फैलाएंगे हिंसा

    फ़व्वाद चौधरी

    पाकिस्तान के सूचना मंत्री फव्वाद चौधरी का कहना है कि संघीय सरकार ने पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर को उनके पद से हटा दिया गया है.

    उनका कहना है कि पंजाब के नए गवर्नर की घोषणा बाद में की जाएगी. इस बीच पंजाब के डिप्टी गवर्नर को कार्यकारी गवर्नर बनाया गया है.

    सूचना मंत्री फ़व्वाद चौधरी ने ये आश्वासन भी दिया है कि सत्तारूढ़ दल नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही के दौरान शांतिपूर्ण रहेगा.

    उन्होंने एक ट्वीट में कहा, कि "तहरीक-ए-इंसाफ़ मिडिल क्लास की पार्टी है. यह चौंकाने वाली बात है, कि विरोधी मीडिया घरानों की तरफ़ से ये कैंपेन चलाया जा रहा है कि तहरीक-ए-इंसाफ़ के कार्यकर्ता हिंसा फैलाएंगे."

    "सब कुछ संविधान के अनुसार किया जाएगा. हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. एक सभ्य समाज का विरोध सभ्य होगा. हिंसक विरोध प्रदर्शन की ख़बरें भी दर्जनों अन्य ख़बरों की तरह फ़ेक न्यूज़ हैं."

    ग़ौरतलब है कि स्थानीय मीडिया में ऐसी अफ़वाहें चल रही हैं कि पीटीआई कार्यकर्ता रेड जोन में विरोध प्रदर्शन करेंगे. हालांकि सरकार ने इससे इनकार किया है.

    कल इमरान ख़ान ने लोगों से शांतिपूर्वक विरोध करने और इस साज़िश को विफल करने का आग्रह किया था.

  15. इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

      • Author, हुमैरा कंवल
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, इस्लामाबाद
    पाकिस्तान

    इमरान ख़ान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले संघीय राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

    पूरे शहर में धारा 144 लागू है और पुलिस का कहना है कि उन्हें क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ड्यूटी पर बुलाया गया है.

    एक अधिकारी ने बताया, कि "हमें कहा गया है कि लोगों के जमा होने या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है."

    सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक़, इस्लामाबाद पुलिस, पंजाब पुलिस, रेंजर्स और ट्रैफ़िक पुलिस के जवान शहर के विभिन्न स्थानों पर मौजूद हैं.

    पाकिस्तान

    सुरक्षा के लिहाज़ से इलाक़ों को ज़ोन में बांट दिया गया है.

    रेड जोन को सील कर दिया गया है, जबकि ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी को बताया है कि ब्लू एरिया, रेड चौक और सेरीना चौक समेत संसद की तरफ जाने वाले अन्य सभी रास्तों में से चेक पोस्ट पर अनुमति लेकर केवल मार गाला रोड से ही जाया जा सकता है.

    बनी गाला स्थित प्रधानमंत्री आवास पर तो स्थिति सामान्य है. हालांकि, बनी गाला से आगे की तरफ मैन मुरी रोड के बाईं ओर बरी इमाम के पास जाने वाला पहला पॉइंट है जिसे कंटेनर लगाकर बंद किया गया है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से ड्यूटी पर हैं.

    पाकिस्तान
  16. रूस ने बुरे वक़्त में दिया था साथ, आज हम उसके साथ खड़े: बांग्लादेश की पीएम शेख़ हसीना

    शेख हसीना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर वोटिंग न करने को लेकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने संसद में स्पष्टीकरण दिया है.

    उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव पर मतदान इसलिए नहीं किया क्योंकि ये सिर्फ़ एक देश के ख़िलाफ़ था.

    प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश और रूस के मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि 1971 की आज़ादी की जंग में जब अमेरिका की 7th फ़्लीट बंगाल की खाड़ी की ओर भेजी गई थी, उस समय रूस हमारे साथ खड़ा रहा.

    शेख़ हसीना ने कहा, "रूस हमारे बुरे वक़्त में हमारे साथ खड़ा रहा और हम भी उसके साथ हैं. लेकिन, अगर वो कोई अन्याय करेगा तो हम ये स्वीकार नहीं करेंगे."

    संसद में शेख़ हसीना ने कहा, "जब संयुक्त राष्ट्र में पहला प्रस्ताव पेश किया गया तो बांग्लादेश ने देखा कि न तो मानवाधिकार का मुद्दा उठाया गया, न युद्ध रोकने की पहल की गई और न ही कोई अन्य बड़े मुद्दे का उसमें ज़िक्र था. ये प्रस्ताव सिर्फ़ एक देश- रूस के ख़िलाफ़ वोट करने के लिए था."

    उन्होंने कहा, "ये देखकर मैंने वोट न करने का निर्णय लिया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद न हुए तो तेज़ आवाज़ में बजेगा हनुमान चालीसा: राज ठाकरे

    राज ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राज ठाकरे

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीक बंद किए जाने की मांग की.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार ठाकरे ने शनिवार को शिवाजी पार्क में एक रैली के दौरान ये कहा. उन्होंने कहा, "मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज़ आवाज़ में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर इससे ज़्यादा आवाज़ में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा."

    उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के ख़िलाफ़ नहीं हूं. मुझे अपने धर्म पर गर्व है."

    राज ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की भी आलोचना की और उन पर समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने तथा समाज को बांटने का आरोप लगाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, अज़रबैजान के बाकू में बड़ा धमाका, कई घायल

    अज़रबैजान में धमाका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, धमाके के बाद बचाव कार्य में जुटी पुलिस

    अज़रबैजान की राजधानी बाकू में एक नाइटक्लब में बड़ा धमाका हुआ है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है. हालांकि, हताहतों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है.

    सोशल मीडिया पर स्थानीय मीडिया के वेरिफ़ाइड ट्विटर हैंडल से हादसे के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं.

    इनमें आपातकालीन सेवाकर्मियों को नाइटक्लब से लोगों को निकालते देखा जा सकता है. सड़क पर हर ओर मलबा दिख रहा है.

    सरकारी गैस कंपनी अज़ेरी गैस के प्रवक्ता ने कहा कि संभवतः ये धमाका प्रोपेन गैस सिलेंडर के फटने की वजह से हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टीआरटी वर्ल्ड न्यूज़ के अनुसार धमाके में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. सड़क दुर्घटना में घायल हुईं फ़िल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, अस्पताल में भर्ती

    मलाइका अरोड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खोपोली के पास एक सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गईं.

    परिवार के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि मलाइका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे हुआ, जब मलाइका पुणे से मुंबई लौट रही थीं.

    इस दौरान एक बस और दो गाड़ियों की टक्कर हुई और इनमें से एक गाड़ी जाकर मलाइका की एसयूवी से टकरा गई. मलाइका अपने ड्राइवर और बॉडीगार्ड के साथ थीं.

    एक अधिकारी ने बताया कि इसी रास्ते से गुज़र रहे एमएनएस के एक नेता ने अपनी गाड़ी में मलाइका को मुंबई पहुंचाया.

  20. फिर बढ़े पेट्रोल और डीज़ल के दाम, दिल्ली में 13 दिनों के भीतर 8 रुपये की बढ़ोतरी

    पेट्रोल डीज़ल के दाम

    इमेज स्रोत, Reuters

    रविवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई है.

    राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

    बीते 13 दिनों के भीतर दिल्ली में तेल के दाम 8 रुपये बढ़ गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई में 84 पैसे की ताज़ा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 118.41 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 102.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

    चेन्नई में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत क्रमशः 108.96 रुपये और 99.04 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.03 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 97.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त