You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ सपा के विधायक का विवादास्पद बयान

यूपी में समाजवादी पार्टी से विधायक बने शाज़िल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अब अगर योगी आदित्यनाथ ने कोई शोर किया तो समाजवादी पार्टी की बंदूकों से धुआं नहीं गोलियां निकलेंगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा, दीपक मंडल and अभय कुमार सिंह

  1. ज़ेलेंस्की बोले, यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से पर कब्ज़ा करना चाहता है रूस

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से पर कब्ज़ा करना चाहता है.

    शनिवार देर रात जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "रूसी सैनिकों का उद्देश्य क्या है? वे डोनबास (पूर्व में) और यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से दोनों पर कब्ज़ा करना चाहते हैं."

    उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य क्या है? हमारी सुरक्षा, हमारी आज़ादी, हमारी धरती और हमारे लोग."

    इस दौरान ज़ेलेंस्की ने देश के दक्षिणी बंदरगाह वाले शहर मारियुपोल की रक्षा करने में जुटे यूक्रेनी सैनिकों की भी तारीफ़ की. मारियुपोल में बीते कई सप्ताह से रूस की ओर से भारी बमबारी जारी है.

    राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल और अन्य यूक्रेनी शहरों में सैनिकों के प्रतिरोध के कारण ही कीएव में हमें अनमोल समय मिला और रूस की सेना यहां कमज़ोर पड़ती गई.

    इससे पहले रूस ने एलान किया था कि वो अब यूक्रेन की राजधानी कीएव और उत्तरी शहर चेर्निहिव में अपने अभियान को समेटेगा और इसकी बजाय वो यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों पर ध्यान देगा.

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 02 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.