इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सऊदी कंपनी अरामको ने मुनाफ़ा दोगुना बढ़ने के बाद किया निवेश बढ़ाने का एलान
इमेज स्रोत, Getty Images
साल 2021 में मुनाफा दोगुना करने के बाद सऊदी अरब की कंपनी अरामको की योजना ऊर्जा उत्पादन में अपना निवेश तेजी से बढ़ाने की है.
कंपनी ने अगले पांच सालों में अपना उत्पादन महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने का लक्ष्य रखा है.
हाल के महीनों में आपूर्ति की तुलना में मांग के ज़्यादा रहने के कारण तेल की कीमतें काफी बढ़ी हैं.
यूक्रेन युद्ध और एनर्जी सप्लाई के मामले में रूस पर निर्भर होने पर हिचक के कारण ऊर्जा की आपूर्ति पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है.
सऊदी कंपनी के इस कदम को लेकर माना जा रहा है कि ऊंची ऊर्जा क़ीमतों से परेशान राजनेता इसका स्वागत करेंगे.
हालांकि अरामको उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश में वृद्धि का जो फ़ैसला लिया है, वो योजना अगले पांच से आठ सालों के लिए है.
पिछले हफ़्ते ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सऊदी अरब का दौरा किया था. बोरिस जॉनसन ने इस दौरे में शॉर्ट टर्म के लिए विश्व बाज़ार में तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सऊदी अरब को मनाने की कोशिश की थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हाल ही में सऊदी अरब का दौरा किया था
तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक में सऊदी अरब सबसे बड़ा उत्पादक है. तेल की क़ीमतें इस समय पिछले 14 सालों के उच्चतम स्तर पर हैं. माना जा रहा है कि सऊदी अरब अगर उत्पादन बढ़ाता है तो इससे क़ीमतों में कमी आ सकती है.
हालांकि सऊदी अरब की मानवाधिकार हनन के मामलों को लेकर आलोचना होती रही है. सऊदी अरब यमन के संघर्ष में शामिल है. उस पर साल 2018 में सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या, असंतुष्टों को जेल भेजने और बड़े पैमाने पर लोगों को मृत्यु दंड की सज़ा देने का आरोप है.
ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने सरकार पर ऊर्जा संकट से निपटने के लिए एक तानाशाह से दूसरे तानाशाह के पास हाथ फैलाने का आरोप लगाया है.
ब्रिटेन के चांसलर ऋषि सुनक ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री का ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने के लिए सऊदी अरब से बातचीत करना पूरी तरह से सही कदम है.
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना महामारी के दौरान वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में डिमांड और सप्लाई पर असर पड़ा था जिसकी वजह से तेल की क़ीमतें काफी कम हो गई थीं. आर्थिक गतिविधियों के सुस्त पड़ने से साल 2020 में अरामको के मुनाफे में भारी गिरावट आई थी.
लेकिन जैसे ही कई देशों में लॉकडाउन हटने लगा और आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर आने लगीं, साल 2021 में ऊर्जा क़ीमतों में तेज़ी से वृद्धि हुई. इस वजह से लगभग सभी बड़ी ऊर्जा कंपनियों के राजस्व में तेज़ वृद्धि हुई.
सऊदी कंपनी अरामको ने कहा है कि वो इस साल अपना पूंजीगत व्यय 45 से 50 अरब डॉलर बढ़ाने वाला है. कंपनी के खर्च में ये वृद्धि 2025 तक जारी रहेगी. पिछले साल कंपनी ने 31.9 अरब डॉलर खर्च किए थे.
'द कश्मीर फ़ाइल्स' पर मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर को विवेक अग्रिहोत्री का जवाब
मध्य प्रदेश में तैनात आईएएस अधिकारी नियाज़ ख़ान ने 'द कश्मीर फ़ाइल्स' को लेकर एक ट्वीट किया, जिसका जवाब फ़िल्म के डायरेक्टर विवेक अग्रिहोत्री ने दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़, उमर ख़ालिद की ज़मानत याचिका पर फ़ैसला 23 मार्च तक टला
इमेज स्रोत, Getty Images
जेएनयू के पूर्व छात्र उमर ख़ालिद की ज़मानत याचिका पर फ़ैसला बुधवार 23 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है.
उमर ख़ालिद पर फ़रवरी, 2020 के दौरान हुए दिल्ली दंगों के मामले में आपराधिक साज़िश रचने का आरोप है.
मर ख़ालिद के वकील का कहना है कि 2020 दिल्ली दंगों के मामले में साज़िश रचने को लेकर जो चार्जशीट दायर की गई है, उसमें बिना किसी आधार के ख़ालिद के ख़िलाफ़ आरोप लगाए हैं. जबकि सरकारी वकील ने अदालत से उमर ख़ालिद की ज़मानत याचिका ख़ारिज करने की मांग की है. दिल्ली दंगों के मामले में उमर ख़ालिद को कई दूसरे अभियुक्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने यूएपीए यानी ग़ैर-क़ानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ़्तार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ख़ालिद के ख़िलाफ़ 124-ए (देशद्रोह), 120-बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. फ़रवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी, करीब 700 लोग घायल हुए थे.
यूक्रेन संकट: पुतिन के दिमाग़ में क्या चल रहा है इसे जानने को बेताब हैं पश्चिमी देश
ब्रेकिंग न्यूज़, आप ने हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
इमेज स्रोत, Getty Images
पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह ने नामांकन भरा है.
'आप' ने क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली से पार्टी विधायक राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राज्यसभा के लिए नामांकन दाख़िल करने के दौरान 'आप' नेता राघव चड्डा ने कहा, "मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है. मैं अपनी माँ के साथ नामांकन दाख़िल करने आया हूं. केजरीवाल जी ने मुझपर विश्वास दिखाया है कि इतनी छोटी उम्र में मुझे यहाँ भेजा गया. कोशिश करेंगे कि मान साहब की कमी संसद में ना खले."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के अलावा, कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर संजीव अरोड़ा, डॉक्टर संदीप पाठक, लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
क़तर एयरवेज की दिल्ली-दोहा फ़्लाइट को इमरजेंसी में कराची उतारा गया
इमेज स्रोत, REUTERS/Valentyn Ogirenko
इमेज कैप्शन, क़तर एयरवेज (फाइल फोटो)
क़तर एयरवेज की दिल्ली से दोहा जा रहे यात्री विमान को आपातकालीन परिस्थितियों में कराची डायवर्ट करना पड़ा.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने क़तर एयरवेज के हवाले से बताया कि सोमवार को ये घटना हुई है.
एयरलाइन कंपनी का कहना है कि विमान के कार्गो वाले हिस्से से धुआं निकलने के संकेत मिले थे जिसके बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई और विमान को बीच रास्ते में कराची का रुख़ करना पड़ा.
क़तर एयरवेज ने एक बयान में बताया कि विमान कराची में सुरक्षित लैंड हुआ और इमरजेंसी सेवाओं को मौक़े पर लगाया गया जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतारा गया.
इस घटना की जाँच की जा रही है और यात्रियों को दोहा पहुँचाने के लिए दूसरी फ़्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है.
कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आमिर ख़ान ने कहा- हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए द कश्मीर फ़ाइल्स
इमेज स्रोत, Getty Images
मशहूर अभिनेता आमिर ख़ान ने कहा है कि वे द कश्मीर फ़ाइल्स फ़िल्म ज़रूर देखेंगे.
पत्रकारों के साथ बातचीत में आमिर ख़ान ने कहा- वो इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जिससे हमारा दिल दुखता है. कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है, यक़ीनन वो बहुत दुख की बात है.
उन्होंने कहा कि इस टॉपिक पर जो फ़िल्म बनी है, उसे हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आमिर ख़ान ने कहा- हर हिंदुस्तानी को ये याद करना चाहिए कि एक इंसान पर अगर अत्याचार हो, तो उस पर क्या बीतती है. इस फ़िल्म ने उन लोगों की भावनाओं को छुआ है, जो मानवता में भरोसा करते हैं. आमिर ने कहा कि वे निश्चित तौर पर इस फ़िल्म को देखेंगे. उन्होंने इस पर भी ख़ुशी जताई कि फ़िल्म सफल हो रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
विवेक अग्निहोत्री की ये फ़िल्म जब से रिलीज़ हुई है, तब से ये कई वजहों से चर्चा में है. एक ओर जहाँ लोग इसकी प्रशंसा कर रहे हैं और फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि इस फ़िल्म में कई चीज़ें बढ़ा-चढ़ा कर दिखाई गई हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ कश्मीर फ़ाइल्स ने अभी तक 167 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.
छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ़ के तीन जवान घायल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बस्तर के डीजी पी सुंदरराज
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में एलमागुंडा कैंप में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन सीआरपीएफ़ जवान घायल हो गए हैं.
रायपुर में मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल ने बताया कि ये मुठभेड़ सोमवार सुबह हुई है.
बस्तर के डीजी पी सुंदरराज ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "घायल जवानों की स्थिति स्थिर है. आगे के इलाज के लिए उन्हें विशेष सुविधा वाले मेडिकल सेंटर में भेजा जा रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूक्रेन ने मारियुपोल में रूस के सामने समर्पण से किया इनकार
इमेज स्रोत, Getty Images
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में इस
वक्त क्या कुछ हो रहा हैं, जानिए
यूक्रेन ने मारियुपोल में समर्पण करने से इनकार कर दिया है, रूस ने स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे तक यूक्रेन को इस इलाके में समर्पण के लिए कहा था.
रूस ने मानवीय कॉरिडोर खोलने का प्रस्ताव दिया है ताकि जो आम लोग
इस इलाक़े से निकलना चाहते हैं वे सुरक्षित निकल सकें.
मारियुपोल में पिछले दो सप्ताह
से लगातार बमबारी जारी है, शहर में लगभग तीन लाख लोग खाना, पानी और बिजली के अभाव में
फँसे हुए हैं.
रूस ने कई शेल्टर होम, स्कूलों, एक अस्पताल और एक थिएटर पर हमला किया
है. यूक्रेन ने कहा है कि मारियुपोल पर किया गया हमला युद्ध अपराध हैं जो इतिहास में
दर्ज होगा.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
ने इसराइल की ओर से मिसाइल रक्षा तकनीक यूक्रेन
को भेजने में अनिच्छा जताने के लिए उसकी आलोचना की है.
इसराइल की संसद में एक भाषण
के दौरान ज़ेलेंस्की कहा, "हर कोई जानता है कि आपकी मिसाइल रक्षा प्रणाली सबसे
अच्छी है, आप निश्चित रूप से हमारे लोगों की मदद कर सकते हैं.’’
.
रायपुर: कार चालक ने 17 से अधिक लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत
....में
Author, आलोक प्रकाश पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Raipur Police
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक व्यक्ति ने लापरवाही से कार चलाते हुए एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को टक्कर मारी, कई लोगों को घायल किया. अंत में एक दीवार से टकरा कर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
कार चालक की टक्कर से गोलगप्पे का ठेला लगा कर अपने घर लौट रहे एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई.
पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा इलाक़े का रहने वाला देवराज पॉल अपने एक दोस्त से कार मांग कर लाया था.
इमेज स्रोत, Raipur Police
उसने नशे की हालत में भाटागाँव से कार चलानी शुरू की और रास्ते में आने-जाने वाली कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए तेज़ रफ़्तार से कई किलोमीटर तक निकल आया.
इस दौरान पैदल चल रहे कई लोग इस तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आए.
गोलगप्पे का ठेला ले कर अपने घर लौट रहा एक युवक भी इस तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आया, जिसकी मौक़े पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक लक्ष्मीकांत जाटव मूलतः उत्तरप्रदेश के जालौन का रहने वाला था.इसके बाद तेज़ रफ़्तार कार बूढ़ातालाब के पास एक दीवार में टकरा गई, जिससे कार चालक देवराज पॉल भी घायल हो गया. पुलिस के अनुसार कार चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है और पूरे मामले की जाँच की जा रही है.
यूक्रेन संकट: केमिकल प्लांट से अमोनिया लीक, लोगों को इलाका छोड़ने की चेतावनी
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन के
उत्तर-पूर्वी शहर सूमी में एक रसायन संयंत्र से अमोनिया का रिसाव हुआ है. सूमी के गवर्नर
दिमित्रो ज़िवेत्स्की ने ये जानकारी दी है.
ज़िवेत्स्की
ने सुमीखिंप्रोम संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को कहा है कि वे
इस क्षेत्र को छोड़ दें क्योंकि ये गैस ख़तरनाक है.
हालांकि उन्होंने
ये साफ़ नहीं किया कि आख़िर ये रिसाव क्यों और कैसे हुआ.
दिमित्रो ज़िवेत्स्की
ने टेलीग्राम के ज़रिए ये बताया कि गैस का रिसाव स्थानीय समयानुसार 4.30 बजे हुआ.
यूक्रेन ने
मारियुपोल में समर्पण करने से इनकार कर दिया है. रूस से यूक्रेन को अपने स्थानीय समयानुसार
शाम 5 बजे तक शहर छोड़ने को कहा था जिसे यूक्रेन ने ख़ारिज कर दिया है.
यूक्रेन संकट: शुक्रवार को पोलैंड जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
इमेज स्रोत, Getty Images
व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि नेटो और यूरोपीय संघ के सहयोगियों के
साथ बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को पोलैंड का दौरा करेंगे.
बाइडन यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए मानवीय प्रतिक्रिया पर चर्चा करने
के लिए वारसॉ में पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज़ेज डूडा के साथ मुलाकात करेंगे.
व्हाइट हाउस ने जारी किए बयान में कहा, ‘’राष्ट्रपति बाइडन इस बात पर
चर्चा करेंगे कि अमेरिका, अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ, रूस के हमले के कारण
यूक्रेन में पैदा हुए मानवीय और मानवाधिकार संकट पर किस तरह प्रतिक्रिया दे रहा है.
‘’
सोमवार को, बाइडन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, इटली के प्रधानमंत्री
मारियो ड्रेगी और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के साथ फ़ोन-कॉल पर बात करने वाले हैं.
बुधवार को,बाइडन नेटो और यूरोपीय
परिषद के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्रसेल्स जा रहे हैं. साथ ही वह जी -7 की
बैठक भी करेंगे.
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने
साफ़ किया है कि अपनी यात्रा के दौरान बाइडन की यूक्रेन जाने की कोई योजना नहीं है.
अमेरिका रूस पर और बढ़ा सकता है प्रतिबंध, इस बार कौन से सेक्टर बनेंगे निशाना
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह
अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने कहा है कि अमेरिका
अभी भी रूस पर प्रतिबंधों का विस्तार कर सकता है जो रूस की अर्थव्यवस्था को और भी प्रभावित
करेगा.
सीबीएस को दिए गए एक इंटरव्यू में दलीप सिंह ने कहा रूस पहले से ही
"एक आर्थिक खाई की ओर बढ़ रहा है और वह 1980 के दशक के सोवियत वाले जीवन स्तर
की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है."
रूस पर जारी प्रतिबंधों के
कारण वह पहले ही संकट का सामना कर रहा है लेकिन सिंह ने कहा कि इन प्रतिबंधों को अभी
और भी व्यापक बनाया जा सकता है और अन्य सेक्टरों को टारगेट किया जा सकता है. जिसमें
अधिक बैंक और "जो क्षेत्रों पहले के प्रतिबंधों से अछूते हैं उन्हें शामिल किया
जाएगा.
उन्होंने कहा, "ये ज्यादातर तेल और गैस के बारे में होगा, लेकिन
इसमें अन्य क्षेत्र भी होंगे. मैं उन्हें इसकी सटीक जानकारी नहीं देना चाहता, मुझे
लगता है कि पुतिन को पता होगा कि वे कौन से सेक्टर हैं."
दलीप सिंह ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक इन प्रतिबंधों से रूस की
अर्थव्यवस्था यूक्रेन के आक्रमण से पहले की तुलना में आधी हो जाएगी.
यूक्रेन संकट: अमेरिका की चेतावनी के बाद चीन की आई प्रतिक्रिया, रूस की मदद पर ये कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका में चीन के राजदूत ने कहा है चीन रूस को यूक्रेन के खिलाफ़
युद्ध में हथियार या गोला-बारूद के ज़रिए कोई मदद नहीं करेगा. साथ ही चीन दोनों देशों
के बीच जारी ‘संकट को ख़त्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.’
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति
शी जिनपिंग को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि चीन, रूस की युद्ध में मदद करता है,
उसे सैन्य साज़ो सामान देता है, तो उसे इसके "परिणाम" भुगतने होंगे.
अमेरिका में चीन के राजदूत किन गैंग की ये टिप्पणी जो बाइडन के बयान
के बाद सामने आई है.
चीन ने पिछले हफ़्ते सामने आई उन रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें कहा
गया है कि वह रूस को हथियार देने में कोताही नहीं बरतेगा, हालांकि चीन, यूक्रेन पर
रूस के हमले की आलोचना करने से बचता रहा है.
अमेरिकी चैनल सीबीएस से बात करते हुए गैंग ने कहा कि पश्चिम देशों की
ओर से की गई सार्वजनिक निंदा से कोई "मदद नहीं मिलेगी" बल्कि यहां
"अच्छी कूटनीति" की ज़रूरत है.
ये युद्ध बातचीत से ख़त्म नहीं हुआ तो ’तीसरे विश्व युद्ध’ में बदल जाएगा- ज़ेलेंस्की
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने
कहा है कि रूस के हमले को ख़त्म करने को लेकर अगर बातचीत असफल रही तो ये ’तीसरे विश्व
युद्ध’ में तब्दील हो जाएगा.
रविवार को अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनएन से बात
करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सेबात करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि उनका
मानना है कि बातचीत ही इस युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है.
ज़ेलेंस्की ने कहा , "मुझे लगता है कि हमें
बातचीत की संभावना के लिए किसी भी प्रारूप, किसी भी अवसर का उपयोग करना ही चाहिए."
हालांकि ज़ेलेंस्की ने साफ़ किया कि वह ऐसे किसी
भी समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे जिसके तहत यूक्रेन को रूस प्रायोजित अलगाववादी क्षेत्रों
को स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्यता देनी पड़े.
यूक्रेनी राष्ट्रपति का मानना है कि अगर उनका
देश नेटो संगठन का हिस्सा होता तो ‘ये लड़ाई शुरू ही नहीं होती.’
उन्होंने कहा, ‘’अगर नेटो के सदस्य हमें गठबंधन
में शामिल करना चाहते हैं तो इसे तुरंत करें क्योंकि इस युद्ध में रोज़ लोगों की जान
जा रही है.''
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 20 मार्च के अपडेट्स के लिए आपयहां क्लिककर सकते हैं.