ब्रेकिंग न्यूज़, पंजाब में आम आदमी पार्टी छाई, रुझानों में बहुमत के आंकड़े से पार

मतगणना शुरू हुए करीब 2 घंटा होने वाला है और पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों में आम आदमी पार्टी को 74 सीटों पर बढ़त मिल गई है.
वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस अभी तक सिर्फ़ 11 सीटों पर आगे चल रही है.
शिरोमणि अकाली दल भी 8 सीटों पर आगे है. वहीं, बीजेपी को 4 सीटों पर बढ़त दिख रही है.












