उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर में बीजेपी को भारी बहुमत, पंजाब में आप की सरकार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तस्वीर तकरीबन साफ हो गई है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर में बीजेपी को भारी बहुमत हासिल होता दिख रहा है. वहीं गोवा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है.

लाइव कवरेज

रजनीश कुमार, मोहम्मद शाहिद, प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह

  1. यूपी, पंजाब के नतीजों पर क्या बोले एनसीपी प्रमुख शरद पवार

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को एकतरफ़ा जीत मिल सकती है.

    इस बीच अलग-अलग पार्टियों से प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि पंजाब के लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई से पवार ने कहा है कि पंजाब के किसानों के दिल में प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ गुस्सा भरा है.

    वहीं उत्तर प्रदेश के नतीजों पर पवार कहते हैं कि अखिलेश यादव की इसमें कोई गलती नहीं है उन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ा है.

    पवार का कहना है कि अखिलेश को चुनाव परिणामों के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि देश में उनका कद इससे ऊंचा है और वो पहले से बेहतर तरीके से चुनाव लड़े हैं.

    बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 3 पर जीत दर्ज़ कर चुकी है और 244 सीटों पर आगे है. वहीं समाजवादी पार्टी 117 सीटों पर आगे है. पंजाब में आम आदमी पार्टी 44 सीटों पर जीत चुकी है और 48 पर आगे है. यहां कांग्रेस 4 सीटों पर जीती है और 14 सीटों पर आगे है.

  2. आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की जगह लेगी: राघव चड्ढा

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की एकतरफ़ा जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

    केजरीवाल, आम आदमी पार्टी की जीत को इंक़लाब बता रहे हैं तो वहीं राघव चड्ढा का कहना है कि इस जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय ताक़त के तौर पर उभरी है और आने वाले समय में पार्टी, कांग्रेस की जगह लेगी.

    उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ''आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय स्तर पर और स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की जगह लेगी. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को चुनौती दे सकते हैं.''

    आम आदमी पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा का कहना है कि पूरा देश अब अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल की तरफ़ देख रहा है और पंजाब के लोगों ने पार्टी पर भरोसा दिखाया है.

    चड्ढा का दावा है पंजाब में अब पारंपरिक पार्टियों जैसे अकाली दल और कांग्रेस का जमाना ख़त्म हो गया है. नतीजों की बात करें तो पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अबतक 54 सीटों पर जीत दर्ज़ की है वहीं 38 सीटों पर आगे है. दूसरे नंबर कांग्रेस है जिसने 8 सीटों पर जीत कर दर्ज़ की है और 10 सीटों पर आगे है.

  3. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी की हार पर बोले

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पाँच राज्यों में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए जीत दर्ज करने वाली पार्टियों को बधाई दी है.

    राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है. राहुल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की थी. कांग्रेस नेता ने कहा, ''हम इस नतीजे से सीख लेंगे और भारत की जनता के हित में काम करना जारी रखेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. चरणजीत सिंह चन्नी ने हार स्वीकार करते हुए यह कहा

    चरणजीत सिंह चन्नी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर कांग्रेस की हार स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है. चन्नी ने अपने ट्ववीट में कहा, ''पंजाब की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं और आम आदमी पार्टी को बधाई देते हैं. आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान को भी बहुत बधाई. मुझे उम्मीद है कि भगवंत मान लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.''

    इससे पहले पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी हार स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी. नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं. इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी भी हार गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. मनोहर पर्रिकर के बेटे को बीजेपी उम्मीदवार ने हराया

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    गोवा की पणजी सीट से मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर चुनाव हार गए हैं. वो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट ने हराया है.

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, बीजेपी उम्मीदवार को कुल 6787 वोट मिले हैं वहीं उत्पल पर्रिकर को 6071 वोट मिले हैं. उत्पल 716 वोट से हारे हैं.

    अब न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी उम्मीदवार ने जीतने के बावजूद निराशा जताई है. उनका दावा है कि बीजेपी कैडर ने उनके लिए नहीं बल्कि विपक्ष के उम्मीदवार के लिए काम किया है.

    उन्होंने कहा, ''जहां तक नतीजों की बात है तो निराशा हुई है. मैंने बीजेपी और कांग्रेस से लड़ाई लड़ी है. मुझे लगता है कि बीजेपी कैडर ने मुझे स्वीकार नहीं किया है.''

    गोवा में बीजेपी को बढ़त

    40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में बीजेपी 5 सीटों पर जीत चुकी है और 15 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर जीती है और 8 पर आगे है. दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत चुके हैं और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है.

  6. मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह अपनी सीट से जीते, राज्य में बीजेपी आगे

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने हिंगांग विधानसभा सीट पर जीत दर्ज़ की है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, उन्होंने अपने नज़दीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 18,271 वोटों से मात दी है.

    जब पत्रकारों ने बिरेन सिंह से मुख्यमंत्री के ऐलान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा. बिरेन सिंह ने कहा, ''अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए. हमें बहुमत मिलेगा. ये(मुख्यमंत्री का नाम) फ़ैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना.''

    BBC

    मणिपुर की कुल 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 5 पर जीत दर्ज़ कर चुकी है, 15 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 2 सीटों पर जीत दर्ज़ चुकी है और 2 सीटों पर आगे है. वहीं जदयू ने 3 सीटें हासिल की हैं और 3 पर आगे है.

  7. पंजाब के नतीजे पर बोले केजरीवाल- देश ने बता दिया, मैं आतंकवादी नहीं सच्चा सपूत

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, @ArvindKejriwal

    पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. इस बीच पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''पंजाब हम सभी आपसे प्यार करते हैं. पंजाब के अंदर बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं. कैप्टन हार गए, सुखबीर सिंह बादल हार गए, प्रकाश सिंह बादल हार गए और नवजोत सिंह सिद्धू हार गए. भगत सिंह ने एक बार कहा था कि आज़ादी मिलने के बाद सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं बदलेगा.''

    केजरीवाल ने कहा, ''पिछले 75 सालों से सिस्टम नहीं बदला. इन लोगों ने जानबूझकर ग़रीब रखा. हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की. बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह का सपना पूरा हो रहा है. बहुत बड़ी-बड़ी ताक़तें हैं जो साथ मिलकर देश को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं. सारे आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ एकजुट हो गए थे. इन लोगों ने बड़ी-बड़ी साज़िशें कीं और कहा कि केजरीवाल आतंकवादी है. नतीजों के ज़रिए देश ने बोल दिया केजरीवाल आतंकवादी नहीं देश का सच्चा सपूत है. देश भक्त है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केजरीवाल ने कहा, ''आम आदमी पार्टी इंक़लाब है. हमें इस देश की राजनीति बदलनी है. आने वाला समय भारत का समय है. भारत को दुनिया के नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

    केजरीवाल ने कहा, ''अब बच्चों के लिए स्कूल बनने लगे हैं. हम सब लोगों को संकल्प लेना है कि भारत के भीतर कोई भूखा नहीं सोएगा. एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहाँ नफ़रत के लिए कोई जगह नहीं होगी. मुझे दुख होता है कि मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए छोटे से देश यूक्रेन जाना पड़ता है. हम ऐसा भारत बनाएंगे कि हमारे बच्चों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा. जितने लोग मुझे आज टीवी पर देख रहे हैं, उन सबसे आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अपील करता हूँ. दिल्ली और पंजाब के बाद अब पूरे देश में इंक़लाब होगा.''

  8. बीजेपी के लोग जीत का जश्न मना आपको बरगला रहे हैं: समाजवादी पार्टी

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भारी बढ़त पर समाजवादी पार्टी ने कहा है कि अभी कई चरणों की मतगणना बाक़ी है.

    समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है, ''सभी सपा गठबंधन प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील है कि अपनी सतर्कता बनाएं रखें. अब भी बहुत से राउंड की गिनती बाक़ी है और कई सीटों पर मार्जिन कम है. बीजेपी के लोग जीत का जश्न मना आपको बरगला रहे हैं. इनके धोखे में ना आएं मतगणना स्थल पर मज़बूती से डटे रहें.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. उत्तराखंड में भी बीजेपी बड़ी जीत की ओर, 47 सीटों पर आगे

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में बीजेपी 47 सीटों पर आगे दिख रही है.

    चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, कांग्रेस की 18 सीटों पर बढ़त है. बीएसपी 2 और निर्दलीय दो सीटों पर आगे हैं.

    Election commission

    इमेज स्रोत, Election commission

    वोट शेयर की बात करें तो अब तक के रुझानों के मुताबिक़, बीजेपी को करीब 44 फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं. कांग्रेस की तरफ़ करीब 39 फ़ीसदी वोट जा सके हैं. इसके अलावा बीएसपी के ख़ाते में करीब 5 फ़ीसदी तो आम आदमी पार्टी के ख़ाते में करीब साढ़े तीन फ़ीसदी का अनुमान है.

  10. उत्तर प्रदेश में अब तक किस पार्टी को कितने वोट मिले?

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी और अब तक के रुझानों में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी उत्तर प्रदेश में 247 सीटों पर अभी आगे है और समाजवादी पार्टी 122 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही हैं.

    अब तक के रुझानों के अनुसार, बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 42.09% मत मिले हैं. दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी को 31.75% वोट मिला है. राष्ट्रीय लोकदल 9 सीटों पर आगे चल रही है. उसे हिस्से में अब तक 3.43% वोट मिले हैं.

    बीएसपी दो सीटों पर आगे चल रही है और उसे खाते में 12.66% वोट गया है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि अभी तक के रुझानों में वोटों का अंतर बहुत कम है और इसे नतीजे के तौर पर नहीं लेना चाहिए. कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर भी बहुत कम है. कांग्रेस के अब तक महज़ 2.41% वोट मिले हैं.

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ECI

  11. पंजाब में भारी बढ़त पर बोले आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान

    पंजाब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी बढ़त के बाद पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि यह बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ जनादेश है.

    भगवंत मान ने कहा कि जिन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया है, उनका भी स्वागत करते हैं. मान ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे और वोटे देने वाले, नहीं देने वाले में उनकी सरकार कोई फ़र्क़ नहीं करेगी.

    भगवंत मान ने कहा, ''विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझ पर निजी टिप्पणियां कीं. ग़लत शब्दों का इस्तेमाल किया. उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो. उन्हें माफ़ कर दीजिए लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज़्ज़त करनी पड़ेगी.''

    "हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाज़े वालों घरों से चलता था लेकिन आज के बाद पंजाब गाँवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. Bhagwant Mann Live: Punjab Election में AAP पार्टी बड़ी जीत की ओर, भगवंत मान क्या बोले?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. उत्तराखंड: बीजेपी दफ्तर के बाहर कैसा है माहौल?, देहरादून में पार्टी दफ्तर के बाहर से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के राघवेंद्र राव और शुभम कौल.

  14. 'आप' को गोवा में दो सीटों पर जीत मिली: केजरीवाल

    अरविंद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि गोवा में आम आदमी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली है.

    आम आदमी पार्टी प्रमुख ने ट्वीट कर कहा है, ''आप को गोवा में दो सीटों पर जीत मिली है. बधाई और शुभकामनाएं. गोवा में यह ईमानदार राजनीति की शुरुआत है.''

    गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है और एक पर जीत मिली है. आम आदमी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस एक सीट जीत चुकी है और 10 सीटों पर आगे चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. यूपी चुनाव: बीजेपी की भारी बढ़त पर समाजवादी पार्टी बोली- 60 फ़ीसदी मतों की गिनती अभी बाक़ी

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीजेपी भारी बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है. सभी 403 सीटों के रुझान आ गए हैं और चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी 255 सीटों पर आगे है. समाजवादी पार्टी 116 सीटों पर आगे चल रही है.

    अब तक के रुझानों पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है, ''उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के क़रीब है. समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें. जिन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, उन विधानसभा सीटों का विस्तृत ब्यौरा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड अत्यंत धीमी गति से हो रहा है. संज्ञान ले चुनाव आयोग तत्काल अपलोड कराए ब्यौरा.''

    समाजवादी पार्टी ने दूसरे ट्वीट में कहा है, ''समाजवादी पार्टी गठबंधन के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता और नेता इस बात को ध्यान में रखकर सतर्कता में कोई कोताही ना बरतें कि अभी भी 60% मतों की गिनती बाक़ी है और 100 सीटों पर अंतर अभी भी 500 वोटों के आसपास है. आप सभी डटे रहें और अंतिम परिणाम तक सावधानी बरतें. गोरखपुर ग्रामीण में एक लाख 32 हज़ार वोटों की गिनती हो चुकी है जबकि ग़ाज़ीपुर में मात्र 16 हज़ार वोट ही अब तक गिने गए हैं. सपा गठबंधन की लीड वाली सीटों पर काउंटिंग धीमी गति से क्यों कराई जा रही है? चुनाव आयोग दे जवाब.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. योगी क्या पीएम मटीरियल हैं? इस सवाल पर बोलीं हेमा मालिनी

    हेमा मालिनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मथुरा से लोकसभा सांसद और जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की भारी बढ़त पर कहा कि योगी जी ने महिलाओं को सुरक्षा दी थी और इसका बहुत असर हुआ है. हेमा मालिनी ने कहा कि विकास के काम भी बहुत हुए हैं.

    हेमा मालिनी ने एनडीटीवी से कहा, ''चल धन्नो आज बसंती की इज्ज़त का सवाल है. रैलियों में मुझे ये संवाद बार-बार बोलने के लिए कहा जाता है. इसके पहले मेरे लिए मंच पर पहुँचना भी मुश्किल होता था लेकिन इस बार पार्टी ने अच्छी व्यवस्था की थी. वृंदावन में मैंने अपना घर बनाया है और मैं यूपी में आती रहती हूँ. लोग मुझे एक अभिनेत्री के रूप में ज़्यादा जानते हैं.''

    हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या योगी पीएम मटीरियल हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगी. लेकिन दोनों महान व्यक्ति हैं.''

    हेमा मालिनी ने इस सवाल को हँसते हुए टाल दिया. बीजेपी फ़िल्म इंडस्ट्री की तरह क्यों नहीं है, जहाँ सभी को जगह मिलती. इस सवाल के जवाब में हेमा मालिनी ने कहा कि बीजेपी सभी के लिए है और किसी से भेदभाव नहीं करती है.

  17. गोवा चुनाव Live: किसकी बन रही है सरकार, जानिए बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर से.

  18. पंजाब में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही 'आप' के नेता बोले- अब केंद्र की बारी

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के एजेंडे की जीत है.

    संजय सिंह ने कहा कि देश वैकल्पिक राजनीति की ओर देख रहा है और केजरीवाल की राजनीति को लोग पसंद कर रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों ने विकास और बेहतरी के लिए वोट किया है.

    संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की चौथी पार्टी बन गई है, जिसकी सरकार दो राज्यों में होगी.

    संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में मज़बूती से दस्तक देगी.

    इससे पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों की बड़ी जीत है और यह जीत का सिलसिला आगे बढ़ेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब में कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की जीत को स्वीकार करते हुए बधाई दी है. नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से पीछे चल रहे हैं.

    117 विधानसभा सीटों वाली पंजाब विधानसभा में सभी के रुझान आ गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक़ आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है और अकाली 6 सीटों पर.

  19. पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू राज्य में चुनावी नतीजों पर बोले

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के आ रहे रुझानों के बाद राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया है कि ‘लोगों की आवाज़, भगवान की आवाज़ है.’

    उन्होंने लिखा है कि वो पंजाब की जनता का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, ‘आप’ को बधाई.

    पंजाब के चुनावी परिणामों के रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वो 90 सीटों पर आगे है जबकि सत्तारुढ़ कांग्रेस का गठबंधन 18 सीटों पर आगे चल रहा है.

    117 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 59 सीट का है.

  20. BBC SPECIAL LIVE: यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे और हार-जीत की वजहों पर ख़ास कार्यक्रम