यूक्रेन के विदेश मंत्री से मिल कर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाक़ात कर यूक्रेन की संप्रभुता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

लाइव कवरेज

भूमिका राय, अनंत प्रकाश, वात्सल्य राय and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. उत्तर प्रदेश चुनाव : अमित शाह को अचानक मायावती की याद क्यों आई?

  2. यूक्रेन के विदेश मंत्री से मिल कर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री?

    यूक्रेन-अमेरिका का झंडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाक़ात कर यूक्रेन की संप्रभुता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

    व्हाइट हाऊस की ओर से बताया गया कि राष्ट्रपति बाइडन ने कुलेबा को रूसी राष्ट्रपति के उस फ़ैसले पर अपने निर्णय से अवगत कराया जिसमें पुतिन ने यूक्रेन के अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दो क्षेत्रों लुहान्स्क और दोनेत्स्क को मान्यता देते हुए वहां शांति क़ायम करने के उद्देश्य से रूसी सेनाएं भेजने के आदेश दिए हैं.

    इसमें नए प्रतिबंधों की घोषणा की गई और यह भी संकल्प लिया कि अमेरिका, यूक्रेन को सुरक्षा सहायता और आर्थिक मदद भेजना जारी रखेगा.

    बाइडन ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के आक्रमण की स्थिति में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसका जवाब देने के लिए अमेरिका की तत्परता को भी दोहराया.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    युद्ध से अब भी बच सकते हैं पुतिन

    दिमित्रो कुलेबा ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से भी मुलाक़ात की.

    उनसे मुलाक़ात से पहलेअमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब भी अपना रुख़ बदलते हुए युद्ध से बच सकते हैं.

    पेंटागन में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बैठक से पहले ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष से बचने का रास्ता खोजने की कोशिश कर रहा है

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर 'हमले' से वहां शांति, सुरक्षा, समृद्धि और पूरे अटलांटिक समुदाय को ख़तरा है.

  3. रूस पर अब तक कौन-कौन से प्रतिबंध लगाए गए?

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका समेत कुछ पश्चिमी देशों ने रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों की घोषणा की है.

    इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से दो वित्तीय संस्थाओं, वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक के ख़िलाफ़ लगाया गया प्रतिबंध सबसे ताज़ा है.

    साथ ही बाइडन ने ये भी कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था से हटाया जा रहा है. साथ ही रूस के उच्च वर्ग और उनके परिवारों पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं,

    बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ सावधानीपूर्वक समन्यव बना रहा है, और सच में, उन्होंने जिन प्रतिबंधों की घोषणा कि वो उनसे पहले यूरोपीय देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी में था.

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के पाँच बैंकों और तीन अरबपतियों के ख़िलाफ़ पाबंदियों की घोषणा की.

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन

    बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस के जिन तीन अरबपतियों पर पाबंदी लगाई गई है, ब्रिटेन में उनकी संपत्ति फ़्रीज की जा रही है और उन्हें ब्रिटेन आने से रोका जाएगा.

    जिन बैंकों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, वे हैं रोसिया, आईएस बैंक, जनरल बैंक, प्रॉमस्व्याज़ बैंक और ब्लैक सी बैंक. वहीं जिन तीन प्रभावशाली शख़्सियतों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, वो गेनेडी टिमचेंको, बोरिस रोटेनबर्ग और आइगर रोटेनबर्ग हैं.

    उनकी इस घोषणा के बाद कुछ सांसदों ने कहा कि प्रतिबंध पर्याप्त नहीं हैं तो पीएम जॉनसन ने कहा कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो नए प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं.

    Nord Stream 2 Pipeline, नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन

    इमेज स्रोत, Reuters

    जर्मनी

    जर्मनी ने रूस के साथ नॉर्ड स्ट्रीम2 गैस पाइपलाइन को शुरू करने की प्रक्रिया रोक दी है. इस पाइपलाइन के ज़रिए जर्मनी में रूस से गैस पहुंचने वाला था.

    यूक्रेन संकट के ख़िलाफ़ क़दम उठाते हुए जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शल्ट्स ने बर्लिन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यूक्रेन में रूस ने जो क़दम उठाए हैं, उसके जवाब में उनकी सरकार ये कार्रवाई कर रही है.

    रूस से यूरोप को उनकी ज़रूरत का 40 फ़ीसद गैस मिलता है जो कि वहां के पूर्वी प्रांत से यूरोप के विभिन्न देशों तक पहुंचाया जाता है.

    रूस पर प्रतिबंध

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूरोपीय संघ

    यूरोपीय संघ ने एकमत से अपने पहले उपायों पर सहमति व्यक्त की है जिसमें रूस की संसद के उन सदस्यों को लक्ष्य बनाना शामिल है जिन्होंने यूक्रेन पर अपनी सहमित जताई है.

    रूसी बैंकों और ईयू के वित्तीय बाज़ारों तक पहुंच को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. लेकिन अब तक लगाए गए प्रतिबंध हमले की स्थिति वाले डर से कम हैं.

    ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि रूस को वैश्विक बैंकिंग सिस्टम से काट दिया जा सकता है और डॉलर में लेन देन से रोका जा सकता है और उस पर किसी तरह के आयात-निर्यात प्रतिबंध जैसे क़दम भी उठाए जा सकते हैं.

  4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- रूस अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, TWITTER

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में अब तक चल रही घटनाओं को "यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की शुरुआत" बताते हुए कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है.

    बाइडन ने कहा कि उनका ये मानना है कि पुतिन के भाषण से पता चलता है कि यूरोप की सुरक्षा को लेकर बातचीत करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

    बाइडन ने कहा, "नेटो सदस्यों के साथ हमने बैठक की है और हम चाहते हैं कि स्थिरता आए."

    उन्होंने कहा कि "हम नज़र बनाए हुए हैं. रूस को दुनिया भर से मिल रही वित्तीय सहायता को रोकने का प्रयास किया जाएगा."

    इस दौरान बाइडन ने कहा कि अमेरिका रूस पर प्रतिबंधों की घोषणा करेगा.

    प्रतिबंधों के पहले भाग के रूप में बाइडन ने घोषणा की कि दो वित्तीय संस्थानों, वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक, से जुड़े लेनदेन को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे और रूस के कुलीन वर्ग पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

    साथ ही उन्होंने रूसी अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्थाओं से मिल रहे कुछ हिस्सों में भी कटौती की घोषणा की.

    रूस के साथ लड़ाई की मंशा नहीं

    बाइडन ने कहा कि रूस से उनका लड़ाई का कोई इरादा नहीं है लेकिन साथ ही उन्होंने नेटो के इलाकों के एक एक इंच की रक्षा का संकल्प लिया.

    इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि रूस, यूक्रेन से सटी अपनी सीमा पर ख़ून के स्टॉक जमा कर रहा है, अगर युद्ध की मंशा नहीं है तो ख़ून की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए.

    बाइडन ने कहा कि, "हम नज़र बनाए हुए हैं. हम रूस को उसके शब्दों से नहीं उसके कार्यों से आंकेंगे."

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, "अमेरिका, यूक्रेन को और अधिक रक्षा सहायता भेज रहा है और बाल्टिक क्षेत्र के उन सहयोगियों को जो नेटो के सदस्य हैं वहां अमेरिकी सैनिक तैनात कर रहा है."

  5. यूक्रेन से 242 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा एयर इंडिया का विमान

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक यूक्रेन से 242 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विशेष विमान कुछ देर पहले नई दिल्ली में लैंड कर गया है.

    एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान शाम छह बजे उड़ान भरा था, जिसने आधी रात के क़रीब नई दिल्ली में लैंड किया.

    दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र ने कहा कि, "राहत महसूस कर रहा हूं."

    वहीं एमबीबीएस के एक अन्य छात्र शिवम चौधरी ने कहा कि, "वहां (यूक्रेन में) स्थिति सामान्य है. कॉलेज ने हमें वापस जाने के लिए नहीं कहा. कई मीडिया रिपोर्ट्स की वजह से दहशत पैदा हुई जिससे हमारी पढ़ाई पर असर पड़ रहा था."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी इलाक़ों को स्वतंत्र राज्य की मान्यता देने के बाद यूक्रेन के साथ रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत समेत कई देश यूक्रेन से अपने लोगों को बाहर निकाल रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  6. रूस जल्द ही यूक्रेन से अपने राजनयिकों को निकालेगा

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस ने यूक्रेन से अपने राजनयिक कर्मचारियों को निकालने का निर्णय लिया है. रूस के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि, "रूसी राजनयिकों, दूतावासों और कान्सुलेट जनरल के कर्मचारियों की देखभाल करना हमारी पहली प्राथमिकता है."

    साथ ही अपने बयान में रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा का वो बहुत जल्दी ही इसकी शुरुआत करेगा.

    बीते शनिवार को ही यूक्रेन पर हमला करने की आशंका जताते हुए मीडिया ख़बरों में बताया गया था रूस अपने राजनयिकों को निकालने वाला है.

    मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि रूस और अमरीका दोनों अपने-अपने राजनयिकों को यूक्रेन की राजधानी कीएफ़ से हटा रहे हैं.

    रूस और यूक्रेन के बीच विवाद के लगातार बढ़ने के बाद युद्ध की आशंका के मद्देनज़र अब तक कई देश अपने नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने में जुट गए हैं.

    अमरीका ने कहा था कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है, लिहाजा उसके नागरिक तुरंत वहाँ से निकल जाएँ.

    अमरीका के साथ ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड, जर्मनी समेत कई देशों ने भी अपने-अपने नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ देने को कहा है.

    साथ ही ये देश यूक्रेन में अपने अपने दूतावासों से कर्मचारियों को भी निकाल रहे हैं. साथ ही कई देशों ने अपने नागरिकों से इन देशों की यात्रा नहीं करने की अपील की है.

  7. इमरान ख़ान से मिले श्रीलंकाई नौसेना प्रमुख ने क्या कहा?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    श्रीलंका की नौ सेना के प्रमुख वाइस एडमिरल निशंथा उलुगेटेने ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से मुलाक़ात की.

    इस मुलाक़ात के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट करके पीएम इमरान ख़ान की प्रतिक्रिया साझा की गई है.

    पाक पीएमओ के मुताबिक़, पीएम इमरान ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान श्रीलंका के साथ एक विश्वस्त दोस्त और साझेदार के रूप में अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देता है.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से लिखा गया है कि – साल 2021 की अपनी श्रीलंका यात्रा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच भाईचारा और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रूप से उन्नत करने की पाकिस्तान की इच्छा की पुष्टि की.”

    उन्होंने ये भी कहा कि वह आने वाले दिनों में श्रीलंका के नेतृत्व की पाकिस्तान यात्रा के लिए उत्सुक हैं.

  8. यूक्रेन से लगी सीमा पर एक और देश ने की अपनी सेना तैनात करने की घोषणा

    हंगरी की सीमा पर निगरानी करता यूक्रेन का एक सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हंगरी की सीमा पर निगरानी करता यूक्रेन का एक सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)

    रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते संकट को देखते हुए अपने देश में शरणार्थियों के आने की आशंका के मद्देनज़र हंगरी यूक्रेन से सटी अपनी 137 किलोमीटर लंबी सीमा पर सेना तैनात करेगा.

    हंगरी के रक्षा मंत्री टिबोर बेन्को ने इसकी जानकारी दी.

    पूर्वी यूरोप के देश यूक्रेन से भाग कर आने वाले लोगों को लेकर अपने यहाँ तैयारी कर रहे हैं.

    रक्षा मंत्री टिबोर बेंको ने कहा, "हंगरी के सैनिक मानवीय सहायता कार्यों को भी अंजाम देंगे लेकिन साथ ही वो यूक्रेन से सटी हंगरी की सीमा को बंद करने का कार्य भी करेंगे ताकि हमारी सीमा में कोई हथियारबंद समूह प्रवेश न कर सके. देश की सुरक्षा सबसे अहम है लिहाजा हम यूक्रेन से सटी अपनी सीमा को मज़बूत बना रहे हैं."

    गौरतलब है कि हंगरी के प्रधानमंत्री प्रवासियों को लेकर अपने सख़्त रुख़ के लिए जाने जाते हैं.

    इस बीच इन दोनों देशों के पड़ोसी रोमानिया ने कहा कि है वो यूक्रेन में स्थिति बिगड़ने पर वहाँ से पाँच लाख शरणार्थियों को अपने यहाँ आने की इजाज़त दे सकता है.

    रोमानिया के रक्षा मंत्री ने कहा, "कई तरह के अनुमान हैं लेकिन हम 5,00,000 शरणार्थियों को अपने यहाँ ले सकते हैं."

  9. अगर आपने अभी तक यूक्रेन से जुड़ी ख़बरें नहीं पढ़ी हैं, तो आपके लिए ये सब जानना ज़रूरी

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    • रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादियों के नियंत्रण वाले इलाक़े को मान्यता दे दी है और वहाँ सैनिक भेजने का आदेश दिया है.
    • पुतिन का कहना है कि सेनाएँ शांतिरक्षक के रूप में भेजी जा रही हैं, लेकिन अमेरिका ने इसे आक्रमण की शुरुआत कहा है.
    • रूसी संसद के ऊपरी सदन ने पुतिन को देश से बाहर सैनिकों को तैनात करने का अधिकार दे दिया है.
    • एक छोटे से प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी मांग दोहराई कि यूक्रेन को नेटो गठबंध में शामिल नहीं होने देना चाहिए.
    • पश्चिमी देशों ने रूस के ख़िलाफ़ पाबंदियों की घोषणा की है. ब्रिटेन ने रूस के पाँच बैंकों और तीन अरबपतियों पर पाबंदी लगाई है.
    • जर्मनी ने नॉर्थ स्ट्रीम 2 नाम की एक अहम गैस पाइपलाइन परियोजना को रोक दिया है.
    • हंगरी ने घोषणा की है कि वो यूक्रेन से लगी अपनी सीमा पर सैनिकों को तैनात करेगा.
    • नेटो प्रमुख ने कहा है कि अभी देर नहीं हुई है, रूस हमले के इरादे को बदले
  10. राष्ट्रपति पुतिन बोले- यूक्रेन को परमाणु हथियार मिले, तो निशाने पर होगा रूस

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन परमाणु हथियार हासिल करता है तो रूस की राजधानी मॉस्को उनके दायरे में होगी.

    पुतिन ने पत्रकारों से कहा, “यूक्रेन की परमाणु महत्वाकांक्षा के निशाने पर रूस है.”

    यूक्रेन के लिए सेना तैनात करने के सवाल पर पुतिन ने कहा, “ये ज़मीनी हालात पर निर्भर करेगा.”

    पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के दो इलाकों दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र के तौर पर मान्यता दे दी.

    पुतिन ने मंगलवार को दोनों क्षेत्रों के साथ संधि भी की है. इस बीच, रूस की संसद के ऊपरी सदन ने उन्हें देश के बाहर सेना तैनात करने की इजाज़त दे दी है. कई विशेषज्ञ इसे यूक्रेन पर हमले की दिशा एक कदम बता रहे हैं.

    पुतिन ने ये दावा भी किया कि पूर्वी यूक्रेन से जुड़ा ‘मिन्स्क शांति समझौता’ अब अस्तित्व में नहीं है. रूस ने यूक्रेन के दो इलाक़ों को स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्यता दी उसके पहले ही ये हो चुका था.

    उन्होंने कहा, “ये समझौता अब अस्तित्व में नहीं है.”

    यूक्रेन को नसीहत

    पुतिन ने इसके साथ यूक्रेन को आगाह किया कि उसे नेटो में शामिल होने का इरादा छोड़ देना चाहिए.

    पुतिन ने कहा, “यूक्रेन के लिए सबसे अच्छा फ़ैसला ये हो सकता है कि वो नेटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षा छोड़ दे.”

    इसके पहले नेटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा था कि यूक्रेन जैसे देशों के पास ‘गठबंधन (नेटो) की सदस्यता की दावेदारी का अधिकार है.’

    इस बीच व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कुछ देर बाद यूक्रेन संकट पर देश को संबोधित करेंगे.

  11. नेटो प्रमुख बोले- अब भी देर नहीं हुई, हमले का इरादा बदले रूस

    नेटो प्रमुख

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने रूस को सलाह दी है कि वो यूक्रेन पर हमले का इरादा छोड़ दे.

    उन्होंने कहा है, “हमला नहीं करने के (फ़ैसले) लिए कभी बहुत देर नहीं होती.”

    हालांकि, स्टोलटेनबर्ग ने ये भी कहा है कि उन्हें जो संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि रूस यूक्रेन पर पूरे दम से हमला करने की योजना पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने रूस से कहा है कि वो अपने बढ़ते कदम रोक ले.

    नेटो प्रमुख ने ये भी कहा है, “जब हम रूस के आक्रामक कदम देखेंगे तो नेटो प्रतिक्रिया देगा लेकिन हम लगातार बातचीत के लिए ज़ोर दे रहे हैं. हम मानते हैं कि तनाव घटाने के लिए बातचीत करना अहम है.”

  12. यूक्रेन से आज रात स्वदेश पहुँचेंगे क़रीब 250 भारतीय नागरिक

    एयर इंडिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि क़रीब 250 भारतीय नागरिक और छात्र आज रात यूक्रेन से दिल्ली लौट रहे हैं. भारत ने एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन भेजा था, ताकि इच्छुक भारतीयों को वापस लाया जा सके.

    उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ये भारतीय नागरिक अलग-अलग राज्यों के हैं. विदेश राज्य मंत्री के मुताबिक़ आने वाले दिनों में और फ़्लाइट्स भेजी जाएँगी ताकि भारतीयों को वहाँ से वापस लाया जा सके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने यूक्रेन में अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दो क्षेत्रों को मान्यता दे दी थी. इसके बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

    अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने रूस के इस निर्णय की आलोचना की है और कहा है कि रूस युद्ध की तैयारी कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने भी कहा है कि भारतीय नागरिकों को वापस लेना सरकार की प्राथमिकता है.

  13. यूक्रेन संकट: राष्ट्रपति पुतिन को रूस की संसद ने दी देश के बाहर सेना तैनात करने की इजाज़त

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
    इमेज कैप्शन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    रूस की संसद ने मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सेना तैनात करने की अनुमति दे दी है.

    इस बीच व्लादिमीर पुतिन ने दोनेत्स्क और लुहांस्क के साथ संधि पर दस्तख्त किए हैं. रूस यूक्रेन के इन दोनों इलाक़ों को स्वतंत्र क्षेत्र की मान्यता दे चुका है.

    समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़, इससे पहले व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सांसदों से देश के बाहर ताकत का इस्तेमाल करने के लिए अनुमति मांगी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी आरटी के मुताबिक़, रूसी फेडरेशन काउंसिल ने राष्ट्रपति पुतिन की ओर से विदेश में रूसी सेना भेजने के लिए अपील की.

    इसके बाद रूस की संसद ने पुतिन की अपील स्वीकार कर ली. यूक्रेन से जारी तनाव के बीच संसद के ऊपरी सदन की ये मुहर अहम मानी जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. अखिलेश यादव ने चौथे दौर की वोटिंग के पहले रीता जोशी के बेटे के साथ जारी की तस्वीर

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है.

    इस तस्वीर के साथ अखिलेश यादव ने लिखा है, “श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट.”

    तस्वीर में अखिलेश यादव के साथ मयंक जोशी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. उत्तर प्रदेश में बुधवार को चौथे चरण का मतदान होना है. चौथे चरण में लखनऊ में भी वोट डाले जाएंगे. ऐसे में इस तस्वीर को अहम माना जा रहा है.

    दरअसल, मयंक जोशी बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे हैं. रीता उनके लिए बीजेपी से विधानसभा चुनाव की टिकट मांग रही थीं. मयंक जोशी के लिए वो लखनऊ कैंट सीट से दावेदारी कर रही थीं. रीता जोशी ने संसद की सदस्यता छोड़ने की भी पेशकश की थी.

    उन्होंने कहा था, "अगर पार्टी का नियम है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट मिल सकती है, तो मैं सांसद के तौर पर अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं."

    लेकिन बीजेपी ने मयंक जोशी को उम्मीदवार नहीं बनाया. लखनऊ कैंट से रीता जोशी ने 2017 में चुनाव जीता था लेकिन साल 2019 में इस्तीफ़ा दे दिया था. इस सीट से मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव भी टिकट की दावेदार थीं.

    अखिलेश ने पहले भी स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेताओं के बीजेपी से समाजवादी पार्टी में आने के पहले उनसे मुलाक़ात की तस्वीरें ऐसे ही जारी की थीं.

  15. तमिलनाडु: शहरी निकाय चुनाव में डीएमके बड़ी जीत की ओर

    स्टालिन

    इमेज स्रोत, ARUN SANKAR/VIA GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, एमके स्टालिन

    तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन शहरी निकायों के चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही है. ताजा नतीजों के मुताबिक डीएमके ने अकेले ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन की 146 वार्डों को जीत लिया है.

    कुल 200 वार्डों में से 192 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. अन्नाद्रमुक को सिर्फ 15 वार्डों में जीत हासिल हुई वहीं कांग्रेस 13 वार्डों में जीती है. माकपा ने चार, वीसीके ने तीन, एमडीएमके ने 2 और सीपीआई,आईयूएमएल,एएमएमके और बीजेपी ने एक-एक वार्ड में जीत हासिल की है.

    डीएमके सभी 21 नगर निगमों में आगे चल रही है. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने जीत के नतीजों के बाद कहा कि यह राज्य में गवर्नेंस के द्रविड़ मॉडल का सुबूत है. पिछले नौ महीनों के दौरान राज्य ने यह शासन का यह बेहतरीन मॉडल देखा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने ट्वीट कर इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. स्टालिन ने कहा, '' चुनाव के नतीजे हमारी नौ महीने के कड़ी मेहनत का परिणाम हैं. सफलता ने हमें अहंकारी नहीं बनाया है. हम मेहनत कर रहे हैं और थके नहीं है. मेरी सरकार पर लोगों ने जो भरोसा जताया है उसे मैं बरकरार रखूंगा.''

    राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है. राज्य में 19 फरवरी को इसके लिए चुनाव हुए थे. इसके तहत 21 नगर निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 489 नगर पंचायतों में वोट डाले गए थे.

  16. बजरंग दल कार्यकर्ता हत्या केस: बीजेपी सांसद सूर्या बोले- कर्नाटक में निर्यात हो रहा है ‘आंतक का केरल मॉडल’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि आतंक का केरल मॉडल कर्नाटक और देश के दूसरे हिस्सों में निर्यात किया जा रहा है.

    कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में सूर्या ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और शिमोगा के एसपी से कहा कि वो इसे ‘आंतकी कार्रवाई’ की तरह देखें.

    सूर्या ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने हर्षा के माता-पिता से मुलाक़ात की है. उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी थे.

    कर्नाटक पुलिस के मुताबिक हर्षा पर कुछ लोगों ने रविवार रात चाकू से हमला कर दिया था. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

    पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि हर्षा कर्नाटक में ‘बढ़ते कट्टरपंथ’ की शिकार बने हैं.

    उन्होंने कहा, “ये आतंक का केरल मॉडल है जिसे पीएफ़आई, एसडीपीआई, सीएफ़आई जैसे संगठन कर्नाटक और देश के दूसरे हिस्सों में एक्सपोर्ट कर रहे हैं.”

    सूर्या ने आगे कहा, “मैंने (कर्नाटक के) मुख्यमंत्री और शिमोगा के एसपी से अनुरोध किया है कि न सिर्फ़ आईपीसी की दफ़ा 302 के तहत केस दर्ज किया जाए बल्कि यूएपीए बी लगाया जाए और इसे आंतकी कार्रवाई माना जाए.”

    सांसद तेजस्वी सूर्या ने आगे कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वो राज्य के ख़ुफिया विभाग के तहत एक एक्सक्लूसिव एजेंसी बनाएं और उसे ज़रूरी संसाधन मुहैया कराएं.”

    कर्नाटक शिमोगा के एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने मंगलवार को बताया है कि हर्षा की हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इस मामले में 12 लोगों से पूछताछ की जा रही है.

    उन्होंने बताया है कि हर्षा के ख़िलाफ दो मामले दर्ज थे. "एक दंगे का मामला था और 2016-17 में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला था."

    शिमोगा के डिप्टी कमिश्नर सेल्वमणि आर ने बताया है कि ज़िले में शुक्रवार सुबह तक धारा 144 लागू रहेगी. स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे.

  17. रिद्धिमान साहा ने कहा - दोबारा ऐसी हरकत की तो नहीं छोड़ूंगा

    भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रिद्धिमान साहा

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रिद्धिमान साहा

    विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने एक पत्रकार की ओर से कथित धमकी दिए जाने के मामले में संबंधित व्यक्ति का नाम उजागर नहीं करने का फ़ैसला किया है.

    लेकिन साहा ने मंगलवार को ट्विटर पर चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वो 'संबंधित व्यक्ति का नाम उजागर करेंगे.'

    रिद्धिमान साहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैं दुखी और आहत था. मैंने इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करने का फ़ैसला किया. मैं नहीं चाहता कि किसी को इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़े. ऐसे में मैंने खुलकर इस व्यक्ति की चैट को दुनिया के सामने रखने का फ़ैसला किया. लेकिन इस शख़्स का नाम नहीं बताने का फ़ैसला किया.

    ये मेरा स्वभाव नहीं है कि मैं किसी को उसके करियर ख़त्म करने की हद तक नुकसान पहुंचाऊं. ऐसे में मानवता और उसके परिवार को ध्यान में रखते हुए मैं फिलहाल इस शख़्स का नाम नहीं बताऊंगा. लेकिन अगर ऐसा कुछ दोबारा हुआ तो मैं चुप नहीं रहूंगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बता दें कि श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम से ड्रॉप किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा ने एक पत्रकार पर धमकी देने का आरोप लगाया है.

    साहा ने उस पत्रकार के टेक्स्ट मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया, "भारतीय क्रिकेट में अब तक किए गए योगदान के बाद मुझे एक तथाकथित 'सम्मानित' पत्रकार से ये मिला. देखिये पत्रकारिता कहां पहुंच गई है."

    साहा ने अपने ट्वीट में जो टेक्सट मैसेज शेयर किया, उसमें वह कथित पत्रकार कह रहे हैं, "मुझे एक इंटरव्यू दीजिए. यह अच्छा रहेगा. अगर आप डेमोक्रेटिक बनना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं डालूंगा. वो एक विकेटकीपर चुनते हैं. जो भी सबसे अच्छा होता है. आप 11 पत्रकारों को चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सबसे अच्छे नहीं हैं. उसे चुनिए, जो सबसे ज़्यादा मददगार साबित हो सकता है."

    शेयर किए गए ट्वीट के मुताबिक ये पत्रकार फिर लिखते हैं, "आपने मुझे कॉल नहीं किया. मैं आपका इंटरव्यू अब कभी नहीं करूंगा. मैं बेइज्जती को हल्के में नहीं लेता. और मैं इसे याद भी रखूंगा."

    "आपको यह नहीं करना चाहिए था."

    साहा ने जब इस चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया तो पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों समेत कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. ज़्यादातर ने साहा का समर्थन किया और संबंधित व्यक्ति का नाम जाहिर करने को कहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. हिजाब विवाद: याचिकाकर्ता के भाई की कथित पिटाई के बाद कर्नाटक में बढ़ा तनाव

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    उडुपि

    इमेज स्रोत, Umesh Marpally

    कर्नाटक के उडुपि ज़िले में हिजाब पहनकर विरोध प्रदर्शन करने वाली लड़कियों में से एक लड़की के भाई को कथित रूप से पीटे जाने के बाद प्रदेश में पहले से व्याप्त तनाव और बढ़ गया है.

    पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक़, कुछ 30 – 40 लोग इस लड़की के पिता के होटल पहुंचे और उन्होंने एक लोकल टीवी चैनल के अंडरकवर रिपोर्टर को दिए गए बयान को लेकर पूछताछ की.

    इस मौके पर लड़की के पिता होटल पर मौजूद नहीं थे. और उनकी जगह पर लड़की के भाई सैफ मौजूद थे. ऐसे में उन्होंने सैफ से पूछताछ की.

    ख़बरों के मुताबिक़, ये लोग लड़की के पिता द्वारा दिए गए उस बयान को लेकर ख़फ़ा थे जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर लड़कियां हिजाब पहनती हैं तो उसके जवाब में लड़कों को भगवा गमछे क्यों पहनने चाहिए.”

    उडुपि के एसपी एन विष्णुवर्धन ने बीबीसी हिंदी को बताया है कि “शिकायतकर्ता ने पांच – छह लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है जो कि होटल पहुंचने वाले 30 – 40 लोगों में शामिल थे. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं.”

    सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    उडुपि

    इमेज स्रोत, Umesh Marpally

    सैफ़ हिजाब पहनकर विरोध दर्ज कराने वाली छह लड़कियों में से एक हजरा शिफा के भाई हैं. ये लड़कियां उडुपि स्थित प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में हिजाब पहनकर प्रवेश करने की इजाज़त मांग रहे हैं.

    इन लड़कियों द्वारा हिजाब पहनकर किए गए विरोध प्रदर्शन का जवाब दूसरे समुदाय के लड़के – लड़कियों ने भगवा गमछा और पगड़ियां पहनकर दिया था.

    इसके बाद ये लड़कियां कर्नाटक हाई कोर्ट में दाखिल याचिकाओं की याचिकाकर्ता बनीं जहां कॉलेज विकास समिति द्वारा हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के साथ–साथ सरकारी आदेश पर सवाल उठ रहे हैं.

    अब जहां एक ओर हाई कोर्ट हर रोज़ इस मामले की सुनवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अदालत ने एक अंतरिम आदेश जारी किया है.

    इसके बाद से कर्नाटक के अलग–अलग हिस्सों में लड़कियां इस बात का विरोध कर रही हैं कि उन्हें हिजाब पहनकर परीक्षा क्यों नहीं देने दी जा रही है.

    इन छह याचिकाकर्ताओं में से तीन लड़कियों ने प्री यूनिवर्सिटी बोर्ड द्वारा विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए आयोजित अंतिम प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग नहीं लिया है.

    हालांकि, बेंगलुरु जैसे शहरों के कुछ जूनियर कॉलेजों में लड़कियों ने हिजाब हटाकर प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग लिया है.

    हिजाब मुद्दे से अलग कर्नाटक के ही शिमोगा में 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं नज़र आईं हैं.

    पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है जो कि कथित रूप से रविवार रात हर्षा को चाकू मारने के लिए ज़िम्मेदार हैं जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी.

    एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि “ये मामला पुरानी दुश्मनी का लगता है.”

  19. तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा- रूस ने यूक्रेन में जो किया है, वो अस्वीकार्य

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने यूक्रेन को लेकर रूस के ताज़ा क़दम को अस्वीकार्य कहा है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान करना चाहिए. सोमवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने यूक्रेन के अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दो क्षेत्रों को मान्यता दे दी थी. इसके बाद से ही यूक्रेन संकट को लेकर नया मोड़ आ गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तुर्की के यूक्रेन और रूस दोनों से अच्छे संबंध है. तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने पहले भी इस मामले में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. उन्होंने रूस को चेतावनी भी दी थी कि वो यूक्रेन पर आक्रमण न करे. अर्दोआन ने पश्चिमी देशों की आलोचना की थी और कहा था कि वे इस संकट को ठीक से निपट नहीं पा रहे हैं.

    अफ़्रीका जाते समय विमान में पत्रकारों से बात करते हुए अर्दोआन ने कहा, "हम रूस के इस फ़ैसले को अस्वीकार्य मानते हैं. हम अपनी अपील दोहराते हैं कि सभी पक्ष सही समझ से काम लें और अंतराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान करें. " उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य और अन्य देशों को मंज़ूर हो तो, यू्क्रेन के राष्ट्रपति की ओर से प्रस्तावित तुर्की, जर्मनी, यूक्रेन और सुरक्षा परिषद का सम्मेलन हो सकता है.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन संकट के मद्देनज़र ब्रिटेन ने लगाई रूस पर बड़ी पाबंदियाँ

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के पाँच बैंकों और तीन अरबपतियों के ख़िलाफ़ पाबंदियों की घोषणा की है. ब्रिटेन का ये क़दम रूस के उस फ़ैसले के बाद आया है, जिसमें रूस ने यूक्रेन के अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दो इलाक़ों को मान्यता दे दी है. साथ ही रूस ने वहाँ सैनिक भेजने का भी फ़ैसला किया है.

    ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस का ये क़दम यूक्रेन पर नए आक्रमण के बराबर है, जिसका कुछ हिस्सा रूस ने ग़ैर क़ानूनी रूप से 2014 में अपने क़ब्ज़े में ले लिया था. उन्होंने कहा कि अगर स्थिति और बिगड़ी तो नए प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं. बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस के जिन तीन अरबपतियों पर पाबंदी लगाई गई है, ब्रिटेन में उनकी संपत्ति फ़्रीज की जा रही है और उन्हें ब्रिटेन आने से रोका जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जिन बैंकों पर पाबंदी लगाई गई है, वे हैं रोसिया, आईएस बैंक, जनरल बैंक, प्रॉमस्व्याज़ बैंक और ब्लैक सी बैंक. इसके साथ ही तीन प्रभावशाली शख़्सियतों गेनेडी टिमचेंको, बोरिस रोटेनबर्ग और आइगर रोटेनबर्ग पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.