भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की स्थिति

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में देशभर में 66 हज़ार से अधिक कोरोना संक्रमित उपचार के बाद ठीक हुए हैं.
बिहार के युवा बल्लेबाज़ साकिबुल गनी ने करियर के पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में 341 रन बनाकर विश्व रिकार्ड बना दिया है. सचिन तेंदुलकर, डॉन ब्रेडमैन समेत पूरी दुनिया के किसी भी क्रिकेटर ने फर्स्ट क्लास के अपने डेब्यू मैच में इतने रन नहीं बनाए थे.

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में देशभर में 66 हज़ार से अधिक कोरोना संक्रमित उपचार के बाद ठीक हुए हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार थम जाएगा. 20 फ़रवरी को प्रदेश के 16 ज़िलों की 59 सीटों पर मतदान होना है.
तीसरा चरण कई मायनों में महत्वपूर्ण है.

इमेज स्रोत, @yadavakhilesh
दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की किस्मत का फ़ैसला भी इसी चरण में होना है.
वह करहल से उम्मीदवार हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यहाँ से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीजेपी ने उन्हें टक्कर देने के लिए पूर्व सपा सांसद और मौजूदा केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को उतारा है.

इमेज स्रोत, S.P.Singh Baghel Facebook
अंतिम दिन का पूरा इस्तेमाल करते हुए तमाम राजनेता आज अलग-अलग जगहों पर रैलियां और जन-संबोधन कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज करहल का दौरा करेंगे वहीं अखिलेश यादव भी अपनी विजय रथ यात्रा को आगे बढ़ाएंगे.
पंजाब चुनाव प्रचार के लिए आख़िरी दिन
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान 20 फ़रवरी को होना है. ये चुनाव, 16वीं पंजाब विधानसभा के लिए 117 सीटों पर होंगे.
पंजाब विधानसभा में 117 विधानसभा चुनाव क्षेत्र हैं.
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 59 का आंकड़ा हासिल करना होता है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
इस तरह जो भी पार्टी चुनाव में 59 या इससे अधिक सीटें जीत लेगी वह पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी..
20 फ़रवरी को होने वाले चुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन है.
पंजाब में पहले ये चुनाव 14 फ़रवरी को होने थे लेकिन बाद में तारीख़ बदल दी गयी. पंजाब में चुनाव एक चरण में ही होगा.

इमेज स्रोत, @CHARANJITCHANNI
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर निवेदन किया है.
सीएम चन्नी ने यह पत्र ट्वीट करते हुए लिखा है कि पंजाब का सीएम होने के नाते मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप एक निष्पक्ष जांच का आदेश दें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
चन्नी ने यह पत्र कुमार विश्वास के एक वीडियो इंटरव्यू के संदर्भ में लिखा है. ये कुमार विश्वास का एएनआई को दिया एक साक्षात्कार है, जिसमें उन्होंने सीएम केजरीवाल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और दावे किये थे.
क्या है इस वीडियो में
दरअसल, एक समय में आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे और उसके संयोजकों में शामिल रहे कुमार विश्वास ने बीते दिनों न्यूज़ एजेंसी एएनआई को एक साक्षात्कार दिया था और उसमें दिल्ली के मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कई तरह के दावे किये थे.
कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल पंजाब के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए अलगाववादी तत्वों का समर्थन लेने को तैयार थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
कुमार विश्वास ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, "एक दिन उन्होंने मुझसे यह तक कहा था कि वह या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे."
कुमार विश्वास ने कहा था, “पंजाब कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है. ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय में मैंने ये तक कहा था कि अलगावदियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा.”
उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज़ नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
आम आदमी पार्टी ने किया था सिरे से ख़ारिज
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने इसे केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है. वहीं केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है.
राघव चड्ढा ने ट्वीट किया था और कुमार विश्वास से कुछ सवाल पूछे थे.
उन्होंने लिखा था- चुनाव के 2 दिन पहले अज्ञातवास से बाहर निकले कुमार विश्वास ये बताएं:
▪️अगर यह सच था तो सुरक्षा एजेंसियों को क्यों नहीं बताया?
▪️2016 में ही पार्टी क्यों नहीं छोड़ दी?क्या आप भी इसमें शामिल थे?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
अपने ट्वीट में चन्नी ने स्पष्ट किया है कि राजनीति एक ओर है लेकिन पंजाब के लोगों ने अलगाववाद की एक भारी क़ीमत चुकायी है और पीएम से निवेदन है कि वे इस पर ध्यान देते हुए हर पंजाबी की चिंता को दूर करें.

ब्राज़ील के पेट्रोपोलिस शहर में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
यह शहर रियो डी जनेरियो के उत्तर में पहाड़ों में बसा हुआ है. जहां बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण यह हादसा हुआ.
इस हादसे में कई घर तबाह हो गए हैं और बाढ़ के कारण सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तक बह गईं.
राहत-बचाव कार्य जारी है और लोगों को मिट्टी के मलबे में खोजने की कोशिश की जा रही है.
ब्राज़ील के नेशनल सिविल डिफ़ेस का कहना है कि स्थानीय समयानुसार बुधवार देर रात तक 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.
इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जिनमें हादसे के कारण हुए नुकसान का आंकलन किया जा सकता है.
रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रो ने पत्रकारों को बताया कि यह लगभग युद्ध जैसी स्थिति है.
उन्होंने कहा, “कारें खंभों से लटकी पड़ी हैं, पलट गयी हैं और अभी भी बहुत सारी मिट्टी और मलबा बिखरा पड़ा है.”
30 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है. पेट्रोपोलिस रियो डी जेनेरियो का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है.

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रूस, यूक्रेन पर हमला करने के लिए कारण पैदा करने की तैयारी कर रहा है.
गुरूवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस आने वाले दिनों में सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या और गतिरोध का राजनयिक हल अभी भी संभव है.
अमेरिका के विदेश नीति से जुड़े कई अधिकारियों ने उन संभावित कारणों को सूचीबद्ध किया है जिसे आधार बनाकर रूस, यूक्रेन पर हमले कर सकता है और उसे सही ठहरा सकता है.
वहीं दूसरी ओर रूस बार-बार अमेरिका पर तनाव को भड़काने और बढ़ाने का आरोप लगा रहा है. रूस का कहना है कि उसकी यूक्रेन पर हमले की कोई योजना नहीं है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
बीते दिनों रूस ने यह भी दावा किया था कि वह रूस से लगी यूक्रेन की सीमा पर तैनात (एक लाख से अधिक)अपने सैनिकों को कम भी कर रहा है. हालांकि अमेरिका और नेटो के महासचिव ने दावा किया था कि रूस जो कह रहा है उसका कोई संकेत अभी तक सामने नहीं आया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा कि हमारे पास यह मानने के कई कारण हैं कि वे यूक्रेन पर हमला करने के लिए कारण तैयार कर रहे हैं.
यूक्रेन-रूस सीमा से रूसी सैन्य टुकड़ियों की वापसी की ख़बरों के बीच एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि रूस अभी भी अपनी सैन्य टुकड़ियों को इस क्षेत्र में भेज रहा है.
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए इस अधिकारी ने बताया है कि बीते कुछ दिनों में लगभग 7000 रूसी सैनिक सीमा पर तैनात किए गए हैं.
इस अधिकारी ने बताया कि रूस “कभी भी यूक्रेन में घुसने के लिए एक झूठा बहाना कर सकता है.”
“यह बहाना इस तरह से हो सकता है – डोनबास में उकसावे की कार्रवाई, ज़मीन – हवा – समुद्र में नेटो गतिविधि या रूसी क्षेत्र में आक्रमण का दावा आदि.”
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.
हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. बीते 24 घंटों की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.