क्रिकेटः बिहार के साकिबुल गनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में लगाई ट्रिपल सेंचुरी

बिहार के युवा बल्लेबाज़ साकिबुल गनी ने करियर के पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में 341 रन बनाकर विश्व रिकार्ड बना दिया है. सचिन तेंदुलकर, डॉन ब्रेडमैन समेत पूरी दुनिया के किसी भी क्रिकेटर ने फर्स्ट क्लास के अपने डेब्यू मैच में इतने रन नहीं बनाए थे.

लाइव कवरेज

  1. योगी आदित्यनाथ ने कहा-अहमदाबाद ब्लास्ट में एक आतंकवादी आज़मगढ़ का, सपा पर साधा निशाना

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में एक चुनावी रैली के दौरान अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का ज़िक्र किया और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए.

    उन्होंने कहा कि अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में कई लोग मारे गए थे और उस सीरियल ब्लास्ट की घटना के लिए जो आतंकी ज़िम्मेदार थे, उसमें आज़मगढ़ से संजरपुर का भी एक आतंकवादी था.

    योगी आदित्यनाथ ने कहा- इससे भी गंभीर बात है उस आतंकवादी को आज वहाँ का माननीय न्यायलय ने मृत्युदंड की सज़ा दी है. उस आतंकवादी के पिता का संबंध, उसके परिवार का संबंध समाजवादी पार्टी से है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा-आपको आतंकवादियों के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले, आतंकवादियों के हित चिंतक राजनीतिक दल चाहिए या आपको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की ओर ले जाने वाली भारतीय जनता पार्टी.

    अहमदाबाद ब्लास्ट

    इमेज स्रोत, KALPIT BHACHECH

    शुक्रवार को साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट केस में सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फ़ैसला दिया. अदालत ने 49 दोषियों में 38 को फाँसी की सज़ा सुनाई है, जबकि 11 लोगों को उम्र क़ैद हुई है.

    26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद शहर में 70 मिनट के भीतर एक के बाद एक करके 21 बम धमाके हुए थे. इन सिलसिलेवार बम धमाकों से अहमदाबाद दहल उठा था और इसमें 56 लोग मारे गए थे जबकि 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे.

  2. रूस का दावा- सीमावर्ती इलाकों से सैनिकों की वापसी जारी है

    रूसी सैन्य साजो-सामान

    इमेज स्रोत, EPA

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया है कि वह यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों से टैंक एवं अन्य बख्तरबंद वाहनों को वापस बुला रहा है.

    रूस ने ये भी बताया है कि क्राइमिया प्रायद्वीप में तैनात रहे दस सुखोई-24 लड़ाकू जेट विमान दूसरे क्षेत्रों में तैनाती के लिए तैयार हैं.

    बता दें कि ये यूक्रेन के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रूसी सैन्य जमावड़े में कथित कमी का सबसे ताज़ा मामला है.

    रूस लगातार दावा कर रहा है कि वह इन क्षेत्रों में से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है. इस तरह की शुरुआती ख़बरों ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने की संभावनाओं को बल दिया था.

    हालांकि, पश्चिमी देशों एवं संस्थाओं के नेताओं ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा के पास से रूसी सैनिकों की अर्थपूर्ण वापसी के सबूत नहीं मिले हैं.

    यही नहीं, नेटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने चेतावनी दी कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास के क्षेत्रों में "सैनिकों की संख्या में वृद्धि की है, और कई सैनिक अभी रास्ते में हैं."

    इसके साथ ही यूक्रेन ने बताया है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास लगभग 1,49,000 सैनिक, एयरमैन और नौसैनिक तैनात किए हुए हैं. इसके साथ ही आने वाले दिनों में कई और सैनिक तैनात किए जाने की संभावना है.

    हालांकि, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने “व्यापक स्तर पर तनाव बढ़ने की संभावनाओं” से इनकार किया है.

  3. चीन क्या भारत की इस राह में मुश्किलें डाल सकता है?- दुनिया जहान

  4. रूसी सैनिकों की संख्या में बढ़ी, लेकिन तनाव बढ़ने की आशंकाएं कमः यूक्रेन

    ट्रेन पर लदे टैंक

    इमेज स्रोत, Russian Defence Ministry

    यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़नीकोव ने शुक्रवार को यूक्रेन के सांसदों को बताया है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास लगभग 1,49,000 सैनिक, एयरमैन और नौसैनिक तैनात किए हैं.

    उन्होंने बताया है कि आने वाले दिनों में कई हज़ार और सैनिकों को तैनात किए जाने की संभावना है.

    हालांकि, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, रेज़नीकोव ने बताया है कि उनके देश का मानना है कि सैनिकों की तैनाती के बावजूद “व्यापक स्तर पर तनाव बढ़ने की संभावनाएं” कम हैं.

    बीते गुरुवार यूक्रेन की प्रभावशाली संस्था सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलॉव ने भी इसी तरह के संकेत दिए थे.

    लेकिन उन्होंने रूस की ओर से उकसावे भरी कार्रवाई के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी है.

    बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते कई हफ़्तों से तनाव जारी है.

    और पश्चिमी देश इस बात की आशंका जता रहे हैं कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है. हालांकि, रूस इस तरह की आशंकाओं का खंडन करता रहा है.

    हाल ही में रूस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन की सीमा के नजदीक तैनात उसकी कुछ सैन्य टुकड़ियां अपने बेस की ओर वापसी कर रही हैं.

    हालांकि, यूक्रेन इस दावे का खंडन करते हुए कह रहा है कि जब सेनाओं की वापसी होगी तो सबको पता चलेगा.

  5. उत्तर प्रदेश चुनाव: बुंदेलखंड में क्या बीजेपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

  6. अरविंद केजरीवाल की इस बात पर क्यों भड़क गए विपक्षी

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि सौ साल पहले अंग्रेज़ों ने भगत सिंह को आतंकवादी बोला था और आज भगत सिंह के चेले को आतंकवादी साबित करने की कोशिश हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने पंजाब में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा था- सौ साल पहले भगत सिंह पैदा हुए थे. भगत सिंह को अंग्रेज़ों ने आतंकवादी बोला था. मैं भगत सिंह को बहुत मानता हूँ. मैं अपने आप को भगत सिंह का चेला मानता हूँ. देश जानता है कि भगत सिंह जैसा कट्टर देशभक्त कोई नहीं था. सौ साल पहले भगत सिंह को अंग्रेज़ों ने आतंकवादी बोला था. सौ साल के बाद इतिहास अपने आप को दोहरा रहा है. भगत सिंह के चेले को आज सारे भ्रष्टाचारी मिलकर आतंकवादी साबित करना चाह रहे हैं. लेकिन देश की जनता देख रही है कि असलियत क्या है. केजरीवाल ने कहा कि आपने ऐसा स्वीट आतंकवादी नहीं देखा होगा, जो सड़कें बनवाता है, अस्तपाल बनवाता है और फ़्री बिजली देता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने पहले की कांग्रेस और मौजूदा मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सुरक्षा को कॉमेडी बना दिया है. लेकिन भगत सिंह की बात पर केजरीवाल को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके लिखा है कि अपनी राजनीति के लिए कृपा करके अपनी तुलना मदर इंडिया के वीर पुरुष शहीद भगत सिंह से मत कीजिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने लिखा है- कृपा करके अपनी तुलना शहीद भगत सिंह से मत कीजिए. आपका घमंड नियंत्रण से बाहर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    पंजाब कांग्रेस ने भी ट्वीट करके इस पर आपत्ति जताई है. पंजाब कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा है- केजरीवाल ने मजीठिया से माफ़ी मांगी, जो ड्रग व्यपार के दोषी हैं. उन्होंने पंजाब विरोधी आतंकवादियों से वोट की खातिर साँठ-गाँठ की. भगत सिंह से अपनी तुलना करना हमारे राष्ट्रीय हीरो का अपमान है.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने लिखा है- शहीद भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए अपनी जान क़ुर्बान कर दी और अरविंद केजरीवाल सत्ता की लालच में एक पद (वे सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं) भी नहीं छोड़ सकते. अपनी तुलना शहीद भगत सिंह से करना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है और ये वोट की ख़ातिर उनकी हताशा को दिखाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    दिल्ली में बीजेपी के नेता और विधायक विजेंदर गुप्ता ने कहा है कि भगत सिंह ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान किया, उन्होंने अपने लिए सत्ता हासिल करने की खातिर अलगाववादियों से समझौता नहीं किया. उन्होंने लिखा है कि केजरीवाल ने अपने कारनामे पर बचाव के लिए भगत सिंह का नाम लेकर भारत के महान सपूत का अपमान किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 7
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 7

  7. फिरोजाबाद से LIVE: यूपी चुनाव के अगले चरण से पहले क्या हैं स्थानीय मुद्दे?

    यूपी चुनाव के अगले चरण से पहले क्या हैं स्थानीय मुद्दे?

    आम लोगों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता विनीत खरे

    (कैमरा- शहनवाज़)

  8. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सीएए प्रदर्शनकारियों से वसूली गई रकम वापस करे यूपी सरकार

    सीएए

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि वो 2019 में सीएए प्रदर्शनकारियों से वसूले गए करोड़ों रुपए वापस करे.

    यूपी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रदर्शनकारियों से करोड़ों रुपए वसूले थे.

    सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने दलील दी थी कि उसने साल 2019 में सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आरोप में जारी नोटिस को वापस ले लिया है.

    इसके तहत 274 नोटिस जारी किए गए थे.

    जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की बेंच ने आदेश देते हुए कहा कि राज्य सरकार कथित प्रदर्शनकारियों से वसूले गए करोड़ों रुपए वापस करे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालाँकि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, यूपी सरकार नए क़ानून के तहत कार्रवाई कर सकेगी.

    अदालत ने राज्य सरकार को सार्वजनिक और निजी संपत्ति के नुकसान की उत्तर प्रदेश वसूली विधेयक, 2020 के तहत नए सिरे से कार्रवाई और नोटिस देने की अनुमति दी.

    इस नए क़ानून के तहत प्रदर्शनकारियों को सरकारी और निजी संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने का दोषी पाया गया, उन्हें जेल या एक लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है.

  9. LIVE: यूपी चुनाव के अगले चरण से पहले क्या हैं स्थानीय मुद्दे?

    फिरोजाबाद में आम लोगों से बात कर रहे हैं बीबीसी के विनीत खरे (कैमरा- शहनवाज़)

  10. बिहार बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन गणित का पेपर हुआ वायरल, जाँच शुरू

      • Author, नीरज सहाय
      • पदनाम, नीरज सहाय, पटना से बीबीसी हिंदी के लिए
    छात्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बिहार बोर्ड की मेट्रिक परीक्षा (दसवीं)- 2022 गुरुवार से शुरू हुई.

    परीक्षा के पहले दिन की पहली पारी में गणित की परीक्षा थी लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसका प्रश्न-पत्र वायरल हो गया.

    परीक्षा समाप्त होने के बाद, जब वायरल हुए प्रश्नपत्र को असली प्रश्नपत्र से मिलाकर देखा गया तो, वह हू-ब-हू वही था.

    पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होने वाली थी, लेकिन 8:53 पर प्रश्नपत्र वायरल हो गया.

    लीक हुए प्रश्नपत्र को किसी ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया.

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिली और इसके बाद बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस संबंध में मोतिहारी के ज़िलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को जाँच कराने का निर्देश दिया.

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के अनुसार, “बिहार बोर्ड के आदेश के तहत तीन सदस्यीय जाँच टीम गठित कर दी गई है. प्रश्नपत्र कहाँ से लीक हुआ और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं इसकी जाँच के लिए जो तीन सदस्सीय समिति गठित की है उसमें एडीएम, डीईओ और एसडीओ शामिल हैं.”

    प्रश्नपत्र लीक होने के बाद पुलिस की टेक्निकल ब्रांच ने भी जाँच शुरू कर दी है.

    फ़िलहाल इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

    पहले दिन हुई गणित की परीक्षा में राज्य भर में 100 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़े जाने के कारण निष्कासित भी कर दिया गया.

    इस बार मैट्रिक की परीक्षा के लिए कुल 16,48,894 छात्र- छात्राओं ने फ़ॉर्म भरा था जिसमें 8,06,705 छात्राएँ हैं और 8,42,189 छात्र.

  11. लालू यादव के बचाव में आईं प्रियंका गांधी, बीजेपी पर ऐसा साधा निशाना

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि लालू यादव को न्याय ज़रूर मिलेगा. पिछले दिनों झारखंड में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाले के पाँचवें मामले में दोषी ठहराया था. अभी वे पुलिस हिरासत में हैं. 21 फरवरी को उनको सज़ा सुनाई जाएगी. हालाँकि अदालत ने जगदीश शर्मा समेत 38 दोषियों को सज़ा सुना दी है. इन्हें तीन साल तक की सज़ा सुनाई गई है.

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है- भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है. लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है. मुझे आशा है कि उन्हें न्याय ज़रूर मिलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उम्मीद जताई थी कि लालू यादव को न्याय ज़रूर मिलेगा. तेजस्वी ने कहा था कि जनता की अदालत में उनके पिता कभी भी गुनाहगार नहीं थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा था कि सभी को कोर्ट का आदेश स्वीकार करना चाहिए और ये कोई आख़िरी फ़ैसला नहीं है. तेजस्वी ने कहा था- लालू यादव को छह बार सज़ा सुनाई गई थी और सभी मामलों में हम हाई कोर्ट गए थे. इसलिए ये भी आख़िरी फ़ैसला नहीं है. लालू जी निश्चित तौर पर बरी होंगे. हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट भी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  12. यूपी चुनाव Live: करहल में किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी और क्या हैं मुद्दे

  13. योगी आदित्यनाथ ने कहा- मुलायम भूल गए अखिलेश का नाम, शिवपाल को मिला कुर्सी का हत्था

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Yogi Adityanath

    चुनाव प्रचार के लिए करहल पहुँचे योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि करहल सीट के बीजेपी के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ही जीतेंगे. यहाँ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव. एक दिन पहले ही यहाँ मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और ख़ुद अखिलेश यादव भी पहुँचे थे. इस पर चुटकी लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे परिवार को यहाँ आना पड़ा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को तो भाषण देते समय ये भी नहीं पता था कि यहाँ से उम्मीदवार कौन है. योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल सिंह यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि एक समय वे मुलायम सिंह के सिपहसालार हुआ करते थे, लेकिन आज उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली. शिवपाल यादव को कुर्सी का हत्था मिला. उन्होंने कहा कि समाजवादी कुनबे को सिर्फ़ अपना विकास पसंद है.

  14. कुमार विश्वास के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इस कवि का शुक्रिया, जिसने आतंकवादी पकड़ लिया. पंजाब में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि आपने ऐसा स्वीट आतंकवादी नहीं देखा होगा, जो सड़कें बनवाता है, अस्तपाल बनवाता है और फ़्री बिजली देता है. उन्होंने पहले की कांग्रेस और मौजूदा मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सुरक्षा को कॉमेडी बना दिया है. "

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केजरीवाल ने कहा- मुझ पर देश तोड़ने का आरोप हँसी की बात. इन लोगों ने मुझे अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सारी पार्टियाँ और नेता मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने में लगे हैं. केजरीवाल ने कहा- मोदी जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कैप्टन अमरिंदर, चन्नी साब, सुखबीर बादल- ये सारे इकट्ठा होकर आम आदमी पार्टी को हराने में लग गए हैं. ये नहीं चाहते कि आम आदमी पार्टी किसी तरह से जीते. ये नहीं चाहते कि भगवंत मान किसी तरह से सीएम बने. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से डरकर सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो गए हैं. सारे मिलकर एक ही किस्म की भाषा बोल रहे हैं और गालियाँ दे रहे हैं. केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की कि अगर ये सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठे हो सकते हैं तो क्या तीन करोड़ पंजाबी नहीं इकट्ठे हो सकते.

    केजरीवाल ने कहा- शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूँ, जो लोगों के लिए अस्पताल बनवाता है, स्कूल बनवाता है. बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजता है. आज तक तो ऐसा आतंकवादी पैदा ही नहीं हुआ, जो सड़के बनवाता है, अस्पताल बनवाता है, फ़्री बिजली देता है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं. सबसे पहले राहुल गांधी ने उन पर ऐसे आरोप लगाए, अगले दिन प्रधानमंत्री ने वही भाषा का इस्तेमाल किया. अगले दिन प्रियंका गांधी ने वही भाषा इस्तेमाल की. उन्होंने कहा कि लोग ये नहीं समझते थे कि प्रधानमंत्री जी एक दिन राहुल जी की नक़ल करेंगे. प्रधानमंत्री जी एक दिन राहुल गांधी बन जाएँगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कुमार विश्वास के आरोपों पर केजरीवाल ने कहा- ये सभी ये आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल 10 साल से देश के दो टुकड़े करने का षड़यंत्र बना रहा है और उसमें से एक टुकड़े का प्रधानमंत्री मैं बन जाऊँगा. ये तो कॉमेडी है, ये तो हँसने वाली बात है. ये हो सकता है क्या? इसका मतलब तो ये है कि मैं बहुत बड़ा आतंकवादी हो गया. तो इनकी सारी सुरक्षा एजेंसियाँ क्या कर रही थी. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में तीन साल तो कांग्रेस की सरकार थी, उसने क्या किया. सात साल से मोदी जी की सरकार है, मोदी जी ने मुझे गिरफ़्तार क्यों नहीं किया.

    केजरीवाल ने कहा- इतने दिन से कई रेड्स के बाद भी ये लोग आतंकवादी नहीं पकड़ पाए. फिर एक दिन एक कवि ने कविता सुनाई और कहा कि सात साल पहले केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि देश के दो टुकड़े करेंगे- एक टुकड़े का पीएम तुम बन जाना और एक टुकड़े का पीएम मैं बन जाऊँगा. उन्होंने कहा कि शुक्र है इस कवि का जिसने इतना बड़ा आतंकवादी पकड़ लिया. जो इनकी सारी एजेंसियाँ नहीं पकड़ पाई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बीजेपी और कांग्रेस ने केजरीवाल पर लगे आरोपों पर उन्हें घेरा था और चुनाव प्रचार के दौरान इसकी ख़ूब चर्चा हुई थी. पिछले दिनों आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि पंजाब में चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल अलगाववादी तत्वों का समर्थन लेने को तैयार थे. कुमार विश्वास ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, "एक दिन उन्होंने मुझसे यह तक कहा था कि वह या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे.

  15. केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का निशाना- सपना देखे खालिस्तान बनाने का, करना चाहे राज

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे कवि कुमार विश्वास ने कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पिछले चुनाव में पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए वह अलगाववादियों से मदद के लिए भी तैयार थे.

    इस आरोप के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है. एक ओर जहां पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने पीएम को इस संबंध में ख़त लिखकर निष्पक्ष जाँच के लिए निवेदन किया है वहीं अब बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने भी अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है.

    एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, “जिसे पसंद ना आया दिल्ली का सरकार का ताज, सपना देखे खालिस्तान बनाने का, करना चाहे राज.”

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी सत्ता की भूख कम नहीं होती है, लेकिन उसके पीछे जिस तरह के मंसूबे उन्होंने पाल रखे हैं, वह ना तो देश हित में हैं और ना ही पंजाब के हित में.

    उन्होंने आगे कहा, “एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के कई नेता और संस्थापकों में से एक रहे कई लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर ऐसे आरोप लगाए हैं. साथ ही यह भी ग़ौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल ने ख़ुद अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है.”

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे यह स्पष्ट दिखता है कि केजरीवाल के मंसूबे क्या हैं.

    अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाबियत के ख़िलाफ़ हैं और अगर उदाहरण चाहिए को दिल्ली में उनकी सरकार को ही ले लें, जिसमें कोई पंजाबी या सिख मंत्री नहीं है.

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि इतना ही नहीं पंजाबी टीचरों की भर्ती करनी थी लेकिन भर्ती करना तो दूर उन्होंने पहले से काम कर रहे पंजाबियों को बाहर करने का काम भी केजरीवाल सरकार ने किया है.

    उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वह पंजाब को नशा मुक्त करेंगे. समझ नहीं आता है कि वह पंजाब को नशा मुक्त करेंगे या फिर नशा-मुफ़्त करेंगे क्योंकि दिल्ली में स्कूल को जाने वाली सड़कों पर तीन-तीन ठेके खुल गए है.

    “मोहल्ला क्लिनिक में दवा नहीं मिल रही है लेकिन दारू जरूर मिल रही है.”

    कुमार विश्वास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या आरोप लगाए हैं कुमार विश्वास ने

    दरअसल, एक समय में आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे कुमार विश्वास ने बीते दिनों न्यूज़ एजेंसी एएनआई को एक साक्षात्कार दिया था और उसमें दिल्ली के मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कई तरह के दावे किये थे.

    कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल पंजाब के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए अलगाववादी तत्वों का समर्थन लेने को तैयार थे.

    कुमार विश्वास ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, "एक दिन उन्होंने मुझसे यह तक कहा था कि वह या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे."

    कुमार विश्वास ने कहा था, “पंजाब कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है. ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय में मैंने ये तक कहा था कि अलगावदियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा.”

    उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज़ नहीं है.

    हालांकि आप नेता राघव चड्ढा ने इस पूरे विवाद को साजिश बताया था.

  16. Live: पंजाब चुनाव में किन मुद्दों का कहाँ कितना असर?

    वरिष्ठ पत्रकार जगतार सिंह के साथ बीबीसी के खुशहाल लाली (कैमरा- मयंक मोंगिया)

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 49 दोषियों में से 38 को फाँसी की सज़ा

    अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट केस में सुनवाई

    इमेज स्रोत, KALPIT BHACHECH

    साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट केस में सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फ़ैसला दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 49 दोषियों में से 38 को फाँसी की सज़ा सुनाई है. जबकि 11 लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा अदालत ने दी है.

    11 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है.

    वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हुई थी और क़रीब 200 लोग घायल हुए थे.

    अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट

    इमेज स्रोत, AFP

    अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट

    वो 26 जुलाई 2008 की तारीख़ थी. गुजरात के अहमदाबाद शहर में 70 मिनट के भीतर एक के बाद एक करके 21 बम धमाके हुए थे

    इन सिलसिलेवार बम धमाकों से अहमदाबाद दहल उठा था और इसमें 56 लोग मारे गए थे जबकि 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे.

    इन धमाकों की ज़िम्मेदारी इंडियन मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी नाम के चरमपंथी संगठनों ने ली थी.

    गुजरात एटीएस यानी आतंकवाद निरोधी दस्ते ने धमाकों के संदिग्ध मुफ़्ती अबू बशीर के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया.

    साल 2016 में लगभग आठ सालों के बाद धमाकों के एक और अभियुक्त, नासिर रंगरेज को भी पकड़ा गया था.

    धमाकों के फ़ौरन बाद गुजरात के सुरेंद्रनगर ज़िले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमे हुसैन इब्राहीम, हासिल मोहम्मद और अब्दुल क़ादिर शामिल हैं.

    इन धमाकों के सिलसिले में दायर की गई चार्जशीट में सिमी के मुफ़्ती बशर, सफ़दर मंसूरी और सफ़दर नागोरी के अलावा 50 और लोगों को अभियुक्त बनाया गया था.

  18. विजय माल्या और नीरव मोदी को लेकर वरुण गांधी ने किया मोदी सरकार पर प्रहार

    वरुण गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले कुछ समय से अपनी ही सरकार को कई मुद्दों पर घेरने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अब विजय माल्या और नीरव मोदी का मुद्दा उठाया है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़. वरुण गांधी ने लिखा है कि आज जब क़र्ज़ के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है. उन्होंने मोदी सरकार पर तंज़ करते हुए कहा है कि इस महाभ्रष्ट व्यवस्था पर एक मज़बूत सरकार से मज़बूत कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पिछले कुछ समय से वरुण गांधी लगातार अपनी सरकार पर आक्रामक रहे हैं. बीजेपी ने भी उन्हें और उनकी माँ मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया था. वरुण गांधी ने किसान आंदोलन से लेकर जेएनयू की नई कुलपति के मुद्दे पर सरकार को घेरा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    लखीमपुर में किसानों को गाड़ी से कुचले जाने पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उस समय उन्होंने ट्वीट किया था- लखीमपुर खीरी की घटना को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में तब्दील करने की कोशिश हो रही है. ये न सिर्फ़ अनैतिक है बल्कि झूठ भी है. ऐसा करना ख़तरनाक है और उन जख़्मों को कुरेदने जैसा है, जिन्हें ठीक होने में पीढ़ियाँ लगीं. हमें तुच्छ राजनीति को राष्ट्रीय एकता के ऊपर नहीं रखना चाहिए. कुछ दिनों पहले उन्होंने महंगाई पर भी सरकार को घेरा था और कहा था कि क्या यही नए भारत के निर्माण की परिकल्पना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने क्यों लगा लिया बिस्तर?

    कर्नाटक विधानसभा

    इमेज स्रोत, INC Karnataka

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी सरकार के मंत्री के विरोध में विधानसभा में ही बिस्तर लगा लिया. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई दिनों से कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा के भगवा झंडे और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का विरोध जारी रखा है. कांग्रेस के विधायक ईश्वरप्पा के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी सरकार का कहना है कि ईश्वरप्पा के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गुरुवार रात राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया. ईश्वरप्पा ने भी ये कहकर विवाद को और बढ़ा दिया था कि उन्हें प्रदर्शन करने दीजिए, मैं इनके दबाव में नहीं झुकूँगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कर्नाटक कांग्रेस की ओर से गुरुवार देर रात ट्वीट कर लिखा गया- यह हमारे देश में गर्व की बात है कि हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा की रक्षा करनी है. जिस पार्टी ने देश का निर्माण किया, वो कैसे पीछे हट सकती है और इसका अपमान होते देख सकती है? धरना उस समय तक जारी रहेगा, जब कर केएस ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं होता. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी. लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि ईश्वरप्पा का बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा- ईश्वरप्पा ने इस पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. उन्होंने ये नहीं कहा कि लाल क़िले पर तुरंत भगवा ध्वज फहराया जाएगा. उन्होंने कहा ता कि 300-400 साल में ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी. उन्होंने ये भी कहा है कि हम सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार किया है और किसी को भी इसका अपमान नहीं करना चाहिए. बोम्मई का कहना है कि विपक्ष जान-बूझकर उनके बयान के एक हिस्से को सामने रख रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है. उन्होंने कहा कि ईश्वरप्पा ने कोई ग़लती नहीं की है और उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

  20. पीएम इमरान ख़ान के न्योते पर पाकिस्तान क्यों पहुंचे बिल गेट्स?

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, @ImranKhanPTI

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक रहे बिल गेट्स के साथ मुलाक़ात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए पीएम ख़ान ने लिखा है-“मेरे निमंत्रण पर पाकिस्तान आए बिल गेट्स का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हुई. उनके हिस्से कई उपलब्धियां हैं लेकिन दुनियाभर में उन्हें उनके परोपकार से जुड़े कामों के लिए सराहा जाता है.”

    इमरान ख़ान ने आगे लिखा है कि मैं अपनी और अपने देश की ओर से पोलियो को जड़ से समाप्त करने और ग़रीबी को मिटाने के लिए उनकी पहला और उनके योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दूसरी ओर बिल गेट्स ने भी इमरान ख़ान के साथ एक फ़ोटो शेयर की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने लिखा है-“इमरान ख़ान को धन्यवाद.पाकिस्तान में पोलियों को ख़त्म करने के लिए उठाए गए क़दमों पर एक अच्छी और उपयोगी बातचीत हुई. मैं पोलियो उन्मूलन के लिए उनके देश की प्रतिबद्धता से काफी उत्साहित हूं.”

    पोलियो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या पाकिस्तान हो पाएगा पोलियो मुक्त?

    टीकाकरण की वजह से दुनिया के ज़्यादातर इलाक़ों से इस बीमारी को मिटाने में कामयाबी मिली है.

    आज की तारीख़ में केवल दो देशों में पोलियो के मरीज़ पाए जाते हैं. पाकिस्तान और अफग़ानिस्तान.

    पाकिस्तान में पोलियो से मुक्ति का अभियान कमोबेश पटरी पर ही है लेकिन इस बात से इनक़ार भी नहीं कर सकते हैं कि यहां टीके को लेकर एक वर्ग अभी भी संदेह करता है.

    साल 2019 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान जारी कर के कहा था, "हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि पोलियो के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की लड़ाई ग़लत दिशा में जा रही है."