INDvsWI: रिकॉर्ड बनाने के साथ पहला टी20 जीता भारत

नए खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहला टी20 मुक़ाबला छह विकेट से जीतने के साथ ही अपने रिकॉर्ड की बराबरी की.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. कर्नाटक के मंत्री पर दर्ज हो देशद्रोह का केस: पूर्व सीएम सिद्धारमैया

    सिद्धारमैया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने प्रदेश के मंत्री केएस ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है.

    सिद्धारमैया ने कहा- हाल ही में ईश्वरप्पा ने कहा था कि हम लाल क़िले पर भगवा झंडा फ़हराएँगे. मुख्यमंत्री को उन्हें कैबिनेट से बाहर कर देना चाहिए. इस बयान के बाद उन्हें मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि जब लाल क़िले पर किसानों ने अपना झंडा फहराने की कोशिश की थी, तो उनके ख़िलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था, इसी तरह मंत्री ईश्वरप्पा के ख़िलाफ़ भी देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए.

    सिद्धारमैया की मांग का जवाब देते हुए कर्नाटक के क़ानून मंत्री जेसी मधु स्वामी ने विधानसभा में कहा कि ईश्वरप्पा से मीडिया ने ये पूछा था कि क्या लाल क़िले पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि शायद. किसी दिन. हम कहते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज हमारा झंडा है.

  2. पाकिस्तान में पेट्रोल की क़ीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, इमरान ख़ान निशाने पर

    पाकिस्तान पेट्रोल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमत में 12 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है. जिसके बाद क़ीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है. पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी की. वैसे पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में पेट्रोल की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी की अफ़वाह चल रही थी. इस बढ़ोत्तरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की क़ीमत 159.86 रुपए (पाकिस्तानी) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीज़ल की क़ीमत 154.15 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगलवार रात वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण ये फ़ैसला किया गया है. जो 2014 के बाद सबसे ऊँचे स्तर पर है. बयान में कहा गया है कि इसके बावजूद पीएम इमरान ख़ान ने साल की शुरुआत में कोई क़दम नहीं उठाया. इमरान सरकार में मंत्री फ़वाद हुसैन चौधरी ने कहा कि मौजूदा हालात में क़ीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. पाकिस्तान अपनी तेल ज़रूरतों का लगभग 80% आयातित तेल से पूरा करता है, जिनमें कच्चा तेल, डीजल और पेट्रोल शामिल हैं. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार के इस फ़ैसले की आलोचना हो रही है और कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में और महंगाई बढ़ेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  3. इमरान ख़ान ने कश्मीर, पुलवामा, मोदी सरकार और शिनजियांग पर कही ये बातें

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि अगस्त 2019 में कश्मीर की स्वायत्तता ख़त्म करने के भारत के एकतरफ़ा फ़ैसले के कारण ही दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़े हैं.

    उन्होंने कहा कि किसी भी बातचीत के लिए भारत को कश्मीर का दर्जा बहाल करना होगा. फ़्रांसीसी अख़बार ली फिगारो के साथ इंटरव्यू में इमरान ख़ान ने कश्मीर, पुलवामा, शिनजियांग और मोदी सरकार के बारे में अपनी राय रखी.

    कश्मीर के मुद्दे पर इमरान ख़ान ने कहा कि कश्मीर में भारत ने जो भी किया, वो संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के ख़िलाफ़ है. इमरान ने कहा- इतना ही आरएसएस की अगुआई वाली बीजेपी की सरकार ने जिस तरह पाकिस्तान और ख़ासकर कश्मीर को लेकर अपनी नीति दिखाई है, उसे लेकर इस इलाक़े में काफ़ी चिंता है. पाकिस्तानी पीएम ने कहा- हम एक ऐसी सरकार से डील कर रहे हैं, जो तर्कसंगत सरकार नहीं हैं. जिनकी विचारधारा घृणा पर आधारित है ख़ासकर मुसलमानों को लेकर, अल्पसंख्यकों को लेकर और पाकिस्तान को लेकर. भारत में ऐसी सरकार नहीं है, जिससे हम बात कर सकें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद की मुख्य वजह कश्मीर है. इमरान ने कहा- इसलिए जब मैं सरकार में आया, तो मैंने नरेंद्र मोदी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया. मेरा मानना था कि हमारे बीच पड़ोसी का रिश्ता होना चाहिए. लेकिन एकमात्र मुश्किल कश्मीर है. और इसके हल के लिए बातचीत होनी चाहिए. लेकिन मुझे भारतीय पीएम से जो प्रतिक्रिया मिली, उससे मुझे काफ़ी आश्चर्य हुआ. पाकिस्तानी पीएम ने कहा, "उसके बाद पुलवामा हुआ, जब एक युवा कश्मीरी ने अपने को उड़ा लिया. लेकिन उन्होंने इसके लिए हमें दोषी ठहराया. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान पर बम गिराए. इसके बाद हमने उनके एक जहाज़ को गिराया और उनके पायलट को वापस भेजा. ये दिखाने के लिए हम और तनाव नहीं बढ़ाना चाहते." उन्होंने कहा कि सिर्फ़ मोदी सरकार के रुख़ के कारण आज हमारे बीच कोई रिश्ते नहीं.

    इमरान ने कहा- हमारे बीच रिश्ते शुरू हो सकते हैं, लेकिन उन्हें कश्मीर की अगस्त 2019 से पहले की स्थिति को बहाल करना होगा. क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है. इसके बिना कोई भी बातचीत कश्मीर के लोगों के साथ धोखा होगा, जिन्होंने इतना कुछ सहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कश्मीर के मुद्दे पर बोलने और चीन में शिनजियांग के मुद्दे पर ख़ामोश रहने के सवाल पर इमरान ख़ान ने कहा- शिनजियांग प्रांत चीन का हिस्सा है. इस पर कोई विवाद नहीं है. चीन के हिस्से के रूप में इसे मान्यता है. जहाँ तक कश्मीर की बात है, 1948 में इसे विवादित हिस्सा माना गया था. दूसरी बात ये कि भारत ने ये स्वीकार किया था कि कश्मीर में जनमतसंग्रह होगा और वहाँ के लोग ये फ़ैसला करेंगे कि वे किसके साथ जाएँगे, भारत के साथ या पाकिस्तान के साथ. इसलिए पाकिस्तान इस मुद्दे पर बोलता है. कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के पास है.

  4. पंजाब चुनाव Live: पठानकोट में पीएम मोदी की रैली पर क्या कह रहे हैं लोग?

    पंजाब चुनाव Live: पठानकोट में पीएम मोदी की रैली के बाद लोगों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल (कैमरा- गुलशन)

  5. चन्नी ने प्रियंका गांधी के सामने कहा यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को भइया, केजरीवाल आग बबूला

    चन्नी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को भइया कहकर संबोधित किया.

    इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस वीडियो में जब चन्नी ऐसा कह रहे हैं, तो प्रियंका गांधी ताली बजाती दिख रही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चन्नी इस वीडियो में ये कहते दिख रहे हैं- प्रियंका गांधी भी पंजाबन हैं और पंजाब की बहू हैं, सारे पंजाबी एक हो जाओ, हम यूपी, बिहार और दिल्ली के भइया जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें घुसने नहीं देंगे.

    इस वीडियो को महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने भी ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केजरीवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि प्रियंका गांधी भी यूपी की ही हैं.केजरीवाल ने कहा- ये बहुत शर्मनाक है. हम किसी भी व्यक्ति या किसी ख़ास समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं. प्रियंका गांधी भी यूपी की है और इस आधार पर वे भी भइया हैं.

  6. अमित शाह ने दंगों की जाँच के लिए की दिल्ली पुलिस की तारीफ़

    गृहमंत्री अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली दंगों के मामलों में की गई जाँच के लिए दिल्ली पुलिस की तारीफ़ की है.

    दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने कहा, ‘’मैं दिल्ली पुलिस को कोविड-19 महामारी और दिल्ली दंगों के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए बधाई देता हूँ, विशेष रूप से दंगों की निष्पक्ष और सख़्ती से जाँच करने के लिए उन्हें बधाई. दिल्ली पुलिस ने न केवल कोविड महामारी के दौरान असाधारण काम किया, जो देश भर के पुलिस जवानों के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि इस अवधि के दौरान कई आतंकवादी घटनाओं को भी विफल किया.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फरवरी 2020 में दिल्ली के पूर्वी-उत्तर इलाके में हुए दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस की जाँच पर कई सवाल उठ चुके हैं. कई मीडिया रिपोर्ट में ये आरोप बार-बार दिल्ली पुलिस पर लगता रहा है कि दंगों की जाँच के दौरान उनका रवैया निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं था.

    बीबीसी ने दिल्ली दंगों से जुड़े कुछ केसों के कानूनी दस्तावेज़ के आधार पर एक रिपोर्टकी थी, जिसमें कई ऐसे सवाल सामने आए थे, जिसके जवाब पुलिस की चार्जशीट और अन्य दस्तावेज़ों में स्पष्ट नहीं किए गए.

    बीते साल सितंबरमें दिल्ली की एक अदालत दंगों से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगा चुकी है. दंगों के कई केस में दिल्ली हाई कोर्ट से लेकर अन्य निचली अदालतें भी दिल्ली पुलिस के जाँच की आलोचना कर चुकी हैं और चार्जशीट पर सवाल उठा चुकी हैं.

  7. बीजेपी के ख़िलाफ़ केसीआर का मोर्चा, ममता, देवेगौड़ा के बाद उद्धव से मिला समर्थन

    केसीआर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी के साथ चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 20 फरवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात करेंगे. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी है. सीएओ के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने संघीय ढाँचे को लेकर सीएम केसीआर की लड़ाई के प्रति अपना समर्थन जताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी तेलंगाना के सीएम केसीआर और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को फ़ोन करके ग़ैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की बात कही थी. ममता बनर्जी ने भी आरोप लगाया था कि राज्यपाल राज्य सरकारों के काम में दख़ल देते हैं. उन्होंने महाराष्ट्र का भी उदाहरण दिया था. पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी का राज्यपाल के साथ टकराव चलता रहता है. तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने भी ममता बनर्जी के प्रति समर्थन जताया था और उम्मीद जताई थी कि जल्द ही ग़ैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी.

    ममता बनर्जी ने तो यूपी में जाकर अखिलेश यादव का समर्थन करने की घोषणा की और कहा था कि अगर देश को बचाना है, तो बीजेपी को हराना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भी के चंद्रशेखर राव को फ़ोन करके उनका समर्थन जताया था. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक़ पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने केसीआर से कहा- आपने बड़ी लड़ाई शुरू की है. हम आपके साथ हैं. हमें देश को बचाने के लिए सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    एक समय बीजेपी के प्रति नरम रुख़ रखने वाले केसीआर आजकल काफ़ी आक्रामक हैं. केसीआर ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को निशाना बनाया था. केसीआर ने हिमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी और माफ़ी मांगने को कहा था.

    इसके बाद केसीआर ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल को सही कहा था. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर कुछ भी ग़लत नहीं किया है. उन्होंने कहा था, ''राहुल गांधी ने अगर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं, तो इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है. इसमें क्या गलत है, अब मैं भी पूछ रहा हूँ, केंद्र सरकार को सबूत दिखाना चाहिए. बीजेपी फ़ेक प्रोपेगैंडा फैलाती है, इसलिए लोग सबूत मांग रहे हैं.''

    बीजेपी ने केसीआर के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जी किशन रेड्डी ने के चंद्रशेखर राव के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया था. इस बीच जम्मू-कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा है कि भारतीय सेना की बहादुरी पर किसी को रत्ती भर भी शक नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा- भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे ताकि उन्हें देश और सेना के बारे में बेहतर विचार आ सके.

  8. चुनावी मौसम में संत रविदास की जयंती पर नेताओं में लगी होड़

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Narendra Modi

    संत रविदास जयंती पर राजनीतिक दलों में दलित वोट साधने की होड़ लगी हुई है. पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी रविदास मंदिर पहुँचे, तो आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के साथ-साथ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी रविदास मंदिर जाने वाले हैं.

    सबसे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वाराणसी जाकर रविदास मंदिर में दर्शन किए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस तो नहीं जा सके, लेकिन उन्होंने दिल्ली के करोलबाग स्थित रविवाद मंदिर में जाकर दर्शन किए और वहाँ मंजीरा भी बजाया. उन्होंने वहाँ श्रद्धालुओं के साथ भजन में हिस्सा भी लिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस के रविदास मंदिर में जाकर दर्शन किए. दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ ने वहाँ लंगर भी खाया. बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि संत रविदास जी महाराज का जन्म वाराणसी में काशी की पवित्र धरती पर हुआ.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से 'सीर गोवर्धन' में स्थापित संत रविदास जी की कांस्य प्रतिमा सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रही है. लाखों जनआस्था की भूमि सीर गोवर्धन में आज कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. संत शिरोमणि रविदास जी की स्मृति में पार्क निर्माणाधीन है.

  9. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोका गया

      • Author, रवि प्रकाश, बीबीसी हिंदी के लिए
    कपिल मिश्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया. प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर आने की अनुमति नहीं दी.

    कपिल मिश्रा बरही में सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान मारे गए एक किशोर रुपेश कुमार पांडेय के परिजनों से मिलने उसके घर जा रहे थे. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट के ज़रिए दो दिन पहले ही जानकारी दी थी.

    बीजेपी इस मौत को मॉब लिंचिंग बताकर रही और इस इसके खिलाफ़ प्रदर्शन कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी रुपेश के परिजनों से मिलने उनके गाँव पहुंचे थे.

    वहीं, पुलिस का दावा है कि यह मॉब लिंचिंग का मामला नहीं है,क्योंकि इसमें सिर्फ़ 5 लोग शामिल थे और उनकी गिरफ़्तारी हो चुकी है.

    हालाँकि इस हत्या पर स्थिति बिगड़ती हुई देखकर पुलिस ने हज़ारीबाग़ समेत तीन ज़िलों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करा दी थी.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी सरकार के तीन मंत्रियों को मृतक के घर भेजकर आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया था और उनके परिजनों को मुलाकात के लिए राँची बुलाया है.

  10. बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने जताया शोक

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जाने-माने गीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘’बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था,विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था. सभी पीढ़ियों के लोग उनके काम से जुड़ाव महसूस करते हैं, उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा,उनके निधन से दुखी हूं.उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं,ओम शांति.’’

    वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है, ‘’महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं. उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक सूनापन पैदा हो गया है. बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा.‘’

    बप्पी लाहिड़ी का निधन मंगलवार रात को हुआ. 69 साल के बप्पी लाहिड़ी ने मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार को रात 11 बजे आखिरी सांस ली.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वह लंबे वक्‍त से बीमारी चल रहे थे.

    उनके डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया बप्पी लाहिड़ी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया और सीने में संक्रमण से पीड़ित थे. वह 29 दिनों तक मुंबई के जूहु स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती रहे. 15 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

    बप्पी लाहिड़ी ने 1970-80 के दशक की फ़िल्मों में डिस्को थीम वाले कई मशहूर गाने दिए. उन्हें'चलते चलते', 'डिस्को डांसर'और'शराबी'जैसी फ़िल्मों में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है. उनका आख़िरी हिंदी गाना साल 2020 की आई फिल्म'बागी 3'के लिए था.

  11. पाकिस्तान: ब्रिटेन की कोर्ट ने अल्ताफ़ हुसैन को आतंकवाद के लिए उकसावे के मामले में किया बरी

    अल्ताफ़ हुसैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लंदन के किंग्स्टन क्राउन कोर्ट की 12 जज़ों की जूरी ने ब्रिटेन में रहने वाले मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता अल्ताफ़ हुसैन को पार्टी के कार्यकर्ताओं को आतंकवाद के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया है.

    मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी है, जिसे प्रतिबंधित किया जा चुका है.

    12 सदस्यीय जूरी ने नौ घंटे के विचार-विमर्श के बाद बहुमत के साथ दिए गए फ़ैसले में अल्ताफ़ हुसैन को आरोपों से बरी किया. ये फ़ैसला सर्वसम्मति से नहीं दिया गया, क्योंकि जूरी के सभी सदस्य एक राय नहीं थे ऐसे में अदालत ने बहुमत से दिया गया फ़ैसला सुनाया.

    क्राउन प्रॉसिक्यूशन ने अल्ताफ़ हुसैन के ख़िलाफ़ आतंकवाद अधिनियम 2006 की धारा 1 (2) के तहत मामला दर्ज किया था.

    अल्ताफ़ हुसैन पर 22 अगस्त,2016 को लंदन से टेलीफोन के ज़रिए कराची में दिए गए दो अलग-अलग भाषणों में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप था.

    अल्ताफ़ हुसैन पर अपने भाषण में कथित रूप से पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने और अपने समर्थकों को कराची रेंजर्स मुख्यालय, एआरवाई,जियो और समा न्यूज़ के कार्यालयों पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप लगा था.

    अभियोजन पक्ष ने जूरी को बताया था कि 22 अगस्त 2016 की शाम को अल्ताफ़ हुसैन ने एक घंटे चालीस मिनट तक दिए गए भाषण में'पाकिस्तान मुर्दाबाद'का नारा लगाया और उनके समर्थकों ने अल्ताफ़ हुसैन के साथ ये नारा दोहराया था.

  12. संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के अस्पताल में निधन

    बप्पी लहरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है. 69 साल के बप्पी लाहिड़ी ने मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में मंगलवार को रात 11 बजे आखिरी सांस ली.

    बप्पी लाहिड़ी ने 1970-80 के दशक की फ़िल्मों में डिस्को थीम वाले कई मशहूर गाने दिए. उन्हें'चलते चलते', 'डिस्को डांसर'और'शराबी'जैसी फ़िल्मों में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है. उनका आख़िरी हिंदी गाना साल 2020 की आई फिल्म'बागी 3'के लिए था.

    बप्पी लाहिड़ी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के शहर जलपाईगुड़ी में हुआ था,उनका दिया हुआ नाम आलोकेश'बप्पी'लहरी था,अपने फ़िल्मी के लिए उन्होंने अपना नाम बप्पी लहरी चुना.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    बप्पी लाहिड़ी के माता-पिता अपरेश लहरी और बंसारी लहरी जाने-माने बांग्ला गायक और शास्त्रीय संगीतकार थे. अपने माता-पिता के नक्शेक़दम पर चलते हुए तीन साल की उम्र में ही बप्पी लहरी ने तबला बजाना शुरू कर दिया था. हालांकि अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने अधिकतर पार्टी डांस म्यूज़िक ही कंपोज़ किए.

  13. यूक्रेन संकट: बाइडन ने कहा- रूस के हमले की संभावना अभी भी बरकरार

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की "संभावना बनी हुई है" और इस हमले की मानवीय क़ीमत "बहुत बड़ी" होगी.

    टेलीविज़न पर देश को संबोधन में बाइडन ने कहा कि अमेरिका इस तरह के क़दम का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने अब यूक्रेन के साथ सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा कर क़रीब डेढ़ लाख कर दी है.

    रूस के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा कि सैन्य बलों की संख्या घटा दी गई है,जबकि बाइडन ने कहा कि यह तथ्य अब तक सत्यापित नहीं किया जा सका है.

    उन्होंने कहा,‘’रूस का कुछ सेना को वापस लेना अच्छा है,लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. हमने अभी तक यह सत्यापित नहीं किया है कि रूसी सैन्य इकाइयाँ अपने बेस पर लौट रही हैं,ज़ाहिर तौर पर हमारे विश्लेषण में हमने पाया है कि रूस की सेना अभी भी यूक्रेन की सीमा पर धमकाने और डराने वाली स्थिति में ही तैनात है.‘’

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बाइडन का ये बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमें पुतिन ने कहा था- मॉस्को की सुरक्षा चिंताओं की फ़िक्र की जानी चाहिए और साथ ही इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

    पुतिन ने हमेशा यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार किया है. बीते दिनों उन्होंने कहा कि रूस यूरोप में एक और युद्ध नहीं चाहता.हालांकि,दोनों देश की सीमा पर नवंबर से तनाव बढ़ता जा रहा है और वर्तमान समय में अपने चरम पर है.

    यूक्रेन एक पूर्व सोवियत देश है. ऐसे में रूस के साथ उसके गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं.

    पुतिन पश्चिमी देशों से आश्वासन चाहते हैं कि यूक्रेन को नेटो सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि रूस यूक्रेन के किसी भी विस्तार को अपने लिए एक ख़तरे के रूप में देखता है,लेकिन नेटो ने पुतिन की इस मांग को ख़ारिज कर दिया है.

    वहीं,बाइडन ने एकबार फिर ये साफ़ कहा कि यूक्रेन पर किसी भी आक्रमण के जवाब में रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. अमेरिका में बिजली कटने और क़ीमतों में वृद्धि की समस्या हो सकती है.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. बीते 24 घंटों की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.