पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में रहे पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मंगलवार शाम दिल्ली के पास सड़क हादसे में मौत हो गयी है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

      • Author, रविंदर सिंह रॉबिन
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    दीप सिद्धू

    इमेज स्रोत, FB/DEEP SIDHU

    किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है. ये हादसा दिल्ली के नज़दीक केएमपीएल के पास हुआ.

    रिपोर्टों के मुताबिक वो दिल्ली से बटिंडा की ओर जा रहे थे जब उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गयी.

    दिल्ली पुलिस ने बीते साल 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा मामले में दीप सिद्धू को गिरफ़्तार किया था. इस मामले में उन पर इनाम भी घोषित किया गया था.

    मामले में अभियुक्त बनाए गए सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.

    बीते साल 26 जनवरी को किसान आंदोलन के दौरान बुलाए गए मार्च में प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग किसान ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से अलग हो गया और लाल क़िले पर पहुँच गया था.

    इस समूह ने वहाँ लाल क़िले पर निशान साहिब (सिखों का परंपरागत केसरिया झंडा) और किसानों के हरे-पीले झंडों को फ़हराया.

    जब यह घटना हुई, तब दीप सिद्धू वहाँ मौजूद थे और वीडियो बना रहे थे. इसके बाद से ही दीप सिद्धू चर्चा में आए थे.

  2. हिजाब विवाद: हाई कोर्ट में वकील ने कहा- हिजाब पहनने की वजह धार्मिक विश्वास, इमरान कुरैशी,बीबीसी हिंदी के लिए

    हिजाब पर विवाद

    इमेज स्रोत, बीबीसी हिंदी

    कर्नाटक हाई कोर्ट में हिजाब मामले पर मंगलवार को हुई सुनवाई में वकील देवदत्त कामथ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसी धार्मिक परंपरा से 'नफरत' फैलती हो तो राज्य इसे रोक सकता है.

    उन्होंने आगे कहा कि जहां तक हिजाब पहनने का सवाल है तो यह ऐसी परंपरा है,जिससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचता.

    वकील देवदत्त कामथ हाई कोर्ट में हिजाब समर्थक छात्राओं की याचिकाओं पर हुई सुनवाई में उनकी ओर से दलील दे रहे थे.

    उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का भी जिक्र किया.

    कामथ ने चीफ जस्टिस ऋतु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जैबुन्निसा मोहिउद्दीन काजी की तीन सदस्यीय बेंच के सामने अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि 'हिजाब अपने धार्मिक विश्वास की वजह से पहना जाता है. संविधान के अुच्छेद 25 में इसकी इजाजत है.'

    कामथ ने कहा, "हमारी यहां धर्मनिरपेक्षता वैसी नहीं है जैसी तुर्की में है. हमारी धर्मनिरपेक्षता सकारात्मक है, जो सभी धर्मों को सच के तौर पर स्वीकार करती है. हमारी धर्मनिरपेक्षता वैदिक परंपरा के सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है. अगर हिजाब को अनुमति मिलती है तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हमारे संवैधानिक मूल्यों के अनुकूल होगी."

    कामथ ने हिजाब की समर्थक छात्राओं की ओर से दलीलें देते हुए कई गैर इस्लामी देशों के फैसलों का भी हवाला दिया कर्नाटक के उडुपि के एक कॉलेज से पैदा यह विवाद अब पूरे देश में बहस का विषय बन गया है.

    यह विवाद तब बढ़ा जब शहर की एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में हिजाब पहनकर आने वाली छात्राओं को रोका गया. हिजाब के खिलाफ कुछ छात्र भगवा शॉल पहन कर आ गए और छात्राओं को कॉलेज से हटाने की मांग करने लगे. इसके बाद इस मामले में राजनीतिक दल भी कूद पड़े. मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग ले लिया है.

  3. मशहूर बांग्ला गायिका संध्या मुखर्जी का 90 साल की उम्र में निधन

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    संध्या मुखर्जी

    इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC

    जानी-मानी बांग्ला गायिका संध्या मुखर्जी का 90 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया. वे बीती 26 जनवरी से ही एक अस्पताल में भर्ती थी.

    संध्या को बांग्ला गीतों के स्वर्णकाल की आखिरी कड़ी कहा जाता था.

    बीते महीने पद्मश्री सम्मान ठुकरा कर वे सुर्खियों में आई थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संध्या के निधन पर गहरा दुख जताया है. बांग्ला फिल्म जगत ने भी इस गायिका के निधन पर शोक जताया है.

    संध्या मुखर्जी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर बीती 26 जनवरी को उनको पहले सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

    उनको कोविड के अलावा फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ थी. बाद में उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया. उन्होंने मंगलवार को वहीं आखिरी सांस ली.

    बांग्ला गीतों के स्वर्णकाल की आखिरी कड़ी

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने उनके निधन की कल्पना तक नहीं की थी. सोमवार को ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर थी.लेकिन अचानक दुखद खबर मिली.”

    संध्या मुखर्जी ने बीते महीने केंद्र की ओर से घोषित पद्मश्री सम्मान लेने से इंकार कर दिया था.

    उन्होंने तब कहा था, "कोई इस तरह पद्मश्री देता है? क्या उनको मेरे बारे में कोई जानकारी नहीं है? नब्बे वर्ष की उम्र में मुझे पद्मश्री लेना होगा? अब कलाकारों की कोई इज्ज़त ही नहीं बची है."

    वर्ष 1971 में 'जय जयंती' और 'निशिपद्म' फ़िल्मों में अपने गीतों की वजह से श्रेष्ठ गायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली संध्या को वर्ष 2011 में राज्य सरकार ने बंग विभूषण सम्मान से सम्मानित किया था.

  4. राजनाथ की ड्रग्स माफिया को चुनौती, कहा - पंजाब में बीजेपी को आने दीजिये फिर देखता हूं कैसे होता है यह धंधा

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, Twitter/@RAJNATHSINGH

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान ड्रग्स की समस्या पर बोलते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने दें और फिर हम देखते हैं कि यहां ड्रग्स और अवैध बालू खनन का धंधा कैसे चलता है.

    उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने पर एक साल में नशे को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि 'अकालियों और कांग्रेस ने पंजाब में बार-बार राज किया लेकिन इनकी सरकारें लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे सकीं. यही वजह है कि पंजाब की आज यह हालत हो गई है.'

    राजनाथ सिंह यहां बीजेपी के उम्मीदवार गोरा पठेला के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे.

    सिर पर पगड़ी बांध कर भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि 'ये पंजाब की आन, बान और शान है. बीजेपी सरकार कभी भी इस पगड़ी पर आंच नहीं आने देगी. बीजेपी सरकार में पंजाब का इतना विकास होगा कि कोई भी नौजवान मजबूरी में विदेश की ओर मुंह नहीं करेगा.

    पंजाब में विधानसभा चुनाव की नई तारीख आ गई है. राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर अब 20 फरवरी को मतदान होंगे. इससे पहले 14 फरवरी को वोटिंग होनी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. पाकिस्तान में किसानों ने जलाए क्यों जलाए इमरान ख़ान के पुतले?

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, @PTV

    पाकिस्तान में किसानों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के पुतले जलाए. किसान इमरान सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे.

    प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों किसान इमरान सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रही हैं.

    न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में डॉन अख़बार का हवाला देते हुए कहा गया है किसान सस्ती खाद और बिजली की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व कर रहे संगठन पाकिस्तान इत्तेहाद किसान ने मुल्तान सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने के लिए मंगलवार को रंगू पुल खानेवाल-मुल्तान रोड पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया.

    मुल्तान के अलावा पंजाब में भी किसानों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किए.

    पाकिस्तान इत्तेहाद किसान अब राजधानी इस्लामाबाद में भी प्रदर्शन की योजना बना रहा है. किसान नेताओं का कहना है कि किसानों को महंगी खाद और बिजली खरीदनी पड़ रही है.

    किसानों को सस्ती कीमत पर खेती के औजार भी नहीं मिल रहे हैं. किसान जल्द ही इस्लामाबाद में अपने प्रदर्शन की तारीख का ऐलान करेंगे.

    किसानों ने इसका नाम 'बेजुबान जानवर और बेबस किसान' मार्च रखा है.

  6. इस्लामिक देशों के संगठन OIC की टिप्पणी पर क्या बोला भारत?

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार शाम इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी के विवादित बयान पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस प्रतिक्रिया को साझा किया है.

    इस बयान में कहा गया है - "हमने भारत से संबंधित मामलों पर ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के महासचिव की ओर से एक और प्रेरित और भ्रामक बयान देखा है. भारत में अलग – अलग मुद्दों को संवैधानिक ढांचे एवं तंत्र और लोकतांत्रिक लोकाचार एवं राजव्यवस्था के आधार पर देखा जाता है. ओआईसी सचिवालय की सांप्रदायिक मानसिकता इन वास्तविकताओं की ठीक से सराहने की गुंजाइश नहीं देती.”

    इसके साथ ही भारत की ओर से कहा गया है कि ओआईसी पर निहित स्वार्थ समूहों का कब्जा बना हुआ है जो भारत के ख़िलाफ़ अपने नापाक दुष्प्रचार को जारी रखे हुए हैं और इस वजह से ओआईसी ने सिर्फ अपनी ही प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है.

    इससे पहले ओआईसी ने हरिद्वार में धर्म संसद, कर्नाटक में हिजाब विवाद और मुसलमानों के ख़िलाफ़ कथित नफ़रत को लेकर चिंता जताते हुए बयान जारी किया था.

    ओआईसी के महासचिव की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि, ''ओआईसी के महासचिव ने भारत के हरिद्वार में हिन्दुत्व के झंडाबरदारों की ओर से मुसलमानों के जनसंहार की अपील और सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर चिंता जताई है. कर्नाटक में मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध भी चिंताजनक है. ओआईसी के महासचिव ने इन मामलों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय ख़ास कर संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार परिषद से ज़रूरी क़दम उठाने की अपील की है.''

    इस बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. हिजाब विवाद में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर उडुपि प्रशासन ने क्या कहा

    उड्डपी उपायुक्त

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक के उडुपि ज़िले के एक पीयू गवर्नमेंट कॉलेज से शुरू होकर कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचे हिजाब विवाद पर अब उडुपि प्रशासन की ओर से अहम बयान आया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, उडुपि के उपायुक्त एम कुर्वा राव ने कहा है, “हमने कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के कार्यान्वयन पर सभी धार्मिक नेताओं और हितधारकों के साथ बैठक की है.

    हाईकोर्ट के आदेश को लागू करने की ज़िम्मेदारी शिक्षण संस्थानों की है. हाईकोर्ट के आदेश को हर स्तर पर पहुंचाने और इसे लागू करने में उनका सहयोग लेने का प्रयास किया जा रहा है. कॉलेज स्तर पर, प्राचार्यों और समितियों ने प्रयास किए हैं.”

    इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है लेकिन पिछले हफ़्ते कोर्ट ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने और धार्मिक वस्त्रों को पहनने से बचने के निर्देश जारी किए थे.

  8. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए मानसी दाश से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. बीजेपी के ख़िलाफ़ केसीआर को मिला पूर्व पीएम का साथ, मनोज सिन्हा सेना पर टिप्पणी से आहत

    के चंद्रशेखर राव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को फ़ोन करके उनका समर्थन जताया है. पिछले कुछ दिनों से केसीआर और बीजेपी नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक़ पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने केसीआर से कहा- आपने बड़ी लड़ाई शुरू की है. हम आपके साथ हैं. हमें देश को बचाने के लिए सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ना होगा.

    देवेगौड़ा 1996 में देश के प्रधानमंत्री बने थे. फ़िलहाल वे कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद हैं. वे जनता दल (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर केसीआर ने कड़ी आपत्ति जताई थी और माफ़ी मांगने को कहा था. इसके बाद केसीआर ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल को सही कहा था.

    उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर कुछ भी ग़लत नहीं किया है. उन्होंने कहा था, ''राहुल गांधी ने अगर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं, तो इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है. इसमें क्या गलत है, अब मैं भी पूछ रहा हूँ, केंद्र सरकार को सबूत दिखाना चाहिए. बीजेपी फ़ेक प्रोपेगैंडा फैलाती है, इसलिए लोग सबूत मांग रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी ने केसीआर के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जी किशन रेड्डी ने के चंद्रशेखर राव के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया था. इस बीच जम्मू-कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा है कि भारतीय सेना की बहादुरी पर किसी को रत्ती भर भी शक नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा- भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे ताकि उन्हें देश और सेना के बारे में बेहतर विचार आ सके.

  10. लालू यादव को दोषी ठहराए जाने पर क्या कहा तेजस्वी यादव ने

    लालू यादव और तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि सभी को कोर्ट का आदेश मानना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये आख़िरी फ़ैसला नहीं है. छह बार फ़ैसला सुनाया गया है और वे सभी मामलों में हाई कोर्ट गए हैं.

    तेजस्वी यादव ने कहा- लालू जी निश्चित तौर पर बरी होंगे. हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट भी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चारा घोटाले के एक मामले में झारखंड की सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया है. डोरंडा ट्रेजरी केस में दोषी ठहराए गए लालू यादव को 21 फरवरी को सज़ा सुनाई जाएगी.

    हालाँकि अदालत ने जगदीश शर्मा समेत 38 दोषियों को मंगलवार को ही सज़ा सुना दी. इन्हें तीन साल तक की सज़ा सुनाई गई है.

  11. आशीष मिश्र की रिहाई पर राकेश टिकैत ने कहा- क़ातिलों को छोड़ा जा रहा है

      • Author, प्रशांत पांडेय
      • पदनाम, लखीमपुर खीरी से बीबीसी हिंदी के लिए
    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, Prashant Pandey/BBC

    लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य अभियुक्त केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की मंगलवार को लखीमपुर ज़िला जेल से रिहाई हो गई.

    जेल प्रशासन और पुलिस ने मीडिया के कैमरों से बचाने के लिए आशीष को जेल के पीछे के गेट से बाहर निकाला गया.

    आशीष के लिए पहले से ही जेल के उत्तरी किनारे पर एक एसयूवी खड़ी की गई थी.

    आशीष मिश्र अपने वकील और समर्थकों के साथ घर रवाना हो गए. इस मौक़े पर उनके काफ़ी समर्थक भी मौजूद थे.

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 10 फरवरी को चार किसानों और एक पत्रकार को कथित रूप से थार से रौंदकर हत्या करने के आरोप में सशर्त ज़मानत दी थी.

    उनकी ज़मानत का आदेश सोमवार को संशोधित होकर ज़िला अदालत पहुँचा और मंगलवार शाम पाँच बजे आशीष ज़मानत पर छूट गए.

    लखीमपुर खीरी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    आशीष मिश्र की ज़मानत पर जेल से रिहाई के पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी में प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, "आज क़ातिलों को छोडा जा रहा है. निर्दोष जेल में बंद रहेंगे जो पत्रकार भी आवाज़ उठाएँगे उन्हें जेल में डाला जाएगा.120बी के मुलजिम हैं अजय मिश्र टेनी. तिकुनिया पुलिस में उनके ख़िलाफ़ नामज़द रिपोर्ट है, वो न जेल जाएँगे, न मंत्री पद से इस्तीफा देंगे."

    राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा, "हम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन हम बड़ी जगह में फिर अपील करेंगे."

  12. रूस की सैन्य टुकड़ियों की वापसी पर क्या बोला यूक्रेन?

    यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

    यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सैन्य टुकड़ियों की सीमा से वापसी की ख़बरों पर प्रतिक्रिया दी है.

    कुलेबा ने कहा है कि रूस को अपनी बाक़ी सैन्य टुकड़ियों को भी वापस बुला लेना चाहिए.

    उन्होंने कहा है, “हमारा मानना है कि सुनी-सुनाई बातों पर यक़ीन नहीं करना चाहिए. और भरोसा उस पर करना चाहिए जो आप खुद देखें.”

    ऐसे में जब हम “वापसी देखेंगे, तब हम मानेंगे कि तनाव कम हो रहा है.”

    इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यूक्रेन अपने सहयोगियों के साथ जिस कूटनीतिक रास्ते पर चल रहा है, उससे तनाव को आगे बढ़ने से रोकने में मदद मिल रही है.

    इससे पहले समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया था कि यूक्रेन की सीमा पर तैनात कुछ सैन्य टुकड़ियां सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लेने के बाद अपने बेस की ओर लोट रही हैं.

  13. भारत-श्रीलंका क्रिकेट सिरीज़ के कार्यक्रम में बदलाव, जानिए तारीख़ और स्थान

    बीसीसीआई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ घरेलू सिरीज़ के लिए कार्यक्रम में बदलाव किया है. श्रीलंका की टीम इसी महीने भारत के दौरे पर आ रही है. बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ पहले दोनों देशों के बीच टी-20 मैच खेले जाएँगे, इसके बाद टेस्ट मैच खेले जाएँगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत को श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 का हिस्सा होंगे. पहला टी-20 मैच लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि बाक़ी के दो टी-20 मैच धर्मशाला में खेले जाएँगे. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली में चार मार्च से होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरू में 12 से 16 मार्च तक होगा.

  14. लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र जेल से बाहर आए

    आशीष मिश्रा

    इमेज स्रोत, PRASHANT PANDEY/BBC

    इमेज कैप्शन, आशीष मिश्रा

    लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य अभियुक्त और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मंगलवार शाम जेल से बाहर आ गए.

    आशीष मिश्र के वकील अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने दो बार तीन लाख रुपए का बॉन्ड मांगा था. और उन पर शहर से बाहर जाने को लेकर भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बता दें कि पिछले साल 3 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी के तिनसुकिया चौराहे पर हुई हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी.

    इनमें से चार किसानों की मौत गाड़ी के नीचे कुचलकर मरने की वजह से हुई थी जिसमें से एक कार आशीष मिश्र की थी.

    इस मामले में आशीष मिश्र को 10 फरवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से ज़मानत मिल गई है.

    लेकिन कुछ तकनीकी वजहों की वजह से आशीष मिश्र की जेल से रिहाई नहीं हुई.

    उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी इस मामले की जाँच कर रही है और बीते महीने ही इस केस में चार्जशीट दाखिल की गई थी.

    पांच हज़ार पन्नों की चार्जशीट को स्टील के तालाबंद बक्सों में लखीमपुर के कचहरी परिसर में लाया गया और उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था.

  15. पीटरसन ने पैन कार्ड खोने पर हिंदी में ट्वीट पर मांगी मदद, आयकर विभाग ने सुझाया ये रास्ता

    केविन पीटरसन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करके पैन कार्ड के संबंध में मदद मांगी है. पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा है कि उनका पैन कार्ड खो गया है. उन्होंने लोगों से मदद मांगी है कि उन्हें किसके पास सहायता के लिए जाना चाहिए. सबसे मज़ेदार बात ये है कि उन्होंने हिंदी के अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कॉपी किया है. इससे पहले उन्होंने अंग्रेज़ी में भी यही बात ट्वीट की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उनके अंग्रेज़ी वाले ट्वीट के जवाब में इनकम टैक्स ने बताया है कि इस स्थिति में आप कैसे नया पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इनकम टैक्स विभाग ने अपने ट्वीट में लिखा है- डियर केविन पीटरसन. हम आपकी मदद के लिए हैं. अगर आपके पास पैन का डिलेट्ल है, तो इन लिंक्स पर क्लिक करके पैन कार्ड री-प्रिंट करने के लिए आवेदन कर सकते हैं .

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इनकम टैक्स विभाग ने आगे लिखा है कि अगर आपको अपने पैन कार्ड का डिटेल्स नहीं मालूम है और इसके रि-प्रिंट के लिए आपको आवेदन करना है, तो पैन की जानकारी के लिए हमें adg1.systems@incometax.gov.in और jd.systems1.1@incometax.gov.in पर ईमेल करें.

  16. संसद टीवी का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, बंद करना पड़ा अकाउंट

    संसद टीवी

    इमेज स्रोत, sansad_tv

    संसद टीवी की ओर से जानकारी दी है कि 15 फरवरी को इसके यूट्यूब चैनल को कुछ हैकरों ने हैक कर लिया था.

    14-15 फरवरी की देर रात इसके यूट्यूब चैनल का नाम संसद टीवी से बदल कर 'Ethereum' कर दिया गया था.

    संसद टीवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘’ 15 फरवरी को हमारे लाइव स्ट्रीम चैनल पर देर रात 1 बजे हैकरों ने साइबर अटैक किया और इसका नाम बदल कर 'Ethereum' कर दिया. लेकिन हमारी सोशल मीडिया टीम ने वक्त रहते कदम उठाया और सुबह 3.45 बजे संसद टीवी चैनल को रिस्टोर कर लिया. ‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ‘’साइबर अटैक पर नज़र रखने वाली नोडल एजेंसी है इंडियन कम्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत इस हमले की जानकरी संसद टीवी को दी. इसके बाद यूट्यूब हमारे चैनल के सुरक्षा ख़तरों को दुरुस्त करने के लिए काम कर रहा है और जल्द ये चैनल रिस्टोर किया जाएगा.’’

  17. बिहार के चंपारण में गांधी प्रतिमा तोड़ने का मामला, एक गिरफ़्तार

    पूर्वी चंपारण के ज़िलाधिकारी एस कपिल अशोक

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    इमेज कैप्शन, पूर्वी चंपारण के ज़िलाधिकारी एस कपिल अशोक

    बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले में गांधी प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने राजकुमार मिश्रा नामक युवक को गिरफ़्तार किया है.

    पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक पूछताछ में इस युवक ने 'अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा है कि उसने नशे की स्थिति में इस घटना को अंजाम दिया.'

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले ज़िले के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि “कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं. और इस घटना के लिए ज़िम्मेदार तत्वों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है. और मौके पर एक होमगार्ड को तैनात किया गया है.”

    ज़िलाधिकारी एस कपिल अशोक ने बताया है कि यह मूर्ति पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन की ओर से लगाई गई थी.

    उन्होंने कहा है, “पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ने सीएसआर एक्टिविटी के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति लगवाई थी. चूँकि इस जगह को औपचारिक रूप से प्रशासन को नहीं सौंपा गया है. ऐसे में हम उनसे पूछेंगे कि उन्होंने इस जगह की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बता दें कि पूर्वी चंपारण ज़िले के चरखा पार्क में लगी गांधी प्रतिमा को सोमवार सुबह लोगों ने टूटी हुई स्थिति में देखा था.

    इसके बाद चंपारण से लेकर देश भर में इस घटना के प्रति रोष जताया गया था.

  18. कांग्रेस छोड़ने के बाद अश्विनी कुमार कहाँ जाएँगे, जानिए उनका जवाब

    अश्विनी कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद पूर्व केंद्रीय क़ानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि पार्टी छोडने का फ़ैसला कठिन था. कांग्रेस की आंतरिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी गरिमा और आत्मसम्मान के साथ पार्टी में बने नहीं सकते थे.

    उन्होंने कहा- कांग्रेस वो पार्टी नहीं रही, जो वो थी. हमारे पास ऐसा नेतृत्व नहीं जो बदलाव कर सके और जो हमें प्रेरणा दे सके.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अश्विनी कुमार ने कहा कि वे न तो रानजीति छोड़ेंगे और न सार्वजनिक जीवन. उन्होंने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे कई लोगों को चौंकाएँगे.

    एएनआई से बातचीत में अश्विनी कुमार ने कहा- पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि पार्टी के निष्ठावान लोग क्यों धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा कह रहे हैं. आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक भूमिका और भी कम होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    टीवी चैनल आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य अंधकारमय है. पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का आदर ज़रूरी है.

    अश्विनी कुमार ने कहा- कांग्रेस के भीतर रहकर आप गांधी परिवार के सदस्यों से नहीं लड़ सकते. पार्टी का ढाँचा ख़राब हो जाए, तो कुछ नहीं बचता.

    ये पूछे जाने पर कि वे किस पार्टी में जाएँगे, उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला वही करेंगे. लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी पार्टी को अछूत नहीं मानते.

    अश्विनी कुमार ने कहा कि वे अपनी राह ख़ुद चुनेंगे. उन्हें जो उचित लगेगा वही करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि कोई भी सदस्य पार्टी छोड़कर जाता है, तो दुख होता है, लेकिन अश्विनी कुमार के जाने का पंजाब चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.

    उन्होंने कहा- जब भी एक सदस्य जिसका पार्टी से 40-45 साल का रिश्ता रहा वो छोड़कर जाता है तो ये दुख की बात है लेकिन हमारी शुभकामनाएँ अश्विनी कुमार के साथ हैं. अश्विनी कुमार का इस्तीफा पंजाब चुनाव पर कोई असर नहीं डालने वाला क्योंकि ये चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है.

  19. हिजाब मामले में कर्नाटक बीजेपी के ट्वीट पर क्यों हो रहा है हंगामा

    हिजाब विवाद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कर्नाटक में हिजाब मामला अब हाई कोर्ट में है और इसकी सुनवाई भी चल रही है. लेकिन मंगलवार को कर्नाटक बीजेपी के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई जानकारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कर्नाटक बीजेपी के कई ट्वीट्स में कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया गया है और कहा गया है कि कांग्रेस राजनीति के कारण नाबालिग़ लड़कियों का इस्तेमाल कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कर्नाटक बीजेपी की ओर से मंगलवार को एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए गए हैं. इनमें कहा गया है कि सोनिया गांधी की कांग्रेस निर्दोष मुस्लिम छात्रों के कंधे पर रखकर गोलियाँ चला रही है. क्या कांग्रेस इतनी कमज़ोर है? ट्वीट में आगे कहा गया है- अब समय आ गया है कि कांग्रेस अपनी रीढ़ की हड्डी को मज़बूत करे और चुनावी लड़ाई में सीधे बीजेपी का सामना करे. या इसे पार्टी को समाप्त करना चाहिए और आधिकारिक तौर पर भारत के टुकड़े टुकड़े गैंग का नेता बन जाना चाहिए.

    कर्नाटक बीजेपी

    इमेज स्रोत, TWITTER@KARNATAKABJP

    इसी क्रम में इस ट्विटर हैंडल से कुछ नाबालिग़ लड़कियों के पते भी शेयर किए गए हैं. शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कर्नाटक बीजेपी के ट्वीट को शर्मनाक कहा है. उन्होंने लिखा है कि विपक्ष कर हमला करने के लिए नाबालिग लड़कियों के पते शेयर किए जा रहे हैं. क्या लोग समझते हैं कि ये कितने संवेदनशील हैं? प्रियंका चतुर्वेदी ने कर्नाटक के डीजीपी और ट्विटर इंडिया से इस पर कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने आईटी मंत्रालय से भी दखल की मांग की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कर्नाटक बीजेपी ने कहा है कि इसमें आश्चर्य नहीं कि हिजाब विवाद में याचिकाकर्ता ने यू टर्न ले लिया है और वे पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने तक सुनवाई को टालना चाहते हैं. दरअसल ये कभी न छात्रों के बारे में था और न हिजाब के बारे में. ये सिर्फ़ कांग्रेस के पक्ष में वोटों के ध्रुवीकरण के बारे में था. कर्नाटक बीजेपी के जिस ट्वीट को लेकर विवाद हो रहा है, उसमें लिखा गया है कि हिजाब विवाद में शामिल पाँच छात्राएँ नाबालिग हैं. राजनीति में प्रांसगिक बने रहने के लिए कांग्रेस के नेता सोनिया, गांधी और प्रियंका क्या नाबालिग लड़कियों को इस्तेमाल करने का गुनाह नहीं महसूस करते? बीजेपी ने प्रियंका गांधी से पूछा है कि क्या लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का मतलब यही है?

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस की बड़ी घोषणा, यूक्रेन की सीमा से वापस बुलाई जा रही हैं कुछ सैन्य टुकड़ियाँ

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा एलान किया है.

    समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक़, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन की सीमा पर तैनात कुछ सैन्य टुकड़ियां सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लेने के बाद अपने बेस की ओर लोट रही हैं.

    हालांकि, इसके साथ ही ये भी बताया है कि रूस में बड़े स्तर के सैन्य अभ्यास जारी रहेंगे.

    पिछले कई महीनों से यूक्रेन की सीमा पर रूस ने बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर रखा है. अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश आरोप लगाते हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. हालाँकि रूस इससे इनकार करता रहा है.

    कई देशों ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे.