लता मंगेशकर पंच तत्वों में विलीन, छोटे भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर ने दी मुखाग्नि
अब से थोड़ी देर पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर की पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and चंदन शर्मा
FB LIVE: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके घर प्रभु कुंज लाया जा चुका है
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके घर प्रभु कुंज लाया जा चुका है.
प्रभु कुंज के बाहर से पूरी जानकारी दे रही हैं बीबीसी संवाददाता दीपाली जगताप.
उनके साथ मौजूद हैं बीबीसी सहयोगी सुप्रिया सोगले और मधु पाल.
लता मंगेशकर के सम्मान में हाथों पर काला बैंड बांध कर मैदान में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
इमेज स्रोत, Getty Images
रोहित शर्मा के कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आज होने वाले भारत-वेस्टइंडीज़ मैच में हाथों पर काला बैंड बांधकर मैदान में उतरेगी.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि ‘’रविवार को होने वाले पहले भारत-वेस्टंडीज़ एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया हाथ पर काले रंग के आर्मबैंड बांधकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी. राजकीय शोक के नियमों के तहत तिरंगा आधा झुका होगा.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
देश और विदेशों से लता मंगेशकर के लिए शोक संदेश साझा किए जा रहे हैं
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन कर दुख जताते हुए कहा है,‘’लताजी ने अपना जीवन संगीत को समर्पित कर दिया. उनकी आवाज एक बच्चे की मुस्कान, सूर्योदय की तरह भगवान की देन थी, जिसका कोई धर्म नहीं होता. मेरा उनसे गहरा नाता था,उन्होंने मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ दिया. उनके द्वारा छोड़े गए शून्य को भरना असंभव है.’’
विदेशों से भी लता मंगेशकर के लिए आई ये प्रतिक्रिया
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
भारत की जानी-मानी गायिका और स्वर कोकिला से मशहूर लता मंगेशकर के निधन पर केवल देश के भीतर ही शोक की लहर नहीं है बल्कि विदेशों से भी श्रद्धांजलि आ रही है.
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर कहा है, ''भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आत्मा को शांति मिले. दशकों तक गीतों से आनंदित करने के लिए शुक्रिया. आपके गीतों की कोई सरहद नहीं थी और आपने इसे साबित किया कि संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है. भारतीयों और लता जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. उनकी याद उनके गाए गानों से ज़िंदा रहेगी.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसके अलावा इसराइल ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है. भारत में इसराइली दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शोक जताया है. ट्वीट में कहा गया है, ‘’भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. संगीत में उनके योगदान और उनकी आवाज़ को हमेशा याद किया जाएगा.‘’
‘’हम शोक में भारत के लोगों के साथ हैं. ओम शांति’’
लता मंगेश्कर का शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
इमेज स्रोत, Getty Images
लता मंगेश्कर का अंतिम संस्कार रविवार शाम 6.30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर 12.30 बजे उनके घर प्रभु कुंज ले जाया जाएगा, जहाँ उनके परिवार,रिश्तेदार समेत अन्य लोग उनके आख़िरी दर्शन करेंगे.
तकरीबन 4 बजे उनके शव को शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा, जहाँ राजकीय सम्मान के साथ शाम 6.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट है,‘मैं उनके परिवार और दुनियाभर में उनके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ. मैं उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करती हूँ जो वास्तव में भारत की कोकिला थीं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक
इमेज स्रोत, Getty Images
गायिका लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक रहेगा.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़. भारत सरकार ने कहा है कि ‘’रविवार और सोमवार को,दो दिन का राजकीय शोक रहेगा. इस दौरान राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके अलावा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लता मंगेशकर के निधन पर शोक की लहर, जानिए किसने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
महान गायिका के रूप में प्रसिद्ध लता मांगेश्कर के निधन पर कई नामचीन हस्तियां ने शोक प्रकट किया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है.
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने लिखा है, ‘’लता जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख पहुँचा है. उनके मधुर गीतों ने दुनियाभर में लाखों लोगों के दिल को छुआ. सभी संगीत और यादों के लिए धन्यवाद, परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘’एक बहुत ही दुखद दिन और हम सभी के लिए, उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी क्षति,आपका योगदान हमेशा ज़िंदा रहेगा. परिवार और दुनियाभर में उनके सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
अभिनेता मनोज वाजपेयी ने लिखा,‘’संगीत की दुनिया का एक सुनहरा युग वास्तव में समाप्त हो गया है. लता जी आपको हममें से लाखों और हमारे बाद आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगीं.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
अभिनेता आदिल हुसैन ने ट्विट किया, "लता जी के प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और उन लाखों लोगों के लिए जो आज शोक में डूबे हैं,जिन्होंने हमें अपनी कला से मंत्रमुग्ध कर दिया. आपकी आत्मा को शांति मिले लता जी, जल्दी ही आपको गीतों को हम यहाँ-वहाँ सुनेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
ऑस्कर्स विजेता संगीतकार एआर रहमान ने लता मांगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है,‘’प्यार, सम्मान और प्रार्थना‘’
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट Instagram समाप्त
अभिनेता धमेंद्र ने लता मांगेश्कर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,‘’ सारा संसार दु:खी है.विश्वास नहीं होता कि आप हमें छोड़कर चली गईं. हम आपको याद करेंगे लता जी, आपकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
एम.एस सुब्बुलक्ष्मी के साथ लता मंगेशकर की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने लिखा,‘’द हिंदू के आर्काइव की ये शानादर तस्वीर, दो किंवदंतियाँ,दो अमर लोग- लता मंगेशकर और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 7
इसराइल ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है. भारत में इसराइली दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शोक जताया है. ट्वीट में कहा गया है, ‘’भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. संगीत में उनके योगदान और उनकी आवाज़ को हमेशा याद किया जाएगा. ‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 8
लता मंगेशकर जो 13 साल की उम्र से कभी थमीं नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
महान
गायिका के रूप में प्रसिद्ध लता मंगेशकर ने रविवार को एक अस्पताल में आख़िरी सांस
ली. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रविवार
सुबह लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.
पिछले
महीने आठ जनवरी को कोविड से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को ब्रीच कैंडी
हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था.
लता
मंगेशकर का इलाज डॉ प्रतीक समदानी कर रहे थे. लता मंगेशकर की सेहत जनवरी में थोड़ी
ठीक हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया था लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत फिर
से ख़राब हो गई थी.
लता
मंगेशकर निमोनिया से भी पीड़ित थीं. शनिवार को ही कई जानी-मानी हस्तियां लता की
सेहत की ख़बर लेने अस्पताल पहुँची थीं. इनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज
ठाकरे, फ़िल्मकार मधुर भंडारकर और एनसीपी नेता
सुप्रिया सुले शामिल थे.
नवंबर
2019 में भी लता को इसी अस्पताल में सांस लेने की शिकायत के बाद भर्ती किया गया
था. उसी दौरान पता चला था कि वह निमोनिया से पीड़ित हैं. तब उन्हें 28 दिनों बाद
अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
लता
मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था. वह कई पीढ़ियों को अपनी गायकी से मंत्रमुग्ध
करती रहीं. लता ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में 1942 में की थी और
उन्होंने सात दशक लंबे करियर में कई भारतीय भाषाओं में 30 हज़ार से ज़्यादा गानों
को अपना स्वर दिया.
इमेज स्रोत, Getty Images
देखिए लाइव, मशहूर गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन. मुंबई से बीबीसी संवाददाता दीपाली जगताप
लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
इमेज स्रोत, @NarendraModi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक
जताया है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं अपने दुख का बयान शब्दों में नहीं
कर सकता हूँ. दयालु और सबका ख़्याल रखने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. लता
दीदी की कमी की भरपाई कभी नहीं हो पाएगी. आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें भारतीय
संस्कृति की पुरोधा के तौर पर याद रखेंगी. उनकी आवाज़ में लोगों को मंत्रमुग्ध कर
देने वाली अतुलनीय क्षमता थी.’’
पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ''लता दीदी के
गाने हर तरह के भावों से लबरेज होते थे. उन्होंने कई दशकों तक भारतीय फ़िल्म में
हुए बदलावों को क़रीब से देखा. फ़िल्मों से अलग, वह भारत की
प्रगति को लेकर हमेशा उत्साहित रहती थीं. वह हमेशा एक मज़बूत और विकसित भारत चाहती
थीं.''
पीएम मोदी ने तीसरे ट्वीट में लिखा है, ''मेरे लिए ये
सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से अपार स्नेह मिला. उनके साथ हुई बातें मेरे
लिए यादगार रहेंगी. मैं लता दीदी के जाने पर भारतीयों के दुख में शामिल हूँ. मैंने
उनके परिवार वालों से बात की और श्रद्धांजलि दी. ओम शांति.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुसलमानों का जो रिश्ता मुझसे है, वही मेरा भी है: योगी
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन हुए कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित
इमेज स्रोत, ge
इमेज कैप्शन, रेचेप तैय्यप अर्दोआन
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और उनकी पत्नी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं,हालांकि आर्दोआन ने बताया है कि उनमें गंभीर लक्षण नहीं हैं.
उन्होंने एक ट्वीट के ज़रिए अपने संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘’हल्के लक्षणों के बाद,मैं और मेरी पत्नी कोविड-19 के टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं. शुक्र है कि हमें हल्का संक्रमण हुआ है. हमें पता चला है कि ये ओमिक्रॉन वेरिएंट का संक्रमण है.‘’
‘’हम अपने घर से ही काम करते रहेंगे. आपकी प्रार्थनाओं की ज़रूरत है.‘’
अर्दोआन गुरुवार को यूक्रेन के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की से रूस के साथ चल रहे तनाव पर बातचीत की थी.
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाना चाहते हैं और दोनों देशों के बीच संवाद का ज़रिया बनना चाहते हैं.
अर्दोआन ने बीते साल एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जून में कोरोना वायरस के वैक्सीन की तीसरी खुराक ली थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तेलंगाना के सीएम का संविधान पर विवादित बयान,भड़के कांग्रेस नेता
इमेज स्रोत, Getty Images
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने को कहा था कि केन्द्र की अलग-अलग सरकारों की ओर से राज्यों की शक्तियां छीनी जाती हैं, जिसे रोकने के लिए एक नए संविधान का मसौदा तैयार करना चाहिए.
बीते मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए केसीआर ने कहा,‘’ मैं मज़बूती से मानता हूं कि भारत को एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने की ज़रूरत है, जो लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं के अनुरूप हो और देश की प्रगति सुनिश्चित करे.कई देश, जिन्होंने ऐसा महसूस किया है, उन्होंने दोबारा अपना संविधान लिखा. केंद्र को राज्य की शक्तियों को हड़पने से रोकने के लिए एक नया संविधान ही एकमात्र तरीक़ा है.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संविधान को लेकर मुख्यमंत्री केसीआर की इस टिप्पणी को‘अस्वीकार्य’ क़रार देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ का उल्लंघन किया है.
राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘के. चंद्रशेखर राव की ओर से संविधान को फिर से लिखने के लिए दिए गए बयान से पूरी तरह असहमत हूँ. यह अस्वीकार्य है. यह उन लोगों का बिछाया गया जाल है,जो भारत के संवैधानिक लोकतंत्र को नष्ट करने की साज़िश रच रहे हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री,केंद्रीय मंत्री,मुख्यमंत्री और सांसद संविधान की शपथ लेते हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया है,जो चिंता की बात है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नमस्कार!
बीबीसी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.बीते 24 घंटों की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.