भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट, पहुंचा 629.75 अरब डॉलर पर
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट दर्ज़ की गई. 28 जनवरी को ख़त्म हुए सप्ताह में यह 4.5 अरब डॉलर घटकर 629.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and प्रियंका झा
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट, पहुंचा 629.75 अरब डॉलर पर
इमेज स्रोत, JUNG YEON-JE
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट दर्ज़ की गई. 28 जनवरी को ख़त्म हुए सप्ताह में यह 4.5 अरब डॉलर घटकर 629.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में हुई कमी की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा संपदा में आई गिरावट है. सोने के भंडार में भी इस दौरान कमी दर्ज़ की गई है.
इससे पहले 21 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में भी इसमें क़रीब 68 अरब डॉलर की कमी आई थी.
मालूम हो कि 3 सितंबर को ख़त्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अभी तक के सर्वोच्च स्तर 642.45 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.
पुणे में इमारत गिरने से बिहार के 5 मज़दूरों की मौत, सीएम नीतीश ने 2-2 लाख़ के मुआवज़े का किया ऐलान
इमेज स्रोत, Getty Images
पुणे के एक मॉल में शुक्रवार को निर्माणाधीन इमारत के गिरने से बिहार के पांच मज़दूरों की मौत हो गई. मज़दूरों के परिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2-2 लाख़ रुपये का मुआवज़ा देने का ऐलान किया है. घायलों को पचास हज़ार रुपये दिए जाएंगे.
हादसे के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के पुणे के मॉल में लोहे की जाली गिरने से हुआ हादसा दुःखद. हादसे में बिहार के कटिहार के पांच मज़दूरों की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई है, शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने आगे लिखा, "हादसे में मृत बिहार के मज़दूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान तथा हादसे में घायल बिहार के लोगों को 50-50 हज़ार रुपये दिया जाएगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मायावती पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कितनी मज़बूत
इमेज स्रोत, Hindustan Times
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मायावती अब कितनी मज़बूत हैं? ये एक ऐसा सवाल है जो इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की कथित निष्क्रियता और पिछले चुनाव में पार्टी के कमज़ोर प्रदर्शन से उपजता है.
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने मात्र 19 सीटें हासिल की थीं. और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा का प्रदर्शन 2007 के मुकाबले काफ़ी ख़राब रहा.
दिलचस्प बात ये है कि ये उत्तर प्रदेश का वही इलाका है जहां ज़्यादातर सीटों पर दलित और मुसलमान मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बिजनौर सीट ने जहां मायावती को साल 1989 में पहली बार संसद पहुंचाया था. वहीं, सहारनपुर की हरौड़ा सीट ने 1996 में मायावती को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया था.
सुपरटेक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पैसे ले चुके ख़रीदारों के मामले फिर से नहीं खुलेंगे
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नोएडा स्थित सुपरटेक लिमिटेड के एमराल्ड प्रोजेक्ट के खरीदारों और बिल्डर के बीच रिफ़ंड को लेकर हुए समझौतों पर फिर से सुनवाई करने से मना कर दिया है.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और सूर्य कांत की पीठ ने सुपरटेक को निर्देश दिया है कि वो ऐमिकस क्यूरी गौरव अग्रवाल द्वारा तय की गई राशि को 28 फ़रवरी या उससे पहले घर ख़रीदारों को वापस लौटाए.
पीठ ने कहा कि जिन मामलों में होम लोन बकाया हैं, वहां डेवलेपर 31 मार्च या उससे पहले इसे चुकाए और संबंधित बैंकों से एनओसी लेकर घर ख़रीदारों को दे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस प्रक्रिया को 10 अप्रैल 2022 तक पूरा कर लिया जाए.
पीठ ने कहा कि ऐमिकस क्यूरी द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट से पता लगता है कि कुछ खरीदारों का बिल्डर के साथ रिफ़ंड पर समझौता हो गया है और उन्हें इसके मुताबिक़, भुगतान भी कर दिया है. ऐसे में इन मामलों को फिर से खोलना स्पष्ट रूप से गलत होगा.
ऐमिकस क्यूरी गौरव अग्रवाल ने कोर्ट को बताया, "कुछ घर खरीदारों को पैसे मिल गए हैं. लेकिन उनका मानना है कि उन्हें दूसरों की तुलना में कम राशि मिली है."
इस पर कोर्ट ने कहा, "हमें सबके साथ ईमानदार रहना होगा. हमें डेवलेपर के साथ भी ईमानदार रहना होगा. घर ख़रीदारों ने उनके साथ समझौता किया और अब वे ये नहीं कह सकते हैं कि ऐसा ज़बरदस्ती हुआ."
योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर से लड़ना, क्या है बीजेपी की रणनीति और चुनौती
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर सीट से अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं. उनकी उम्मीदवारी की वजह से गोरखपुर शहर की सीट यूपी चुनाव की सबसे हाई प्रोफ़ाइल सीट बन चुकी है. योगी आदित्यनाथ के नामांकन में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा और ख़ुद गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी नामांकन के लिए गोरखपुर पहुँच रहे हैं.
प्रोटोकॉल के अनुसार, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में एक जनसभा करेंगे जिसके बाद वो कलेक्टरेट के लिए रवाना होंगे.
गोरखपुर की नौ विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग रिटर्निंग ऑफ़िसर अधिकृत किए गए है. योगी कलेक्टरेट के कमरा नंबर चौबीस में अपना पर्चा दाखिल करेंगे और वहां मौजूद एडीएम राजेश कुमार सिंह पर्चे की जांच करेंगे.
वैसे तो योगी आदित्यनाथ 1998 से 2017 तक लगातार गोरखपुर के सांसद रहे हैं, लेकिन विधानसभा का चुनाव वो पहली बार लड़ रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की अक्सर आलोचना होती है कि वो बैकडोर से यानी एमएलसी बन मुख्यमंत्री बनते हैं और चुनाव लड़ने से कतराते हैं.
योगी आदित्यनाथ के बारे में क्या बताता है उनका चुनावी हलफ़नामा?
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर से नामांकन का पर्चा भर दिया.
इस पर्चे के साथ दाख़िल किए गए हलफ़नामे के मुताबिक़, योगी आदित्यनाथ की मौजूदा सालाना आय क़रीब 13 लाख रुपये है, जबकि 2016-17 में यह 8.4 लाख रुपये थी.
अगले साल यानी 2017-18 में उनकी आय बढ़कर 14,38,670 रुपये हो गई, जबकि 2019-20 में उनकी आमदनी 15.69 लाख रुपये हो गई.
मालूम हो कि चुनाव के लिए नामांकन करते वक़्त हर प्रत्याशी को अपनी आय, चल-अचल संपत्ति, और आपराधिक मामलों की जानकारी चुनाव आयोग को देना होता है. ये सूचनाएं सार्वजनिक तौर पर चुनाव आयोग के ऐप KYC-EC पर भी उपलब्ध होती है.
ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की टीम में इस्तीफ़ों की झड़ी
इमेज स्रोत, ANI
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की टीम में इस्तीफ़ों की झड़ी लग गई है. हालिया इस्तीफ़ा उनकी नीति सलाहकार एलीना नारोज़ास्की ने दिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री आवास के चार वरिष्ठ कर्मचारी इस्तीफ़ा दे चुके हैं.
इस्तीफ़ों के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी टीम से कहा "बदलाव अच्छा है."
पीएम जॉनसन अपना पद संभालने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री आवास पर हुई पार्टी में शामिल होने को लेकर कंज़र्वेटिव पार्टी के सांसद इस पर विचार कर रहे हैं कि उन्हें पीएम पद से हटाया जाए या नहीं.
प्रधानमंत्री आवास के एक प्रवक्ता ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि पीएम जॉनसन ने अपनी टीम के साथ एक बैठक के दौरान स्वीकार किया कि ये समय चुनौतियों से भरा है. हालाँकि, उन्होंने ये भी कहा कि "बदलाव अच्छा है".
इस्तीफ़ा देने वालों में से पीएम के तीन सहायक लॉकडाउन पार्टी विवाद में घिरे थे. इनमें सीनियर सिविल सर्वेंट मार्टिन रेनॉल्ड्स भी शामिल थे, जिन्होंने लोगों को "अपनी शराब ख़ुद लाएं" पार्टी का न्योता दिया था.
यूपी चुनाव में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की नई टेंशन क्या है?
इमेज स्रोत, ANI
10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग है. इस चरण में बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान संभाले गृह मंत्री अमित शाह, पिछले कुछ दिनों से लगातार जयंत चौधरी को अपने साथ आने का ऑफ़र दे रहे हैं.
क़रीब -क़रीब हर सभा में वो उनका नाम एक बार तो ले ही लेते हैं.
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि 'अखिलेश-जयंत की जोड़ी' ने बीजेपी की टेंशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ा दी है.
लेकिन अब इस इलाके में बीजेपी की एक और टेंशन की वजह किसान भी बन सकते हैं.
तीनों कृषि क़ानून वापस लेने के बाद, किसान धरने पर से उठ गए हैं, लेकिन बीजेपी के ख़िलाफ़ अब कुछ किसान चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं.
कर्नाटक में हिजाब पर बवाल, संवैधानिक हक़ के लिए 6 छात्राओं का संघर्ष
इमेज स्रोत, Umesh Marpally/BBC
कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर विवाद में कॉलेज प्रबंधन और छात्राओं ने जहां अपना रुख़ कड़ा कर लिया है, वहीं अब ये विवाद उडुपी ज़िले के दो और कॉलेजों के साथ ही शिवमोगा ज़िले के भद्रावती तक फैल गया है.
छात्रों के दो गुटों के बीच हिजाब और भगवा शॉल पहनने का मुक़ाबला कर्नाटक हाईकोर्ट में भी पहुँच गया है.
लेकिन सरकार ने अभी तक इस सवाल पर अपना रुख़ साफ़ नहीं किया है कि सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों के स्टूटेंड्स के लिए यूनिफ़ॉर्म तय करने की ज़रूरत है या नहीं.
प्राइमरी और सेकेंडरी शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बीबीसी हिंदी को बताया, "अब जबकि मामला अदालत में है, हमने कल बैठक की है. हम सरकार के रुख़ को अंतिम रूप देने के लिए आज और अगले कुछ दिनों में कुछ और बैठकें करने की तैयारी कर रहे हैं."
विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह ने दिया जवाब
इमेज स्रोत, ANI
राहुल गांधी ने संसद में चीन और पाकिस्तान के क़रीब आने के लिए भारत की मौजूदा सरकार की विदेश नीति को ज़िम्मेवार बताया था.
अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसपर जवाब दिया है. एक चुनावी सभा में राजनाथ सिंह ने कहा है कि जिस समय गलवान में हमारे सैनिक चीन जवानों के सामने थे, उस समय राहुल गांधी जी दिल्ली में बैठकर चीन के राजदूत के साथ बात कर रहे थे.
रक्षा मंत्री ने कहा, "राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ भी कहा है उससे बहुत पीड़ा हुई. उन्होंने इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की और उन्होंने आरोप लगा दिया कि हमारी गलत विदेश नीति के कारण पाकिस्तान और चीन के बीच दोस्ती हो गई. क्या राहुल गांधी को पहले का इतिहास नहीं मालूम है?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "शक्सगम घाटी जो पाकिस्तान ने चीन के हवाले कर दिया था. उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे."
सिंह ने आगे कहा, "गलवान घाटी में हमारे सैनिकों ने अपने शौर्य, पराक्रम और साहस का परिचय दिया, अपना बलिदान दिया। हमारे बहादुर जवानों ने एक इंच जमीन भी नही जाने दी. जिस समय गलवान में हमारे सैनिक चीन के जवानों के सामने थे, उस समय राहुल गांधी जी दिल्ली में बैठकर चीन के राजदूत के साथ बात कर रहे थे."
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 04 फरवरी 2022, सुनिए मोहनलाल शर्मा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
सौरव गांगुली ने कहा- टीम के चयन में दखल का आरोप आधारहीन
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम की चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप आधारहीन हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें इस तरह के आधारहीन आरोपों का जवाब देने की ज़रूरत है.
गांगुली ने कहा- मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष हूँ और मैं वही करता हूँ जो बीसीसीआई के अध्यक्ष को करना चाहिए.
इमेज स्रोत, Getty Images
पिछले दिनों सौरव गांगुली पर आरोप लगे थे कि वे भारतीय क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में दखल देते हैं. ये आरोप उस समय लगने शुरू हुए थे जब विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने का फ़ैसला किया गया और विराट कोहली ने ख़ुद मीडिया के सामने आकर अपनी नाराज़गी जताई थी.
विराट ने अब टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है. इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली ने ये उम्मीद जताई कि अगले साल तक महिलाओं का आईपीएल शुरू हो जाएगा.
संघर्षविराम को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय सेना प्रमुख को दिया जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत-पाकिस्तान के बीच बीते साल संघर्षविराम समझौते को लेकर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के बयान पर पाकिस्तान ने जवाब दिया है. पाकिस्तान ने कहा है कि इस समझौते को किसी की ताकत या किसी की कमज़ोरी नहीं समझना चाहिए.
सेना प्रमुख नरवणे ने गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तान के साथ बीते साल फ़रवरी में हुआ सीज़फ़ायर अभी तक इसलिए बना हुआ है क्योंकि भारत ने ख़ुद मज़बूत स्थिति में रहकर बातचीत की थी.
सीमा पर तनाव को कम करने के लिए भारत और पाकिस्तान की सेना ने बीते साल 25 फ़रवरी को एलओसी पर संघर्षविराम की घोषणा की थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जनरल नरवणे के बयान के एक दिन बाद ही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ़्तिख़ार ने यह जवाब दिया है.
जनरल नरवणे ने नई दिल्ली में आयोजित एक सेमीनार के दौरान कहा था कि पाकिस्तान के साथ एलओसी पर संघर्षविराम इसलिए जारी है क्योंकि भारत ने मज़बूती के साथ बातचीत की थी.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने इसपर ट्वीट किया और लिखा कि यह सच नहीं और यह समझौता किसी भी पक्ष की ताकत को नहीं दिखाता.
उन्होंने लिखा, "भारतीय सेना प्रमुख का यह दावा कि एलओसी पर संघर्षविराम इसलिए जारी है क्योंकि उन्होंने मज़बूत स्थिति में रहकर बातचीत की थी, पूरी तरह भ्रामक है. इसपर सिर्फ़ इसलिए सहमति बनी क्योंकि पाकिस्तान को एलओसी के दोनों ओर कश्मीर में रह रहे लोगों की सुरक्षा की चिंता है. किसी को भी इसे अपनी ताकत या दूसरे की कमज़ोरी नहीं बताना चाहिए."
ओवैसी ने कहा- मौत से डर नहीं लगता, नहीं चाहिए ज़ेड श्रेणी की सिक्योरिटी
इमेज स्रोत, ANI
एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने अपनी गाड़ी पर गोलीबारी के बाद संसद में शुक्रवार को कहा कि उन्हें मौत से डर नहीं लगता और उन्हें ज़ेड सिक्योरिटी भी नहीं चाहिए.
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर संसद में 7 फ़रवरी को बयान देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
संसद में ओवैसी ने कहा, "मुझे मौत से डर नहीं लगता. मुझे ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा नहीं चाहिए, मैं सिक्योरिटी नहीं लूंगा. मुझे 'ए' श्रेणी का नागरिक बनाइए. ताकि आपकी और मेरी ज़िंदगी बराबर हो. उत्तर प्रदेश की जनता गोली चलाने वालों का जवाब बैलेट से देगी, नफ़रत का जवाब मोहब्बत से देगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ओवैसी ने उनकी गाड़ी पर हमला करने वालों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज करने की मांग भी की. उन्होंने कहा, मैं चुप नहीं बैठूँगा. कृपया न्याय करें. हमलावरों पर यूएपीए लगाएँ. सरकार से निवेदन है कि नफ़रत, कट्टरता को ख़त्म करे."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, गृह मंत्री अमित शाह एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर उत्तर प्रदेश में चली गोलियों के मामले को लेकर 7 फ़रवरी को संसद में विस्तृत जवाब देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इससे पहले गुरुवार को ओवैसी ने दावा किया था कि मेरठ से एक चुनावी कार्यक्रम करने के बाद दिल्ली लौटते समय छिजरासी टोल प्लाज़ा के पास उनकी गाड़ी पर तीन-चार लोगों ने गोलियाँ चलाईं. इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार भी किया जा चुका है और दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
यूक्रेन संकट पर रूस को मिला चीन का साथ, पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाक़ात
इमेज स्रोत, Getty Images
बीजिंग विंटर ओलंपिक के लिए बीजिंग पहुँचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.
इस मुलाक़ात के बाद चीन भी पश्चिमी देशों के सैन्य गठबंधन नेटो के विस्तार के विरोध में रूस के साथ आ गया है. यूक्रेन संकट के बीच हुई इस मुलाक़ात के बाद जारी दोनों देशों के संयुक्त बयान से पश्चिमी देशों को स्पष्ट संकेत देने की कोशिश की गई है.
दोनों नेताओं की मुलाक़ात के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया जिसमें दोनों देशों ने नेटो के विस्तार का विरोध किया है. साथ ही यह भी कहा है कि नेटो अपने वैचारिक शीत युद्ध दृष्टिकोण को छोड़कर अन्य देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और हितों का सम्मान करें.
बयान में कहा गया है कि विदेश नीति को लेकर चीन और रूस दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते हैं. इसके अलावा दोनों देशों ने यह भी कहा है कि वे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य या किसी अन्य गठजोड़ का विरोध करते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, बयान में कहा गया है कि चीन और रूस दोनों का यह मानना है कि लोकतंत्र सीमित देशों के विशेषाधिकार की बजाय एक सार्वभौमिक मानवीय मूल्य है. यह किसी राष्ट्र के लोगों पर निर्भर करता है कि वह यह तय करें कि उनका देश लोकतांत्रिक है या नहीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कुछ देशों की सुविधानुसार ख़ास गठबंधन बनाकर अपने लोकतांत्रिक मानकों को दूसरों पर थोपने की कोशिश, विचारधारा के आधार पर रेखाएं खींचना, लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाने के अलावा और कुछ नहीं है. यह लोकतंत्र की भावना और वास्तविक मूल्यों के ख़िलाफ जाता है.
चीन ने जहाँ नेटो के ख़िलाफ़ रूस का साथ दिया है तो वहीं रूस की तरफ़ से कहा गया है कि वह ताइवान को लेकर चीन के रुख़ का समर्थन करता है और इसकी आज़ादी का विरोध करता है.
पीएम मोदी का सपा पर निशाना, इन्हें मौका मिला तो नक़ली समाजवादी ग़रीबों की मदद बंद करा देंगे
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रे़ंसिंग के ज़रिए जन चौपाल कार्यक्रम करते हुए यूपी की पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान पीएम ने कहा कि अगर इन्हें मौका मिल गया तो किसानों को मिल रही हज़ारों करोड़ रुपये की मदद ये परिवारवादी नकली समाजवादी बंद करा देंगे.
पीएम मोदी ने कहा, "2017 से पहले जो सरकार थी, उसने एक्सप्रेसवे के नाम पर कैसी लूट मचाई, ये आप मुझसे ज़्यादा जानते हैं. योगी जी की सरकार में पूर्वांचल और दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेसवे पूरे हो चुके हैं। इनका विकास कागज़ी था, ये सिद्ध हो चुका है कि ये समाजवादी भी सिर्फ़ और सिर्फ़ परिवारवादी हैं."
मोदी ने कहा, "याद रखिएगा, ये मध्यम वर्ग की जेब पर डाका डालकर रियल एस्टेट माफिया को दे देंगे. नोएडा-गाजियाबाद के लोगों से बेहतर इन्हें कौन जानता है? राशन माफिया से लेकर कमीशन माफिया तक, ठेका माफिया से लेकर खनन माफिया तक, नकली समाजवादी, फिर पुराने अवतार में आने के लिए तैयार बैठे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मोदी बोले, "5 साल पहले तक ये माफियावादी केंद्र की योजनाओं का लाभ यूपी के गरीब, दलित, पिछड़े तक नहीं पहुंचने देते थे. केंद्र की योजनाओं में उनकी मनमानी नहीं चलती थी, भ्रष्टाचार नहीं चलता था इसलिए ये उन योजनाओं में ब्रेक लगाकर रखते थे."
पीएम बोले, "अगर इन्हें मौका मिल गया तो, किसानों को मिल रही हज़ारों करोड़ की मदद ये नकली समाजवादी बंद करा देंगे. किसानों के बैंक अकाउंट में जो एमएसपी का पैसा जा रहा है, ये नकली समाजवादी उसे भी रोक देंगे। आपको इस कोरोना काल में जो मुफ़्त राशन मिल रहा है, ये नक़ली समाजवादी उसे भी छीन लेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
विपक्षी पार्टियों के टिकट बंटवारे पर सवाल करते हुए पीएम ने कहा, "विपक्षी पार्टी ने यूपी में ऐसे-ऐसे लोगों को टिकट दिया है जिससे आपको इनके भावी इरादे पता चल जाएंगे। इसलिए मैं आपसे भारी मतदान करने का आग्रह कर रहा हूं. ठंड कितनी क्यों न हो, पहले मतदान फिर जलपान याद रखिएगा."
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा- यूरोप का कोई नेता यूक्रेन-रूस संकट का हल निकालने लायक नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा है कि यूरोप का कोई नेता यूक्रेन संकट का हल निकालने के लायक नहीं है.
यूक्रेन के दौरे पर गए अर्दोआन ने राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की से मुलाक़ात की और कहा कि तुर्की रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में काम कर सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अर्दोआन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संकट का हल निकालने में मदद नहीं की है. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की भी आलोचना की और कहा कि उन्होंने इस मामले में सकारात्मक रुख़ नहीं अपनाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की से मुलाक़ात के बाद जारी बयान में तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा है कि वे यूक्रेन के नेताओं की बातचीत को बढ़ावा देने की कोशिशों का समर्थन करते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संकट का हल शांतिपूर्ण और कूटनीतिक कोशिशों से ही हल होगा. उन्होंने कहा कि तुर्की चाहता है कि समाधान का आधार यूक्रेन की अखंडता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत हो.
ओवैसी की गाड़ी पर फ़ायरिंग मामले में दो लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
इमेज स्रोत, ANI
एआईएमआईएम के नेता असदउद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फ़ायरिंग के मामले में गिरफ़्तार किए गए दो अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूपी एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "एआईएमआईएम सांसद असदउद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोलियाँ चलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है. हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. अभियुक्तों ने कहा कि वे औवैसी के दिए हिंदू-विरोधी बयान से आहत थे."
उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एसपी दीपक भुकर ने बताया, "असदउद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोली चलाने वालों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है."
ओवैसी ने गुरुवार को दावा किया था कि मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम से दिल्ली लौटते समय उनकी गाड़ी पर 3-4 बार गोलियाँ चलाई गईं. उन्होंने बताया था कि कुल 3-4 हमलावर थे. उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद वह दूसरे वाहन से दिल्ली आए.
Live: यूपी की ताला नगरी अलीगढ़ में कैसा है चुनावी माहौल
यूपी की ताला नगरी अलीगढ़ में कैसा है चुनावी माहौल. चुनावी चर्चा के साथ बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय. (कैमरा- शाहनवाज़)
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
विराट कोहली ने फ़ाइनल से पहले अंडर-19 टीम को दिया जीत का मंत्र
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में पहुँची भारतीय टीम के खिलाड़ियों से बात करके उन्हें जीत का मंत्र दिया.
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का फ़ाइनल में इंग्लैंड से मुक़ाबला है.
भारत ने सेमी फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत टीम को 96 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
फ़ाइनल मैच पाँच फरवरी को खेला जाएगी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 2008 में विश्व कप जीता था. अंडर-19 टीम के कई खिलाड़ियों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ज़ूम कॉल की तस्वीर पोस्ट करके विराट कोहली का धन्यवाद दिया है. टीम के सदस्य अराध्य यादव ने ट्वीट कर लिखा है- विराट भैया आपका धन्यवाद. आप हमेशा हमें मेहनत करते रहने की प्रेरणा देते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने चार बार विश्व कप का ख़िताब जीता है. ये ख़िताब उसे 2000, 2008, 2012 और 2018 में हासिल हुए हैं. फ़ाइनल में इस बार भारत को अपने कप्तान यश धुल और उप कप्तान शेख़ रशीद से काफ़ी उम्मीदें हैं. दोनों ने सेमी फ़ाइनल में बेहतरीन साझेदारी की थी.