You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

5 साल से छोटे बच्चों के लिए इसी महीने आ सकती है वैक्सीन

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को मंज़ूरी देने की तैयारी है. अमेरिका में फ़रवरी के अंत तक ऐसा किया जा सकता है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय, विभुराज and अभय कुमार सिंह

  1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश कर रही हैं

    निर्मला सीतारमण चौथी बार बजट पेश कर रही हैं.

    निर्मला सीतारमण इस बार भी पेपरलेस बजट पेश कर रही हैं.

  2. बजट 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं

  3. कैबिनेट मीटिंग समाप्त हुई, अब से कुछ देर में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

    संसद में बजट पेश होने से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने हिस्सा लिया.

    कैबिनेट की इस बैठक में बजट को मंजूरी दे दी गयी है.

    इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में यानि 11 बजे बजट पेश करेंगी.

  4. बजट 2022-23: बजट पेश होने से पहले कैबिनेट की बैठक के लिए पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं.

    संसद में बजट पेश होने से पहले कैबिनेट की बैठक होगी.

    इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी संसद भवन पहुंच चुके हैं.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, बजट 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंचीं

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना चौथा आम बजट पेश करेंगी. बजट सुबह 11 बजे से पेश किया जाएगा.

    इसके साथ ही बजट की प्रतियां भी संसद भवन परिसर में आ चुकी हैं.

  6. लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला ने बजट को लेकर किया ट्वीट

    लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट करके बताया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे बजट पेश करेंगी.

    इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें आर्टिकल 112 का उल्लेख है.

    दरअसल, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के मुताबिक किसी एक खास साल में केंद्र सरकार के वित्तीय ब्योरे को संघीय बजट कहते हैं. संविधान के मुताबिक सरकार को हर वित्त वर्ष की शुरुआत में संसद में बजट पेश करना होता है.

    वित्त वर्ष की अवधि मौजूदा वर्ष के 1 अप्रैल से अगले साल के 31 मार्च तक होती है. सरकार की ओर पेश वित्तीय ब्योरे में किसी खास वित्त वर्ष में केंद्र सरकार की अनुमानित प्राप्तियों (राजस्व और अन्य प्राप्तियां) और खर्चे को दिखाया जाता है.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, बजट 2022-23: बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की.

    उनके साथ वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी समेत वित्त मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

  8. बजट 2022-23: बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी. इसके बाद वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.

    वित्त मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक़, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर होगी.

    वित्त मंत्री जो केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी, वह पेपरलेस होगा.

    संसद में बजट के पेश होने के बाद यह मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा. यह ऐप बाइलिंगुअल है. यानी बजट से जुड़ी जानकारी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी.

    इस ऐप को indiabudget.gov.inपर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है.

    इसके अलावा बजट वेब पोर्टल (http://indiabudget.gov.in) पर भी जाकर देखा जा सकेगा.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, बजट 2022-23: पेपरलेस बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हो चुकी हैं. इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात करेंगी.

    निर्मला सीतारमण इस बार भी पेपरलेस बजट पेश करेंगी.

    पहले वित्त मंत्री बजट दस्तावेजों के ब्रीफकेस में ले कर आते थे. लेकिन निर्मला सीतारमण 2019 में एक फाइल में बजट के दस्तावेज लेकर आईं. उस फाइल पर राष्ट्रीय प्रतीक छपा था . इसे बही-खाता कहा गया. दरअसल बजट फ्रेंच शब्द bougetteसे निकला है, जिसका मतलब होता है ब्रीफकेस.

    2020 में निर्मला सीतारमण ने एक टैबलेट से बजट भाषण पढ़ा था. हालांकि 2018 में यह परंपरा आंध्र प्रदेश और असम में शुरू हो गई थी लेकिन केंद्र में टेक्नोलॉजी को अहमियत देते हुए 2020 में ही पेपरलेस बजट की शुरुआत हुई.

  10. बजट 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह नौ बजे करेंगी राष्ट्रपति से मुलाक़ात

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह नौ बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात करेंगी.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे अपना चौथा बजट पेश करेंगी.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं.

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत कराड भी वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं.

    इससे पूर्व पंकज चौधरी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि - "देश के पीएम और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में देश के सभी सेक्टर की भावनाओं को देखते हुए एक समावेशी बजट आने वाला है जिससे निश्चत तौर से देश के लोगों का कल्याण होगा और देश भी आगे बढ़ेगा."

  12. वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामण आज संसद में चौथी बार पेश करेंगी बजट

    केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामण वित्‍तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी.

    यह चौथा मौक़ा होगा जब निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इस बार भी वह पेपरलेस बजट पेश करेंगी.

    साल 2020 में निर्मला सीतारमण ने एक टैबलेट से बजट भाषण पढ़ा था. हालांकि 2018 में यह परंपरा आंध्र प्रदेश और असम में शुरू हो गई थी लेकिन केंद्र में टेक्नोलॉजी को अहमियत देते हुए 2020 में ही पेपरलेस बजट की शुरुआत हुई.

    पहले वित्त मंत्री बजट दस्तावेजों के ब्रीफकेस में ले कर आते थे. लेकिन निर्मला सीतारमण 2019 में एक फाइल में बजट के दस्तावेज लेकर आईं. उस फाइल पर राष्ट्रीय प्रतीक छपा था.

    1999 से पहले तक आम बजट शाम 5 बजे पेश होता था लेकिन 1999 में जसवंत सिंह ने यह परंपरा बदलते हुए सुबह 11 बजे इसे पेश करने की परंपरा रखी.

    मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2020 में जो बजट भाषण दिया था, वह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण है.

  13. नमस्कार!

    बजट 2022-23 पर बीबीसी की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर बजट से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.