भारत-इसराइल संबंधों को आगे ले जाने का ये सबसे अच्छा समय: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत-इजराइल के राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर वीडियो मैसेज जारी किया है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय, अभय कुमार सिंह and चंदन शर्मा

  1. , LIVE: चुनावी मुद्दों पर मुज़फ़्फ़रनगर में जाट बहुल गांव के लोगों से बात कर रहे हैं बीबीसी के वात्सल्य राय

    मुज़फ़्फ़रनगर से LIVE: गृह मंत्री अमित शाह बोले, ''वोट देने में ग़लती मत करना, वरना मुज़फ़्फ़रनगर फिर जल उठेगा.'' इस बयान और अहम चुनावी मुद्दों पर मुज़फ़्फ़रनगर में जाट बहुल गांव के लोगों से बात कर रहे हैं बीबीसी के वात्सल्य राय

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  2. सपा ने ग़ाज़ियाबाद में 'हज हाउस' बनवाया, भाजपा ने मानसरोवर भवन, फ़र्क साफ़ है: योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने ग़ाज़ियाबाद में हज हाउस बनवाया था, बीजेपी सरकार ने मानसरोवर भवन बनवाया है.

    ग़ाज़ियाबाद के दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने यहाँ सपा सरकार में हुए कामकाज की तुलना बीजेपी सरकार से की.

    उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार ने गाजियाबाद में 'हज हाउस' बनवाया था. भाजपा सरकार ने यहां 94 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया है. आस्था को सम्मान देता यह भवन श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है.फर्क साफ है!''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसी ही टिप्पणी ग़ाज़ियाबाद में डोर टू डोर कैंपेन कैंपेन के दौरान भी की थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि पहले माफ़िया, कारोबारियों को परेशान किया करते थे लेकिन अब कोई भी माफ़िया किसी भी कारोबारी, डॉक्टर या ग़रीब शख्स की संपत्ति हड़पने की हिम्मत नहीं कर सकता है.

    इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और अखिलेश यादव को ''पाकिस्तान का समर्थक'' और ''जिन्ना का उपासक'' बताया था.

    उन्होंने कहा था, ''वे 'जिन्ना' के उपासक है,हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं. उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस बीच शनिवार को कई ट्वीट में योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से ग़ाज़ियाबाद में हुए सरकार के काम को गिनाया गया है.

    ट्वीट में नगर निगम ऑडिटोरियम, मधुबन बापूधाम योजना, बुनकर मार्ट, प्राचीन शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण, हिंडन नदी पर पुल का निर्माण जैसे कामकाज गिनाए गए हैं.

  3. भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए आधुनिक बाड़ा लगाने का काम शुरू

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बांग्लादेश से लगी पश्चिम बंगाल सीमा

    इमेज स्रोत, PM Tiwari

    बांग्लादेश से लगी पश्चिम बंगाल सीमा पर घुसपैठ और पशुओं की तस्करी रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) अब एक ऐसी बाड़ लगा रही है जिसे न तो काटा जा सकता है और न ही उस पर चढ़ा जा सकता है.

    बांग्लादेश के साथ बंगाल की 2,217 किमी लंबी सीमा लगी है. इसमें से 936 किमी उत्तर बंगाल में है. उसमें से करीब 110 किमी इलाके में अब तक बाड़ नहीं लग सकी है.

    इसका 54 किमी हिस्सा नदियों से जुड़ा है.

    बांग्लादेश से लगी पश्चिम बंगाल सीमा

    इमेज स्रोत, PM Tiwari

    बीएसएफ़ के एक अधिकारी बताते हैं, "कंटीले तारों की बाड़ लगी होने के बावजूद घुसपैठिए, अपराधी और तस्कर उनको काट कर या उस पर चढ़ कर सीमा पार कर लेते हैं. लेकिन अब नई बाड़ लगने के बाद ऐसा संभव नहीं होगा. इससे सीमा पर अपराधों पर काबू पाने में मदद मिलेगी."

    बीएसएफ़ के आईजी (नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर) अजय सिंह बताते हैं, "मौजूदा बाड़ पुरानी थी. उसे एक मजबूत बाड़ से बदला जा रहा है, पहले ही लगभग 20 किमी तक नई बाड़ लगाई जा चुकी है. इसे काटा नहीं जा सकता और इस पर चढ़ा भी नहीं जा सकता. यह आर्थिक रूप से मुफीद और लंबे समय तक चलने वाली है."

    बीएसएफ़ के मुताबिक, नई बाड़ से पुरानी बाड़ को बदलने का काम चल रहा है. इसके अलावा जिन इलाकों में अब तक बाड़ नहीं लगी है वहां भी इस नई बाड़ का ही इस्तेमाल किया जाएगा.

  4. मोदी सरकार ने संस्थाओं, राजनेताओं और जनता की जासूसी के लिए पेगासस ख़रीदा था- राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके मोदी सरकार पर प्राथमिक संस्स्थाओं, राजनीतिक शख़्सियतों और जनता की जासूसी करने का आरोप लगाया है.

    राहुल गांधी ने एक अख़बार में प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए लिखा है- "मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राजनेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था. फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है. ये देशद्रोह है. मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    न्यूयॉर्क टाइम्स की इस रिपोर्ट के दावे के मुताबिक़, भारत ने इसराइल से साल 2017 में इसे ख़रीदा था.

    पिछले साल पेगासस जासूसी सॉफ़्टवेयर के ज़रिए कई देशों में नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के कॉल रिकॉर्ड करने की बात सामने आई थी. इसमें भारत का नाम भी शामिल था.

    विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार की आलोचना की थी और जवाब मांगा था.

  5. गृह मंत्री बोले- वोट देने में ग़लती मत करना, वरना मुज़फ़्फ़रनगर फिर जल उठेगा

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुज़फ़्फ़रनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह वही मुज़फ़्फ़रनगर है जिसने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत की नींव रखने की शुरुआत की थी और विपक्ष को धूल चटाई थी.

    पिछली राज्य सरकारों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार थी तो एक जाति की बात होती थी, कांग्रेस परिवार की बात करती थी और सपा गुंडों-माफ़ियाओं की बात करती थी. अब प्रदेश में सबका साथ और सबका विकास है और हर कोई सुरक्षित है.

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "पिछली सरकारों में गुंडे, माफ़ियाओं ने प्रदेश को अपने कब्ज़े में ले रखा था, हर तरफ लोग असुरक्षित थे लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी प्रदेश के सारे गुंडे, माफ़िया बाउंड्री पार चले गए हैं."

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने जिस तरह से टिकट का बंटवारा किया है उससे ही साफ़ हो गया है कि वो क्या चाहते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    “अखिलेश बाबू को लाज भी नहीं आती, कल यहां कहकर गए कि क़ानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आपके समय के आंकड़े लेकर कल प्रेसवार्ता करिए. आपके शासन की अपेक्षा भाजपा सरकार के पांच साल में डकैती में 70%, लूट में 69%, हत्या में 30%, अपहरण में 35% और बलात्कार में 30% से ज़्यादा की कमी हुई है.”

    अमित शाह ने दावा किया कि अखिलेश और जयंत चौधरी का साथ सिर्फ़ मतगणना तक है.

    उन्होंने कहा, “कल अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस देखी, अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप साथ-साथ सिर्फ़ मतगणना तक हो. अगर सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आज़म ख़ान बैठ जाएंगे. टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अमित शाह ने कहा, “मैं मुज़फ़्फ़रनगर से सहारनपुर तक के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप सब दंगों को भूल गए हैं क्या, अगर नहीं तो वोट देने में गलती मत करना, नहीं तो मुज़फ़्फ़रनगर फिर से जल उठेगा.”

  6. MSP पर अभी तक नहीं बनी कमेटी, राकेश टिकैत उठाएंगे ये क़दम

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों विवादित कृषि क़ानूनों को रद्द करने का एलान किया था.

    इसके साथ ही एमएसपी और दूसरे मुद्दों पर चर्चा के लिए समिति के गठन की बात कही गयी थी.

    केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से कहा था कि वो एमएसपी के मुद्दे पर एक समिति का गठन करेगी. इस कमेटी में केंद्र और राज्यों के अधिकारी रहेंगे.साथ ही विशेषज्ञों और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा.

    लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि अभी तक कोई कमेटी नहीं बनी है.

    एएनआई न्यूज़ एजेंसी से उन्होंने कहा- “31 जनवरी को पूरे देश में SDM, DM और DC के यहां पर हमारा एक कार्यक्रम है, भारत सरकार ने MSP गारंटी कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने की बात की थी वो कमेटी अभी नहीं बनी. बहुत पर्चे दर्ज हैं वो पर्चे वापस नहीं हुए, ये सारे वादे एक बार सरकार को याद दिलाने हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राकेश टिकैत ने इस संदर्भ में एक ट्वीट भी किया है.

    उन्होंने लिखा है- "आन्दोलन में किसानों के परिजनों ने अपने 700 से अधिक अपनों को खोया है. पिछले साल के इन दिनों को किसान कभी नहीं भूलेंगे. MSP है किसानों की रीढ़ और किसान चाहते हैं, खेती का भविष्य बचाने के लिए MSP गारंटी कानून ! लड़ाई जारी है, लड़ाई जारी रहेगी."

  7. पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और आप नेता भगवंत मान ने भरा पर्चा

    सिद्धू

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब कांग्रेस प्रमुख और अमृतसर पूर्व से पार्टी के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है.

    सिद्धू ने एक दिन पहले ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि वह आज 11:15 मिनट पर नामांकन दाखिल करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने भी आज नामांकन दाखिल कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. बीजेपी की संपत्ति पर कांग्रेस का तंज़, कहा- 'देश वाक़ई बदल रहा है'

    सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर तंज़ करते हुए ट्वीट किया है.

    उन्होंने लिखा है- "साल 2013-14 में BJP की सम्पत्ति- ₹ 780 करोड़, साल 2019-20 में BJP की सम्पत्ति- ₹4847 करोड़. देश का ग़रीब -मध्यम वर्ग और ग़रीब हो रहा है. केवल BJP की सम्पति बढ़ी 550% और 'हम दो, हमारे दो' की बढ़ी लाखों करोड़. यही है 'न्यू इंडिया' का 'मोदी मॉडल.' देश वाक़ई बदल रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, एक दिन पूर्व ही एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स (एडीआर) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राजनीतिक दलों की संपत्ति और देनदारियों का विश्लेषण जारी किया था.

    2019-20 के दौरान सात राष्ट्रीय दलों ने 6988.57 करोड़ रुपए और 44 क्षेत्रीय दलों ने 2129.38 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है.

    राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति बीजेपी ने घोषित की है. इसके बाद बीएसपी ने और फिर कांग्रेस ने.

    44 क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति समाजवादी पार्टी ने घोषित की है. पार्टी के पास 563.47 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

  9. पश्चिम बंगाल- बर्दवान मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में आग लगने से एक महिला की मौत

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    पश्चिम बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वॉर्ड में शनिवार तड़के लगी आग के कारण एक कोरोना मरीज़ की जलकर मौत हो गई.

    वह पूर्व बर्दवान ज़िले में गलसी स्थित बड़ोमूड़िया गांव की रहने वाली थीं.

    अस्पताल सूत्रों ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी. सबसे पहले एक मरीज ने उसे देखा और उसके बाद बाकी मरीजों को नींद से जगाया.

    शुरुआत में अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए.

    मरीज़ों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लेकिन प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है.

    मेडिकल कॉलेज के प्रमुख डा. प्रबीर सेनगुप्ता ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है. आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक पांच-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है.”

    वैसे, फ़ायर ब्रिगेड का प्राथमिक अनुमान है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

  10. ताइवान के नेता संग कमला हैरिस की 30 सेकंड की मुलाक़ात पर चीन भड़का

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के अधिकारियों ने अमेरिका से ताइवान के साथ किसी भी तरह की आधिकारिक बातचीत ना करने का आग्रह किया है.

    दरअसल, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और ताइवान के उप-राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते की होंडुरास की राष्ट्रपति शिमोरा कास्त्रो के समारोह में मुलाक़ात हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति और ताइवान के नेता लाई के बीच महज़ 30 सेकेंड की एक बेहद संक्षिप्त बातचीत हुई थी. इस दौरान उन्होंने साझा हितों और अवैध प्रवास को रोकने के लिए व्हाइट हाउस के मूल कारणों और रणनीति पर बात की थी.

    हालांकि कमला हैरिस ने यह स्पष्ट किया था कि उनके बीच उस दौरान चीन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी. वहीं ताइवान के अधिकारियों के हवाले से मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि लाई ने अमेरिका को उनके ‘चट्टान से दृढ़’ समर्थन के लिए धन्यवाद कहा था.

    कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इससे पहले कमला हैरिस ने मीडिया से कहा था कि होंडुरास में मौजूदगी के दौरान उनकी लाई से मिलने की कोई योजना नहीं है.

    वहीं ग्लोबल टाइम्स की एक ख़बर के अनुसार, ताइवान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस 30 सेकंड की मुलाक़ात को 'राजनयिक सफलता' के रूप में पेश किया गया है.

    ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस संबंध में जब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ताइवान चीन का एक प्रांत है और ऐसे में कोई उप-राष्ट्रपति कैसे हो सकता है?

    उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से ताइवान और अमेरिका के बीच किसी भी तरह की आधिकारिक बातचीत का विरोध करता रहा है.

  11. कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 35 हज़ार से अधिक मामले

    कोरोना

    भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,35,532 मामले सामने आए हैं.

    वहीं कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 871 लोगों की मौत भी हुई है.

    हालांकि इस दौरान इलाज के बाद 3,35,939 लोग ठीक भी हुए हैं.

    • देश में कुल एक्टिव केस- 20,04,333 (4.91%)
    • पॉज़ीटिविटी रेट- 13.39%
    • कुल टीकाकरण- 1,65,04,87,260
  12. 'जय शाह को BCCI सचिव बनाने से पहले कितनी बार प्री और मेंस लिया गया'

    तेज प्रताप

    इमेज स्रोत, TejPratapYadavOfficial/Facebook

    बिहार में आरआरबी-एनटीपीसी की परीक्षा में धांधली के आरोपों की वजह से फूटा छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है.

    सरकार की ओर से परीक्षा में पास और फेल हुए छात्रों की बातों को सुनकर रिपोर्ट सौंपने के लिए एक पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है. लेकिन छात्रों में आक्रोश अभी भी बरकरार है.

    वहीं दूसरी तरफ़ इस मामले पर राजनीति भी तेज़ हो गयी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रियाए दी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया है और अमित शाह, उनके बेटे जय शाह पर सीधा निशाना साधा है.

    तेज प्रताप ने ट्वीट किया है- "अमित शाह के शहज़ादे 'जय शाह' को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड 'बीसीसीआई' का सचिव बनाने से पहले कितनी बार प्री और मेंस का एग्ज़ाम लिया गया था?"

    इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी ट्वीट करके पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने आगे लिखा है- "जिस छात्र राजनीति को करके नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, आज उन्हीं छात्रों को पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटवा के छात्रों के जीवन का गला घोट दिया. इतिहास याद रखेगा नीतीश कुमार को, छात्रों के प्रति इस आतंकवादी रवैए को."

    इससे पूर्व वरुण गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी ट्वीट के माध्यम से छात्रों के ख़िलाफ़ हुई कार्रवाई पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर चुके हैं.

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया था कि स्थिति विकराल होती जा रही है, इससे मुँह मोड़ना कपास से आग ढँकने जैसा है.

    वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि रेलवे परीक्षा को लेकर नाराज़ छात्रों की मांगों को लेकर रेल मंत्री के आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन की ज़रूरत नहीं.

    उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि ग्रुप-डी की एक ही परीक्षा होगी. इसके अलावा एनटीपीसी परीक्षा के साढ़े तीन लाख अतिरिक्त नतीजे निकाले जाएँगे और इसका आधार होगा एक छात्र-एक रिजल्ट.

  13. यूक्रेन के राष्ट्रपति की पश्चिमी देशों से अपील

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से अपील की है कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की मौजूदगी के बीच वे युद्ध को लेकर दहशत ना पैदा करें.

    उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘कभी भी आक्रमण हो सकता है’, जैसी चेतावनियों से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है.

    इससे पूर्व गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगले महीने रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है. उन्होंने इसे प्रबल संभावना क़रार दिया है.

    वहीं दूसरी ओर रूस लगातार एक ही बात कह रहा है.

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, MINISTRY OF DEFENCE/UKRAINE

    रूस की ओर से बार-बार कहा गया है कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना नहीं है.

    शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि मॉस्को युद्ध नहीं चाहता है.

    रूस से लगी यूक्रेन की सीमा पर मौजूदा समय में क़रीब एक लाख सैनिक तैनात हैं. जिसे लेकर अमेरिका और पश्चिमी देश लगातार युद्ध की चेतावनी दे रहे हैं.

    वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने हालिया बयान में कहा कि वे पिछली बार के मुक़ाबले सैनिकों की इस तैनाती को बहुत बड़े ख़तरे के तौर पर नहीं देख रहे हैं.

    एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सम्मानित देशों के नेताओं की ओर से चेतावनी जारी की जा रही है कि जैसे कल ही युद्ध होने की आशंका है. इससे दहशत का माहौल बनता है, इससे हमारे देश को कितना असर हो रहा है?

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के भीतर इस तरह के दहशत और अस्थिरता की स्थिति, देश के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    रूस की मांग

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एमिली होर्न का कहना है कि राष्ट्रपति ने कहा है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि रूस फ़रवरी में यूक्रेन पर आक्रमण करेगा. उन्होंने ये सार्वजनिक तौर पर कहा है और हम कई महीनों से इसकी चेतावनी दे रहे थे.

    प्रवक्ता के मुताबिक़, यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी, यूक्रेन पर रूसी हमले की स्थिति में रूस को निर्णायक जवाब देंगे.

    वहीं रूस ने आक्रमण की आशंकाओं को ग़लत बताया है.

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के सामने कई मांगें रखी हैं. उन्होंने उन देशों से ज़ोर देकर कहा है कि यूक्रेन को कभी नेटो का सदस्य नहीं बनने देना चाहिए और नेटो गठबंधन को पूर्वी यूरोप में अपनी सभी सैन्य गतिविधि को छोड़ देनी चाहिए.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.