भारत ने अरुणाचल से लापता युवक के बारे में चीनी सेना से साझा की जानकारी

केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत ने अरुणाचल प्रदेश के एक लापता युवक मिराम तारोन से जुड़ी जानकारी चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ साझा की गई है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. मायावती ने कहा- बसपा को छोड़ सभी पार्टियों की सरकारें राजनीति के अपराधीकरण की दोषी

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियों की सरकारें राजनीति के अपराधीकरण के लिए दोषी हैं.

    ट्विटर पर उन्होंने लिखा है- बीएसपी को छोड़ सभी पार्टियों की सरकारें राजनीति के अपराधीकरण व अपराध के राजनीतिकरण, क़ानून के साथ खिलवाड़ तथा अपनी पार्टी के गुंडों व माफ़ियाओं को संरक्षण आदि से यूपी को जंगलराज में ढकेल इसे ग़रीब व पिछड़ा बनाए रखकर जनता को त्रस्त करने की दोषी. किंतु इनकी जुमलेबाज़ी जारी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक दिन पहले भी उन्होंने ट्वि्टर पर बसपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई थी. उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था- भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात् यूपी की बदतर क़ानून-व्यवस्था, बेरोज़गारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएँ हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही हैं एवं लोगों में कुंठा पैदा कर रही हैं तथा समाज व प्रदेश पिछड़ रहा है, अति-दुःखद.

  2. पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर कोरोना पॉज़िटिव

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने का अनुरोध किया है.

    गंभीर ने कहा है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफ़ा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

    आरपीएन सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है. आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया है- आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ.

    ऐसी रिपोर्टें हैं कि वे आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

    एक दिन पहले से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऐसी भी रिपोर्टें हैं कि वे पडरौना से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं. पडरौना में आरपीएन सिंह को राजा साहब कहा जाता है. वे वहाँ से विधायक भी रह चुके हैं.

    उनके पिता कुंवर सीपीएन सिंह भी कुशीनगर से सांसद रह चुके हैं और वे 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा राज्य मंत्री थे.

    आरपीएन सिंह की पत्नी सोनिया सिंह न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में काम करती हैं.

  4. बीजेपी के मौर्य ने सपा के उम्मीदवारों की सूची पर कुछ ऐसे साधा निशाना

    केशव प्रसाद मौर्या

    उत्तर प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची पर सवाल उठाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने ट्वीट किया है- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी ने बहन बेटियों को अपमानित करने वालों को टिकट देकर समाज विरोधी चेहरा दिखाया है.

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है- सपा प्रत्याशियों की सूची आते ही श्री अखिलेश यादव जी आप जनता से जो छिपाना चाह रहे थे मजबूरी में जनता के सामने प्रस्तुत करना पड़ा,यह सूची नहीं अपराध दंगा भ्रष्टाचार की बंद फ़ैक्ट्री शुरू करने का संदेश है!

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. योगी आदित्यनाथ ने कहा- वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन इनके नस-नस में 'तमंचावाद'

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने ट्वीट किया है- “जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है. उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए.वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले एक अन्य ट्वीट में भी उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए लिखा था- एक कहावत है, "करें न धरें, तरकस पहने फिरें." पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब 'तरकस' पहने फिर रहे हैं.

    बीते कुछ सप्ताह में बीजेपी के कई विधायक, जिनमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं, बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    कब हैं उत्तर प्रदेश में चुनाव

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे.

    इन विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी और 10 मार्च को मतगणना होगी.

    पहले चरण का मतदान 10 फरवरी

    दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी

    तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी

    चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी

    पाँचवे चरण का मतदान 27 फरवरी

    छठे चरण का मतदान 3 मार्च

    सातवें चरण का मतदान 7 मार्च

  6. दिल्ली में कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदी जल्द हटेगी: केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जल्द ही कोरोना को लेकर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ़्यू चल रहा है और अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले घट रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक समय एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामले 29 हज़ार तक पहुँच गए थे. लेकिन सोमवार को ये संख्या 5760 तक पहुँच गई. अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली में मंगलवार को पॉज़िटिविटी रेट 10 फ़ीसदी तक पहुँच जाएगी. 15 जनवरी को ये रेट 30 थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गणतंत्र दिवस से पहले एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में 100% लोगों को पहली डोज़ दी जा चुकी है और 82% लोगों को दूसरी डोज़ दी गई है. मुझे लगता है ये पूरे देश और दुनिया में एक रिकॉर्ड है. बूस्टर डोज भी बहुत तेज़ी से लग रही है. हम जल्द ही कोरोना प्रतिबंधों को हटाएँगे." उन्होंने कहा कि जब कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो प्रतिबंध लगाने पड़ते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोग,ऑफिसर,डॉक्टर ने जिस धैर्य के साथ इस महामारी का सामना किया है, वो काबिले तारीफ़ है. ओमिक्रॉन बहुत तेज़ी से फैलता है लेकिन हल्के लक्षण हैं. 13 जनवरी को क़रीब 29,000 केस आए थे और दूसरी लहर में भी लगभग इतने केस थे. 29,000 केस के समय हमारे 2,500 से 3,000 बेड भरे थे.

  7. बीजेपी के नव हिंदुत्ववादी नेता इतिहास से परिचित नहीं: शिवसेना

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर दिए बयान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. एक ओर जहाँ बीजेपी शिवसेना पर गठबंधन से अलग होकर अपनी हैसियत कम करने की बात कर रही है, वहीं शिवसेना ने बीजेपी के हिंदुत्व को लेकर सवाल उठाए हैं.

    शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि बीजेपी के नए नेता इतिहास से परिचित नहीं हैं. उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा- शिवसेना देश की पहली पार्टी है, जिसने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा. बीजेपी के नए नेता इससे परिचित नहीं. किसी ने उनके इतिहास के इस पन्ने को फाड़ दिया है. लेकिन समय समय पर हम उन्हें सूचना देते रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रविवार को अपने पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के 96वें जन्मदिन पर शिवसैनिकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बीजेपी के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद हो गए. इसी के बाद दोनों पार्टियों में बयानबाज़ी का दौर चल रहा है.

    बीजेपी का कहना है कि शिवसेना ने उससे गठबंधन तोड़कर अपनी हैसियत कम की है और अब पार्टी महाराष्ट्र में चौथे नंबर की पार्टी बन गई है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि बीजेपी के साथ गठबंधन में शिवसेना या तो नंबर वन या नंबर दो की पार्टी रहती थी. लेकिन अब वो राज्य में चौथे नंबर की पार्टी है.

    महाराष्ट्र का पिछला विधानसभा चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर लड़ा था. लेकिन सीएम पद की मांग को लेकर गठबंधन टूट गया और शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई. इस सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे हैं.

  8. चीनी टेनिस खिलाड़ी के समर्थन वाली टी-शर्ट पर लगा बैन हटा

    पेंग शुआई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने वैश्विक विवाद के बाद चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई के समर्थन वाली टी-शर्ट पहनने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है.

    ऑस्ट्रेलियन ओपन की आयोजक संस्था टेनिस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रेग टिली ने पत्रकारों से कहा कि अब दर्शकों को टी-शर्ट पहनने की अनुमति होगी, लेकिन तभी तक जब तक वे खेल को बाधित करने या शांति भंग ना करने के इरादे से आए हों.

    दरअसल, बीते शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने दर्शक-दीर्घा में पेंग शुआई के समर्थन वाली टी-शर्ट और बैनर लेकर बैठे दर्शकों से उन्हें हटाने के लिए कहा था. इन दर्शकों की टी-शर्ट पर सिर्फ़ इतना ही लिखा था- पेंग शुआई कहां हैं?

    हालांकि इससे पहले इस घटना पर ऑस्ट्रेलियन ओपन की आयोजक संस्था का कहना था कि पेंग की सुरक्षा उनकी प्राथमिक चिंता है. पर उन्होंने टी-शर्ट उतारने को कहने और बैनर को ज़ब्त करने की कार्रवाई का बचाव किया था.

    एक बयान में कहा गया था कि एंट्री टिकट की शर्तों के अनुसार, ऐसे कपड़े, बैनर की अनुमति नहीं है जो कमर्शियल या पॉलीटिकल हों. इस फ़ैसले की वैश्विक स्तर पर निंदा हुई थी.

    रिटायर्ड टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने ट्वीट करके इस फ़ैसले की निंदा की थी.

    कौन हैं पेंग शुआई

    चीन की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में शामिल पेंग शुआई ने कुछ महीनों पहले एक शीर्ष चीनी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद कई हफ़्तों तक वह नज़र नहीं आईं.

    नवंबर महीने में एक मेल सामने आने की बात कही गई थी और दावा किया गया था कि वह मेल पेंग शुआई ने ही भेजी है और उनकी ओर से अधिकारी पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा कहा गया है.

    दुनियाभर में तमाम लोगों ने इस मेल की प्रामाणिकता पर संदेह जताया और पेंग की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर की थी.

  9. कोरोना अपडेट- भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 55 हज़ार से अधिक नए मामले

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,55,874 नए मामले सामने आए हैं.

    हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 614 लोगों की मौत भी हुई है. वहीं 2,67,753 लोग इलाज के बाद कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं.

    देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 22,36,842 है और पॉज़ीटिविटी रेट 15.52 फ़ीसद है.

  10. वर्धा कार हादसे में बीजेपी विधायक के बेटे समेत 7 छात्रों की मौके पर मौत

    वर्धा

    इमेज स्रोत, Nitesh Raut

    वर्धा में हुए एक भीषण कार हादसे में बीजेपी विधायक के बेटे समेत सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है.

    ये सभी मेडिकल के छात्र थे.

    हादसे में मारे गए सभी छात्र सवांगी के दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे.

    परीक्षा के बाद वे देवली से वर्धा आ रहे थे और तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ.

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था और इसी कारण कार सेलसुरा के पास पुल से नीचे गिर गयी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि यह हादसा बीती रात 11 बजकर 30 मिनट के क़रीब हुआ.

    इस हादसे में सात लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी.

    मरने वालों में बीजेपी विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले भी शामिल हैं.

    इस हादसे पर दुख जताते हुए पीएमओ ने भी ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है-

    महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं- पीएम

    हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हज़ार रुपये देने की घोषणा भी की गयी है.

  11. तालिबान-ईयू प्रतिनिधियों की हुई मुलाक़ात, निकलेगा आर्थिक संकट का हल?

    तालिबान

    इमेज स्रोत, @AbdulQahar

    सोमवार को तालिबान नेताओं और यूरोपीय संघ के विशेष दूतों और अन्य सात देशों के उच्चाधिकारियों के बीच बैठक हुई.

    अफ़ग़ानिस्तान को अपने नियंत्रण में लेने के बाद यह पहला मौक़ा है जब तालिबान के सदस्य पश्चिमी देशों के अधिकारियों से मुलाक़ात कर रहे हैं.

    तीन दिवसीय बैठक की पहली मुलाक़ात सोमवार को हुई.

    हालांकि इससे पहले तालिबान सदस्यों ने कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात की थी.

    टोलो न्यूज़ ने विदेश मंत्रालय के हवाले से लिखा है कि सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताक़ी और उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ओस्लो में यूरोपीय संघ और सात देशों के दूतों से मुलाक़ात की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल क़हर ने ट्विटर पर बैठक की पुष्टि करते हुए लिखा है कि प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय संघ के विशेष दूतों और अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे, जर्मनी, इटली, फ़्रांस और क़तर के उच्चाधिकारियों के साथ मुलाक़ात की.

    “यह बैठक अर्थव्यवस्था, मानवीय सहायता, सुरक्षा, सेंट्रल बैंक, स्वास्थ्य और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित थी.”

    अफ़ग़ानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत थॉमस वेस्ट ने इससे पहले रविवार को इस संबंध में कई ट्वीट किए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अपने ट्वीट में उन्होंने स्पष्ट किया था कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश अफ़ग़ानिस्तान के मानवीय संकट से निपटने और उसे दूर करने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं.

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की बैठकें अफ़ग़ानिस्तान की मौजूदा समस्याओं का समाधान तलाशने में मददगार साबित हो सकती हैं.

  12. परमाणु बम से अधिक शक्तिशाली था टोंगा ज्वालामुखी विस्फोट - नासा

    टोंगा

    इमेज स्रोत, CONSULATE OF THE KINGDOM OF TONGA

    टोंगा में ज्वालामुखी फटा, तेज़ धमाका हुआ और फिर ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और इसका असर वहां से दस हज़ार किलोमीटर दूर पेरू में भी हुआ.

    पेरू में तेल टैंकर लीक होने की वजह से वहां के बीच प्रभावित हुए और सफ़ाई के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया.

    ये ज्वालामुखी बीते कई दिन से धधक रहा था और यहां से निकली राख ने आसपास के कई द्वीपों में क़हर बरपाया.

    ज्वालामुखी विस्फोट कितना भयंकर था, इसका अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि नासा ने इसे परमाणु बम विस्फोट से भी अधिक ताक़तवर बताया है.

    नासा का कहना है कि टोंगा में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट, विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर गिराए गए अमेरिका के परमाणु बम से सैकड़ों गुना अधिक शक्तिशाली था.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    इस ज्वालामुखी विस्फोट का असर टोंगा के क़रीब 80 फ़ीसद से अधिक आबादी पर हुआ है. इस विस्फोट के कारण आई सुनामी की वजह से पिछले सप्ताह कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.

    इस विस्फोट के पहले तक हंगा टोंगा-हंगा हापाई ज्वालामुखीय द्वीप दो अलग-अलग द्वीप थे, जो साल 2015 में एक नई ज़मीन बनने से जुड़ गए थे. नासा का कहना है कि ज्वालामुखीय विस्फोट इतना भयंकर था कि जो भी नई निर्मित ज़मीन थी वो पूरी तरह खो चुकी है. साथ ही इन दो पुराने द्वीपों का भी एक बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है.

    विस्फोट के कारण ज्वालामुखी से निकली राख, गैसें और दूसरे लवण टोंगा और वहां के प्रशासन के लिए अभी भी चुनौती बने हुए हैं. संचार और बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं.

  13. यूक्रेन संकट: अमेरिकी सैनिक हाई अलर्ट पर

    सैनिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पेंटागन का कहना है कि यूक्रेन की सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार क़रीब आठ हज़ार पांच सौ सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

    ये सैनिक शॉर्ट नोटिस पर तैनाती के लिए तैयार हैं.

    हालांकि एक ओर जहां अमेरिका युद्ध के लिहाज़ से हर तरह की तैयारी कर रहा है वहीं रूस काफ़ी लंबे समय से यह दावा करता आ रहा है कि उसकी यूक्रेन पर आक्रमण करने की कोई योजना नहीं है.

    रूस के दावे के बावजूद यूक्रेन की सीमाओं पर क़रीब एक लाख रूसी सैनिक तैनात हैं.

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को अपने यूरोपीय सहयोगी देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात भी की.

    पश्चिमी देशों ने यूक्रेन मामले पर रूस के ख़िलाफ़ एक ही रणनीति का पालन करने का फ़ैसला किया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    हालांकि पेंटागन ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाई अलर्ट पर रखे गए इन सैनिकों की तैनाती को लेकर अभी कोई फ़ैसला नहीं किया गया है.

    पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि सैनिकों की तैनाती तभी की जाएगी जब नेटो एक रैपिड-रीऐक्शन फ़ोर्स को सक्रिय करने का फ़ैसला करेगा या फिर कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाएं जब तैनाती अनिवार्य हो जाए.

    नेटो के कुछ सदस्य देश जैसे डेनमार्क, स्पेन, फ़्रांस और नीदरलैंड्स इस क्षेत्र में रक्षातंत्र को मज़बूत करने के लिए पहले से ही पूर्वी यूरोप में फ़ाइटर जेट और जंगी पोत भेजने की योजना पर विचार कर रहे हैं.

    सोमवार को हुई इस वर्चुअल बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैघी, पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और नेटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग शामिल हुए. बैठक के बाद जो बाइडन ने कहा कि यह बैठक बहुत सफल रही है और सभी एकमत हैं.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.