इमरान ख़ान के सलाहकार शहज़ाद अकबर के इस्तीफ़े की वजह क्या है?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के सलाहकार शहज़ाद अकबर ने सोमवार को इस्तीफ़ा दे दिया. एक ट्वीट में उन्होंने इस्तीफ़े की जानकारी दी है.
लाइव कवरेज
पंकज प्रियदर्शी, भूमिका राय and अभय कुमार सिंह
जर्मनी के हाइडलबर्ग में हुई गोलीबारी में घायलों में से एक की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, हाइडलबर्ग यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात सुरक्षाबल
जर्मनी के हाइडलबर्ग शहर में एक बंदूकधारी के हमले में चार लोग घायल हो गए थे. अब घायलों में से एक की मौत की ख़बर आई है.
पुलिस के मुताबिक़, घटना हाइडलबर्ग के एक यूनिवर्सिटी के लेक्चर हॉल की है और हमलावर मर चुका है.
एक पुलिस प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि हमलावर ख़ुद पर बंदूक तानने से पहले हॉल से भाग गया था और हमलावर का मकसद क्या था ये साफ नहीं हो सका है.
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हमलावर यूनिवर्सिटी का छात्र था. ये भी बताया जा रहा है कि हमलावर का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था. बता दें कि जर्मनी में अपेक्षाकृत सख्त बंदूक क़ानून है.
पाकिस्तान: इमरान ख़ान के सलाहकार शहज़ाद अकबर के इस्तीफा की वजह क्या है?
इमेज स्रोत, PID
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के सलाहकार शहज़ाद अकबर ने सोमवार को इस्तीफ़ा दे दिया. एक ट्वीट में उन्होंने इस्तीफ़े की जानकारी दी है.
साथ ही ये भी कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान में इमरान ख़ान के नेतृत्व वाली तहरीक़-ए-इंसाफ़ सरकार जवाबदेही की प्रक्रिया जारी रखेगी.
शहज़ाद ने ये भी कहा कि वो पार्टी से जुड़े रहेंगे और वकील के तौर पर काम करते रहेंगे.
पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया में पिछले हफ़्ते ये ख़बर छाई हुई थी कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने शहज़ाद अकबर को हटाने का फैसला लिया है लेकिन तब प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के राजनीतिक मामलों के प्रवक्ता शहबाज़ गुल ने ऐसी ख़बरों को ख़ारिज़ कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस्तीफ़े पर पक्ष और विपक्ष क्या कह रहा है?
शहबाज़ अकबर के इस्तीफ़े पर टिप्पणी करते हुए सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर कहा कि शहज़ाद अकबर ने भारी दबाव के बीच अपना काम किया है.
उन्होंने कहा,''माफिया से लड़ना कभी आसान नहीं रहा है, लेकिन जिस तरीक़े से आपने काम किया है और चीज़ों को संभाला है वो तारीफ़ के काबिल है.''
इस बीच विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल अताउल्लाह तरार ने शहज़ाद अकबर पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या देश का समय और पैसा बर्बाद करने की ज़िम्मेदारी शहज़ाद लेंगे. उन्होंने कहा कि ईस्ट रिकवरी यूनिट ने अरबों रुपये ख़र्च किए लेकिन उससे कुछ भी नहीं निकला.
इमेज स्रोत, PID
कौन हैं शहज़ाद अकबर?
शहज़ाद पेशे से वकील हैं. साल 2018 में पीटीआई की जीत के बाद उन्हें 20 अगस्त, 2018 को प्रधानमंत्री का विशेष सहायक नियुक्त किया गया था.
सितंबर,2018 में उन्हें विदेशी संपत्तियों की पहचान और अधिग्रहण के लिए ईस्ट रिकवरी यूनिट का प्रमुख नियुक्त किया गया था. जुलाई, 2020 में उन्हें प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था.
संवाददाता ज़ुबैर आज़म के मुताबिक, उनके कार्यकाल के दौरान उनका फोकस विपक्ष, ख़ासकर शरीफ परिवार के खिलाफ मुद्दों पर रहा, जिस पर वह रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आए. उन्होंने कहा था कि उन्होंने 100 बड़े मगरमच्छों की पहचान की है जिन्होंने राष्ट्रीय ख़ज़ाने को लूटा है. उन्होंने ये भी कहा था कि मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा जल्द ही वापस लाया जाएगा.
उन्होंने ये भी दावा किया था कि पाकिस्तानियों के स्विस ख़ातों में सैंकड़ों अरब रुपये हैं, जिन्हें वापस लाया जाएगा. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को वापस लाने की कोशिशें हो रही हैं लेकिन ये काम अबतक पूरा नहीं हो सका है.
इससे पहले शहज़ाद अकबर का नाम तब भी विवादों में आया था जब उनकी नियुक्ति एसेट रिकवरी यूनिट के मुखिया के तौर पर हुई थी.
पीटीआई के सत्ता में आने से पहले उन्हें पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज़ मुशर्रफ के अधीन एनएबी में भी रखा गया था. इस दौरान शहज़ाद ने एनएबी को कई मामलों में क़ानूनी सलाह दी थी लेकिन उन्हें एनएबी बोर्ड की बैठक में नहीं बुलाया गया.
शहज़ाद अकबर ने नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के उप अभियोजक के रूप में भी काम किया है. एनएबी से अलग होने के बाद, शहज़ाद अकबर लंबे समय तक विदेश में रहे.
फिर उस वक्त के संघ प्रशासित कबायली इलाक़ों में अमेरिकी ड्रोन हमलों के खिलाफ़ उच्च न्यायालयों में याचिका दायर करने के लिए पाकिस्तान लौट आए. ये वह समय था जब वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान भी इन ड्रोन हमलों के ख़िलाफ़ रैलियां किया करते थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार देर रात इसका एलान किया है.
हाल तक बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत अब कांग्रेस में आ गए हैं. उनकी बहू को लैंसडाउन से कांग्रेस ने टिकट दिया है.
जस्टिस आयशा मलिक बनीं पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज
इमेज स्रोत, INTERNATIONAL ASSOCIATION OF WOMEN JUDGES
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को पहली महिला जज मिल गई हैं. 55 वर्षीय आयशा मलिक ने सोमवार को इस्लामाबाद में शपथ ग्रहण किया.
आयशा के अलावा पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में 16 पुरुष जज हैं.
वकीलों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान के पुरुष-प्रधान समाज में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की ये जीत है जो दशकों के संघर्ष के बाद मिली है.
ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक़, यह एकमात्र दक्षिण एशियाई देश है जहां कभी भी सुप्रीम कोर्ट में महिला जज नहीं रहीं. इसके अलावा, पाकिस्तान के हाई कोर्ट्स में जितने जज हैं उनका सिर्फ़ 4 फ़ीसदी ही महिलाएँ हैं.
इस मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जस्टिस आयशा मलिक को ट्वीट करके बधाई दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं कुछ वकीलों और जजों ने जस्टिस मलिक की नियुक्ति का विरोध भी किया है, क्योंकि उन्हें दूसरे दावेदारों की तुलना में कम वरिष्ठ माना जाता है.
आईसीसी अवॉर्ड्स 2021 : स्मृति मंधाना चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पूरी लिस्ट
इमेज स्रोत, ALLSPORT/GETTY
इमेज कैप्शन, स्मृति मंधाना
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2021 के लिए सालाना अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया है. भारत की स्मृति मंधाना को आईसीसी ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है. वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने गए हैं.
आईसीसी अवॉर्ड्स की लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर : शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर (टेस्ट) : जो रूट (इंग्लैंड)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर (वनडे) : बाबर आज़म (पाकिस्तान)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर (टी-20) : मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (वनडे) : लिज़ेल ली (दक्षिण अफ़्रीका)
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (टी-20) : टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
जर्मनी के हाइडलबर्ग में हमलावर ने की गोलीबारी, चार घायल
इमेज स्रोत, Getty Images
जर्मनी के हाइडलबर्ग शहर में एक बंदूकधारी के हमले में चार लोग घायल हो गए हैं. इनमें से कुछ गंभीर बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक़, घटना हाइडलबर्ग के एक यूनिवर्सिटी के लेक्चर हॉल की है और हमलावर मर चुका है.
एक ट्वीट में पुलिस ने कहा है, '' चार लोग घायल हैं, कुछ गंभीर हैं, अब कोई ख़तरा नहीं है, अपराधी मर चुका है.''
एक पुलिस प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि हमलावर ख़ुद पर बंदूक तानने से पहले हॉल से भाग गया था और हमलावर का मकसद क्या था ये साफ नहीं हो सका है.
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हमलावर यूनिवर्सिटी का छात्र था. ये भी बताया जा रहा है कि हमलावर का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था. बता दें कि जर्मनी में अपेक्षाकृत सख्त बंदूक क़ानून है.
बांग्ला फ़िल्म अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने भाजपा से तोड़ा नाता
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, संजय दास
बांग्ला अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने सोमवार को भाजपा पर अपने वादे
पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से नाता तोड़ लिया. उन्होंने अपने एक
ट्वीट में इसका एलान किया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से भगवा पार्टी का दामन
थामने वाले ज्यादातर अभिनेता धीरे-धीरे पार्टी छोड़ रहे हैं. हाल में अभिनेत्री
श्रावंती चटर्जी ने भी भाजपा से नाता तोड़ लिया था.
बोनी की मां और प्रेमिका टीएमसी में हैं
बोनी की मां पिया सेनगुप्ता और प्रेमिका कौशानी मुखर्जी टीएमसी में
हैं. इसलिए बोनी के बीजेपी में शामिल होने पर सबको हैरत हुई थी.
लेकिन बीते
विधानसभा चुनाव के बाद से ही बनी ने पार्टी से दूरी बना ली थी. बोनी का कहना है कि
जो पार्टी सम्मान नहीं दे सकती वो बंगाल का विकास क्या करेगी. उन्होंने कहा,
"मैंने सोचा था कि यही पार्टी बांग्ला फिल्मोद्योग का विकास करेगी.
लेकिन उसने तो उल्टे कलाकारों का अपमान किया है."
इस अभिनेता ने अपने ट्वीट में कहा, "भारतीय जनता
पार्टी से उनका नाता आज खत्म हो गया है. पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम
रही है और उसने बंगाल या बांग्ला फिल्मोद्योग के लिए विकास के जो वादे किए थे वह
भी हकीकत में नहीं बदले हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बोनी की मां पिया सेनगुप्ता कहती हैं, "यह तो होना ही था. उस पार्टी (बीजेपी) में कोई खुश नहीं रह सकता. बंगाल की कला, संस्कृति और सोच बीजेपी से मेल नहीं खाती. घर का लड़का आज घर लौट आया. इससे मैं खुश हूं."
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,760 नए मामले, 30 की मौत
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,760 नए मामले सामने आए हैं वहीं 30 लोगों की मौत हुई है.
दिल्ली सरकार की तरफ़ से जारी बुलेटिन के मुताबिक़, राजधानी में संक्रमण दर में गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में ये 11.79% है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 11723 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई. इनमें 4,933 लोग पहली डोज़ ले रहे थे तो 5,564 लोगों ने दूसरी डोज़ ली.
राजधानी में पिछले 24 घंटे में कुल 43,362 आरटीपीसीआर/सीबीएनएएटी/ट्रू नेट टेस्ट किए गए. वहीं 5,482 रैपिड एंटीजेन टेस्ट हुए हैं.
समाजवादी पार्टी ने जारी की नई लिस्ट, जानिए किसे कहाँ से मिला है टिकट
इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है.
लिस्ट में पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का है. उन्हें मैनपुरी के करहल से उम्मीदवार बनाया गया है. इटावा के जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे.
पार्टी ने कैराना से नाहिद हसन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि रामपुर से आज़म ख़ान को टिकट मिला है. रामपुर की ही स्वार सीट से आज़म ख़ान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खां को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.
पार्टी की इस लिस्ट में 159 उम्मीदवारों के नाम हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भाजपा से सपा में आए धर्म सिंह सैनी को पार्टी ने सहारनुपर की नकुड़ सीट से मौका दिया है.
गौतमबुद्धनगर की नोएडा सीट से सुनील चौधरी और दादरी से राजकुमार मैदान में होंगे.
योगी आदित्यनाथ का दावा- समाजवादी पार्टी 100 का आँकड़ा नहीं पार कर पाएगी
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 100 का आँकड़ा पार नहीं कर पाएगी.
उन्होंने कहा कि ये सपना ही होगा कि वे 100 सीट पार कर लें.
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि बीजेपी 300 से ज़्यादा सीटें लेकर आएगी.
उन्होंने कहा कि 100 सीटें बाक़ी दल मिलकर हासिल कर सकते हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये तो सोचना ही नहीं चाहिए कि समाजवादी पार्टी कोई करिश्मा कर पाएगी.
उन्होंने कहा- सपा तो वही है, जो पहले थी. ये वही सपा है, जो 2012 में आती है, तो सबसे पहला कार्य राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुक़दमों को वापस करती है. ये वही सपा है, जो अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाती है. ये वही सपा है, जो राज्य में व्यापक अराजकता का कारण बनी रही थी.
कांग्रेस का आप पर फेक़ न्यूज़ फैलाने का आरोप, सिद्धू ने केजरीवाल पर साधा निशाना
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को 'घोटालेबाज़' बता दिया. सिद्धू ने सीएम चेहरे के लिए नंबर लॉन्च करने के आप के क़दम पर सवाल उठाए.
उनका कहना है कि ये महज़ लोगों को बरगलाने के लिए किया गया घोटाला है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, ''अरविंद केजरीवाल ने (आप) सीएम चेहरे के लिए एक नंबर लॉन्च किया और कहा कि उन्हें लगभग 21 लाख 60 हज़ार संदेश मिले. भले ही वो (नंबर) चाहे 24 घंटे के लिए ही क्यों न ऑपरेट हो रहा हो. एक प्राइवेट नंबर 5000 से अधिक मैसेज या कॉल रिसीव नहीं कर सकता. ऐसे में अरविंद केजरीवाल भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा घोटालेबाज़ इंसान मैंने ज़िंदगी में नहीं देखा है.''
कांग्रेस ने की है चुनाव आयोग से शिकायत
अरविंद केजरीवाल को चालबाज़ और घोटालेबाज़ बताते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से शिकायत की है. नवजोत ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को बताया है कि कैसे आम आदमी पार्टी लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है. इस दौरान सिद्धू ने ''बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना'', ''थोथा चना बाजे घना'' जैसे मुहावरों का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल के लिए किया.
आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने हरिद्वार धर्म संसद की कुछ टिप्पणियों पर जताई आपत्ति
राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ की मुस्लिम इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने रविवार को उत्तर प्रदेश के तीन ज़िलों में
सार्वजनिक जागरुकता अभियान चलाया और विधानसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के उद्देश्य
से मुस्लिम उलेमाओं और विद्वानों के साथ बैठकें कीं.
न्यूज़
एजेंसी पीटीआई ने संगठन के हवाले से लिखा है कि बैठक में संगठन ने समाज में बढ़ रही नफ़रत पर चिंता ज़ाहिर की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित हुई धर्म संसद में की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि – हम धर्म संसद में कुछ लोगों द्वारा की गईं कुछ टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.
क्या विवादित टिप्पणियां की गई थीं
हरिद्वार में बीते साल 17 से 19 दिसंबर को धर्म संसद का आयोजन किया गया था.
धर्म संसद में भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और ग़ाज़ियाबाद के साधु यति नरसिंहानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और दक्षिणवादी संगठन हिंदू रक्षा सेना के स्वामी प्रबोधानंद समेत कई धर्म गुरू जुटे थे.
धर्म संसद में भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय इस आयोजन में 'भगवा संविधान' लेकर आए थे और कहा था, "हिंदुस्तान में, हिंदी भाषा में, भगवा रंग में, संविधान हमें विशेष रूप से बनवाना पड़ रहा है. ये शर्म की बात है."
धर्म संसद के संकल्प की घोषणा करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा था "अब हर हिन्दू का लक्ष्य केवल सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना होना चाहिए. आज ईसाइयों के 100 के करीब देश हैं. मुसलमानों के 57 हैं, बौद्धों के भी 8 देश हैं. यहाँ तक कि मात्र नब्बे लाख यहूदियों का भी एक अपना देश इसराइल है. सौ करोड़ हिन्दुओं का दुर्भाग्य है कि उनके पास अपना देश कहने के लिये एक इंच भी जगह नहीं है. अब हिन्दुओं को अपने राष्ट्र के लिए पूरी जान लगानी पड़ेगी."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
शिकायत और गिरफ़्तारी
इस धर्म संसद पर कई लोगों ने टिपिपणी करते हुए इसे भड़काऊ और हिंसा भड़काने वाला बताया था.
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफ़आईआर भी दर्ज की थी. उत्तराखंड पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी एवं अन्य के विरुद्ध कोतवाली हरिद्वार में धारा 153A IPC के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया था.
17 जनवरी को हरिद्वार की एक अदालत ने विवादास्पद धार्मिक नेता यति नरसिंहानंद को हेट स्पीच मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सिद्धू को कैबिनेट में रखने के लिए पाकिस्तान से आया था मैसेज: अमरिंदर सिंह
इमेज स्रोत, CAPT.AMARINDER SINGH @TWITTER
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा दावा किया है. अमरिंदर सिंह का कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कैबिनेट में रखने के लिए पाकिस्तान से उन्हें मैसेज आया था.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अमरिंदर सिंह की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वो कह रहे हैं, ''पाकिस्तान से मुझे मैसेज आया कि प्रधानमंत्री ने एक निवेदन किया है कि अगर आप नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में रखना चाहते हैं तो मैं इसका आभारी रहूँगा वे हमारे पुराने मित्र है. लेकिन अगर वे काम न करें तो उन्हें निकाल देना.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बता दें कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे उस वक्त उनका नवजोत सिंह सिद्धू से कई बार विवाद सुर्ख़ियों में था. दोनों के बीच की अनबन सरकार के गठन के बाद से ही दिखने लगी थी. नतीजा ये हुआ कि बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था. फिलहाल, अमरिंदर सिंह पंजाब में अपनी पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं.
ये एक साजिश है-केंद्रीय मंत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस दावे के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे साजिश बताया है.उनका कहना है कि इस बयान का खंडन अबतक कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने ही नहीं किया है और ये एक साजिश है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शेखावत का कहना है कि ये सिर्फ़ पंजाब में ही नहीं बल्कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहाँ भी ऐसी साजिश रची जा रही है. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग से इसपर कार्रवाई की मांग की है.
डब्लूएचओ ने कहा- ओमिक्रॉन के बाद कोरोना ख़त्म हो जाएगा, ये मानना ख़तरनाक
इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ऐसा सोचना ख़तरनाक है कि ओमिक्रॉन कोरोना का आख़िरी वेरिएंट होगा और हम इस महामारी के ख़त्म होने के आख़िरी चरण में हैं.
डब्लूएचओ के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने कहा कि इसके लिए अलग-अलग परिदृश्य हैं कि कोविड 19 की महामारी कैसे ख़त्म हो सकती है और कैसे इसका तेज़ प्रसार ख़त्म हो सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने स्पष्ट किया कि लेकिन ये कहना ख़तरनाक है कि ओमिक्रॉन के बाद कोरोना ख़त्म हो जाएगा. डॉक्टर टेड्रोस ने कहा कि इसके उलट अंतरराष्ट्रीय स्थितियाँ ऐसी हैं, जिनमें कोरोना के और वेरिएंट सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से पैदा हुई स्थितियों को बदलने के लिए हमें उन परिस्थितियों को बदलना होगा, जिनके कारण महामारी फैल रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पंजाब में बीजेपी 65 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि वो पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने बाक़ी की सीटें गठबंधन की पार्टियों को दी है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये घोषणा की.
उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल- संयुक्त चुनाव लड़ेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब देश की सुरक्षा के साथ जुड़ा हुआ राज्य है और देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मज़बूत रहना और वहाँ एक मज़बूत सरकार बनाना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है. पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. पंजाब में अन्य राज्यों के साथ ही मतगणना 10 मार्च को होगी.
दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम के ख़िलाफ़ राजद्रोह के आरोप किए तय
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, FACEBOOK/SHARJEEL IMAM
इमेज कैप्शन, शरजील इमाम
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील इमाम के ख़िलाफ़ राजद्रोह के आरोप तय किए हैं. ये आरोप नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ शरजील के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया में दिए गए कथित भड़काऊ भाषण मामले में तय किए गए हैं.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने इमाम के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं, जिसमें 124-ए (देशद्रोह), 153-ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), यूएपीए की धारा 13 (ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों के लिए सज़ा) जैसी धाराएँ शामिल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शरजील इमाम ने नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिसंबर, 2019 में ये भाषण दिया था. शरजील को बाद में 28 जनवरी 2021 को बिहार के जहानाबाद से गिरफ़्तार किया गया था. हालांकि, उनके परिवार वालों का उस वक्त कहना था कि शरजील ने सरेंडर किया है.
इसके बाद जहानाबाद की अदालत ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था.
बिहार के जहानाबाद के काको के रहने वाले शरजील इमाम का CAA और NRC का विरोध करने के दौरान एक वीडिया वायरल हुआ था.
आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने कई विवादित बयान दिए थे.
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया, मनमोहन के साथ ग़ुलाम नबी आज़ाद भी
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.
इन प्रचारों में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ ग़ुलाम नबी आज़ाद का भी नाम है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ग़ुलाम नबी आज़ाद पिछले कुछ महीनों में पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व की कई बार आलोचना कर चुके हैं. लेकिन प्रचारकों की सूची में उनका भी नाम है. उनके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी नाम हैं. प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट भी हैं.
भारत की स्मृति मंधाना वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गईं
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की स्मृति मंधाना आईसीसी की ओर से वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गई हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें ये सम्मान देते हुए लिखा है कि भारतीय महिला टीम के लिए वर्ष 2021 आसान नहीं था, लेकिन स्मृति मंधाना का शानदार सफ़र जारी रहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
स्मृति ने वर्ष 2021 में 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 38.86 की औसत से 855 रन बनाए. दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ आठ मैचों की सिरीज़ में भारत की महिला टीम दो ही मैच जीत पाई, लेकिन स्मृति ने दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट में स्मृति ने 78 रनों की पारी खेली और टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ.
योगी आदित्यनाथ ने कहा- न गाय कटने देंगे, न अन्नदाता किसान की फसल नष्ट होने देंगे
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि न गाय कटने देंगे और न अन्नदाता किसान की फसल ही नष्ट होने देंगे.
उत्तर प्रदेश में फ़रवरी महीने में विधानसभा चुनाव
होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश में कई चुनावी मुद्दों के बीच आवारा पशुओं की समस्या
भी एक बड़ा मुद्दा है.
एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में यूपी
के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब साल 2017 में हमारी सरकार आई थी, तो हमने पहला
फ़ैसला लिया था कि हम बूचड़खानों को बंद करेंगे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अवैध बूचड़खानों में
ऐसे ही छोड़ दिए गए गो वंशों को काटा जाता था. तमाम ग़ैर-क़ानूनी गतिविधियाँ संचालित होती थीं. हमारी सरकार ने पहला निर्णय ही यही लिया. अवैध तस्करी भी रोकी
गई. तो बड़े पैमाने पर गो-वंश आया. गो-वंश के लिए हमारी तीन स्कीम चल रही हैं. एक
निर्वासित गो-वंश की. सरकार गौशाला चलाती है. सफलतापूर्वक उसका संचालन कर रही है."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
"दूसरी योजना के तहत कोई भी किसान चार गो-वंश अपने यहाँ रख सकता है. हर गो-वंश के लिए आर्थिक मदद दी जाती है."
"तीसरा है पोषण विषय के अंतर्गत. कोई गर्भवती महिला हो, बच्चा हो लेकिन उनके पास यदि सुविधा नहीं है तो उसके परिवार को हम एक गो-वंश देंगे. किसान को हर गाय के नौ सौ रुपये दिए जाते हैं ताकि गाय की सेवा हो."
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम लोग न गाय कटने देंगे, न अन्नदाता किसान की फसल ही नष्ट होने देंगे"
शरद पवार कोरोना संक्रमित, कहा- चिंता की कोई बात नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- टेस्ट में मैं कोरोना पॉज़िटिव हूँ. लेकिन चिंता की कोई वजह नहीं है. मैं अपने डॉक्टर की सलाह से इलाज करा रहा हूँ. मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूँ कि वे अपना टेस्ट करा लें और ज़रूरी सावधानी बरतें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन औसतन तीन लाख से भी अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. कई राज्यों में मामले घटे हैं, तो कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है.