वैश्विक चिप संकट के चलते सैमसंग के मुनाफ़े में हो सकती है 52 फीसदी की बढ़त

तकनीक क्षेत्र की दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बताया है कि वैश्विक चिप संकट की वजह से साल 2021 के अंतिम तीन महीनों में उसके मुनाफ़े में 52 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कमलेश मठेनी and अनंत प्रकाश

  1. ममता बनर्जी ने लाइव प्रोग्राम में नरेंद्र मोदी पर ऐसे साधा निशाना

    नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    कोलकाता के चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उस समय अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब ममता बनर्जी ने कहा कि वो इसका उद्घाटन पहले ही कर चुकी हैं. हालाँकि जब ममता बनर्जी बोल रही थीं, पीएम मोदी ख़ामोशी से उनकी बात सुनते रहे.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे इस कार्यक्रम में इसलिए आई हैं क्योंकि प्रधानमंत्री इसके वर्चुअली इसका उद्घाटन कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा- माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे दो बार फ़ोन किया था. इसलिए मैंने सोचा कि कोलकाता के इस प्रोग्राम में प्रधानमंत्री ने ख़ुद रुचि ली है. लेकिन उनकी जानकारी के लिए मैं कहना चाहूँगी कि इसका उद्घाटन हमलोगों ने पहले ही कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बताया- जब कोविड हुआ था, तो हमलोगों को कोविड सेंटर की ज़रूरत थी. तो मैंने चितंरजन कैंसर संस्थान को देखा कि वो राज्य से जुड़ा है. उस समय हमलोगों ने इसे सेंटर बना लिया था और ये हमलोगों के बहुत काम आया. प्रधानमंत्री की जानकारी के लिए बता दूँ कि इसमें 25 प्रतिशत राशि राज्य भी ख़र्च कर रहा है. ममता बनर्जी ने कहा कि कैंपस के लिए 11 एकड़ ज़मीन भी राज्य सरकार ने दी है. इसलिए केंद्र और राज्य को जनता के काम के लिए साथ आना चाहिए.

    पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा इस वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन, आयुष्मान भारत योजना और कैंसर की सस्ती दवा के बारे में ज़िक्र किया.

  2. केंद्र सरकार का फ़ैसला, विदेश से आने वालों के लिए 7 दिनों का होम क्वारंटीन अनिवार्य

    यात्री

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारत सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को नए प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना दी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, विदेशों से भारत आने वाले सभी यात्रियों को कम से कम 7 दिनों तक अपने घरों पर खुद को क्वारंटीन करना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने भी कोरोना की संक्रमण रफ़्तार थामने के लिए नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.

    शुक्रवार को जारी की गयी सूचना के मुतबिक़, दिल्ली के सभी बाज़ारों और शॉपिंग कॉम्पलेक्स में ग़ैर-ज़रूरी चीजें बेचने वाली दुकानों को सुबह 10 बजे से 8 बजे तक ऑड – ईवन के आधार पर खोला जाएगा.

    इसके साथ ही सिर्फ एक अधिकृत साप्ताहिक बाज़ार को खोलने की अनुमति दी गयी जिसमें दुकानों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा 50 फीसदी रहेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. सिद्धू ने कहा- पंजाब में पीएम मोदी की जान को ख़तरे की बात एक ड्रामा

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने के मसले पर बयान दिया है.

    सिद्धू ने रॉ, आईबी समेत प्रधानमंत्री की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए ज़िम्मेदार अन्य केंद्रीय संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाए.

    उन्होंने कहा, “क्या प्रधानमंत्री की सुरक्षा पंजाब की पुलिस तक सीमित है. क्या उसमें आईबी, रॉ, और तमाम केंद्रीय एजेंसियां...मैं किस – किसका नाम लूं. हज़ारों लोग इसमें लगे होते हैं.”

    इसके बाद उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री जी, आप बस भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं हैं. आप सबके प्रधानमंत्री हैं. आपकी जान की क़ीमत इस देश का बच्चा-बच्चा जानता है. और आप इस राज्य का, इसकी पंजाबियत का अपमान कर रहे हैं, ये कहकर कि यहाँ आपकी जान को ख़तरा था."

    "जितने तिरंगे आपने, आपकी पार्टी ने, संघ ने ज़िंदगी में नहीं फहराए होंगे, उतने तिरंगे हमारे पंजाब के सपूतों की लाशों पर लपेटे जाते हैं. ऐसे में ये कहना कि यहाँ आपकी जान को ख़तरा है, ये एक स्वांग है. ये एक ड्रामा है."

    "ये मैं मानता हूँ कि ये बड़ी सफाई से अपने अपमान को बचाने का एक प्रयास है. क्योंकि इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ होगा, कि 70 हज़ार कुर्सियों पर बैठे 500 बंदों को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री संबोधित करे. एक पूर्व मुख्यमंत्री बेशर्म हो सकता है कि वह ख़ाली कुर्सियों को संबोधित कर रहा था.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधवार को पंजाब के फ़िरोज़पुर में रैली करने जा रहे पीएम मोदी के काफ़िले को एक फ़्लाईओवर पर 10-15 मिनट रुकना पड़ा था. क्योंकि सड़क मार्ग पर प्रदर्शनकारी आ गए थे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि पंजाब में प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है और इस कारण वो फ़िरोज़पुर की रैली में नहीं जा सके. लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का कहना था कि पीएम के दौरे में आख़िरी मिनट में बदलाव आए, इस कारण ऐसा हुआ और कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है.

  4. कज़ाख़स्तान में सेना को बिना चेतावनी गोली चलाने के आदेश

    कज़ाख़स्तान में तैनात पुलिसकर्मी

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, कज़ाख़स्तान में तैनात पुलिसकर्मी

    कज़ाख़स्तान में जारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच सरकार ने सेना को बिना चेतावनी गोली चलाने के आदेश दिए हैं.

    कज़ाख़स्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकाएव ने कहा है कि "20 हज़ार उपद्रवियों" ने अल्माटी शहर पर हमला बोल दिया है.

    बता दें कि अल्माटी शहर बढ़ती तेल क़ीमतों के ख़िलाफ़ हो रहे विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का केंद्र है.

    रूस की सेना पहुँची कज़ाख़स्तान

    राष्ट्रपति तोकाएव ने इस हिंसा के लिए विदेशों में ट्रेनिंग लेने वाले “आतंकियों” को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    हालांकि, उन्होंने ये नहीं स्पष्ट किया है कि वे इस नतीजे पर कैसे पहुंचे.

    इसी बीच कज़ाखस्तान के अनुरोध पर रूस के नेतृत्व वाली सेना कज़ाख़्स्तान पहुंच चुकी है.

    और कज़ाख़स्तान के गृह मंत्रालय का कहना है कि 26 हथियारबंद अपराधियों को मार दिया गया है और हिंसा में 18 सुरक्षा अधिकारी भी मारे गए हैं.

    गृह मंत्रालय का कहना है कि तीन हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    हालांकि, प्रभावित क्षेत्र में इंटरनेट बंद है और बहुत कम जानकारी सामने आ रही है.

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ पूरे देश में 70 चेक प्वाइंट्स लगाए गए हैं.

    रूसी सेना

    इमेज स्रोत, EPA

    संयुक्त राष्ट्र ने की संयम बरतने की अपील

    बता दें कि कज़ाख़स्तान में तेल की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा बढ़ गई.

    इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस के अलावा संयुक्त राष्ट्र ने भी सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है.

  5. ऋषभ पंत से किस बारे में बात करने वाले हैं राहुल द्रविड़

    ऋषभ पंत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि टीम प्रबंधन बल्लेबाज़ी को लेकर ऋषभ पंत से बात करेगा. दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ जोहानेसबर्ग में हुए दूसरे टेस्ट में भारत सात विकेट से हार गया था. तीन मैचों की सिरीज़ अब 1-1 से बराबर है. पहला टेस्ट मैच भारत ने जीता था.

    इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों की बल्लेबाज़ी को लेकर कई सवाल उठे थे. नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली की ग़ैर मौजूदगी में टेस्ट खेल रही भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 और दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे. इस टेस्ट में भारत की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे. वैसे तो भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी निराशाजनक रही, लेकिन दूसरी पारी में जिस तरह ऋषभ पंत आउट हुए, उसको लेकर काफ़ी चर्चा है. उन्होंने क्रीज़ से बाहर निकलकर आक्रामक शॉट लगाने की कोशिश की और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए.

    राहुल द्रविड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम प्रबंधन शॉट सेलेक्शन को लेकर ऋषभ पंत से बात करेगा. उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि ऋषभ ख़ास तरह से बल्लेबाज़ी करते हैं और उन्हें इसमें थोड़ी सफलता भी मिली है. लेकिन हाँ, हम उनसे बात करेंगे, उनके शॉट की टाइमिंग को लेकर. कोई ये कहने नहीं जा रहा है कि ऋषभ को पॉज़िटिव प्लेयर या आक्रामक खिलाड़ी नहीं बनना चाहिए. बात सिर्फ़ सही समय पर शॉट सेलेक्शन की है. "

    ऋषभ पंत जब आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 167 रन था. बाद में पूरी टीम 266 रन बनाकर आउट हो गई. दोनों देशों के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि विराट कोहली इस टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे.

  6. नोवाक जोकोविच की माँ ने कहा- उसे क़ैदी की तरह रखा जा रहा है

    टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच

    दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की माँ डिजाना ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार पर जोकोविच के साथ अमनावीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का वीज़ा रद्द कर दिया है. वो ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने मेलबर्न पहुँचे थे.

    डिजाना ने कहा, “वो उसे क़ैदी की तरह रख रहे हैं. ये सही नहीं है. ये मानवीय नहीं है. अगर उसे होटल में रखा गया है तो वो एक छोटा प्रवासी होटल है.”

    “किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए, ख़ासतौर पर उसके साथ तो नहीं. वो नहीं खेल सकता ये एक राजनीतिक स्थिति है, ये एक घोटाला है. उसे गंदे होटलों में रखना, हमने संपर्क ना करना एक असाधारण व्यवहार है.”

    दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश देने से ही इनकार कर दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नोवाक जोकोविच को मेलबर्न हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया और उसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि वो ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश के नियमों को पूरा नहीं करते हैं.

    मेलबर्न पहुँचने पर अधिकारियों ने पाया कि उनकी टीम ने वैक्सीन ना लगाने को लेकर चिकित्सकीय छूट देने वाले वीज़ा के लिए अनुरोध नहीं किया था.

    ऑस्ट्रेलियन ओपन के नौ बार चैंपियन रहे नोवाक जोकोविच के वैक्सीनेशन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है. ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए उन्हें वैक्सीन से छूट दी गई थी जिसका पहले ही ऑस्ट्रेलिया में काफ़ी विरोध हुआ था.

    नोवाक जोकोविच ने अपने वैक्सीन स्टेटस की जानकारी नहीं दी है लेकिन पिछले साल उन्होंने कहा था कि वो "वैक्सीनेशन का विरोध" करते हैं.

    इस मामले को लकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कोई भी देश के नियमों से ऊपर नहीं है. नोवाक जोकोविच को बताया गया था कि उनके प्रवेश के लिए चिकित्सा छूट नहीं है और जो सबूत दिए गए वो "अपर्याप्त" थे.

  7. नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत ने हासिल किया 150 करोड़ वैक्सीन डोज़ का ऐतिहासिक मुकाम

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने 150 करोड़ वैक्सीन डोज़ देने का ऐतिहासिक मुकाम पर पहुँच गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा- साल की शुरुआत देश ने 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन से की थी. वहीं आज साल के पहले महीने के पहले हफ़्ते में ही भारत 150 करोड़ वैक्सीन डोज़ का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 90 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज़ लग चुकी है.सिर्फ़ पाँच दिन के भीतर ही डेढ़ करोड़ से ज़्यादा बच्चों को भी वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी है. ये उपलब्धि पूरे देश की है, हर सरकार की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए देश के वैज्ञानिकों, वैक्सीन मैन्यूफ़ैक्चरर्स और हेल्थ सेक्टर से जुड़े साथियों का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा- सबके प्रयासों से ही देश ने उस संकल्प को शिखर तक पहुँचाया है, जिसकी शुरुआत हमने शून्य से की थी.

    चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि संस्थान का दूसरा परिसर पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है. इससे विशेष रूप से ग़रीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिनका कोई अपना कैंसर से मुक़ाबला कर रहा हो.

    उन्होंने कहा कि बीते सालों में कैंसर के इलाज के लिए ज़रूरी दवाओं की क़ीमत में काफ़ी कमी की गई है पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का ज़िक्र किया और कहा कि आयुष्मान भारत योजना आज सस्ती और समावेशी स्वास्थ्य देखभाल के मामले में एक ग्लोबल बेंचमार्क बन रही है.

    उन्होंने कहा, "PM-JAY के तहत देशभर में 2 करोड़ 60 लाख से अधिक मरीज़ अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं. आयुष्मान भारत का लाभ 17 लाख से अधिक कैंसर के मरीज़ों को भी हुआ है."

  8. जावेद हबीब के ख़िलाफ़ महिला के बालों पर थूकने को लेकर केस दर्ज

    जावेद हबीब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर एक महिला के बालों पर कथित तौर पर थूकने के मामले में केस दर्ज किया गया है.

    मुजफ़्फ़रनगर में खतौली सीओ राकेश कुमार ने बताया कि जावेद हबीब के खिलाफ़ धारा 355(अनादर), 504 (अपमान) और महामारी क़ानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला के बालों पर थूकने वाले वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस उपायुक्त राकेश अस्थाना को चिट्ठी लिखी थी.

    महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की थी. महिला आयोग इस मामले में जावेद हबीब को भी नोटिस भेजने वाला है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुजफ़्फ़रनगर के एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा है कि स्थानीय पुलिस मामले की जाँच कर रही है और इस संबंध में ज़रूरी क़दम उठाए जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जावेद हबीब एक महिला के बाल काटते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में बाल काटते-काटते वो महिला के सिर पर कथित तौर पर थूक रहे हैं. साथ ही कह रहे हैं कि अगर पानी की कमी हो तो ऐसे बाल काट सकते हैं.

    ये घटना मुजफ़्फ़रनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई जिसमें जावेद हबीब हेयर स्टाइल संबंधी टिप्स दे रहे थे.

    महिला के बालों में थूकने को लेकर जावेद हबीब की सोशल मीडिया पर काफ़ी आलोचना हो रही है. अब उन्होंने इसे लेकर माफ़ी मांगी है.

    अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जावेद हबीबी ने कहा, “मेरे सेमिनार में हुईं कुछ बातों को लेकर कुछ लोगों को ठेस पहुँची है. एक ही बात बोलना चाहूँगा कि हमारे जो सेमिनार होते हैं, वो प्रोफेशनल और लंबे शो होते हैं. इन लंबे शो को हमें थोड़ा मज़ाकिया बनाना पड़ता है. पर क्या बोलूं. एक ही बात बोलता हूँ, दिल से बोलता हूँ, अगर आपको सच में ठेस पहुँची है, दुखी हुए हैं, माफ़ करो ना, सॉरी, दिल से माफ़ी माँगता हूँ.”

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

  9. रूस के नेतृत्व वाली सेना पहुँची हिंसा से प्रभावित कज़ाख़स्तान

    रूसी सैनिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कज़ाख़स्तान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच रूस के नेतृत्व में सेना वहाँ पहुँची है. कज़ाख़स्तान के अनुरोध पर सैनिक वहाँ पहुँचे हैं. कज़ाख़स्तान के गृह मंत्रालय का कहना है कि 26 हथियारबंद अपराधियों को मार दिया गया है और हिंसा में 18 सुरक्षा अधिकारी भी मारे गए हैं.

    तेल की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा बढ़ गई. अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस के अलावा संयुक्त राष्ट्र ने भी सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. गृह मंत्रालय का कहना है कि तीन हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. वैसे वहाँ इंटरनेट बंद है और बहुत कम जानकारी सामने आ रही है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ पूरे देश में 70 चेक प्वाइंट्स लगाए गए हैं.

  10. मोदी की सुरक्षा चूक मामले पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा- सीमा पार आतंकवाद की भी आशंका

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि सीमा पार आतंकवाद की भी आशंका है, इसलिए एनआईए अधिकारी जाँच में मदद कर सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान उनके यात्रा रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है. इस मामले में याचिका दाख़िल करने वाले वकील मनिंदर सिंह का कहना था कि पीएम की सुरक्षा का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और संसदीय दायरे में आता है. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी है. दूसरी ओर पंजाब के अटॉर्नी जनरल डीएस पटवलिया ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि पंजाब इस मुद्दे को काफ़ी गंभीरता से ले रहा है. उन्होंने बताया कि इस घटना की जाँच के लिए राज्य सरकार ने कमेटी का गठन भी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    दूसरी ओर जाँच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी के सदस्य फ़िरोज़पुर पहुँचे हैं. गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि पंजाब यात्रा के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है और समिति से कहा गया है कि वो जल्दी से जल्दी अपनी रिपोर्ट दे.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    बुधवार को पंजाब के फ़िरोज़पुर में रैली करने जा रहे पीएम मोदी के काफ़िले को एक फ़्लाईओवर पर 10-15 मिनट रुकना पड़ा था. क्योंकि सड़क मार्ग पर प्रदर्शनकारी आ गए थे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि पंजाब में प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है और इस कारण वो फ़िरोज़पुर की रैली में नहीं जा सके. लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का कहना था कि पीएम के दौरे में आख़िरी मिनट में बदलाव आए, इस कारण ऐसा हुआ और कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है.

  11. NEET-PG दाखिले में इस साल बरकरार रहेगा OBC और EWS आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि NEET-PG में दाखिले में इस साल ओबीसी और EWS (आर्थिक रूप से कमज़ोर) कोटा बरकरार रहेगा.

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने कहा है कि ओबीसी का 27 फ़ीसदी कोटा और EWS के लिए 10 फ़ीसदी आरक्षण बरकरार रहेगा.

    कोर्ट ने कहा है कि EWS को लेकर मार्च में विस्तार से सुनवाई होगी.

    NEET-PG में दाखिले में OBC और EWS कोटा के तहत मिले आरक्षण को चुनौती देती याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने ये फ़ैसला दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में 29 जुलाई 2021 की उस अधिसूचना को चुनौती दी गई थी, जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर NEET-PG में ओबीसी को 27 फ़ीसदी और EWS को 10 फ़ीसदी आरक्षण देने की बात कही थी.

    आर्थिक रूप से कमज़ोर (EWS) वर्ग को परिभाषित करने के केंद्र सरकार के तरीक़े पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल खड़ा किया था.

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए 'आठ लाख रुपए की सालाना आय' को आधार क्यों और कैसे बनाया गया है?

    आरक्षण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या है पूरा मामला

    भारत के सभी राज्यों के मेडिकल संस्थानों में साल 1986 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 'ऑल इंडिया कोटा' (AIQ) लागू किया गया.

    ये ऑल इंडिया कोटा राज्य के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज में सीटों का वो हिस्सा है, जो राज्य के कॉलेज, केंद्र सरकार को देते हैं.

    2007 तक इसमें आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं था. फिर सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा था कि सभी राज्य अपने मेडिकल कॉलेज की 15 फ़ीसदी अंडर ग्रैजुएट सीटें और 50 फ़ीसदी पोस्ट ग्रैजुएट सीटें केंद्र सरकार को देंगी.

    इसमें पहले एससी और एसटी का आरक्षण लागू किया गया. उसके बाद से ही इसमें ओबीसी आरक्षण को लेकर मुहिम शुरू हुई. 2021 में केंद्र सरकार ने इस माँग को स्वीकार किया और 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण भी जोड़ दिया.

    केंद्र सरकार के मुताबिक़ ईडब्ल्यूएस के तहत आरक्षण का लाभ वही छात्र उठा सकते हैं, जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम है.

    लेकिन फ़ैसले के तुरंत बाद नीट पोस्ट ग्रैजुएट एग्ज़ाम में बैठने की तैयारी करने वाले तकरीबन 45 छात्र, दो समूहों में सुप्रीम कोर्ट पहुँचे और सरकार के इस फ़ैसले को पीजी एग्ज़ाम में इस साल लागू करने से रोकने की माँग की.

    अब कोर्ट में याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई चल रही है.

  12. भारत में एक दिन में एक लाख के पार हुए कोरोना संक्रमण के मामले

    कोरोना कार्ड

    भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार चला गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,17,100 मामले सामने आए हैं और 302 लोगों की मौत हुई है.

    देश में पॉज़िटिविटी दर बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई है.

    वहीं, एक दिन में 30836 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. लोगों के ठीक होने की दर 97.57 प्रतिशत है.

    देश में अब तक कोरोना मामलों की कुल संख्या तीन लाख 51 करोड़ से ज़्यादा हो गई है. वहीं 4,83,178 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

    ओमिक्रॉन के मामलों को देखें तो इस वेरिएंट के भारत में अब तक 3,007 मामले आ चुके हैं.

    वैक्सीनेशन की बात करें तो एक दिन में करीब 94 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है. अब तक देश में 149 लाख से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. ओडिशा के सीएम ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, बीजेपी ने सराहा

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

    इमेज स्रोत, Twitter@Naveen_Odisha

    इमेज कैप्शन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

    पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफ़िला रोके जाने के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान आया है.

    नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, “भारत के प्रधानमंत्री एक संस्था हैं. हर सरकार का कर्तव्य है कि वो इस संस्था को सुरक्षा प्रदान करे और इस संस्था की गरिमा की रक्षा करे. हमारे लोकतंत्र इसके विपरीत कुछ भी होता है तो अस्वीकार्य होना चाहिए.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ओडिशा से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनयाक के बयान की सराहना की है.

    उन्होंने नवीन पटनायक के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है, “भारत जैसे लोकतंत्र को इस तरह काम करना चाहिए. हम सभी की अलग-अलग विचारधाराएं, मान्यताएं और राय हो सकती है लेकिन ये प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को सही ठहराने का आधार नहीं बन सकता. पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर नवीन पटनायक जी के चिंता जताने की मैं सराहना करता हूं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को पंजाब में सड़क मार्ग से फ़िरोज़पुर में एक रैली के लिए जा रहे थे.

    रास्ते में सड़क पर विरोध प्रदर्शन होने के कारण उनके काफ़िले को करीब 20 मिनट तक पुल पर ही रुकना पड़ा. इसके बाद वो वापस एयरपोर्ट लौट गए.

    गृह मंत्रालय ने इसे सुरक्षा में चूक बताया था. इसकी जांच के लिए समिति का गठन किया गया है.

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले पर कहा, "प्रधानमंत्री के वापस लौटने पर मुझे खेद है. कुछ लोग वहां अचानक से विरोध-प्रदर्शन करने चले गए थे. इसमें कोई साज़िश जैसी बात है तो पूरे मामले की जाँच कराएंगे." सुप्रीम कोर्ट में भी इस संबंध में एक याचिका दाखिल की गई है, जिस पर कल सुनवाई होनी है."

  14. WHO की चेतावनी, 'कोरोना संक्रमण की सूनामी' को कम न आंकें

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाओं पर दवाब बढ़ा दिया है.

    संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस घेब्रेयियस ने जिनेवा में एक प्रेसवार्ता में चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन के कारण बीमार भले ही डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम गंभीर दिख रही हो लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.

    संगठन के प्रमुख ने कहा, "ऐसा लगता है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट, डेल्टा के मुकाबले कम ख़तरनाक है, विशेषकर उन लोगों के लिए जिन्हें टीका लग चुका है. लेकिन इसका ये अर्थ बिल्कुल नहीं है इसे 'माइल्ड' कहा जाए. पहले के वेरिएंट की ही तहर ओमिक्रॉन के कारण भी लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं."

    उन्होंने कहा कि इस बार संक्रमण की सूनामी तेज़ी से बढ़ रही है और इसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर दवाब बढ़ रहा है. दुनिया भर में अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है.

    गौरतलब है कि भारत में भी पिछले एक हफ़्ते के भीतर संक्रमण की रफ़्तार बेतहाशा बढ़ी है.

  15. चीन से टकराव के बीच भारत सहित छह देशों की नौसेनाएं कर रही हैं युद्ध अभ्यास

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, TWITTER.COM/USPACIFICFLEET

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और दक्षिण कोरिया की नौसेनाएं पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में स्थित गुआम में एक बड़े पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास (एएसडब्ल्यू) में हिस्सा ले रही हैं.

    अमेरिकी नौसेना के सातवें फ्लीट ने कहाकि “सी ड्रैगन 22” अभ्यास प्रमुख तौर पर पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रशिक्षण और अभ्यास पर केंद्रित है.

    अमेरिकी नौसेने ने बयान जारी कर कहा, “ ‘गोल्डन सोर्ड्समैन’ और ‘द ट्राइडेंट्स’ से दो यूएस नेवी पी-8ए पसाइडन एयरक्राफ़्ट ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, जापान समुद्री आत्मरक्षा बल और दक्षिण कोरिया के साथ सी ड्रैगन 22 अभ्यास कर रही है.”

    छह देशों के बीच बुधवार से शुरू होने वाला ये युद्धाभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच हो रहा है.

    अमेरिकी सैन्य टुकड़ी के प्रभारी अधिकारी ब्राज़ कैनेडी ने कहा,“इस युद्धाभ्यास से उन देशों की नौसेनाओं के साथ भी एएसडब्ल्यूरणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं का अभ्यास संभव है जिनके साथ हमें अक्सर काम करने का मौका नहीं मिलता.”

    इससे पहले भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने मालाबार नौसेना युद्धाभ्यास किया था.

    चार देशों के समूह क्वाड में भी भारत, ऑस्ट्रिलया और जापान शामिल हैं. चीन इस समूह को लेकर आशंका जाहिर करता रहता है.

  16. कज़ाख़स्तान: 18 सुरक्षाकर्मियों और दर्जनों नागरिकों की मौत, रूसी सेना देश में दाखिल

    कज़ाखस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कज़ाक राष्ट्रपति के अनुरोध पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच रूस की सेना कज़ाखस्तान पहुंच गई है.

    कई दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद देश के सबसे बड़े शहर अलमत में मशीन गन की आवाजें सुनाई दीं. अधिकारियों ने पुलिस और विरोध प्रदर्शनकारियों की मौत की पुष्टि की है.

    अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनों के दौरान करीब 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है. मशीन गन की फ़ायरिंग में दर्जनों प्रदर्शनकारी भी मारे गए हैं.

    कज़ाख़स्तान में तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे लेकिन बाद में प्रदर्शनकारियों ने कई राजनीतिक मुद्दे भी इसमें शामिल कर लिए.

    राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने इसके लिए विदेशों में प्रशिक्षित “आतंकवादी गिरोहों” को ज़िम्मेदार ठहराया है. हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई सबूत नहीं दिए हैं.

    बुधवार को एक सरकारी न्यूज़ चैनल पर दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने देश की बिगड़ती स्थिति के बीच सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) से समर्थन मांगा था. सीएसटीओ रूस और छह पूर्व सोवियत संघ के राज्यों का एक सैन्य गठबंधन है.

    रूसी आरआईए न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक कज़ाख़स्तान की मदद के लिए भेजी गई सेना में कथित तौर पर 2500 सैनिक हैं. सीएसटीओ का कहना है कि ये शांति सेना है और देश व उसके सैन्य ठिकानों की सुरक्षा करेगी. ये सेना कई दिनों या हफ़्तों तक देश में रुकेगी.

    उधर अमेरिका ने कहा है कि वो कज़ाख़्स्तान के हालात पर नज़र रख रहा है और वो सरकार से प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बल प्रयोग ने करने की अपील करता है.

  17. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिककरें.