वाइब्रेंट गुजरात समिट टलने के चलते नेपाली पीएम देउबा की भारत यात्रा रद्द

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' के टलने के चलते रद्द हो गई है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कमलेश मठेनी and विभुराज

  1. वाइब्रेंट गुजरात समिट टलने के चलते नेपाली पीएम देउबा की भारत यात्रा रद्द

    ग्लासगो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के दौरान शेर बहादुर देउबा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ग्लासगो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के दौरान शेर बहादुर देउबा

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' के टलने के चलते रद्द हो गई है.

    इससे पहले गुरुवार को एलान किया गया था कि भारत और गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वाइब्रेंट गुजरात समिट को टाल दिया गया है.

    इस सम्मेलन को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी यानी सोमवार को उद्घाटन करने वाले थे. इस सम्मेलन में शामिल होने और भारत के साथ वार्ता के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा भारत आ रहे थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाली पीएम रविवार को चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचने वाले थे. पीएम देउबा गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाक़ात का कार्यक्रम था. उसके बाद राजधानी दिल्ली में दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय वार्ता होनी थी.

    मालूम हो कि पिछले साल नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद शेर बहादुर देउबा को दिसंबर में ग्लासगो जलवायु सम्मेलन में शामिल होने के दौरान भारतीय पीएम ने भारत के दौरे पर आने का न्यौता दिया था.

  2. बैंक ऑफ़ इंडिया को 632 करोड़ रुपये की चपत लगाने वाली कंपनी पर केस

    बैंक ऑफ़ इंडिया

    इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images

    केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ 632 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गुजरात की एक कपंनी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया है.

    अहमदाबाद की इलेक्ट्रोथर्म (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप लगाया गया है कि उसके निदेशकों ने 2012 से 2016 के बीच बैंक से लिए गए कर्ज़ को दूसरी जगहों पर खपा दिया.

    सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में गुरुवार को कंपनी के छह ठिकानों पर छापेमारी भी की.

    सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि बैंक से शिक़ायत मिलने के बाद कंपनी के निदेशक मुकेश भंवरलाल भंडारी, प्रबंध निदेशकों शैलेश भंडारी और अविनाश भंडारी और पूर्णकालिक निदेशक नरेंद्र दलाल और अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया गया.

    बताया गया है कि पैसे को दूसरी जगहों पर लगाने के मामले का ख़ुलासा तब हुआ जब बैंक ने कंपनी की फ़ोरेंसिक ऑडिट कराई.

  3. दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन गेंद फेंकते मोहम्मद शमी

    दक्षिण अफ़्रीका ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत को सात विकेट हरा दिया है. ये इस मैदान पर भारत के ख़िलाफ़ दक्षिण अफ़्रीका की पहली जीत है.

    भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 240 रन की चुनौती दी थी. कप्तान डीन एल्गर के नाबाद 96 रन की मदद से अफ़्रीकी टीम ने आसान जीत हासिल कर ली.

    भारत ने पहली पारी में 202 और अफ़्रीकी टीम ने पहली पारी में 229 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे.

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    इस मैच में भारत के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे थे.

    उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी की इस जीत के साथ मेजबान दक्षिण अफ़्रीका ने तीन मैचों की सिरीज़ में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है.

    पहले टेस्ट में भारत को जीत मिली थी. ये सेंचुरियन में भारत की पहली जीत थी. तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.

  4. पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: गृह मंत्रालय ने बनाई जांच कमेटी

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पंजाब के फिरोज़पुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने कमेटी गठित कर दी है.

    बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला सड़क मार्ग से फिरोज़पुर जा रहा था, लेकिन रास्ते में जाम की वजह उनके काफिले को कुछ समय के लिए सड़क पर रुक गया.

    गृह मंत्रालय की कमेटी सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर चूक के कारणों का पता लगाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तीन सदस्यों वाली इस कमेटी सुधीर कुमार सक्सेना, सचिव (सिक्योरिटी), कैबिनेट सेक्रेटेरियट, इंटेलीजेंस ब्यूरो के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह और एसपीजी के आईजी एस सुरेश शामिल हैं.

    समिति का नेतृत्व सुधीर कुमार देखेंगे.

    गृह मंत्रालय ने कहा है कि कमेटी जितनी जल्दी हो सके, अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी.

    वीडियो कैप्शन, पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है: पंजाब के पूर्व डीजीपी
  5. एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया ने बताया- बढ़ते कोविड संक्रमण से बचने के लिए क्या करें

    रणदीप गुलेरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से घबराने की आवश्यकता नहीं, लेकिन सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि कोविड के उपयुक्त व्यवहार करना आवश्यकता है, जिसमें मास्क लगाने, हाथ धोते रहना, भीड़ से बचना और टीकाकरण कराना शामिल है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने एम्स का दौरा किया और उन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मिले, जो कोविड से संक्रमित हैं. उन्होंने कहा कि मरीज़ों का इलाज करते समय डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं. उन्होंने इन लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने भी कोविड के अनुरूप व्यवहार की सलाह दी, क्योंकि कोविड संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बुधवार को भारत में कोविड संक्रमण के 90 हज़ार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए. आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोत्तरी हो सकती है.

  6. इटली से अमृतसर आए 125 विमान यात्री कोविड पॉज़िटिव

    अमृतसर

    इटली से एक चार्टर्ड फ़्लाइट में अमृतसर पहुँचे 125 यात्री कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं.

    स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा.

    बुधवार दोपहर को ये चार्टर्ड फ़्लाइट इटली के वेरोना से अमृतसर पहुँची थी. इस विमान में 179 यात्री सवार थे.

    रिपोर्टों के मुताबिक़ इस विमान में सवार बच्चों का कोरोना टेस्ट नहीं किया गया था. 160 यात्रियों की टेस्टिंग की गई, जिनमें से 125 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए.

    वीडियो कैप्शन, भारत में कोरोना संक्रमण का ग्राफ़ चढ़ता जा रहा है

    बुधवार को भारत में कोरोना संक्रमण के 90 हज़ार नए मामले दर्ज किए गए हैं.

    भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण संक्रमण में काफ़ी तेज़ी आई है.

    अभी तक भारत में कुल तीन करोड़ 50 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

    क़रीब चार लाख 82 हज़ार लोगों की इससे मौत हुई है.

    कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमण में काफ़ी तेज़ी आई थी.

    वीडियो कैप्शन, कोरोना: ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता अब चार घंटों में लग जाएगा

    उस समय अस्पताल में बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी हुई थी.

    हालाँकि माना ये जा रहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट डेल्टा से अपेक्षाकृत कम ख़तरनाक है.

    लेकिन जानकारों को डर है कि बढ़ती संक्रमण की संख्या से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ सकता है.

  7. जम्मू और कश्मीर में दुबई की कंपनी का 200 करोड़ रुपये निवेश का फ़ैसला

    दुबई यात्रा के दौरान जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

    इमेज स्रोत, Twitter@manojsinha_

    इमेज कैप्शन, दुबई यात्रा के दौरान जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

    संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी लुलु ग्रुप ने गुरुवार को कहा है कि वो जम्मू और कश्मीर में फूड प्रोसेसिंग प्लांट और लॉजिस्टिक हब के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लुलु ग्रुप ने इस सिलसिले में जम्मू और कश्मीर की सरकार के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग पर दस्तखत भी किए हैं.

    कंपनी पहले चरण में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसुफ़अली एमए और जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में दुबई में इस समझौते का गुरुवार को एलान किया गया.

    मनोज सिन्हा संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर हैं और उन्होंने दुबई के सिलिकॉन सेंट्रल मॉल में कश्मीर प्रमोशन वीक का उद्घाटन किया.

    हफ्ते भर तक चलने वाले इस प्रमोशन कैम्पेन में कश्मीरी फलों, सब्जियों, केसर, ड्राई फ्रूट्स, दालें, हैंडीक्राफ्ट्स और अन्य विशेष उत्पादों का प्रचार किया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 06 जनवरी 2022, सुनिए मोहनलाल शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

    उन्होंने बताया, "आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है. मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है. आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं."

    जयपुर में मौजूद स्थानीय पत्रकार मोहर सिंह मीणा ने बताया है कि बुधवार को अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. गलवान, अरुणाचल और भारतीय सांसदों को चिट्ठी पर चीन को भारत का जवाब

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की मौजूदगी से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों, भारतीय सांसदों को नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की ओर से भेजे गए नाराज़गी भरे पत्र और अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों के नाम बदलने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    लद्दाख के पैंगोंग झील में चीन द्वारा पुल बनाए जाने से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस मामले पर करीबी नज़र रखे हुए हैं.

    विदेश मंत्रालय ने बताया, "चीन उस इलाके में पुल बना रहा है जो लगभग 60 सालों से उसके अवैध कब्ज़े में हैं. सरकार हमारे सुरक्षा हितों को संरक्षित करने के लिए कदम उठा रही है."

    गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की मौजूदगी से जुड़े वीडियो पर विदेश मंत्रालय ने कहा, "इस मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्टें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं. भारत के मीडिया आउटलेट्स ने इस दावे का खंडन करने वाली तस्वीरें जारी की हैं."

    "हम उम्मीद करते हैं कि चीन ऐसे तौर-तरीकों का सहारा लेने के बजाय सकारात्मकतापूर्वक पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद के मुद्दों को सुलझाने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेगा."

    वीडियो कैप्शन, चीन ने अरुणाचल की 15 जगहों का बदला नाम

    एक जनवरी को चीन के अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की. इस रिपोर्ट में दावा किया गया गया कि नए साल के मौक़े पर गलवान घाटी में चीन का झंडा फहराया गया.

    रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2022 के पहले दिन,देश भर में चीन का पाँच सितारों वाला लाल झंडा फहराया गया. इनमें 'हॉंगकाँग का विशेष प्रशासित क्षेत्र और गलवान घाटी' भी शामिल थे.

    इसके बाद चार जनवरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने कहा कि गलवान पर 'भारत का ही झंडा है.'

    और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी तस्वीर जारी करते हुए बताया कि नए साल के मौके पर 'भारतीय सेना के जवानों ने गलवान घाटी में तिरंगा लहराया.'

    तिब्बत से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने पर भारतीय सांसदों को चीनी दूतावास की ओर से भेजे गए नाराज़गी भरे पत्र पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिट्ठी में लिखी बातें, उसका लहजा और विषय वाजिब नहीं हैं.

    वीडियो कैप्शन, चीन अरुणाचल प्रदेश की जगहों के नाम क्यों बदल रहा?

    विदेश मंत्रालय ने कहा, "चीनी पक्ष को ये समझना चाहिए कि भारत एक विविधता भरा लोकतंत्र है और भारतीय सांसद जनता के प्रतिनिधि के रूप में अपने विचारों के मुताबिक़ गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं."

    "हम आशा करते हैं कि चीनी पक्ष भारतीय सांसदों की सामान्य गतिविधियों को तूल देने और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की स्थितियों को और जटिल बनाने से परहेज करेगा."

    पिछले हफ़्ते चीनी पक्ष द्वारा अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों के नाम बदले जाने से जुड़ी रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय का कहना है कि ये रिपोर्टें उनकी नज़र में आई हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इस बारे उन्हें अपने विचारों से अवगत कर दिया था.

  11. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों के बिजली बिल में छूट का किया ऐलान

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में किसानों के निजी नलकूपों के लिए बिजली दर में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. ट्वीट के मुताबिक़ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी नलकूप के लिए बिजली की दरों में वर्तमान दरों के मुक़ाबले 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    साथ ही किसानों को फ़िक्स चार्ज में भी 50 प्रतिशत छूट मिलेगी. उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है. माना जा रहा है कि जल्द ही मतदान की तारीख़ों की भी घोषणा हो सकती है. कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी किसानों की बिजली माफ़ करने का वादा किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक चुनावी रैली में अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर चुनाव में जीतकर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है, तो 300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री औक सिंचाई बिल माफ़ होगा.

  12. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले पर बोले भूपेश बघेल, क्या किसानों पर गोली चला दी जाए?

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश सिंह बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कई सवाल उठाए हैं.

    उन्होंने कहा, "देश पहले, पार्टियां बाद में हैं. इसलिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए उसमें किसी प्रकार से कोई चूक नहीं होनी चाहिए. लेकिन सबसे पहली बात ये है कि मौसम ख़राब होने की जानकारी आपको दी गई या नहीं दी गई और अगर नहीं दी गई तो उसके ख़िलाफ़ आप क्या कार्रवाई कर रहे हैं. दूसरी बात ये है कि जिन्होंने आपका कार्यक्रम बनाया, उन्होंने हेलीकॉप्टर से ले जाने की बात क्यों की जब मौसम ख़राब था. तीसरा ये कि आप दिल्ली से निकलते ही ये सूचना दे देते कि आप सड़क मार्ग से जाएंगे, आप तो ये एयरपोर्ट पर तय करते हैं कि हमको सड़क मार्ग से जाना चाहिए. पाकिस्तान बोर्डर से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर हमारी सुरक्षा एजेंसियां इस तरह का रिस्क क्यों ले रही हैं, उनके ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई हो रही है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    खुफिया एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, "आईबी ने वो सारी सूचनाएं क्यों नहीं दी थी. आप अपनी एजेंसियों पर पहले कार्रवाई करें. और जान बच गई? आपके ख़िलाफ़ कौन सा हमला हुआ था. और अगर आपको सूचना थी कि आगे जान का ख़तरा है तो आप गए क्यों? आपकी एजेंसी क्या कर रही थी? आप केवल राजनीति करने गए थे, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जिस पद पर आप बैठे हैं, वहां बैठकर इस प्रकार की बात करना आपको कतई शोभा नहीं देता."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रधानमंत्री के काफिले के रूट में आने वाले प्रदर्शनकारी किसानों पर भूपेश बघेल ने कहा, "उन्हीं के द्वारा नियुक्त किए गए मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी ने जो बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए थोड़े ही मरे हैं ये लोग. 500 लोग मेरे लिए नहीं मरे हैं. भारतीय जनता पार्टी के मन में किसानों के प्रति क्या भावना है? वो स्पष्ट है. क्या जो किसान वहां बैठे थे, उन पर गोली चला दी जाए? उनके सिर फोड़ दिए जाएं क्योंकि प्रधानमंत्री को अपने कार्यक्रम में जाना है. आपकी मानसिकता वही है कि किसान आपकी नज़र में कुछ भी नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पंजाब के राज्य सरकार की सुरक्षा जिम्मेदारी और प्रधानमंत्री के सड़क के रास्ते जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "जो जानकारी दी गई, उससे कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और हुसैनीवाली, तीन जगह सुरक्षा की जिम्मेोदारी दी गई थी. उन तीन जगहों पर आवश्यक अधिकारियों की तैनाती की गई थी. 20 आईपीएस और 10 हज़ार जवान लगे थे. तीनों जगह सुरक्षा देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी और उन्होंने ये इंतज़ाम किया. एयरपोर्ट पर अचानक आपने कहा कि आप सड़क के रास्ते जाएंगे. सड़क के रास्ते आप 100 किलोमीटर चले भी गए. अभी तक कोई प्रधानमंत्री 30-40 किलोमीटर सड़क के रास्ते गया है. खुद भी कभी 40 किलोमीटर सड़क के रास्ते गए हैं?"

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा चिंता और जाम में फंसने की बात पर उन्होंने कहा, "ये बयान देते हैं प्रधानमंत्री कि मैं सुरक्षित लौट आया हूं, इसलिए धन्यवाद. आपको कौन सा ख़तरा हो गया था? क्या आपकी गाड़ी पर पथराव हो गया था? क्या आपको काले झंडे दिखाए गए? ऐसी कौन सी घटना घट गई थी कि आपको ये बयान देने की ज़रूरत पड़ गई? इसका मतलब ये है कि आप विशुद्ध रूप से राजनीति कर रहे हैं? सुरक्षा तो केवल एक बहाना है, आप वहां केवल राजनीति चमकाने गए थे. इसके अलावा आपका मक़सद और कुछ भी नहीं. इससे पहले क्या प्रधानमंत्री जाम में नहीं फंसे थे, मेट्रो का उद्घाटन करने गए थे 2017 में तो क्या जाम में नहीं फंसे थे. क्या दिल्ली में दो बार आप जाम में नहीं फंसे थे? तब आपके लोग कहते थे कि प्रधानमंत्री भी आम नागरिक की तरह हैं."

    वीडियो कैप्शन, पीएम मोदी की सुरक्षा में 15 मिनट की भी चूक क्यों है गंभीर मसला, यहां समझिए

    भूपेश बघेल ने आगे कहा, "मुख्य बात ये थी कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ थी ही नहीं. जहां 14 महीने से पंजाब और हरियाणा के किसान सिंघु बॉर्डर में बैठे हुए थे, जहां 700 किसानों की शहादत हो जाती है, पूरे पंजाब के गांव-गांव में प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ वातावरण है, उसको आप जान रहे हैं, उसके बावजूद आप सड़क मार्ग से जाने का फ़ैसला करते हैं. वो भी अचानक. 100 किलोमीटर जाने के बाद ये पता चलता है कि वहां 700 लोग ही इकट्ठा हैं."

  13. मायावती ने कहा- पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक गंभीर, इस पर राजनीति उचित नहीं

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है, वो अति निंदनीय है और इसकी निष्पक्ष जाँच की जानी चाहिए.

    मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि जाँच इसलिए ज़रूरी है ताकि दोषियों को सज़ा मिल सके और आगे ऐसी घटनाएँ फिर न हों.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का काफ़िला रोके जाने के मामले की जाँच के लिए पंजाब सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है.

    सुप्रीम कोर्ट में भी इस संबंध में एक याचिका दाखिल की गई है, जिस पर कल सुनवाई होनी है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब में सड़क मार्ग से फ़िरोज़पुर में एक रैली के लिए जा रहे थे. रास्ते में सड़क पर विरोध प्रदर्शन होने के कारण उनके काफ़िले को करीब 20 मिनट तक पुल पर ही रुकना पड़ा.

    इसके बाद वो वापस एयरपोर्ट लौट गए. गृह मंत्रालय ने इसे सुरक्षा में चूक बताया था.

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले पर कहा, "प्रधानमंत्री के वापस लौटने पर मुझे खेद है. कुछ लोग वहां अचानक से विरोध-प्रदर्शन करने चले गए थे. इसमें कोई साज़िश जैसी बात है तो पूरे मामले की जाँच कराएंगे."

    मायावती ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लिखा- पंजाब आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं, जबकि घटना के संबंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप निष्पक्ष जाँच होने देना ही उचित है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. 'बुल्ली बाई' केसः जोरहाट से गिरफ़्तार मुख्य साजिशकर्ता ने ली थी 'ट्रेनिंग'

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    जोरहाट पुलिस

    इमेज स्रोत, TWITTER@Jorhat_Police

    इमेज कैप्शन, जोरहाट पुलिस

    बुल्ली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों ने असम के जोरहाट शहर से 21 साल के नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है.

    जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक अंकुर जैन ने नीरज बिश्नोई की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बीबीसी से कहा, "इस गिरफ्तारी को मूल रूप से दिल्ली पुलिस ने अंजाम दिया है. हमने अपना सहयोग दिया था."

    इससे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

    असल में नीरज दिल्ली में रहकर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था और जब इस मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू हुई तो वह भागकर अपने घर आ गया था.

    पुलिस ने उसे जोरहाट के दिगंबर चौक स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस नीरज को दिल्ली लेकर गई है.

    दरअसल, पुलिस नीरज की गिरफ्तारी को काफी अहम बता रही है. क्योंकि बुल्ली बाई ऐप मामले में पुलिस ने उसे मुख्य साजिशकर्ता बताया है.

    वीडियो कैप्शन, बुल्ली बाई मामला क्या है और मुस्लिम महिलाएं इससे क्यों हैं आक्रोशित?

    जोरहाट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पूरे ऐप की डिजाइन नीरज ने तैयार की थी. पुलिस अधिकारी की माने तो नीरज ने दिल्ली में रहकर इस तरह के काम के लिए विशेष "ट्रेनिंग" भी ली थी.

    ऐसा कहा जा रहा है कि नीरज की गिरफ्तारी से पुलिस अब इस पूरे रैकेट में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सकेगी.

    एक महिला पत्रकार की शिकायत पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑप्स (आईएफएसओ) की एक टीम 1 जनवरी से मामले की जांच कर रही है.

    'बुल्ली बाई' एक ऐप है जिसे वेब प्लेटफ़ॉर्म गिटहब पर तैयार किया गया था. इस ऐप पर 100 से ज़्यादा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही थीं और ये कहा जा रहा था कि वे 'बिक' सकती हैं.

    सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि ऐप 'बुल्ली बाई' भी सुल्ली डील्स की तरह ही काम करता है. एक बार जब इसे आप ओपन करेंगे तो मुस्लिम महिलाओं के चेहरे दिखने लगते हैं.

  15. उत्तर कोरिया ने एक बार फिर हायपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया

    उत्तर कोरिया

    इमेज स्रोत, EPA

    उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि उनके यहां इस हफ़्ते एक हायपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया.

    रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को टेस्ट की गई ये मिसाइल अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब रही.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, परमाणु निशस्त्रीकरण को लेकर रुकी हुई वार्ता के बीच उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य क्षमताओं के विस्तार के लिए दूसरा ऐसा परीक्षण किया है.

    बीते अक्टूबर के बाद उत्तर कोरिया ने बुधवार को पहली बार ये परीक्षण किया था. क्षेत्र के कई देशों को इसकी जानकारी मिली और अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने उत्तर कोरिया के इस परीक्षण की कड़ी आलोचना की है.

    उत्तर कोरिया ने सितंबर में पहली बार हायपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण किए थे. इसके बाद क्षेत्र के देशों में एडवांस वीपन सिस्टम तैनात करने की रेस तेज़ हो गई है.

    हायपरसोनिक मिसाइल बैलीस्टिक मिसाइलों की तुलना में तेज़ी से और नीचे रहकर अपने लक्ष्य पर वार करते हैं. हायपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक या लगभग 6200 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है.

  16. केरल: गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान और राज्य सरकार के बीच विवाद की वजह क्या है

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने कहा है कि वो राष्ट्रीय संस्थानों की गरिमा की कीमत पर कुलाधिपति नहीं बने रह सकते.

    आरिफ़ मोहम्मद ख़ान विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से इस्तीफ़ा देने के मामले पर मीडिया से बात कर रहे थे.

    उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रीय संस्थानों की गरिमा से समझौते की कीमत पर कुलाधिपति के पद पर नहीं रह सकता. या तो विश्वविद्यालय के मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं होने का स्पष्ट आश्वासन दिया जाए या वे कुलाधिपति का पद नहीं संभालेंगे.”

    आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की थी. उन्होंने विश्वविद्यलयों में राजनीतिक हस्तक्षेप होने का आरोप लगाया था.

    केरल

    इमेज स्रोत, ANI

    उन्होंने दो दिन पहले कहा था, “निश्चित रूप से ऐसा कुछ हुआ है जिससे कि मुझे कुलाधिपति के पद पर ना रहने का फ़ैसला लेना पड़ा है. लेकिन मैं इसके कारण पर बात नहीं करना चाहता क्योंकि इसमें राष्ट्रीय संस्थान शामिल हैं.”

    ये मामला कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियक्तु के विवाद से जुड़ा है.

    केरल के राज्‍यपाल और केरल सरकार के बीच कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर मेतभद चल रहा है.

    पिछले महीने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपीनाथ रविंद्रन को अगले चार साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया था जबकि नई नियुक्त के लिए सूचना जारी हो चुकी थी.

    इस फ़ैसले पर राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि उस मामले में मैंने अपने विवेक के ख़िलाफ़ कुछ किया था लेकिन मैं अब और ऐसी चीज़ें नहीं करना चाहता. साथ ही मैं अपनी सरकार के साथ संघर्ष का रास्ता भी नहीं अपनाना चाहता.”

  17. कज़ाखस्तान में रूस को क्यों भेजनी पड़ी अपनी फौज?

    कज़ाखस्तान का अलमाती शहर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Mariya Gordeyeva

    इमेज कैप्शन, कज़ाखस्तान का अलमाती शहर

    मध्य एशिया के देश कज़ाखस्तान में रूस ने अपने पैराट्रूपर्स भेजे हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने सोवियत संघ के पूर्व घटक देश और सैन्य साझादीर कज़ाखस्तान में हिंसक उपद्रव को रोकने के लिए अपनी शांति सेना भेजी है.

    इससे पहले कज़ाखस्तान की पुलिस ने बताया था कि देश के सबसे बड़े शहर अलमाती में कई प्रदर्शनकारियों को 'रास्ते से हटाया' गया.

    साल 1991 में स्वतंत्र देश बनने के बाद से कज़ाखस्तान अब तक से सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रहा है और इसकी वजह है ईंधन की बढ़ती हुई क़ीमतें.

    कज़ाखस्तान का अलमाती शहर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Mariya Gordeyeva

    कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट तोकायेव ने इन प्रदर्शनों के लिए 'विदेश में प्रशिक्षित गिरोहों' को जिम्मेदार ठहराया है.

    हिंसक उपद्रव को रोकने के लिए राष्ट्रपति तोकायेव ने 'कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन' (सीएसटीओ) से दखल देने की अपील की थी.

    सीएसटीओ रूस, आर्मीनिया, बेलारूस, कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान का सैनिक गठबंधन है.

    कज़ाखस्तान

    इमेज स्रोत, REUTERS/Pavel Mikheyev

    रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है गुरुवार को अलमाती के मुख्य चौराहे पर पर कई बख्तरबंद गाड़ियां और बड़ी संख्या में हथियारबंद सैनिक दाखिल हुए.

    इस जगह पर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी तीन दिन से डंटे हुए थे.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां गोलियां चलने की आवाज़ें सुनाई दी हैं. हालांकि हालात अब काबू में बताया जा रहा है.

    सोशल मीडिया पर अलमाती की सड़कों पर गश्त करते और गोलियां चलाते सैनिकों और लूटपाट के अपुष्ट वीडियो वायरल हो रहे हैं.

  18. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाक़ात, राष्ट्रपति कोविंद ने सुरक्षा चूक पर जताई चिंता

    नरेंद्र मोदी और रामनाथ कोविंद

    इमेज स्रोत, President of India

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की है. राष्ट्रपति भवन का कहना है कि राष्ट्रपति कोविंद ने कल पंजाब में उनके काफ़िले में हुई सुरक्षा चूक की जानकारी ली. राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के मुताबिक़ राष्ट्रपति ने इस गंभीर चूक पर चिंता व्यक्त की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का काफ़िला रोके जाने के मामले की जाँच के लिए पंजाब सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि जाँच के लिए पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय समिति बनाई है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब में सड़क मार्ग से फ़िरोज़पुर में एक रैली के लिए जा रहे थे. रास्ते में सड़क पर विरोध प्रदर्शन होने के कारण उनके काफ़िले को करीब 20 मिनट तक पुल पर ही रुकना पड़ा. इसके बाद वो वापस एयरपोर्ट लौट गए. गृह मंत्रालय ने इसे सुरक्षा में चूक बताया था. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले पर कहा, "प्रधानमंत्री के वापस लौटने पर मुझे खेद है. कुछ लोग वहां अचानक से विरोध-प्रदर्शन करने चले गए थे. इसमें कोई साज़िश जैसी बात है तो पूरे मामले की जाँच कराएंगे." सुप्रीम कोर्ट में भी इस संबंध में एक याचिका दाखिल की गई है, जिस पर कल सुनवाई होनी है.

  19. एयर इंडिया को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी की ये याचिका हुई ख़ारिज

    बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी

    इमेज स्रोत, Twitter/@SWAMY39

    दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया रद्द करने और अधिकारियों की भूमिका की जाँच करने की अपील की थी.

    सुब्रमण्यम स्वामी ने एयर इंडिया के विनिवेश पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने विनिवेश की प्रक्रिया के तरीक़े को मनामाना, गैरक़ानूनी और भ्रष्टा कहा था.

    लेकिन, केंद्र सरकार ने अदालत में सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका का विरोध किया था. सरकार ने जवाब दिया था कि एयर इंडिया रोज़ाना 20 करोड़ रुपए का घाटा उठा रही थी और जनता के पैसे की इससे ज़्यादा बर्बादी नहीं की जा सकती थी.

    सरकार का कहना था कि टाटा पूरी तरह से भारतीय कंपनी है जिसने इंडियन एयरलाइंस को ख़रीदा है, लिहाजा सुब्रमण्यम स्वामी के आरोप पूरी तरह ग़लत है.

    पिछले साल अक्तूबर में टाटा समूह ने 18 हज़ार करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर एयर इंडिया को खरीद लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. बुल्ली बाई ऐप मामले में असम से मुख्य साज़िशकर्ता गिरफ़्तार

    साइबर क्राइम प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुल्ली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस की आईएफ़एसओ स्पेशल सेल ने असम से मुख्य साज़िशकर्ता नीरज बिश्नोई को गिरफ़्तार किया है.

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि नीरज को दिल्ली लाया जा रहा है.

    इससे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इनमें से दो लोग उत्तराखंड के थे जबकि एक युवक बिहार निवासी था जिसे बेंगलुरू से हिरासत में लिया गया था.

    ‘‘बुल्ली बाई’’एक ऐप है जिसे वेब प्लेटफ़ॉर्म गिटहब पर तैयार किया गया था. इस ऐप पर 100 से ज़्यादा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही थीं और ये कहा जा रहा था कि वे 'बिक' सकती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इनमें कई प्रमुख महिला पत्रकारों और कार्यकर्ताओं की भी तस्वीरें शामिल थीं.

    इस मामले पर हंगामे के बाद ऐप को हटा लिया गया है. अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है.