राज्यपाल मलिक के बयान पर बोली कांग्रेस - पीएम मोदी बताएं क्या हुई थी बात?

इमेज स्रोत, ANI
भारत सरकार के तीन कृषि क़ानूनों पर बेबाकी से अपनी राय देने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का एक और बयान सुर्ख़ियों में है.
उन्होंने इस बार हरियाणा की चरखी दादरी में एक सभा में कहा है कि पीएम मोदी बहुत घमंड में थे.
इस बयान पर अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफ़ाई मांगी है.
राज्यपाल मलिक ने एक सामाजिक कार्यक्रम में कहा था, "मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री जी से मिलने गया तो मेरी उनसे पांच मिनट में लड़ाई हो गई. वो बहुत घमंड में थे. जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए तो उन्होंने कहा- मेरे लिए मरे हैं? मैंने कहा आपके लिए ही तो मरे थे जो आप राजा बने हुए हो, मेरा झगड़ा हो गया. उन्होंने कहा - आप अब अमित शाह से मिल लो. मैं अमित शाह से मिला."
अब कांग्रेस ने इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की कोशिश की है.पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि पीएम बताएं कि उन्होंने गवर्नर मलिक से बातचीत में क्या कहा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “मोदी जी को अब सामने आकर बताना चाहिए कि क्या उन्होंने गवर्नर सत्यपाल मलिक जी को देश के अन्नदाता किसान को अपमानित करते हुए अहंकारी तरीके से कहा कि अगर किसान मरे हैं तो क्या ये भाजपा या मोदी के लिए मरे हैं?”
केंद्र के तीन कृषि क़ानूनों का विरोध करने के लिए हज़ारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से भी अधिक समय तक बैठे रहे थे.
इसके बाद 19 नवंबर को गुरु पर्व के अवसर पर राष्ट्र के नाम संदेश में पीएम मोदी ने इन क़ानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया था.














