ओमिक्रॉन से हालात ख़राब हुए तो फंसे कर्ज़ की समस्या और गहरा सकती है: आरबीआई

भारतीय रिज़र्व बैंक की बुधवार को आई एक रिपोर्ट में इस साल फंसे हुए कर्ज़ के काफ़ी बढ़ जाने की आशंका जताई है. इसकी मुख्य वजह कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के प्रभावित होने की आशंका है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, मोहम्मद शाहिद and विभुराज

  1. भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को जीत के लिए दिया 305 रनों का लक्ष्य

    भारतीय टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत ने सेंचुरियन टेस्ट में जीत के लिए मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका के सामने जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भारत की टीम 174 रन बनाकर आउट हो गई. भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे और दक्षिण अफ़्रीका को सिर्फ़ 197 रन पर आउट कर दिया था. इस तरह भारत ने पहली पारी के आधार पर 130 रनों की बढ़त हासिल की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय बल्लेबाज़ों ने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 34 रन बनाए. पहली पारी में शतक लगाने वाले केएल राहुल इस पारी में सिर्फ़ 23 रन ही बना पाए. अजिंक्य रहाणे ने 20 और कप्तान विराट कोहली ने 18 रन बनाए. दक्षिण अफ़्रीका की ओर से रबाडा और जैन्सन ने चार-चार विकेट लिए. जबकि एन्गिडी को दो विकेट मिले.

  2. पीएम मोदी की कानपुर रैली में उपद्रव फैलाने की थी साज़िश: बीजेपी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंगलवार को कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में गड़बड़ी फैलाने की साज़िश रचने के आरोप में पुलिस ने पाँच लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ़्तार किए गए लोगों का समाजवादी पार्टी से संबंध है.

    इस मुद्दे पर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर रैली में दंगा भड़काने और शहर में दंगा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दरअसल, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में मेट्रो का उद्घाटन किया और शहर में एक रैली को संबोधित किया था.

    पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "समाजवादी पार्टी किस प्रकार से उस रैली को खत्म करने की साजिश, रैली में दंगा भड़काने और शहर में दंगा भड़काने की कोशिश कर रही थी."

    "कल जब प्रधानमंत्री जी ने रैली को संबोधित किया, उससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. उस वीडियो में भाजपा की एक कार थी, उसपर कुछ कमल के स्टिकर्स लगे हुए थे और प्रधानमंत्री जी का भी एक पोस्टर गाड़ी के पीछे लगा हुआ था."

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "बीच चौराहे पर गाड़ी को रोककर लाल टोपी पहने हुए सपा के कार्यकर्ताओं ने उस गाड़ी को तोड़ दिया और उसमें आगजनी की कोशिश भी की गई. इस गाड़ी में जो लोग तोड़फोड़ कर रहे थे, उस समय सपा छात्र सभा के सचिव जिनका नाम अखबारों ने सचिन केसरवानी लिखा है वो भी वहां मौजूद थे."

    "बाद में पुलिस और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच हुई तो पता चला कि ये गाड़ी भी भाजपा के कार्यकर्ता की नहीं बल्कि सपा छात्र सभा के दूसरे नेता अंकुर पटेल की गाड़ी थी. इस गाड़ी को भाजपा की गाड़ी के रूप में सजाया गया था."

  3. डिएगो माराडोना के भाई ह्यूगो का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    डिएगो माराडोना और ह्यूगो माराडोना

    अर्जेंटीना के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के भाई ह्यूगो माराडोना की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. वे 52 वर्ष के थे. ह्यूगो भी एक पेशेवर फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे. उनकी मौत नेपल्स के पास उनके घर पर हुई. 13 महीने पहले माराडोना की भी मौत हो गई थी. वे 60 वर्ष के थे.

    ह्यूगो माराडोना ने इटली, स्पेन, जापान और अर्जेंटीना में फ़ुटबॉल खेली थी. 1987 में ह्यूगो ने नेपोली के लिए फ़ुटबॉल खेली थी, उस समय डिएगो माराडोना भी उसी टीम में थे. लेकिन वे कोई प्रभाव नहीं डाल सके.

  4. झारखंड में पेट्रोल 25 रुपये प्रति लीटर सस्ता, साथ में शर्तें भी लागू

      • Author, रवि प्रकाश, बीबीसी हिंदी के लिए
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, IPRD, JHARKHAND

    इमेज कैप्शन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    झारखंड सरकार ने ग़रीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन बसर करने वालों के लिए पेट्रोल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की छूट दी है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपनी सरकार की दूसरी सालगिरह के मौक़े पर यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगले साल 26 जनवरी से यह छूट मिलने लगेगी.

    मुख्यमंत्री ने कहा, "पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की छूट सिर्फ दो पहिया वाहनों को दी जाएगी. छूट की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी. इसके तहत हर महीने अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल ख़रीदा जा सकेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "यह छूट वैसे लोगों को दी जाएगी, जो दोपहिया वाहन से अपनी फसल लाते ले-जाते हैं और जिनके पास बीपीएल राशन कार्ड है. ऐसे लोग पेट्रोल पंप पर पूरा पैसा देंगे. इसके बाद डीबीटी के माध्यम से छूट के पैसे सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिए जाएँगे."

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के लिए अगले साल से 'गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' लागू करने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस क्रेडिट कार्ड से छात्रों को पढ़ाई के लिए आसानी से लोन मिल सकेगा.

    मुख्यमंत्री ने कई और नयी योजनाओं की घोषणा की और अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी ब्योरा दिया. इस मौक़े पर राज्यपाल रमेश बैस और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी मौजूद रहे.

  5. महात्मा गांधी को गाली देने वाले 'कालीचरण महाराज' कौन हैं?

    कालीचरण महाराज

    इमेज स्रोत, CG KHABAR/BBC

    हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में विवादास्पद बयानों से जुड़ा विवाद थम पाता, उससे पहले ही रायपुर में आयोजित धर्म संसद ने नया विवाद पैदा कर दिया.

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि अकोला के कालीचरण महाराज महात्मा गांधी को गाली दे रहे हैं.

    वीडियो में दिख रहा है कि कालीचरण महाराज महात्मा गांधी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की प्रशंसा कर रहे हैं.

    वीडियो में ये भी दिखाई देता है कि उनके भाषण पर धर्म संसद के अंदर कुछ लोग तालियां भी बजा रहे हैं.

    स्थानीय पुलिस ने कालीचरण महाराज के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है, यह मामला रायपुर नगर निगम के स्पीकर और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत के बाद किया गया है.

  6. पीयूष जैन के ठिकानों पर रेड पूरी, क्या-क्या मिला?

    वीडियो कैप्शन, पीयूष जैन के ठिकानों पर रेड पूरी, क्या-क्या मिला?

    उत्तर प्रदेश के कन्नौज में डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ़ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने पीयूष जैन के निवास पर रेड पूरी कर ली है.

    कानपुर के कारोबारी को बड़ी मात्रा में कैश, सोना और चंदन की लकड़ी मिलने के बाद 26 दिसंबर को गिरफ़्तार कर लिया गया था.

    DGGI के अतिरिक्त निदेशक ज़ाकिर हुसैन ने इस बारे में जानकारी दी. पीयूष जैन के कानपुर के ठिकाने पर पड़े छापे में बहुत सारा कैश मिला था.

    छापा मार रहे अधिकारियों को वहां इतना कैश मिला कि उन्हें गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी थी.

  7. यूपी: अमेठी में नाबालिग दलित लड़की की बेरहमी से हुई पिटाई का वीडियो वायरल

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, लखनऊ से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अमेठी पुलिस

    इमेज स्रोत, TWITTER@AMETHIPOLICE

    इमेज कैप्शन, अमेठी पुलिस की फ़ाइल फ़ोटो

    उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नाबालिग दलित लड़की को बेरहमी से पीटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दो युवक बड़ी बेरहमी से लड़की को लाठी से मार रहे हैं.

    बाद में उसे बालों से घसीट कर वो उसे ज़मीन पर पटक देते हैं, और एक व्यक्ति उसकी पीठ पर खड़ा हो जाता है. वीडियो में एक शख्स उसके पैर उठा कर उसके तलवों पर लगातार लाठियां मारता है.

    वीडियो में कुछ महिलाएं भी नज़र आती हैं जो पिटाई करने वाले लड़कों को उकसाती हैं और पिटाई रोकने की कोई कोशिश नहीं करती हैं.

    एफआईआर के मुताबिक़ 16 साल की यह लड़की संग्रामपुर की निवासी है और 15 दिन पहले वो अपने रिश्तेदारों के घर जाते हुए रास्ता भटक गई थी.

    भटक कर वो सीताराम सोनी के घर जा पहुँची जहाँ पर उसके बेटों ने उस पर चोरी का इलज़ाम लगाया और सीताराम के बेटे सूरज और राहुल सोनी और उनके दोस्त शुभम ने लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और बेरहमी से मारपीट की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मामले की जानकारी देते हुए अमेठी के सीओ अर्पित कपूर ने कहा, "आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया जहाँ पर एक नाबालिग लड़की को अमेठी कसबे के रहने वाले सूरज सोनी और शुभम उसको मारते पीड़ते दिखाई दे रहे थे. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पीड़िता से संपर्क किया गया और थाना अमेठी में अभियोग पंजीकृत कराया गया है. शीघ्र गिरफ्तारी कर करवाई की जाएगी."

    पुलिस ने एससी एसटी एक्ट, पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

    इसमें एक अभियुक्त राहुल सोनी को गिरफ्तारी की जा चुकी है और पुलिस सूरज सोनी और शुभम की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

  8. योगी आदित्यनाथ के नाम पर चुनाव लड़ रही भाजपा ब्राह्मणों को लेकर सावधान क्यों?

    योगी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा की 403 सीटों में से भाजपा के 46, समाजवादी पार्टी के तीन, बहुजन समाज पार्टी के तीन, कांग्रेस का एक और अपना दल के एक ब्राह्मण विधायक हैं. दो ब्राह्मण विधायक निर्दलीय चुने गए थे.

    इन आंकड़ों से ज़ाहिर है कि 2017 के प्रादेशिक चुनाव में ब्राह्मणों ने भाजपा का खुल कर समर्थन किया. लेकिन हाल में हुए कुछ घटनाक्रम से कुछ अलग तस्वीर निकल कर सामने आ रही है, अटकलों को बल मिल रहा है.

    जैसे, 26 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ हुई एक बैठक के बारे में ट्वीट किया - "उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, गोरखपुर से भाजपा राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल, बस्ती से भाजपा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी, भाजपा महासचिव सुनील बंसल, गुजरात से राज्यसभा सांसद रामभाई मोकारिया और भाजपा के अन्य वरिष्ठ साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना."

    27 दिसंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्र ने भी एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें पार्टी के उत्तर प्रदेश से जुड़े ब्राह्मण नेता भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करते हए नज़र आ रहे हैं और भगवान परशुराम की तस्वीर भी भेंट कर रहे हैं.

  9. पीयूष जैनः मोदी, योगी, शाह सच बोल रहे हैं या अखिलेश?

    मोदी, योगी, अखिलेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कब होंगे, होंगे भी या टल जाएँगे, इन सारे सवालों को लेकर अभी अनिश्चितता बनी है. मगर एक बात जिसे लेकर कोई भी संदेह नहीं है, वो ये है कि पार्टियों के बीच चुनावी संग्राम छिड़ चुका है.

    इसी चुनावी संग्राम में पिछले कुछ दिनों से एक मुद्दा बड़े ज़ोर-शोर से उठ रहा है. और वो है एक इत्र कारोबारी के यहाँ पड़े चर्चित छापों का मुद्दा.

    कानपुर स्थित व्यवसायी पीयूष जैन के ठिकानों पर पड़े छापों में ढाई सौ करोड़ रुपये से ज़्यादा के नोट और सोना, चांदी मिले हैं. टैक्स चोरी के आरोप में पीयूष जैन को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    मगर पीयूष जैन के पास से जो रकम बरामद हुई है, उसके तार क्या राजनीति से जुड़े हैं? और जुड़े हैं तो किस राजनीतिक दल से? इस सवाल का स्पष्ट जवाब मिलना फ़िलहाल तो मुश्किल लगता है, क्योंकि सत्ता पक्ष और विपक्ष - दोनों विरोधाभासी दावे कर रहे हैं.

    आइए पहले देखते हैं कि इस बारे में क्या कह रहे हैं भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता.

  10. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में नेतृत्व के बदलाव पर क्या कहा मुकेश अंबानी ने

    मुकेश अंबानी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मुकेश अंबानी

    भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी ने मंगलवार को पहली बार कंपनी में नेतृत्व में बदलाव के संकेत दिए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी ने कहा कि वे चाहते हैं कि ये प्रक्रिया सीनियर लोगों के साथ शुरू हो और जिसमें वे ख़ुद भी शामिल हों ताकि नौजवान पीढ़ी को मौक़ा मिल सके.

    64 वर्षीय मुकेश अंबानी ने पहले भी कंपनी में उत्तराधिकारी चुनने की योजना के बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया था. उन्होंने कहा कि रिलायंस कंपनी के नेतृत्व में बदलाव की योजना पर काम कर रही है.

    आकाश और ईशा अंबानी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आकाश और ईशा अंबानी

    मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं जिनमें आकाश और ईशा अंबानी जुड़वां हैं और अनंत अंबानी उनकी तीसरी संतान हैं. रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्म दिन को कंपनी 'रिलायंस फैमिली डे' के रूप में मनाती है.

    इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड क्लीन और ग्रीन एनर्जी सेक्टर, रिटेल और टेलीकॉम बिज़नेस के बूते आने वाले सालों में दुनिया की सबसे ताक़तवर और प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शुमार होगी.

    मुकेश अंबानी ने कहा, "बड़े सपनों को पूरा करने और नामुमकिन से दिखने वाले लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सही लोगों और सही नेतृत्व का होना ज़रूरी है. रिलायंस कंपनी के नेतृत्व में बदलाव की योजना पर काम कर रही है... जिसमें मेरी पीढ़ी के सीनियर लोगों से लेकर अगली पीढ़ी का नौजवान नेतृत्व तक होंगे."

    अनंत अंबानी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अनंत अंबानी

    मुकेश अंबानी चाहते हैं कि इस प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए.

    रिलायंस इस समय तीन तरह के कारोबार करती है. गुजरात के जामनगर में उनकी ऑयल रिफाइनरी है. वे रिटेल के कारोबार में हैं और टेलीकॉम और डिजिटल बिज़नेस में उनकी कंपनी जियो इस समय मार्केट लीडर है.

  11. जानिए कैसे हैं अब सौरभ गांगुली, अस्पताल ने जारी किया अपडेट

    सौरभ गांगुली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ने बीसीसीआई प्रमुख और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट जारी किया है. अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉक्टर रुपाली बसु ने कहा है कि गांगुली को 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे कोविड पॉज़िटिव थे. अस्पताल ने बताया है कि गांगुली का ऑक्सीजन लेवल 99% है और डॉक्टरों की एक टीम उन पर नज़र रखे हुए है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक दिन पहले अस्पताल ने अपने बयान में कहा था कि सौरभ गांगुली को मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई है और उनकी स्थिति स्थिर है. इस साल जनवरी में गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उस समय उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. कुछ सप्ताह बाद गांगुली को फिर परेशानी हुई और दोबारा एंजियोप्लास्टी हुई. मोनोक्लोनल एंटी बॉडी थेरेपी कोरोना के उन मरीज़ों को दी जाती है, जो हाई रिस्क कैटेगरी में होते हैं.

  12. साल 2019-20 का इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों के लिए ज़रूरी ख़बर

    इनकम टैक्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वित्त वर्ष 2019-20 का इनकम टैक्स रिटर्न भरने के बाद जो लोग इसके वेरिफ़िकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, सरकार ने ऐसे आयकर दाताओं को 28 फरवरी, 2022 तक की मोहलत दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये छूट केवल एक बार के लिए दी गई है.

    इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, जो लोग इनकम टैक्स रिटर्न बिना किसी डिजिटल सिग्नेचर के ऑनलाइन भरते हैं, उन्हें इसे आधार ओटीपी, नेट बैंकिंग, डीमेट अकाउंट के जरिए भेजे गए कोड या प्रीवैलिडेटेड बैंक अकाउंट और एटीएम के जरिए इसे सत्यापित करना होता है.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    नियमों के तहत ये प्रक्रिया रिटर्न फाइल करने 120 दिनों के भीतर पूरी करनी होती है. इसका एक और विकल्प है. आय कर दाता अपने इनकम टैक्स रिटर्न की हार्ड कॉपी दस्तखत करके बेंगलुरु स्थित सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर भी भेज सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अगर आईटीआर-वी फॉर्म के ज़रिए भरे गए रिटर्न के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी न की गई हो तो माना जाएगा कि कर दाता ने रिटर्न भरा ही नहीं है.

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेज ने 28 दिसंबर को जारी किए गए सर्कुलर में बताया है कि मूल्यांकन वर्ष 2020-21 (वित्तीय वर्ष 2019-20) के लिए बड़ी संख्या में कर दाताओं के रिटर्न की प्रोसेसिंग का काम रुका हुआ है क्योंकि बेंगलुरु स्थिति सीपीसी को वैध रसीद नहीं मिली है या फिर उनके ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, सुप्रिया सुले कोविड पॉज़िटिव, बारामती से हैं एनसीपी की सांसद

    सुप्रिया सुले

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बताया है कि वे और उनके पति सदानंद सुले कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं. उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं. सुप्रिया सुले ने कहा है कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जाँच करा लें. सुप्रीम सुले एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी हैं और बारामती संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं.

  14. मालेगाँव ब्लास्ट मामले में बीजेपी ने कांग्रेस से माफ़ी मांगने को कहा

    मालेगाँव ब्लास्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि मालेगाँव ब्लास्ट मामले में नए तथ्य आने के बाद कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने देख लिया होगा कि कांग्रेस ने कैसे 2008 के मालेगाँव ब्लास्ट मामले में बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के ख़िलाफ़ ग़लत मामला दर्ज किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस और राहुल गांधी पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलगाववाद की राजनीति करते हैं. संबित पात्रा ने कहा, "भगवा को बदनाम करने के लिए कांग्रेस साज़िश करती रही है. कांग्रेस के मन में हिंदुओं के प्रति घृणा का भाव रहता है. साज़िश कितना बड़ा रहा होगा, इसका अंदाज़ा आप लगा सकते हैं. भगवा आतंकवाद शब्द राहुल गांधी ने ही गढ़ा हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि मालेगाँव मामले में कैसे लोगों को प्रताड़ित करके बयान दिलवाए गए, ये भी पता चल गया है. मालेगाँव ब्लास्ट केस में एक गवाह ने स्पेशल एनआईए कोर्ट को बताया था कि उन्हें एटीएस और अन्य जाँच एजेंसियों ने प्रताड़ित किया था. गवाह ने ये भी बताया कि एटीएस ने उन्हें योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के चार अन्य नेताओं के नाम लेने के लिए दबाव डाला था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    महाराष्ट्र के मालेगांव में अंजुमन चौक और भीकू चौक के बीच शकील गुड्स ट्रांसपोर्ट के सामने 29 सितंबर 2008 की रात 9.35 बजे बम धमाका हुआ था जिसमें छह लोग मारे गए और 101 लोग घायल हुए थे.

    इस मामले में लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय रहीरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी अभियुक्त हैं. फ़िलहाल ये सभी ज़मानत पर बाहर हैं.

  15. ख़ालिदा ज़िया क्यों जाना चाहती हैं बांग्लादेश से बाहर, शेख़ हसीना के पास जाएगी अर्ज़ी

    ख़ालिदा ज़िया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज़-ज़मां ने कहा है कि गृह मंत्रालय विपक्षी नेता और बीएनपी की अध्यक्ष ख़ालिदा ज़िया को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देने की समीक्षा कर रहा है.

    इसके बाद इस निवेदन को प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के पास उनकी राय जानने के लिए भेजा जाएगा. मंगलवार को ढाका में सचिवालय में गृह मंत्री ने यह जानकारी दी थी.

    ख़ालिदा ज़िया के परिवार ने सरकार को नवंबर के मध्य में पत्र लिखकर उन्हें इलाज के लिए विदेश ले जाने की अनुमति मांगी थी. इस पत्र को क़ानूनी टिप्पणी के लिए क़ानून मंत्रालय को भेजा गया था.

    इसके बाद क़ानून मंत्रालय ने पत्र को रविवार को गृह मंत्रालय के पास भेजा था.

    76 वर्षीय ख़ालिदा ज़िया इस समय कई शारीरिक समस्याओं से गुज़र रही हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    गृह मंत्री असद-उज़-ज़मां ख़ान ने कहा, “ख़ालिदा ज़िया के निवेदन पर क़ानून मंत्रालय ने अपनी राय दी है. हम इसका अध्ययन कर रहे हैं, अगर और सलाह की ज़रूरत होगी तो हम लेंगे. हमें इस पर और बात करने की ज़रूरत है. क़ानून मंत्री ने जिस तरह से लिखा है उसे देखते हुए क़ानूनी रूप से उन्हें विदेश ले जाने की कोई सूरत नहीं है.”

    कई बीमारियों से हैं पीड़ित

    ख़ालिदा ज़िया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस साल अप्रैल में ख़ालिदा ज़िया कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं और 54 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद वो 19 जून को घर वापस लौटी थीं.

    इस साल के आख़िर में ख़ालिदा ज़िया की तबीयत एक बार और ख़राब हुई और उन्हें तीसरी बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

    जाँच के बाद ज़िया की निजी स्वास्थ्य टीम ने बताया कि वो लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं. इसके अलावा ज़िया को आर्थराइटिस, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएँ हैं.

    वो अभी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती हैं और उनका डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर अनियंत्रित है और बुख़ार है.

    उनकी पार्टी बीएनपी सरकार से निवेदन कर रही है कि उन्हें इलाज के लिए देश से बाहर ले जाने दिया जाए.

    जेल से बाहर हैं ख़ालिदा ज़िया

    8 फ़रवरी 2016 को ख़ालिदा ज़िया को ज़िया अनाथालय ट्रस्ट के भ्रष्टाचार मामले में पाँच साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी. उन्हें उसी दिन जेल भेज दिया गया था.

    इसके बाद उन्हें ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में भी जेल भेजा गया था.

    25 मार्च 2020 को पहली बार उनकी सज़ा निलंबित किए जाने के बाद उन्हें अस्थायी तौर पर जेल से छोड़ा गया था.

    इसके बाद उनके जेल से बाहर रहने के समय को अलग-अलग चरणों में बढ़ाया गया.

  16. मोहम्मद शमी 200 विकेट लेने के बाद क्यों हुए भावुक

    मोहम्मद शमी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंगलवार का दिन भारतीय क्रिकेट के एक सितारे के लिए काफ़ी अहम दिन बन गया. मोहम्मद शमी. भारत के तेज़ गेंदबाज़. कभी विवादों में रहे. मीडिया में नकारात्मक ख़बरों के कारण सुर्ख़ियाँ भी बटोरीं. लेकिन वापसी की और मैदान पर शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता. मंगलवार को मोहम्मद शमी ने जब 200वाँ टेस्ट क्रिकेट विकेट पूरा किया, तो क्रिकेट की दुनिया ने उनकी जम कर सराहना की.

    मोहम्मद शमी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीसीसीआई टीवी पर गेंदबाज़ी के कोच पारस महाम्ब्रे के साथ बातचीत में मोहम्मद शमी ने कहा कि देश के लिए खेल-खेल कर जो उपलब्धि हासिल होती है, उसकी ख़ुशी कुछ और होती है. जब सेंचुरियन में समी ने 200वाँ विकेट लिए, तो उनके दोनों हाथ ऊपर थे. वे ख़ुद भी आसमान की ओर देख रहे थे. आमतौर पर विकेट लेने के बाद शमी ऐसे सेलिब्रेशन नहीं करते.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने महाम्ब्रे को इसकी वजह भी बताई. शमी ने भावुक होते हुए कहा- वो पिताजी के लिए था. वो नवंबर 2017 में नहीं रहे. इसका क्रेडिट मेरे पिताजी को जाता है. क्योंकि मैं उस जगह से आता हूँ, जहाँ उन्होंने मेरा समर्थन किया. इसलिए जब कोई उपलब्धि है और उन्होंने मुझे ऐसा बनाया है, तो उस व्यक्ति को तो क्रेडिट जाना ही चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मोहम्मद शमी भारत के पाँचवें तेज़ गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने 200 या इससे ज़्यादा विकेट लिए हैं. उनके पहले ये कारनामा करने वाले भारत के तेज़ गेंदबाज़ हैं- कपिल देव, ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा और जवागल श्रीनाथ. शमी की उपलब्धि की कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने सराहना की. वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह, आकाश चोपड़ा, रवि शास्त्री और वसीम जाफ़र ने समी की प्रशंसा में ट्वीट किए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4

    पोस्ट X समाप्त, 4

    छोड़िए X पोस्ट, 5

    पोस्ट X समाप्त, 5

    छोड़िए X पोस्ट, 6

    पोस्ट X समाप्त, 6

    छोड़िए X पोस्ट, 7

    पोस्ट X समाप्त, 7

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, ED ने दायर किया पूरक आरोपपत्र, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मुख्य अभियुक्त

    अनिल देशमुख

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मुबंई के पीएमएलए कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, यह पूरक चार्जशीट 7,000 पन्नों की बताई जा रही है.

    इस पूरक आरोपपत्र में उनके दोनों बेटों ऋषिकेश और सलिल को भी अभियुक्त बनाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस मामले में यह दूसरा आरोपपत्र है. इससे पहले अगस्त में पहला आरोपपत्र दाख़िल किया गया था जो देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे, निजी सहयोगी कुंदन शिंदे और देशमुख के परिवार के ज़रिए चलाए जाने वाले ट्रस्ट श्री साई शिक्षण संस्थान के ख़िलाफ़ था.

  18. भारत में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक? तेज़ी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

    ओमिक्रॉन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर जानकार इसे तीसरी लहर की दस्तक मान रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोना के 9195 नए मामले दर्ज किए गए हैं. सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 781 हो चुकी है, जिनमें सबसे ज़्यादा 238 संक्रमित दिल्ली से हैं. महाराष्ट्र में ये संख्या 167 है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 77 हज़ार से अधिक हो गई है. जिस तेज़ी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे लेकर कई राज्य सरकारें पाबंदियाँ लगा रही हैं. दिल्ली में येलो अलर्ट के बाद राज्य सरकार ने कुछ पाबंदियाँ लगाई हैं. गुजरात में भी पिछले 24 घंटों में नए मामले बढ़कर 394 हो गए हैं. तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार तेज़ी आ रही है. चेन्नई पुलिस ने शहर में नए साल का जश्न पर कुछ पाबंदियाँ लगाई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और लोगों को बचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाए जा रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भी कहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से ख़तरा बहुत ज़्यादा है. पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों में 11 फ़ीसदी उछाल आई है. ज़्यादातर देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेज़ी आई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अभी तक ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ी है.

  19. बीजेपी को 1 करोड़ वोट मिले तो शराब 70 रुपये कर देंगे: आंध्र प्रदेश अध्यक्ष

    आंध्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सोमू वीरराजू
    इमेज कैप्शन, आंध्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सोमू वीरराजू

    आंध्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने जनता से वादा किया है कि अगर 2024 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 1 करोड़ वोट मिले तो पार्टी शराब की क़ीमत 70 रुपये कर देगी.

    विजयवाड़ा में मंगलवार को हुई एक रैली को संबोधित करते हुए वीरराजू ने कहा कि राज्य में ऊंचे दामों पर ‘ख़राब क़िस्म की शराब बेची जा रही है और चर्चित ब्रांड मौजूद नहीं हैं.'

    उन्होंने कहा, “शराब ‘स्पेशल स्टेट’, ‘गवर्नर्स मेडल’ के नाम से बेची जा रही है. ब्रांडेड शराब नहीं बेच रहे हैं. उन्होंने पूर्ण शराबबंदी की बात की है लेकिन शराब बना और बेच रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को एक करोड़ वोट दीजिए हम सिर्फ़ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे. अगर हमारे पास और राजस्व रहेगा तो हम शराब 50 रुपये में मुहैया कराएंगे.”

    उन्होंने सरकार पर ज़हरीली शराब बनाने और बेचने का आरोप भी लगाया.

    उन्होंने कहा, “आप (राज्य सरकार) लोगों का ख़ून पी रहे हैं. हर महीने एक व्यक्ति 12,000 रुपये शराब पर ख़र्च कर रहा है. सरकार इस पैसे को ले रही है और कल्याणकारी योजनाओं की आड़ में वापस दे रही है.”

  20. इंडोनेशिया ने बोइंग 737 मैक्स विमान से हटाया प्रतिबंध

    बोइंग विमान

    इमेज स्रोत, Reuters

    इंडोनेशिया ने बोइंग 737 मैक्स विमान से प्रतिबंध हटा लिया है. तीन साल पहले लायन एयर विमान हादसे के बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसमें सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी.

    इथियोपियन एयरलाइंस के 737 मैक्स विमान हादसे के बाद मार्च 2019 में विमान के निर्माताओं ने अपने सबसे ज़्यादा बिकने वाले एयरक्राफ़्ट की उड़ान पर रोक लगा दी थी.

    सोमवार को इथियोपियाई एयरलाइंस ने कहा था कि वो फ़रवरी से अपने इन विमानों की उड़ान शुरू करेगी.

    दरअसल यह घोषणा अमेरिका और यूरोप में 737 मैक्स विमान की दोबारा उड़ान शुरू होने के कई महीनों बाद की गई है.

    ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत, मलेशिया और सिंगापुर समेत 180 से अधिक देशों ने 737 मैक्स की उड़ान को अनुमति दे दी है.

    इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय ने बयान में कहा है कि वो तुरंत प्रभाव से इस विमान पर लगा प्रतिबंध हटा रहा है और इसके तहत विमान के सिस्टम में किए गए बदलाव को नियामक जांच से गुज़रना होगा.

    इथियोपियाई विमान हादसे में 157 लोगों की मौत हुई थी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इथियोपियाई विमान हादसे में 157 लोगों की मौत हुई थी

    लायन एयर एयरलाइंस के पास प्रतिबंध से पहले इस तरह के 10 विमान थे. वो क्या अपने विमानों को फिर से उड़ने की अनुमति देगा? बीबीसी के इस सवाल पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

    इंडोनेशिया की राष्ट्रीय एयरलाइंस गरुड़ा ने कहा है कि उसकी इस विमान को लाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि उसका ध्यान अपने क़र्ज़ों पर है.

    29 अक्तूबर 2018 को लायन एयर फ़्लाइट 610 ने जकार्ता के सुकर्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और 13 मिनट के भीतर वो जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इस घटना में सभी 189 यात्री और क्रू सदस्य मारे गए थे.

    पांच महीने से भी कम समय बाद इथियोपियन एयरलाइंस फ़्लाइट 302 का बोइंग 737 मैक्स विमान ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या जाने के लिए उड़ान भरी थी लेकिन छह मिनट बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सभी 157 यात्री मारे गए था.