भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,195 नए मामले, कल से 44% अधिक
भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 781 हो गए हैं. इसके सबसे अधिक 238 मामले दिल्ली और 167 मामले महाराष्ट्र में हैं.
वहीं बुधवार को बीते 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,195 मामले सामने आए जो कि मंगलवार के मुक़ाबले 44 फ़ीसदी अधिक थे.
एक दिन पहले भारत में संक्रमण के नए मामले 6,358 पाए गए थे.
हालांकि, भारत में इस बीमारी से ठीक होने का रिकवरी रेट 98.40 फ़ीसदी बना हुआ है जो मार्च 2020 से सबसे अधिक है.
बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 7,347 लोग ठीक हुए हैं.