कोरोना वैक्सीन: 15 साल से 18 साल के बच्चों को मिलेगी सिर्फ़ कोवैक्सीन

नए दिशा निर्देश के मुताबिक़,तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी. इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के टीके का ही विकल्प होगा.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी

  1. स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में केरल रहा अव्वल, यूपी का सबसे खराब प्रदर्शन

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

    इमेज स्रोत, PINARAYI VIJAYAN, FACEBOOK

    इमेज कैप्शन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

    नीति आयोग के चौथे स्वास्थ्य सूचकांक में केरल स्वास्थ्य सुविधाओंके सभी मानकों पर पहले पायदान पर रहा है. जबकि उत्तर प्रदेश इस मामले में सबसे नीचले पायदान पर रहा.

    इस स्वास्थ्य सूचकांक को 2019-2020 के आधार पर तैयार किया गया है.

    नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदर्शन के मामले में तमिलनाडु दूसरे और तेलंगाना तीसरे स्थान पर रहा है.

    स्वास्थ्य क्षेत्र में खराब स्थिति की बात करें तो उत्तर प्रदेश के बाद बिहार दूसरे और मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा है.

    हालांकि, रिपोर्ट का ये भी कहना है कि उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदर्शन सुधारने के मामले में सबसे आगे रहा है. 2018-19 के मुक़ाबले 2019-20 में सबसे ज़्यादा सुधार देखा गया है.

    छोटे राज्यों में देखें तो मिज़ोरम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और केंद्र शासित प्रदेशों के मामले में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में सबसे नीचे रहे हैं. हालांकि, दोनों ने सुधार के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है.

    रिपोर्ट में बताया गया है कि केरल ने लगातार चौथी बार स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

    हालांकि, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को लेकर केरल 12वें और तमिलनाडु आठवें स्थान पर रहा है.

    तेलंगाना ने समग्र प्रदर्शन और सुधार दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, राजस्थान इन दोनों ही मामलों में खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है.

  2. मदर टेरेसा की संस्था के बैंक खाते फ्रीज़ होने पर ममता बनर्जी ने जताई हैरत

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी के सभी बैंक खातों के फ्रीज़ किए जाने पर हैरत जताई है.

    उन्होंने ट्विटर पर कहा, "ये जानकार हैरत में हूं कि केंद्र सरकार ने क्रिसमस के मौके पर मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी के सभी बैंक खातों को फ्रीज़ कर दिया है."

    उन्होंने आगे कहा, "उनके 22 हज़ार मरीज और कर्मचारियों को भोजन और दवाओं से मरहूम कर दिया गया है. क़ानून सबसे ऊपर है लेकिन मानवीय प्रयासों को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए."

    हालांकि मदर टेरेसा की संस्था के ख़िलाफ़ कथित तौर पर हुई इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार या मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    इससे पहले 14 दिसंबर को समाचार एजेंसी एएफ़पी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि गुजरात पुलिस मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी के ख़िलाफ़ जांच कर रही है. संस्था पर ये आरोप लगाया गया था कि उनसे जुड़े एक शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों को क्रॉस पहनने और बाइबल पढ़ने के लिए मजबूर किया गया था.

    सरकारी अधिकारियों ने एएफ़पी से कहा था कि बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

    इस शिकायत में ये दावा किया गया था कि संस्था की लाइब्रेरी में 13 बाइबल बरामद हुए थे और लड़कियों का कहना था कि उन्हें बाइबल पढ़ने के लिए मजबूर किया गया था.

  3. पाकिस्तान में आज़ाद हिंद फ़ौज के 'आख़िरी सिपाही' एहसान क़ादिर की दास्तान

    एहसान क़ादिर

    इमेज स्रोत, COURTESY "TAREEKH KA AIK GUMSHUDA WARQ"

    इमेज कैप्शन, एहसान क़ादिर

    वह पाकिस्तान में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफ़ेंस) एजेंसी के कमांडेंट थे. अख़बार पढ़ने और ख़बरों की कटिंग जमा करने में लगे रहते थे. उन्होंने जल्द ही राजनीतिक भाषण देना शुरू कर दिया और राष्ट्रपति फ़ील्ड मार्शल अय्यूब ख़ान की आलोचना करनी शुरू कर दी.

    जब उनके (अय्यूब ख़ान के) वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार करके राष्ट्रपति को भेजी, तो सैन्य तानाशाह ने किसी भी कार्रवाई का आदेश देने के बजाय, फ़ाइल पर बस इतना लिखा, "उन्हें बोलने दो, किसी कार्रवाई की ज़रूरत नहीं है."

    नागरिक सुरक्षा एजेंसी के इस कमांडेंट का नाम एहसान क़ादिर था.

    एहसान क़ादिर कौन थे? इसके लिए हमें अतीत में जाना होगा. वह सर शेख़ अब्दुल क़ादिर के सबसे बड़े बेटे थे. वही सर शेख़ अब्दुल क़ादिर जिन्होंने 1901 में उर्दू की मशहूर साहित्यिक पत्रिका 'मख़ज़न' प्रकाशित की थी.

    साहित्य की दुनिया में मख़ज़न को यह गौरव प्राप्त हुआ कि अल्लामा मोहम्मद इक़बाल की ज़्यादातर नज़्में पहली बार मख़ज़न में ही प्रकाशित हुई थीं. अल्लामा इक़बाल के साथ सर शेख़ अब्दुल क़ादिर के संबंध ऐसे थे कि उनके पहले उर्दू संग्रह 'बांग-ए-दरा' की प्रस्तावना उन्होंने ही लिखी थी.

    सर शेख़ अब्दुल क़ादिर के बेटों में एहसान क़ादिर, मंज़ूर क़ादिर और अल्ताफ़ क़ादिर हैं.

  4. चंडीगढ़ नगरपालिका चुनावः आम आदमी पार्टी ने जीतीं सबसे ज़्यादा सीटें, बीजेपी दूसरे नंबर पर

    आम आदमी पार्टी

    इमेज स्रोत, ANI

    चंडीगढ़ में नगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे ज़्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई है. आम आदमी पार्टी ने नगरपालिका की 35 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है.

    वहीं, बीजेपी के खाते में 12, कांग्रेस के आठ और अकाली दल के खाते में एक सीट आई है.

    चंडीगढ़ के बीजेपी के वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा चुनाव हार गए हैं. उन्हें आप उम्मीदवार ने मात दी है. आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगरपालिका चुनाव में उतरी है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और नतीजों को बदलाव का संकेत बताया.

    उन्होंने ट्वीट किया, “चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है. चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है. AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई. इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा,"आप पहली बार यहाँ चुनाव लड़ रही है और ताज़ा रूझानों के अनुसार चंडीगढ़ के लोगों ने हमारा भव्य स्वागत किया है."

    पिछले नगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने 20 सीटें जीती थीं. उसकी तत्कालीन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट जीती थी.

    कांग्रेस के खाते में केवल चार सीटें आई थीं.

    2016 के चुनाव में नगरपालिका की 26 सीटें थीं जो अब बढ़कर 35 हो गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. इमरान ख़ान ने भारत के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    वीडियो कैप्शन, इमरान ख़ान ने भारत के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक कार्यक्रम में भारत की जमकर तारीफ़ की. इमरान ख़ान ने माना कि उनका देश आईटी सेक्टर में भारत से काफ़ी पीछे है.

    इमरान ख़ान लाहौर में स्पेशल टेक्नोलॉजी ज़ोन ‘टेक्नोपोलिस’ के उद्धाटन समारोह में बोल रहे थे.

    इमरान ख़ान ने एक्सपोर्ट बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया. इसके लिए उन्होंने चीन और भारत का उदाहरण दिया.

  6. यूपी: ''कोरोना में पति को तड़प कर मरते देखा है, नेता क्या देखेंगे''

    वीडियो कैप्शन, यूपी: ''कोरोना में पति को तड़प कर मरते देखा है, नेता क्या देखेंगे''

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महज़ 20 किलोमीटर दूर इमलिया गांव की रहने वाली सीमा यादव का परिवार कोरोना की दूसरी लहर में उजड़ गया.

    महज़ 15 दिन में उन्होंने पति समेत परिवार के आठ सदस्यों को खोया.

    उनका दावा है कि पति ने ऑक्सीजन की कमी के चलते तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. हालांकि यूपी सरकार ऑक्सीजन की कमी से मौतों की बात से इनकार करती है.

    16 दिसंबर को विधान परिषद में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया 'यूपी में दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत सूचित नहीं हुई.'

    इससे पहले केंद्र सरकार ने भी संसद में यही कहा था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ऑक्सीजन से मौत की कोई सूचना नहीं मिली. लेकिन उस भयावह वक़्त को याद करके आज भी सीमा के आंसू नहीं थमते.

    कोरोना की दूसरी लहर में लखनऊ समेत यूपी के कई इलाक़े बुरी तरह प्रभावित हुए. पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण इलाक़ों में भी हालात बिगड़ने की ख़बरें आती रहीं.

    हालांकि मुख्यमंत्री योगी का दावा है कि यूपी ने भारत में सबसे बेहतर तरीक़े से कोविड को संभाला. उन्होंने ये भी दावा किया कि राज्य तीसरी लहर के लिए पूरी तरह तैयार है.

    यूपी में कुछ वक़्त में ही विधान सभा चुनाव होने हैं. लेकिन सीमा यादव निराश हैं. उन्हें लगता है कि उन जैसे लोगों को तबाह करने वाला कोरोना इस चुनाव में बड़ा मुद्दा बनता नहीं दिख रहा.

  7. आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर आरबीआई को क्यों देनी पड़ी सफ़ाई

    आरबीआई

    इमेज स्रोत, AFP

    आरबीएल बैंक में हालिया घटनाक्रमों के कारण बैंक को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब भारतीय रिज़र्व बैंक ने सोमवार को कहा कि आरबीएल बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और उसकी वित्तीय स्थिति ‘संतोषजनक’ बनी हुई है.

    भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने एक बयान जारी कर कहा है कि जमाकर्ताओं और हितधारकों को अटकलों पर प्रतक्रिया देने की ज़रूरत नहीं है. बैंक की वित्तीय स्थिति ‘स्थिर’ है.

    इससे पहले आरबीएल बैंक के विश्ववीर आहूजा ने एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनकी जगह राजीव आहूजा को अंतरिम एमडी और सीईओ बनाया गया था.

    आरबीआई ने अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी नियुक्त किया है.

    आरबीआई ने कहा, "आरबीएल बैंक अच्छी तरह से पूंजीकृत है और उसकी वित्तीय स्थिति संतोषजनक बनी हुई है. अर्ध-वार्षिक लेखा परीक्षा परिणामों के अनुसार 30 सितंबर, 2021 तकबैंक ने 16.33 प्रतिशत का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बनाए रखा है और प्रावधान कवरेज अनुपात 76.6 प्रतिशत है."

    आरबीआई ने यह भी कहा कि 24 दिसंबर 2021 तक बैंक का लिक्विडिटी कवरेज अनुपात 153 फीसदी है, जबकि नियामक आवश्यकता 100 फीसदी है.

  8. कोरोना वैक्सीन: 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों के लिए एक जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    वैक्सीनेशन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों के लिए तीन जनवरी से वैक्सीनेशन को मंज़ूरी दे दी है.

    अब इस आयु समूह के लिए वैक्सीनेशन के लिए एक जनवरी से कोविन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

    कोविन प्लेटफॉर्म प्रमुख डॉक्टर आरएस शर्मा ने बताया, "हमने रिजस्ट्रेशन के लिए एक और आईडी कार्ड जोड़ा है- स्टूडेंट आईडी कार्ड क्योंकि हो सकता है कि किसी बच्चे के पास आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र ना हो."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को तीन अहम घोषणाएं की थीं, जिनमें 15 से 18 साल के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत, स्वास्थ्य कर्मियों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुज़ुर्गों के लिए बूस्टर डोज़ को मंज़ूरी दी गई थी.

    पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन मे कहा था कि सरकार कोविड-19 के वैक्सीनेशन को लेकर वैज्ञानिक सलाह पर काम कर रही है.

    उन्होंने बताया था कि 61 प्रतिशत व्यस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी जा चुकी हैं और 90 प्रतिशत लोगों को पहली डोज़ मिल चुकी है. भारत में इस साल 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी.

    डॉक्टर आरएस शर्मा ने बुज़ुर्गों के बूस्टर डोज़ के समय अंतराल के बारे में भी बताया.

    उन्होंने कहा, "अगर आप 60 साल से ऊपर हैं और कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके हैं तो दूसरी डोज़ और बूस्टर डोज़ के लिए रजिस्टर करने वाले दिन के बीच नौ महीनों (39 हफ़्तों) से ज़्यादा समय का अंतर होना चाहिए."

    "जब आप बूस्टर डोज़ के लिए रजिस्टर करेंगे तो वो आपसे कोई गंभीर बीमारी होने के बारे में पूछेगा. अगर आप हां कहते हैं तो आप स्लॉट बुक कर सकते हैं और वैक्सीनेशन केंद्र पर आपको पंजीकृत डॉक्टर से लिया गया गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट दिखाना होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. छत्तीसगढ़ 'धर्म संसद' पर सीएम बघेल बोले- ये बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, कड़े क़दम उठाएंगे

    सीएम बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए एक 'धर्म संसद' में महात्मा गांधी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किए जाने के मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जितने कड़े उठाए जा सकते हैं उतने कड़े क़दम उठाए जाएंगे.

    समार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यहां पर उत्तेजक और हिंसात्मक बातें बर्दाश्त नहीं की जाती है. राष्ट्रपिता के बारे में इस प्रकार की बातें बोलना निश्चित रूप से दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है. जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जितने भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं वह उठाए जाएंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने बीजेपी में इस बयान को लेकर चुप्पी पर बघेल ने कहा, "उनके द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में इतना बड़ा बयान दिया गया है लेकिन भाजपा नेताओं की तरफ़ से मामले में एक भी बयान नहीं आया है. भाजपा मौन है. ये धरती शांति की है."

    रविवार को रायपुर में एक 'धर्म संसद' में महात्मा गांधी को अपशब्द कहा गया. ये कहने वाले कालीचरण महाराज के ख़िलाफ़ इस 'धर्म संसद' के आयोजनकर्ताओं में से ही एक रायपुर नगर निगम के सभापति और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

    प्रमोद दुबे ने बीबीसी से कहा, "जिस तरह से महात्मा गांधी को मंच से गाली दी गई,उसकी हमने कल्पना नहीं की थी. मुझे लगा कि यह प्रायोजित एजेंडे के तहत किया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. उत्तर प्रदेश चुनाव: किसी के लिए 'डर' का तो किसी के लिए 'तगड़ा' है माहौल

    श्रुति राय
    इमेज कैप्शन, श्रुति राय

    "राष्ट्रवाद और विकासवाद के नाम पर एक खास समुदाय को टारगेट किया जा रहा है, ऐसा माहौल है कि विश्वविद्यालय की कैन्टीन में हिंदू और मुसलमान स्टूडेन्ट्स साथ बैठकर खाना खाने में संकोच कर रहे हैं."

    ये राय थी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे वैभव कुमार सिंह की. पर ये उनकी अकेली राय नहीं थी.

    सरकार के विकास कार्यक्रमों की, गांवों में बढ़ी बिजली सप्लाई की तारीफ़ करनेवाले कई थे, पर आलोचना भी काफ़ी हुई.

    बढ़ते एनकाउन्टर, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और महिला असुरक्षा के अलावा 'मज़हब के नाम पर नफ़रत' के माहौल पर लंबी बात हुई.

    छात्रों की इसी बेबाकी की वजह से उन्हें मिलना आसान नहीं था. संस्थागत स्तर पर बहुत ज़्यादा झिझक मिली. ना बोलने या नापतौल कर बोलने का कोई सरकारी फ़रमान नहीं था, पर एक समझ कई जगह दिखी.

  11. 7 साल में 122 खुदकुशी: क्या आईआईटी, आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जातिगत भेदभाव बड़ा मसला बन गया है?

    छात्रों की खुदकुशी

    इमेज स्रोत, ANI

    हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया कि देश के आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और भारत सरकार के पैसे से चलने वाले दूसरे उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 122 छात्रों ने साल 2014 से 2021 के दरमियान खुदकुशी कर ली.

    इसी के साथ ये सवाल भी उठा कि क्या देश के सबसे बेहतरीन माने जाने वाले शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के ख़िलाफ़ कथित तौर पर होने वाले भेदभाव के कारण इन बच्चों ने खुदकुशी कर ली.

    लोकसभा सांसद एकेपी चिनराज के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में बताया कि खुदकुशी करने वाले छात्रों में 24 बच्चे अनुसूचित जाति, 41 अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन अनुसूचित जनजाति और तीन अल्पसंख्यक समुदाय के थे.

    केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक़ आईआईटी, आईआईएम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में इस अवधि के दौरान खुदकुशी के 121 मामले रिपोर्ट हुए.

  12. वरुण गांधी का योगी सरकार पर तंज, बोले- रात में कर्फ्यू, और दिन में रैलियाँ समझ से परे

    वरुण गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी चिंताओं के बीच राजनीतिक रैलियों के जारी रहने को लेकर तंज कसा है.

    उत्तर प्रदेश में क्रिसमस के रोज़ से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ़्यू लगा दिया गया है.

    सरकार के इस फ़ैसले पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने तंज कसते हुए कहा है कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना-यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है.

    वरुण गांधी ने ट्वीट किया,‘’रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना–यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है. उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें ईमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमिक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन.‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से कहा था है कि,जान है तो जहान है, इसीलिए कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनावों को टालने पर पर विचार करना चाहिए.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, चंडीगढ़ नगरपालिका चुनावः आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को दिया झटका, मेयर को दी मात

    चंडीगढ़ में आप समर्थक

    इमेज स्रोत, ANI

    चंडीगढ़ में नगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शुरुआती नतीजों में अच्छा प्रदर्शन किया है. ताज़ा रुझानों के मुताबिक़ आप ने अब तक चार वार्डो में जीत हासिल कर ली है. बीजेपी के खाते में अब तक तीन और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई हैं.

    चंडीगढ़ के बीजेपी के वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा चुनाव हार गए हैं. उन्हें आप उम्मीदवार ने मात दी.

    चंडीगढ़ नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती आज चल रही है.

    पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से इस स्थानीय चुनाव को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा,"आप पहली बार यहाँ चुनाव लड़ रही है और ताज़ा रूझानों के अनुसार चंडीगढ़ के लोगोंं ने हमारा भव्य स्वागत किया है."

    पिछले नगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने 20 सीटें जीती थीं. उसकी तत्कालीन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट जीती थी.

    कांग्रेस के खाते में केवल चार सीटें आई थीं.

    2016 के चुनाव में नगरपालिका की 26 सीटें थीं जो अब बढ़कर 35 हो गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. हरिद्वार धर्म संसदः 76 वकीलों ने लिखा चीफ़ जस्टिस को पत्र, स्वतः संज्ञान लेने की अपील

    हरिद्वार

    इमेज स्रोत, social media

    सुप्रीम कोर्ट के 76 वकीलों ने चीफ़ जस्टिस एन.वी रमन्ना को पत्र लिख कर अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट हाल ही में हुए दिल्ली और हरिद्वार में दो धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को ‘एक समुदाय के खिलाफ़ हिंसा’ के लिए उकसाने के मामले पर स्वत: संज्ञान ले.

    वकीलों ने इस पत्र में लिखा है कि ‘’पुलिस कार्रवाई के अभाव में,ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की ज़रूरत है जो कि आम होती जा रही है."

    इस चिट्ठी पर दुष्यंत दवे,प्रशांत भूषण, वृंदा ग्रोवर,सलमान खुर्शीद और पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अंजना प्रकाश सहित प्रतिष्ठित वकीलों के हस्ताक्षर हैं.

    इसमें लिखा है कि ‘’उपरोक्त घटनाएँ और उनके दौरान दिए गए भाषण केवल हेट स्पीच नहीं हैं,बल्कि पूरे समुदाय की हत्या के लिए एक खुला आह्वान है. इस तरह के भाषण न केवल हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए गंभीर ख़तरा हैं बल्कि लाखों मुस्लिम नागरिकों के जीवन को भी ख़तरे में डालते हैं.’’

    उत्तराखंड के हरिद्वार में 17 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक एक'धर्म संसद'का आयोजन किया गया था.

    वहाँ मौजूद लोगों के'विवादित भाषणों'के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुए जिसमें वक्ता'धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाने,2029 तक मुस्लिम प्रधानमंत्री न बनने देने,मुस्लिम आबादी न बढ़ने देने और हिंदू समाज को मुसलमानों के खिलाफ़ शस्त्र उठाने का आह्वान करने जैसी बातें करते नज़र आ रहे हैं.'

    इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने एक एफ़आईआर दर्ज की है जिसमें अब तक तीन लोगों के नाम जोड़े गए हैं, हालांकि अब तक एक भी गिरफ़्तारी पुलिस ने नहीं की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. बिहार के चर्चित राजनेता 'किंग महेंद्र' का निधन, 7 बार रहे राज्य सभा सांसद

    महेंद्र प्रसाद

    इमेज स्रोत, Rajyasabha

    जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. राजनेता होने के साथ-साथ वह उद्योगपति भी थे और अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स कंपनी के मालिक थे.

    उनकी पार्टी ने बताया कि लंबे वक़्त से बीमार चल रहे महेंद्र प्रसाद ने रविवार की रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली.

    'किंग महेंद्र' के नाम से जाने जानेवाले महेंद्र प्रसाद बिहार से सात बार राज्यसभा सांसद रहे और एक बार लोकसभा चुनाव भी जीते.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना प्रकट की है.

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘’उनका निधन उद्योग के अलावा समाज और राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है.’’

    महेंद्र प्रसाद पहली बार 1980 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था. वह लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे लेकिन बाद में वे जेडीयू में शामिल हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर साझा ऑपरेशन में 6 माओवादी मारे गएः पुलिस

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
    माओवादी

    इमेज स्रोत, Alok Putul/BBC

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर दोनों राज्यों के संयुक्त अभियान में पुलिस ने 6 माओवादियों के मारे जाने की ख़बर दी है.

    पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है और पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.

    हालांकि, मारे गए लोग माओवादी हैं या नहीं इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

    बस्तर रेंज के आईजी पुलिस सुंदरराज पी ने बीबीसी से कहा-“तेलंगाना के ग्रे-हाउंड दस्ते के साथ मिल कर छत्तीसगढ़ की डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व पुलिस और सीआरपीएफ ने माओवादियों के ख़िलाफ़ विशेष ऑपरेशन चलाया था. इसी दौरान सोमवार को हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में माओवादी मारे गये हैं और घायल हुए हैं.”

    पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के किस्ताराम इलाके में 40-50 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद एक दिन पहले ही इस संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनी.

    इसके बाद माओवादियों को चौतरफ़ा घेरने की कोशिश हुई और दोनों राज्यों की सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरु किया. तेलंगाना की ग्रे-हाउंड के दस्ते के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान अभी तक 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं.

    माओवादियों से निपटने के लिए विशेष रुप से प्रशिक्षित तेलंगाना की ग्रेहाउंड और महाराष्ट्र की सी-60 ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में मुठभेड़ किये हैं. पिछले महीने गढ़चिरौली के इलाके में इसी सी-60 ने माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के सदस्य मिलिंद तेलतुंबड़े समेत 26 माओवादी मारे गए थे.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन को किया गया गिरफ़्तार, करोड़ों रुपए नकद मिले

    छापों में करोड़ों रुपये ज़ब्त किए गए

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, छापों में करोड़ों रुपये ज़ब्त किए गए

    कानपुर स्थित इत्र कारोबारी पीयूष जैन को टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है. उनके घर और ठिकानों पर पिछले दिनों केंद्रीय एजेंसियों ने छापे मार करोड़ों रुपये के नोट बरामद किए थे.

    जीएसटी विभाग में कानपुर क्षेत्र के सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि जैन को आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद ले जाया जा सकता है.

    एक अन्य अधिकारी ने नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि पीयूष जैन के ठिकानों पर लगातार जारी छापों में 275 करोड़ रुपये के नोट और सोना व चांदी बरामद हुए हैं. अधिकारी के मुताबिक़ इस रकम का संबंध कथित तौर पर एक ट्रांसपोर्टर के जीएसटी बचाने के लिए फ़र्ज़ी बिलों से जुड़ा है.

    वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि इन छापों में 187 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं जिनका कोई हिसाब नहीं है.

    एएनआई के अनुसार छापों के बाद अहमदाबाद स्थित डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ जीएसटी इंटेलिजेंस ने पीयूष जैन को गिरफ़्तार कर लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कौन हैं पीयूष जैन

    पीयूष जैन मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं. उनके पास कन्नौज में एक घर, परफ़्यूम फ़ैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप है.

    इसके अलावा मुंबई में भी उनका एक घर है और एक शोरूम भी है. उनकी कंपनियां मुंबई में रजिस्टर भी हैं.

    अधिकारियों के मुताबिक़, पीयूष जैन क़रीब 40 कंपनियों के मालिक हैं. जिनमें से दो मिडिल ईस्ट में भी हैं. हालांकि वह मुख्य रूप से इत्र व्यापारी के तौर पर ही जाने जाते हैं.

  18. कोरोना: देश मे 578 हुए ओमिक्रॉन के मामले, दिल्ली में सबसे ज़्यादा केस

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या कुल 578 हो गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकरी के मुताबिक़, देश में पिछले 24 घंटों में 6,531 नए मामले सामने आए हैं और 7,141 लोग ठीक हुए.

    वर्तमान में कुल सक्रिय केस 75,841 पर हैं और रिकवरी दर 98.40% है. ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 578 है, सबसे ज़्यादा ओमिक्रॉन के केस दिल्ली में सामने आए हैं जहां संक्रमण बढ़कर 142 हो गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. स्पाइडर मैन: नो वे होम बनी महामारी के दौर में 1 बिलियन डॉलर कमाने वाली पहली फिल्म

    स्पाइडर मैन

    इमेज स्रोत, sony pictures

    स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइज़ी की नई फिल्म ‘स्पाइडर मैन: नो वे होम’ वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली महामारी के समय की पहली फ़िल्म बन गई है.

    इसके साथ ही कमाई के मामले में यह साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है.

    इसने चीन की कोरियाई युद्ध पर बनी फिल्म ‘द बैटल ऑफ लेक चांगजिन’ को पीछे छोड़ दिया है,जिसने दुनिया भर में 905 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी.

    मीडिया डेटा एनालिटिक्स फर्म कॉमस्कोर के अनुसार, इससे पहले 1 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म 2019 में आई, ‘स्टार वॉर्स: द राइज़ ऑफ़ स्काईवॉकर’ थी.

    स्पाइडर मैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दो साल पहले, महामारी शुरू होने के बाद से कोई अन्य हॉलीवुड फ़िल्म स्टार वॉर्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आस-पास भी नहीं आ सकी थी.

    इस फ्रैंचाइज़ी की 2019 की फ़िल्म 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन डॉलर कमाई का आंकड़ा तोड़ने वाली पहली स्पाइडर-मैन फिल्म थी और वर्तमान में कॉमस्कोर के अनुसार, वैश्विक टिकट बिक्री में 1.132 बिलियन डॉलर के साथ फ्रैंचाइज़ी में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है.

  20. रूस सुरक्षा चिंताओं को लेकर 12 जनवरी को करेगा नेटो से बात

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेटो ने रूस को उसकी सुरक्षा चिंताओं पर वार्ता शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, 12 जनवरी को इस बातचीत की तारीख तय की गई है और रूस इसमें शामिल होने पर विचार कर रहा है.

    रूस की समाचार एजेंसी तास ने रविवार को विदेश मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी दी है.

    रूस की सेना भारी संख्या में यूक्रेन की सीमाओं के पास तैनात है और अमेरिकी खुफ़िया जानकारी के अनुसार, रूस यूक्रेन पर आने वाले साल में सैन्य कार्रवाई कर सकता है. इसे लेकर पश्चिमी देश चिंतित हैं.

    बीते हफ़्ते रूस ने सुरक्षा प्रस्तावों की एक सूची जारी की, इसमें वह मांग भी शामिल थी जिसमें रूस नेटो से वादा चाहता है कि वह पूर्वी यूरोप और यूक्रेन में कोई भी सैन्य गतिविधि ना करे.

    तास एजेंसी के मुताबिक़ रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि "हमें नेटो से ये प्रस्ताव मिला है जिसमें हम शामिल होने पर विचार कर रहे हैं."

    अमेरिका और यूक्रेन दोनों मानते हैं कि रूस यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है, हालांकि रूस इस बात से इंकार करता रहा है और उसका कहना है कि यूक्रेन के नेटो से बढ़ते रिश्ते, बढ़ते टकराव का कारण हैं.

    रूस ने मौजूदा परिस्थिति की तुलना 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट से की है, जब दुनिया परमाणु युद्ध के कगार पर आ गई थी.

    बाइडन, पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस संघर्ष से बचना चाहता है लेकिन सुरक्षा गारंटी की अपनी मांगों पर वह अमेरिका और उसके सहयोगियों से "तत्काल" प्रतिक्रिया चाहता है.

    रूस ने कहा है कि जनवरी में जेनेवा में इस विषय पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू होने की उम्मीद है.

    वहीं बाइडन प्रशासन ने कहा है कि रूस के कुछ सुरक्षा प्रस्ताव स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य हैं, लेकिन अमेरिका किसी भी वार्ता के प्रारूप पर अधिक ठोस विचारों के साथ प्रतिक्रिया देगा.