केंद्र सरकार ने माना, दुनिया के सामने कोरोना की चौथी लहर की चुनौती

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया इस समय कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रही है. इस समय दुनिया की पॉजिटिविटी रेट 6.1 फ़ीसदी है, लिहाज़ा भारत को सतर्क रहने की ज़रूरत है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी, पंकज प्रियदर्शी and चंदन शर्मा

  1. डायनासोर का अंडा, जो बस फूटने ही वाला था...

    वीडियो कैप्शन, डायनासोर का अंडा, जो बस फूटने ही वाला था...

    डायनासोर के बारे में जानने के लिए हर किसी में उत्सुकता बनी रहती है. एक समय में दुनिया के सबसे बड़े जीवों में से एक डायनासोर के बारे में संभव है कि आने वाले समय में मानव-जाति को और अधिक जानकारी मिल सके.

    वैज्ञानिकों को डायनासोर का एक ऐसा अंडा मिला है, जिसमे भ्रूण पूरी तरह से विकसित हो चुका था और यह अंडा फोड़कर बाहर निकलने की प्रक्रिया में था.

    यह ठीक वैसा ही है जैसा मुर्गी के अंडे को फोड़कर चूज़े बाहर निकलते हैं. यह अंडा दक्षिणी चीन के गांझोऊ में मिला था और शोधकर्ताओं का अनुमान है कि यह भ्रूण कम से कम 66 मिलियन साल पुराना हो सकता है.

    ऐसा माना जा रहा है कि यह एक दंतहीन थेरोपोड डायनासोर या फिर ओविराप्टोरोसोर का भ्रूण हो सकता है.

  2. हरभजन सिंह के रिटायरमेंट पर श्रीसंत का ये इमोशनल पोस्ट

    श्रीसंत और हरभजन सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हरभजन सिंह के रिटायरमेंट की घोषणा पर वैसे तो सचिन तेंदुलकर से लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. लेकिन श्रीसंत की प्रतिक्रिया चर्चा में है. वही श्रीसंत जो कभी मैच फ़िक्सिंग के आरोपों के कारण चर्चा में रहे. लेकिन हरभजन सिंह के साथ आईपीएल में उनकी झड़प चर्चा का विषय रही है. उनकी रोती हुई तस्वीर हर जगह छाई हुई थी. हरभजन सिंह ने उन्हें तमाचा लगाया था. लेकिन भज्जी के रिटायरमेंट की घोषणा पर श्रीसंत ने एक भावुक पोस्ट लिखा. श्रीसंत ने लिखा- आप न सिर्फ़ भारत बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने जा रहे हो. भज्जी पा आपके साथ खेलना और आपको जानना एक बहुत बड़ा सम्मान है. मैं हमेशा उन क्षणों को याद करूँगा जब गेंदबाज़ी शुरू करने से पहले आप मुझे गले लगाते थे, जो मेरे लिए काफ़ी भाग्यशाली रहता था. बहुत सारा प्यार और सम्मान.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत के स्टार स्पिनर और दो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है यानी वे अब आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे. सचिन तेंदुलकर ने भी हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर की सराहना की है और याद किया है कि कैसे वे दोनों पहली बार मिले थे. सचिन ने लिखा है कि भज्जी हमेशा एक टीम प्लेयर रहे हैं, जो दिल से खेलते थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इरफ़ान पठान ने लिखा है कि वे हमेशा मैदान में उनके आक्रामक खेल के मुरीद रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि भज्जी के साथ खेलना सुखद रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पूर्व क्रिकेटर और अब भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा- जो लोग ये कहते हैं कि क्रिकेट बल्लेबाज़ों का खेल होता जा रहा है, उन्हें आपका करियर देखना चाहिए. आप सच्चे सुपरस्टार हो.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    सुरेश रैना ने लिखा है कि भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

  3. कपूरथला लिंचिंग मामले में गुरुद्वारे के ग्रंथी गिरफ़्तार

    कपूरथला गुरुद्वारा

    इमेज स्रोत, BBC/RAVINDER SINGH ROBIN

    कपूरथला लिंचिंग मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को वहाँ के गुरुद्वारे के ग्रंथी (केयरटेकर) अमरजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है.

    जालंधर रेंज के आईजी गुरिंदर सिंह ढिल्लन के अनुसार, ग्रंथी को गिरफ़्तार करके हत्या का मामला दर्ज़ किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में आईजी ढिल्लन ने कहा, ''अब तक बेअदबी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है. हमने पहले ही दर्ज़ एफ़आईआर में बदलाव करते हुए उसमें आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) को जोड़ा है. साथ ही, मामले के मुख्य अभियुक्त अमरजीत सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया है.''

    शुक्रवार की सुबह राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राजधानी चंडीगढ़ कहा कि बेअदबी का कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए सरकार हत्या का मामला दर्ज़ करना चाहती है.

    कपूरथला गुरुद्वारे

    इमेज स्रोत, PRADEEP/BBC

    मृतक पर लगा बेअदबी का आरोप

    मालूम हो कि पंजाब के कपूरथला के निज़ामपुर गांव के एक गुरुद्वारे में रविवार को एक शख़्स को पीट-पीटकर मार डाला गया था. मृतक पर सिखों के धार्मिक झंडे की बेअदबी का आरोप लगाया गया था.

    इससे पहले, गुरुद्वारे के ग्रंथी अमरजीत सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया था कि उन्होंने गुरद्वारा साहिब में बेअदबी के इरादे से आए एक व्यक्ति को पकड़ा है. अमरजीत सिंह का दावा था कि उसने मृतक को धार्मिक झंडे का अपमान करते देखा था.

    उसने कहा था कि ये व्यक्ति सुबह क़रीब चार बजे गुरद्वारे में देखा गया और जब उसे उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो वो भाग गया. बाद में कुछ लोगों ने उसकी तलाश की और उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट और पूछताछ की.

    इस घटना के ठीक एक दिन पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में भी एक शख़्स की बेअदबी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला गया था.

  4. रूस ने गूगल पर क्यों लगाया क़रीब 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना

    गूगल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस की एक अदालत ने गूगल पर 9 करोड़ 80 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है. रूस की सरकार ने गूगल से अपने प्लेटफ़ॉर्म से उन सामग्रियों को हटाने की मांग की थी, जिनको वो अवैध मानता है. रूस में सिर्फ़ गूगल ही नहीं बल्कि कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी ऐसे ही आरोप लगाए गए हैं. गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के ख़िलाफ़ अदालती कार्यवाही में जिन 600 पोस्ट का ज़िक्र किया गया है, उनकी जाँच से पता चलता है कि उनमें से सिर्फ़ नौ चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी या ड्रग्स और केवल 12 आत्महत्या से संबंधित हैं. इनमें सबसे ज़्यादा संख्या उन पोस्ट की है, जिनमें नवेलनी के समर्थन वाले प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की गई है. राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि सोशल मीडिया कंपनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करना सेंसरशिप नहीं है. ये रूस के क़ानून को लागू करने की बस एक कोशिश है.

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोशल मीडिया कंपनियों पर साल 2015 से दबाव बना हुआ है. तब सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले रूस के लोगों का निजी डेटा रूस में ही स्टोर करने के लिए बाध्य करने वाला क़ानून लाया गया था. ऐसा करने पर सरकार को कंपनियों पर जुर्माना लगाने या उन्हें बंद करने का अधिकार था. लेकिन, किसी भी पश्चिमी सोशल मीडिया ने इसका पालन नहीं किया, जिसके कारण 2016 में लिंकडेन को अपनी सेवाएँ बंद करनी पड़ीं. गूगल, मेटा और ट्विटर पर 2020 की शुरुआत से कुल छह लाख डॉलर से ज़्यादा का जुर्माना लगाया गया है. साल 2016 के बाद से रूस की सरकार की ओर से गूगल से उसके यूट्यूब प्लेटफॉर्म से वीडिया हटाने और सर्च के कुछ नतीजों को ब्लॉक करने के अनुरोध में तेज़ी आने लगी. गूगल का कहना है कि इनमें से एक तिहाई अनुरोध राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर थे. दूसरी पश्चिमी कंपनियों की तरह गूगल ने भी कुछ अनुरोधों का पालन किया, लेकिन सभी का नहीं.

  5. राहुल गांधी ने कहा- हिंदुत्ववादी हमेशा नफ़रत और हिंसा फैलाते हैं

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हरिद्वार हेट स्पीच (नफ़रती भाषण) मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुत्ववादी ताक़तों को निशाने पर लिया है.

    उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हिंदुत्ववादी ताक़तें हमेशा नफ़रत और हिंसा फैलाते हैं, जिसकी क़ीमत सभी संप्रदायों के लोगों को चुकानी पड़ती है.

    राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से किए इस ट्वीट में दावा किया कि इस स्थिति को अब और बरदाश्त नहीं किया जा सकता!

    इस ट्वीट में उन्होंने दो हैशटैग 'इंडिया अगेंस्ट हिंदुत्व' और 'हरिद्वार हेट एसेंबली' का भी इस्तेमाल किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिंदुत्व पर राहुल का निशाना

    पिछले कई सालों से 'हिंदू' और 'हिंदुत्व' शब्दों को एक दूसरे से अलग बताते हुए दावा करते रहे हैं कि देश को 'हिंदू' नहीं 'हिंदुत्व' से ख़तरा है.

    कांग्रेस पार्टी में मुख्य रूप से राहुल गांधी ही हैं, जो इन दोनों शब्दों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं.

    हाल में उन्होंने अमेठी में हुई एक पदयात्रा और उससे पहले जयपुर में हुई 'महंगाई हटाओ रैली' के दौरान भी बीजेपी को इस मुद्दे पर घेर चुके हैं.

    इस साल के शुरू में तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी वो 'हिंदू' और 'हिंदुत्व' का मुद्दा उठा चुके हैं.

    यति नरसिम्हानंद

    इमेज स्रोत, SAMEERATMAJ MISHRA/BBC

    इमेज कैप्शन, यति नरसिम्हानंद

    हरिद्वार हेट स्पीच का मामला

    मुसलानों के ख़िलाफ़ खुलेआम नफ़रत भरी बातें बोलने वाले कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता यति नरसिम्हानंद ने हरिद्वार में पिछले हफ़्ते 17 से 19 दिसंबर के बीच धर्म संसद का आयोजन किया था.

    इसी धर्म संसद में दिए गए भाषण के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. वीडियो क्लिप में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा और हिन्दुओं को हथियार उठाने के लिए कहा जा रहा है.

    गुरुवार को इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने हाल में इस्लाम छोड़कर हिंदू बन जाने वले वसीम रिज़वी उर्फ़ जितेंद्र नारायण त्यागी समेत अन्य लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

    हालांकि हरिद्वार की धर्म संसद में रिज़वी की क्या भूमिका थी, ये स्पष्ट नहीं है.

  6. यूपी चुनाव टालने की इलाहाबाद हाई कोर्ट की अपील पर समाजवादी पार्टी आग बबूला

    रामगोपाल यादव

    इमेज स्रोत, AKHILESH YADAV FACEBOOK

    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव टालने की इलाहाबाद हाईकोर्ट की अपील का समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कड़ा विरोध किया है.

    पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि हाईकोर्ट में बैठे लोग बिना मांगे ऐसे फ़ैसले ले रहे हैं, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रामगोपाल यादव ने कहा, ''ये दुर्भाग्य की बात है कि हाईकोर्ट में बैठे लोग ऐसे अनचाहे फ़ैसले ले रहे हैं. किसी ने उनसे पूछा नहीं था. सुप्रीम कोर्ट को एसे फ़ैसले लेने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रामगोपाल यादव ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन बिल्कुल भी ख़तरनाक नहीं है.

    क्या है ये मामला

    इससे पहले गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश चुनाव को टालने की अपील की थी.

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी- हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री, जिन्होंने भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में कोरोना के मुफ़्त टीकाकरण का जो अभियान चलाया, वो तारीफ़ के क़ाबिल है. न्यायालय भी उसकी तारीफ़ प्रशंसा करता है. हम माननीय प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि इस भयावह महामारी की स्थिति को देखते हुए कड़े क़दम उठाते हुए रैली, सभाएँ और होने वाले चुनाव को रोकने एवं टालने के बारे में विचार करें, क्योंकि जान है तो जहान है.''

  7. इमरान ख़ान ने क्यों की भारत की जम कर तारीफ़

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने माना है कि उनका देश आईटी (दूरसंचार) सेक्टर में अपने क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों, ख़ासकर भारत से काफ़ी पीछे है.

    इमरान ख़ान ने लाहौर में एक स्पेशल टेक्नोलॉजी ज़ोन 'टेक्नोपोलिस' का उद्घाटन करते हुए गुरुवार को यह बात कही.

    उन्होंने कहा कि भारत आईटी मार्केट में 15 से 20 साल पहले आया था और तेज़ी से तरक़्क़ी करता चला गया. लेकिन पाकिस्तान ने इतने अहम सेक्टर पर फ़ोकस नहीं किया.

    इमरान ख़ान के अनुसार, इसके चलते हुआ ये है कि भारत का आईटी निर्यात फ़िलहाल 150 अरब डॉलर का हो गया है, जबकि पाकिस्तान का केवल दो अरब डॉलर ही है.

    उन्होंने कहा कि बदक़िस्मती से हमने निर्यात बढ़ाने पर ध्यान ही नहीं दिया. 1960 में विश्व अर्थव्यवस्था के लिहाज़ से पाकिस्तान की जो स्थिति थी, आज उसकी तुलना में हम पीछे रह गए. हमसे पीछे रहने वाले देश आगे बढ़ गए.

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अभी भी इस सेक्टर में आगे बढ़ने का मौक़ा है, जिसके लिए सरकार अब क़दम उठा रही है. हम तेज़ी से आईटी क्रांति की दिशा में जा सकते हैं, जिस ओर ये दुनिया जा रही है.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, हरभजन सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की

    हरभजन सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पिछले दिनों पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर हरभजन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- संभावनाओं से भरी तस्वीर.

    उसी समय से ये अटकलें लगाई जा रही थी कि हरभजन सिंह राजनीति में आ सकते हैं. अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में जन्मे हरभजन सिंह भारत की ओर से 103 टेस्ट मैच और 236 एक दिवसीय मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 417 और वनडे में 269 विकेट लिए हैं. भारत के लिए उन्होंने 28 टी-20 एक दिवसीय मैच भी खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में दो शतक भी उनके नाम हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    1998 मार्च में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जबकि इसी साल अप्रैल में उन्होंने अपना पहला वनडे न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेला था. हरभजन सिंह 2007 में टी-20 विश्व कप टीम और 2011 की वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे. आईपीएल में वे चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं.

  9. मोदी और योगी पर ओवैसी की इस टिप्पणी पर बवाल, बीजेपी ने कहा- बहुसंख्यक हैं निशाना

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एआईएमआईए के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने स्पष्ट किया है कि उनके पूरे भाषण के एक क्लिप को वायरल करके ये आरोप लगाया जा रहा है वो लोगों को डरा रहे हैं और धमकी दे रहे हैं. उन्होंने अपने भाषण का क्लिप जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने हिंसा को बढ़ावा देने की कोई बात नहीं की है, वे सिर्फ़ पुलिस अत्याचार की बात कर रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने जो क्लिप जारी किया है, उसके मुताबिक़ कानपुर में हुई पार्टी की एक रैली में उन्होंने एक घटना का ज़िक्र करते हुए कहा- मैं उन पुलिस के लोगों से कहना चाहता हूँ कि हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा, हमेशा मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा. हम मुसलमान इस समय ख़ामोश ज़रूर हैं, लेकिन हम तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं. हम तुम्हारे जुल्म को याद रखेंगे. अल्लाह अपनी ताक़त के ज़रिए तुम्हें नेस्तनाबूद करेगा. हालात बदलेंगे, तो कौन बचाने आएगा तुमको. जब योगी मठ में चले जाएँगे और मोदी पहाड़ों में चले जाएँगे, तो कौन आएगा. हम नहीं भूलेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसे हेट स्पीच कहा है, पार्टी का कहना है कि ओवैसी लगातार बहुसंख्यक को धमकाने का काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा- यह अफ़ग़ानिस्तान नहीं, जहाँ तालिबान आ जाएगा. अगर वह आता है, तो देश में मोदी और राज्य में योगी हैं. अगर बहुसंख्यक अपने आप पर आ गया, तो आप कहाँ जाएँगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा- इस तरह की सांप्रदायिक और अपराधी मानसिकता अस्वीकार्य है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा है- किसे धमका रहे हो मियां? याद रखना जब-जब इस वीर भूमि पर कोई औरंगजेब और बाबर आएगा, तब-तब इस मातृभूमि की कोख से कोई ना कोई वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मोदी-योगी बन खड़ा हो जाएगा.

  10. विंटर ओलंपिक को लेकर चीन को अमेरिका के बाद जापान ने दिया झटका

    चीन के राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जापान चीन में होने वाले विंटर ओलंपिक में कोई सरकारी प्रतिनिधि नहीं भेजेगा. जापान के इस फ़ैसले को अमेरिका के फ़ैसले का समर्थन माना जा रहा है.

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीफ़ कैबिनेट सेक्रेट्री हिरोकाज़ु मातसुनो ने बताया कि जापान फरवरी में शुरू होने वाले खेलों में कोई सरकारी प्रतिनिधि नहीं भेज रहा है. इसके बजाय वो देश के उन अधिकारियों को भेजेगा जिनका खेलों से सीधा संबंध है.

    इन अधिकारियों में टोक्यो 2020 आयोजन समिति के प्रमुख व नेता सीको हाशिमोतो, घरेलू ओलंपिक और पैरालंपिक समितियों के प्रमुख शामिल होंगे.

    अमेरिका ने चीन में मानवाधिकार के उल्लंघन को लेकर फरवरी में चीन की राजधानी बीज़िंग में होने जा रहे विंटर ओलंपिक्स में अपने अधिकारियों को भेजने से इनकार किया है. लेकिन, जापान ने इस मामले पर नरम रुख़ अपना रखा था.

    जापान के सरकारी मीडिया एनएचके के मुताबिक प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर चीन पर सख़्त रुख अपनाने को लेकर सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का काफ़ी दबाव था.

  11. अरविंद केजरीवाल ने चन्नी को कहा कमज़ोर, तो चन्नी ने उन्हें भगोड़ा कहा

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब की चन्नी सरकार एक कमज़ोर सरकार है और उसमें आंतरिक विवाद हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में एक मज़बूत और काम करने वाली सरकार की आवश्यकता है. लुधियाना धमाके पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले बेअदबी का मामला और अब लुधियाना में ब्लास्ट. चुनाव से पहले ये पंजाब में अशांति फैलाने की साज़िश है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे ऐसे लोगों को सफल न होने दें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक राज्य सकार ईमानदार और प्रतिबद्ध नहीं होगी, ऐसी घटनाएँ होती रहेंगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में एक मज़बूत सरकार देगी और ऐसी घटनाओं के मास्टरमाइंड्स को सज़ा देगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने भी अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया और कहा कि केजरीवाल कोर्ट में माफ़ीनामा देते हैं और बिक्रम सिंह मजीठिया को सॉरी बोलते हैं और फिर भाग खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल भगोड़ा हैं. उनके 10 विधायकों ने उनका साथ इसलिए छोड़ा क्योंकि वे ड्रग मामले में स्टैंड नहीं ले पाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पिछले दिनों अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के ख़िलाफ़ एफ़आईआर हुई है, लेकिन उनकी गिरफ़्तारी अभी नहीं हो पाई है. उनके ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ है. दूसरी ओर गुरुवार को लुधियाना में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पाँच अन्य घायल हुए हैं. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जाँच से लगता है कि मारा गया व्यक्ति विस्फोटक लगाने की कोशिश करने वाला अपराधी था. लेकिन अभी इस मामले की जाँच चल रही है. मुख्यमंत्री चन्नी का कहना है कि लुधियाना ब्लास्ट का लिंक ड्रग मामले से हो सकता है.

  12. पाकिस्तान में कृपाण को लेकर अदालत के आदेश से सिख क्यों हैं नाराज़

  13. कपूरथला में बेअदबी के कोई सबूत नहीं, एफ़आईआर में होगा बदलाव: सीएम चन्नी

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि कपूरथला में भीड़ के एक शख़्स की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बेअदबी का कोई सबूत नहीं मिला है.

    मुख्यमंत्री ने कहा, “कपूरथला मामले में बेअदबी के कोई सबूत नहीं मिले हैं. मामले की जाँच की जा रही है और एफ़आईआर में बदलाव किया जाएगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कपूरथला के निजामपुर गाँव के गुरुद्वारा साहिब में 19 दिसंबर (रविवार) की सुबह बेअदबी करने के आरोप में एक शख़्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

    गुरुद्वारे के ग्रंथी अमरजीत सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया था कि उन्होंने गुरद्वारा साहिब में बेअदबी के इरादे से आए एक व्यक्ति को पकड़ा है.

    उस शख़्स की बाद में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. हालाँकि, पुलिस का उस समय ये भी कहना था कि ये मामला चोरी का हो सकता है.

    कपूरथला की घटना से एक दिन पहले ही 18 दिसंबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बेअदबी का मामला सामने आया था. इसमें भी भीड़ ने बेअदबी करने वाले शख़्स को पीट-पीटकर मार दिया था.

    दोनों ही मामलों में मरने वाले शख़्सों की पहचान नहीं हो पाई है.

    वहीं, कपूरथला मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है. वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरिंदर सिंह ने गुरुवार को बताया कि मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने बताया, “पोस्टमार्टम में पता चला है कि शख़्स के ऊपर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. उसकी गर्दन, सिर और नितंब में कटने के 30 निशान थे. उसके सीने में भी कोई धारदार हथियार मारा गया था. शव की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं.”

    मृतक की पहचान को लेकर डीएसपी-उपविभाग सुरिंदर सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटों तक रखने और विज्ञापन देने के बावजूद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है. आधार डाटाबेस से भी उसके अंगुलियों के निशानों का मेल नहीं हुआ है.

  14. लुधियाना ब्लास्ट का लिंक ड्रग केस से हो सकता है: मुख्यमंत्री चन्नी

    चरनजीत सिंह चन्नी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना धमाके को ड्रग केस से जोड़ा है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमलोगों ने ड्रग माफ़िया के ख़िलाफ़ जाँच शुरू की है. मोहाली में एक केस दर्ज हुआ है और उसके बाद लुधियाना कोर्ट में धमाका हुआ. मेरा मानना है कि इनमें लिंक हो सकता है. इसकी जाँच की जा रही है." गुरुवार को लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पाँच अन्य घायल हो गए थे. घायलों का इलाज चल रहा है. इस घटना की जाँच उच्च स्तर पर की जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस पर रिपोर्ट मांगी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के अलावा उप मुख्यमंत्री ने भी गुरुवार का लुधियाना का दौरा किया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी स्थिति का जायज़ा लिया. कुछ दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ख़िलाफ़ ड्रग मामले में केस दर्ज हुआ है. अभी तक मजीठिया की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के अनुरोध पर मजीठिया के ख़िलाफ़ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है. अकाली दल ने इसकी आलोचना की थी और इसे बदले की कार्रवाई बताया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कपूरथला में बेअदबी मामले में मुख्यमंत्री चन्नी ने स्पष्ट किया कि इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं और मामले की जाँच की जा रही हैं. उन्होंने जानकारी दी कि एफ़आईआर में बदलाव किया जाएगा. उन्होंने ये भी घोषणा की कि पंजाब सरकार पाँच एकड़ तक की ज़मीन वाले किसानों के दो लाख रुपए तक का क़र्ज़ माफ़ करेगी और इसे 10 दिनों के अंदर लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने ये भी जानकारी दी कि भूमिहीन मज़दूरों का क़र्ज़ भी माफ़ करने का फ़ैसला किया गया है.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ़्यू, ओमिक्रॉन के कारण फ़ैसला

    कोरोना भारत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से राज्य में नाइट कर्फ़्यू लगाने का आदेश दिया है. ये कर्फ़्यू रात 11 बजे से सुबह पाँच बजे तक लागू रहेगा. सरकार के निर्देश के मुताबिक़ 200 से अधिक लोग शादी समारोहों में शिरकत नहीं कर पाएँगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश

    • देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में कुछ कड़े क़दम उठाए जाने की आवश्यकता है. शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए. हर दिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति. आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देगा.
    • बाजारों में "मास्क नहीं तो सामान नहीं" के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा. बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान नहीं देगा. सड़कों/बाज़ारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य
    • देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग होगी. बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.
    • बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग कराई जाएगी. आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारन्टीन करने या अस्पतालों में भर्ती कराने का निर्देश.
  16. LIVE: श्रीनगर में 30 साल बाद फिर खुला 125 साल पुराना चर्च

    कश्मीर के श्रीनगर में 30 साल बाद फिर खुला 125 साल पुराना चर्च. श्रीनगर से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता आमिर पीरज़ादा.

  17. COVER STORY: वैक्सीन के लिए क्यों तरस रहे हैं ग़रीब देश

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के 358 मामले

    ओमिक्रॉन

    इमेज स्रोत, David Talukdar/NurPhoto via Getty Images

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6650 मामले सामने आए हैं और 374 लोगों की मौत हुई है.

    देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले भी बढ़ रहे हैं. एक दिन में पूरे देश में ओमिक्रॉन के 358 मामले सामने आए हैं.

    इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 47 हज़ार से ज़्यादा हो गई है. वहीं, मरने वालों की संख्या चार लाख 79 हज़ार तक पहुंच गई है.

    हालांकि, कोरोना संक्रमण से लोग लगातार ठीक भी हो रहे हैं. पिछले 24 घंटों में 7051 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं.

    वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक एक अरब 40 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. एक दिन में 57 लाख 44 हज़ार के करीब वैक्सीन दी गई है.

  19. पाकिस्तान में कृपाण को लेकर अदालत के आदेश से सिख क्यों हैं नाराज़

    कृपाण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पेशावर के सिख समुदाय की तरफ़ से अक्टूबर 2020 में पाकिस्तान के चार प्रांतों के हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी.

    इसमें अदालत परिसर सहित सभी सरकारी संस्थानों में कृपाण को साथ रखने की अनुमति मांगी गई थी. कृपाण सिख धर्म का प्रतीक है और ये पंच ककारों में शामिल है.

    अब पेशावर हाई कोर्ट ने ऐसा क्या कहा है जिससे पाकिस्तान के सिख समुदाय में नाराज़गी है और वो अदालती आदेश को बदलने की मांग कर रहे हैं.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, बांग्लादेश में एक यात्री नाव में लगी आग, 37 लोगों की मौत

    आग
    इमेज कैप्शन, प्रतिकात्मक तस्वीर

    बांग्लादेश की सुगंधा नदी में यात्रियों को ले जा रही एक नाव में आग लगने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा झालकोटी ज़िले में हुआ है.

    बारिसाल के संभागीय आयुक्त सैफ़ुल हसन ने बीबीसी बांग्ला को इस घटना की पुष्टि की है. उनके मुताबिक़ मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

    सैफ़ुल हसन ने बताया कि “एमवी अभियान” नाम की ये नाव बारगुना जाने के लिए रात को ढाका से निकली थी. झालकोटी ज़िले में पहुंचने पर सुगंधा नदी में सुबह नाव के इंजन में आग लग गई.

    घायलों को बारिसाल सदर अस्पताल और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य जारी है.

    नाव में आग कैसे लगी अधिकारियों ने फ़िलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

    झालकोटी से एक स्थानीय पत्रकार ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि उन्हें सुबह 3:30 बजे नाव में आग लगने की जानकारी मिली थी. कई यात्री जान बचाने के लिए नदी में कूद गए थे.

    ये भी बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से ज़्यादा यात्री थे. ये माना जा रहा है कि इंजन रूम से आग की शुरुआत हुई थी.