पेंग शुआई मामले पर चीन ने कहा- मामले को ग़लत भावना से उठाया गया
चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई के मामले पर चीन ने मंगलवार को पहली बार जवाब दिया. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये "राजनयिक मामला नहीं" है. चीन से साफ़ साफ़ कहा कि "इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें."
लाइव कवरेज
भूमिका राय, चंदन शर्मा and विभुराज
ड्रोन की जंग के लिए भारत की तैयारी शुरू
वीडियो कैप्शन, ड्रोन की जंग के लिए भारत की तैयारी शुरू
पड़ोसी चीन और पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत घरेलू इनोवेशन और विदेशी खरीद के ज़रिए उन्नत ड्रोन तकनीक हासिल कर अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने की कोशिशें कर रहा है.
इस क्षेत्र में तकनीक के ताज़ा प्रदर्शन में भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने 17 नवंबर को 'ड्रोन स्वार्म' का प्रदर्शन किया.
इस झुंड में 25 ड्रोन थे जो एक साथ उड़ रहे थे.
इस ड्रोन स्वार्म ने कई परिस्थितियों का प्रदर्शन किया. जैसे- किसी टार्गेट को घेरना, सुनियोजित हमला करना आदि.
‘अरब देशों के कामसूत्र’ के बारे में जानते हैं?
वीडियो कैप्शन, ‘अरब देशों के कामसूत्र’ के बारे में जानते हैं?
जब भी सेक्स साहित्य के बारे में बात होती है तो ज़हन में कुछ ख़ास नाम उभरते हैं.
'लोलिता' 'लेडी चैटरलीज़ लवर', 'फ़िफ़्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे' जैसे नाम हमारे दिमाग़ में आते हैं.
सेक्स पर सबसे चर्चित क़िताब हिदुस्तान में लिखी गई. ये है वात्स्यायन की 'कामसूत्र.'
संस्कृत में लिखा गया ये ग्रंथ पूरी दुनिया में यौन संबंध के सबसे अच्छे साहित्य के तौर पर मशहूर है.
सर रिचर्ड फ़्रांसिस बर्टन ने कामसूत्र का अंग्रेज़ी में तर्जुमा किया है.
इसके और भी बहुत से अनुवाद दुनिया भर में मशहूर हैं.
मगर इस वीडियो में हम बात कामसूत्र की नहीं करेंगे. इसमें बात होगी अरब देशों के सेक्स साहित्य की.
हाइवे पर नोटों की बारिश और लोग लूटने लगे
वीडियो कैप्शन, हाइवे पर नोटों की बारिश और लोग लूटने लगे
अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीते हफ्ते शुक्रवार को एक गाड़ी से खूब सारा कैश बाहर निकलता रहा और करीब से निकलने वाले लोगों ने अपनी गाड़ियां रोककर बैंक नोट बटोरने शुरू कर दिए.
हालांकि इनमें से कुछ लोगों की खुशी पलभर ही रही, क्योंकि बाद में पुलिस ने इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
अशोक गहलोत के सलाहकार ने कहा- सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से बुरा कुछ नहीं
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राजस्थान में कैबिनेट में फेरबदल के बाद भी राजनीतिक गतिरोध थमता नज़र नहीं आ
रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नव-नियुक्त सलाहकार और निर्दलीय
विधायक रामकेश मीणा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा है कि
कांग्रेस के लिए साल 2023 में सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से अधिक बुरा
कुछ हो ही नहीं सकता.
सोमवार को मीडिया से
मुख़ातिब हुए मीणा ने सचिन पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस
हाई-कमान को गुमराह कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वह बीते एक
साल से कैंपेन चल रहे हैं ताकि निर्दलीय विधायक और जो बीएसपी से हैं उन्हें मंत्री
पद ना मिले.
मीणा ने कहा कि अगर म
सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हैं तो मैं हाई-कमान से मिलूंगा और उनसे मिलकर बताऊंगा कि उन्होंने पहले ही टिकट कैंसिल करके
और बगावत करके प्रदेश में पार्टी का काफी नुकसान कर डाला है. अगर इसके बावजूद
पार्टी उनके नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ती है तो इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता है.
रविवार को 15 नए मंत्रियों ने अशोक गहलोत सरकार में शपथ ली
थी.
ब्रेकिंग न्यूज़, एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया ने भी दिया प्रीपेड ग्राहकों को झटका
इमेज स्रोत, Pavlo Gonchar/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
टेलीकॉम मार्केट में प्रीपेड ग्राहकों के लिए सस्ते टैरिफ़ का दौर ख़त्म होता हुआ दिखाई दे रहा है.
सोमवार को भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लांस के टैरिफ़ में 20 से 25 फ़ीसदी के इजाफ़े का एलान किया तो मंगलवार को वोडाफोन आइडिया ने भी अपने रेट्स बढ़ाने की घोषणा कर दी.
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया को ये जानकारी दी है कि वो प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 20-25 फ़ीसदी की दर से टैरिफ़ बढ़ाने जा रही है.
कंपनी के बयान के मुताबिक़ नए बढ़े हुए रेट 25 नवंबर से प्रभावी हो जाएंगे.
भारती एयरटेल की तरह ही वोडाफोन आइडिया ने भी इस कदम का मक़सद कंपनी की एआरपीयू में वृद्धि करना बताया है.
एआरपीयू का मतलब एवरेज रेवेन्यू पर यूजर होता है यानी कंपनी प्रति ग्राहक कितना पैसा कमाती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बॉलीवुड के स्टारडम सिस्टम पर क्या बोले सलमान ख़ान
इमेज स्रोत, ANI
सुपरस्टार सलमान ख़ान का कहना है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में सितारों का ज़माना कभी नहीं ख़त्म होने वाला है लेकिन नई पीढ़ी के अभिनेताओं को कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत पड़ेगी क्योंकि वे लोग उन्हें ये रुतबा थाल में सजाकर नहीं देने वाले हैं.
आमिर ख़ान, शाहरुख ख़ान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे अपने समकालीन अभिनेताओं के साथ सलमान नब्बे के दशक से ही बॉक्स ऑफ़िस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं.
55 वर्षीय सलमान ख़ान का मानना है कि नई पीढ़ी के अभिनेताओं को सुपरस्टार कहलाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी क्योंकि उन लोगों ने इस रुतबे को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ख़ान ने एक ग्रुप इंटरव्यू में कहा, "मैं भी ये बात काफी समय से सुनता आ रहा हूं कि सितारों का ज़माना ख़त्म हो गया है. पिछली चार पीढ़ियों से मैं ये सुन रहा हूं कि ये सितारों की आख़िरी पीढ़ी है..."
"लेकिन हम ये नई पीढ़ी को आसानी से नहीं देने जा रहे हैं. उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जैसे हम पचास से ज़्यादा की उम्र में कर रहे हैं."
सलमान का कहना है कि "सुपरस्टारों का ज़माना कभी नहीं लदने वाला है. हम जाएंगे, कोई और आएगा. मुझे नहीं लगता कि सितारों का ज़माना ख़त्म होने वाला है. ये हमेशा रहेगा लेकिन ये कई चीज़ों पर निर्भर करता है. जैसे कि आप कैसी फ़िल्में चुनते हैं, आप असल ज़िंदगी में कैसे हैं. ये एक पूरे पैकेज की तरह है. नई पीढ़ी के पास अपना सुपरस्टारडम होगा."
भारत में बनी कोवैक्सीन को ब्रिटेन ने यात्रा उद्देश्य से दी मंज़ूरी
इमेज स्रोत, Getty Images
दूसरे देशों से ब्रिटेन आने वाले लोगों के लिए निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल में भारत में बनी कोवैक्सीन को भी शामिल कर लिया गया है.
कोविड वैक्सीन लेने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री अब ब्रिटेन की यात्रा कर सकेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की यात्रा का कार्यक्रम बना रहे और वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों को इस फ़ैसले से मदद मिलेगी.
उन्हें भारत से रवाना होने से पहले न तो पीसीआर टेस्ट और न ही एक निर्धारित पते पर सेल्फ़ आइसोलेशन में रहने की ज़रूरत ही होगी.
हालांकि ब्रिटेन पहुंचने पर पीसीआर टेस्ट या लैटरल फ्लो टेस्ट कराना होगा.
ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट विभाग के आदेश के मुताबिक़, विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यताप्राप्त वैक्सींस को ब्रिटेन की मान्यता मिलेगा और ये नई व्यवस्था सोमवार स्थानीय समायुनासर सुबह चार बजे से लागू हो गई है.
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: लैंड यूज में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले एक प्लॉट के लैंड यूज में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी.
गौरतलब है कि जिस प्लॉट के लैंड यूज में बदलाव को चुनौती दी गई थी, उसी जगह उपराष्ट्रपति का नया आधिकारिक आवास बनना है.
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि प्रशासन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर लैंड यूज में बदलाव से जुड़ी चिंताओं पर विस्तार से अपना पक्ष रख चुका है.
इस बेंच में जस्टिस दिनेश महाश्वेरी और जस्टिस सीटी रविकुमार भी सम्मिलित हैं.
बेंच ने कहा, "इस मामले में और सुनवाई की हमारे पास कोई वजह नहीं है. इसलिए इस याचिका को खारिज कर हम पूरे विवाद पर विराम लगाते हैं."
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की सितंबर, 2019 में घोषणा की गई थी. इसके तहत एक त्रिकोणात्मक संसद भवन का निर्माण भारत की आज़ादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर अगस्त, 2022 तक किया जाना है.
इमरान ख़ान ने अफ़ग़ानिस्तान मामले में भारत को दी यह अनुमति -प्रेस रिव्यू
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय सहायता के प्रस्ताव के एक महीने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि उनकी सरकार पाकिस्तान के रास्ते यह सहायता जाने देने की अनुमति देगी.
अंग्रेज़ी अख़बार'द हिंदू'अपनी रिपोर्ट में लिखता है कि पाकिस्तान के अनुमति न देने की आलोचना भारत ने हाल ही में नई दिल्ली में हुई आठ देशों की सुरक्षा बैठक के दौरान भी की थी. यह बैठक इस घोषणा के साथ समाप्त हुई थी कि राहत 'बिना रोक टोक' दी जानी चाहिए.
अख़बार लिखता है कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा है, "घोषणा की गई है कि पाकिस्तान भारत के 50,000 मिट्रिक टन गेहूं को आने की अनुमति देगा जो कि अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय सहायता के लिए पाकिस्तान से जाएगा. भारतीय पक्ष के साथ सारी बातें तय होने के बाद यह भेजा जाएगा."
पाकिस्तान के पीएम कार्यालय ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान सरकार ने यह भी फ़ैसला लिया है कि 'जो अफ़ग़ान मरीज़ भारत में इलाज के लिए गए थे और वहीं फंस गए हैं वो लौट सकते हैं.'
कांग्रेस नेता कीर्ति आज़ाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं: रिपोर्ट
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कीर्ति आज़ाद
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता कीर्ति आज़ाद मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.
ममता बनर्जी इस समय दिल्ली में हैं और इससे पहले की दिल्ली यात्राओं के दौरान तृणमूल नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करती रही हैं लेकिन पीटीआई का कहना है कि इस बार कांग्रेस सुप्रीमो से उनकी मुलाकात नहीं भी हो सकती है.
साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे कीर्ति झा आज़ाद ने दिल्ली और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितताओं को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर कुछ आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें दिसंबर, 2015 में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.
इसके बाद कीर्ति झा आज़ाद साल 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
आज़ाद तीन बार दरभंगा से लोकसभा सांसद रहे हैं. साल 2014 का चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लड़ा था.
त्रिपुरा दंगों की क्या है हक़ीक़त? बीबीसी की ख़ास पड़ताल
इमेज स्रोत, Panna Ghosh/BBC
इमेज कैप्शन, रोवा में जलती हुई दुकानें
एक छोटे से सरकारी मदरसे में कुल पाँच बच्चे पढ़ाई करने की कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन चेहरों पर ख़ौफ़ लिए.
थोड़ी-थोड़ी देर पर खिड़की से बाहर झाँकते हैं और फिर एक बुज़ुर्ग टीचर हमारी ओर निहारने लगते हैं.
बुज़ुर्ग टीचर ने हमसे सवाल किया, "सब ठीक है न साहब? कुछ गड़बड़ तो नहीं?"
मदरसे से सटी हुई एक छोटी सी मस्जिद है जो अब वीरान दिखती है.
उसकी तीन-तीन फ़ुट लंबी खिड़कियों के पल्ले टूटे पड़े हैं, छत पर टंगे पंखों के ब्लेड हर दिशा में मुड़े हुए हैं और क़रीब आधा दर्जन रौशनदानों को पत्थर से तोड़ दिया गया है.
मस्जिद के ठीक पीछे एक मुस्लिम परिवार का घर है और सामने एक हिंदू परिवार का.
बीबीसी की टीम की कवरेज के दौरान पीछे-पीछे पहुँचे त्रिपुरा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को वहाँ देख शायद दोनों घरों के दरवाज़े भी नहीं खुले.
ये त्रिपुरा राज्य के धर्मनगर ज़िले का चामतिला इलाक़ा है जिसने हाल ही में पहली बार साम्प्रदायिक हिंसा को देखा और महसूस किया है.
किसान आंदोलन: MSP पर माँग मान क्यों नहीं लेती मोदी सरकार?
इमेज स्रोत, RAWPIXE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इस घोषणा के लिए गुरू नानक देव के जन्मदिन को चुना. लेकिन किसान अब भी दिल्ली के बॉर्डरों पर जुटे हैं.
किसान नेताओं का कहना है कि जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं आता तब तक पर प्रदर्शन करेंगे. समर्थन मूल्य पर किसानों की मांग है क्या ? और सरकार इसके लिए तैयार क्यों नहीं है?
इन्हीं सवालों का जवाब तलाशने के लिए पिछले साल दिसंबर में हमने ये रिपोर्ट लिखी थी. पढ़िए क्यों है MSP पर सरकार और किसानों का राय अलग.
पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तरफ़ कूच कर रहे किसान हाल ही केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे हैं.
पाकिस्तान का 'तुग़रिल' भारतीय नौसेना के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
इमेज स्रोत, AFP
हाल ही में चीन में निर्मित युद्धपोत तुग़रिल के पाकिस्तानी नौसेना में शामिल होने की ख़बर को भारतीय मीडिया में काफ़ी कवरेज मिली है. और रक्षा विश्लेषक सवाल पूछते दिखाई दिए हैं कि क्या ये 'फ्रीगेट' (युद्धपोत) चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोग का उदाहरण होने के साथ-साथ भारत की पाकिस्तान पर पारंपरिक नौसेना बढ़त को चुनौती तो नहीं देगा?
कुछ दिनों पहले, पाकिस्तानी नौसेना ने चीन में निर्मित 054एपी युद्धपोत ख़रीदा है, जो नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, सतह से सतह, सतह से हवा और पानी के नीचे जंगी कार्रवाई करने में सक्षम है.
पाकिस्तानी नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार इस युद्धपोत को 'पीएनएस तुग़रिल' नाम दिया गया है.
'तुग़रिल' युद्धपोत 'प्रदर्शन की उत्कृष्ट मिसाल'
संपर्क करने पर, पाकिस्तान नौसेना के मीडिया विंग के महानिदेशक, कैप्टन राशिद ने कहा कि तुग़रिल वर्ग का पहला युद्धपोत, 'एचज़ेड' शिपयार्ड, शंघाई (चीन) में बना है. इसी तरह के तीन और युद्धपोत हैं, जो अगले साल के अंत तक पाकिस्तानी नौसेना में शामिल हो जायेंगे. उनके मुताबिक़ इन जहाज़ों को नौसैनिक बेड़े में शामिल करने से नौसेना की ताक़त बढ़ेगी.
चीन की टेनिस स्टार को लेकर क्यों मचा है हंगामा, पूर्व उपराष्ट्रपति पर क्या हैं आरोप
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन की टेनिस स्टार पंग शुआई कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक ऐसा आरोप लगाया है जिसने ना केवल टेनिस और खेल जगत में भूचाल ला दिया है बल्कि चीन की राजनीति को भी सवालों के घेरे में ला दिया है. आइए समझते हैं क्या है ये पूरा मामला.
कौन हैं पंग शुआई
पंग शुआई चीन की ऐसी पहली टेनिस खिलाड़ी हैं जो टेनिस की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर 1 के पायदान तक पहुंची हैं.
महिला टेनिस संघ (WTA) ने फ़रवरी 2014 में डबल्स स्पर्धा में उन्हें नंबर 1 की रैंकिंग दी थी क्योंकि उन्होंने बीते साल विंबलडन का ख़िताब जीता था और बाक़ी प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी.
35 वर्षीय पंग शुआई चीन के बेहद शानदार टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं उन्होंने न केवल डबल्स स्पर्धा में 23 से अधिक ख़िताब जीते हैं बल्कि वो 2011 में सिंगल्स की रैंकिंग में 14वें स्थान तक पहुंची थीं. चीनी टेनिस खिलाड़ी ली ना के बाद यह दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग थी.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने फिर दोहराई अपनी प्रतिबद्धता
इमेज स्रोत, ANI
सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक खुली बहस
के दौरान भारत ने कहा कि वह छोटे हथियारों में अवैध व्यापार के संबंध में अपने अंतरराष्ट्रीय
दायित्वों को लागू करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.
यूएनएससी में भारत
सरकार के सचिव संजय भट्टाचार्य ने कहा, "भारत छोटे हथियारों में अवैध व्यापार के संबंध में अपने अंतरराष्ट्रीय
दायित्वों को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है."
यूएनएससी में मेक्सीकन प्रेसिडेंसी की ओर से इंपेक्ट ऑफ़ डायवर्ज़न एंड ट्रैफ़िकिंग ऑफ़ आर्म्स ऑन पीस एंड सिक्योरिटी पर ओपन डिबेट का आयोजन किया गया था.
संजय भट्टाचार्य ने
इस बहस के बाद इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट भी की.
वहीं संयुक्त राष्ट्र
महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने सोमवार को कहा कि कोविड महामारी ने ग़रीबी,
बेरोज़गारी और लिंग आधारित हिंसा जैसी मानव तस्करी
को बढ़ावा देने वाले कारणों में वृद्धि की है.
अब्दुल्ला शाहिद ने
कहा कि महामारी के कारण तस्करी से बच गए लोगों की मदद में कमी ला दी है. उन्होंने
कहा, "यह ज़रूरी है कि वैश्विक समुदाय महामारी से बेहतर तरीक़े से उबरने के अपने
प्रयासों को फिर से शुरू करे."
ब्रेकिंग न्यूज़, बुल्गारिया में बस में आग लगने से कम से कम 45 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Reuters
पश्चिमी बुल्गारिया में
एक बस में आग लगने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने घटना की
पुष्टि की है.
यह हादसा स्थानीय
समयानुसार सुबह दो बजे के क़रीब हुआ. हादसा बोस्नेक गांव के पास हुआ.
देश के गृह मंत्रालय के फ़ायर
सेफ़्टी विभाग के प्रमुख निकोलाई निकोलोव का कहना है कि मारे गए लोगों में
बच्चे भी शामिल हैं.
ख़बरों के मुताबिक़, यह
बस तुर्की से उत्तरी मैसेडोनिया जा रही थी.
मंगलवार को हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास के इलाक़े को सील कर दिया गया है.
बीटीवी के अनुसार, प्रधानमंत्री ज़ोरान ज़ेव ने घटना पर चर्चा के लिए बुल्गारियाई समकक्ष से बात की है.
इस ख़बर को लगातार अपडेट किया जाएगा.
जर्मनी में चौथी लहर से डर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी अब तक की सबसे सख़्त चेतावनी
इमेज स्रोत, Reuters
जर्मनी के
स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच संभवत: अब तक की सबसे सख़्त चेतावनी दी है.
जर्मनी के
स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने सोमवार को बर्लिन में एक संवाददाता सम्मेलन के
दौरान कहा, "इन सर्दियों के अंत
तक या तो जर्मनी में हर किसी को वैक्सीन लग जाएगी. जिन्हें नहीं लग पाएगी, उनकी जान ख़तरे में होगी"
जर्मनी में कोरोना
वायरस की चौथी लहर से एकबार फिर डर का माहौल बन चुका है. संक्रमण के मामले तेज़ी से
बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में लगातार बेड कम होते जा रहे हैं.
पश्चिमी यूरोप
में जर्मनी में सबसे कम टीकाकरण दर रही है. यहां सिर्फ़ 68 फ़ीसदी लोगों को ही
कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज़ लगी है.
महामारी के शरू
होने के बाद से ही जर्मनी में संक्रमण दर अपने उच्चतम स्तर पर है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों
ने चेतावनी दी है कि चौथी लहर अभी और ख़तरनाक हो सकती है.
बीते 24 घंटों में जर्मनी में संक्रमण के 30,643 नए मामले सामने आए हैं. मौजूदा समय में यह
दुनिया में सबसे अधिक दरों में से एक है.
कोरोना वायरस के
बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लगाए जाने हैं.
बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना की स्थिति
इमेज स्रोत, बीबीसी
रेड क्रॉस ने कहा अफ़ग़ानिस्तान के हालात नाज़ुक, दुनिया मदद के लिए आगे आए
इमेज स्रोत, Getty Images
रेड क्रॉस के एक वरिष्ठ
अधिकारी ने खेद जताते हुए आरोप लगाया है कि दुनिया ने अफ़ग़ानिस्तान की ओर से मुंह
मोड़ लिया है.
इस वरिष्ठ
अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में अफ़ग़ानिस्तान गंभीर रूप से भूखमरी और कुपोषण
का सामना कर रहा है लेकिन लगता है कि दुनिया ने उस ओर ध्यान देना छोड़ दिया है.
आईसीआरसी के
ऑपरेशन डायरेक्टर डोमिनिक स्टिलहार्ट ने कहा कि यह त्रासदी मानव-निर्मित है बावजूद
इसके...
उन्होंने दुनिया
से एकबार फिर अफ़ग़ानिस्तान के लिए आगे आने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि यह
सच है कि अगस्त महीने में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही देश में तालिबान का
कब्ज़ा हो गया है लेकिन फिर भी दुनिया को अफ़ग़ानिस्तान के लिए आगे आने की ज़रूरत
है.
स्टिलहार्ट ने
हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान का छह दिन का दौरा किया है. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान का
हाल बयान करते हुए कहा कि भूखे बच्चे और खाने के लिए तरसती उनकी आंखों को भुला
पाना आसान नहीं है. उनकी स्थिति और उनके माता-पिता की विवशता ने उनके चेहरों की
रंगत को फीका कर दिया है और इस आपदा के लिए कोई और नहीं बल्कि इंसान ही ज़िम्मेदार
है. हालांकि इस दर्द को और बढ़ाने का काम सूखे ने किया है. जिसके कारण फसलें
बर्बाद हो गई हैं.
तालिबान ने जैसे
ही अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता पर कब्ज़ा किया उसके साथ ही अफ़ग़ानिस्तान को मिलने
वाली कई सहायताएं या तो रोक दी गईं या फिर निलंबित कर दी गईं. विकास कार्यों पर भी
असर हुआ.
स्टिलहार्ट ने कहा
कि बीते महीनों की तुलना में कंधार में बच्चों
में कुपोषण और संबंधित बीमारियाँ के मामले दोगुने से अधिक हो गए हैं. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान
में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो सके इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आह्वान
किया है. महीनों से अफ़गानों को भुगतान नहीं किया गया है.
रेड क्रॉस के ऑपरेशन
डायरेक्टर ने अफ़ग़ानिस्तान के समर्थन के लिए एक भावुक अपील करते हुए कहा कि वह गुस्से
में है कि अफ़ग़ानिस्तान पर लगे प्रतिबंध और सहायता में रुकावट उनकी बुनियादी
ज़रूरतों को भी प्रभावित कर रही है.
अमेरिका में क्रिसमस परेड में घुसी कार, ड्राइवर पर पांच लोगों की हत्या का केस चलेगा
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका के विस्कॉन्सिन
राज्य में कल एक तेज़ रफ़्तार कार क्रिसमस परेड को रौंदते हुए आगे बढ़ गई थी. इस हादसे में कम
से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और छोटे बच्चों समेत क़रीब 48 लोग घायल भी हुए
है.
मामले की जांच कर
रहे अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी के ड्राइवर पर जानबूझकर पांच
लोगों की हत्या का अभियोग चलेगा. पुलिस ने ड्राइवर का नाम डेरेल एडवर्ड ब्रूक्स बताया है.
जांच अधिकारियों
का कहना है कि आगे की जांच के आधार पर उन पर और आरोप लग सकते हैं. हालांकि पुलिस ने
यह स्पष्ट कर दिया है कि यह 'आतंकवादी हमला' नहीं था.
पीड़ितों में कई स्कूली
बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
इस हादसे में घायल हुए दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायलों को आस-पास के छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
हादसे के बाद 18 बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायलों की देखभाल करने वालों ने इस घटना को हाल के समय की अब तक की ऐसी सबसे बड़ी घटना बताया है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी पीड़ित हैं.
बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि कुछ बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और कुछ की हड्डियां टूट गई हैं.
राज्य के मेयर शॉन रेली ने इस घटना को "भयानक, संवेदनहीन त्रासदी" बताया है.
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह इस घटना से जुड़ी हर स्थिति पर बारीक नज़र बनाए हुए हैं. घटना के पीड़ितों की मदद के लिए एक सामुदायिक कोष बनाया गया है.