जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की होगी अगली सरकार: फारूक़ अब्दुल्लाह

पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्लाह ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में किया दावा. पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लेने पर जताया खेद.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश, विभुराज and अपूर्व कृष्ण

  1. अफ़ग़ानिस्तान के लिए अमेरिका का दूतावास अब काबुल नहीं, क़तर से काम करेगा

    विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन

    इमेज स्रोत, Alex Brandon/Pool via REUTERS

    इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन

    अफ़ग़ानिस्तान से आख़िरी अमेरिकी सैनिक की वापसी के बाद विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान में एक नया कूटनीतिक मिशन शुरू किया है.

    एंटनी ब्लिंकेन ने बताया कि अमेरिका ने काबुल में अपना दूतावास बंद कर दिया है और इसे क़तर की राजधानी दोहा स्थानांतरित किया गया है. एंथनी ब्लिंकेन अमेरिकी लोगों को संबोधित कर रहे थे.

    उन्होंने कहा, "अब यूएस मिलिट्री की आख़िरी फ़्लाइट पूरी हो हई है और हमारे सैनिक अफ़ग़ानिस्तान छोड़ चुके हैं. अफ़ग़ानिस्तान के साथ अमेरिका के रिश्तों का एक नया अध्याय शुरू हुआ है जिसमें हम अपनी कूटनीति से आगे बढ़ेंगे. सैनिक अभियान पूरा हुआ. एक नया डिप्लोमैटिक मिशन शुरू हुआ है."

    उन्होंने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान से 123000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जिनमें 6000 से अधिक अमेरिकी सैनिक थे.

    "आज से हमने काबुल में अपनी कूटनीतिक उपस्थिति को बंद कर दिया है और दूतावास को दोहा ले जाया गया है. हम इसके बारे में जल्द ही कांग्रेस को जानकारी देंगे. अफ़ग़ानिस्तान के राजनीतिक और सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए ये एक समझदारी भरा कदम था."

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध का अंत, अफ़ग़ानिस्तान से वापसी पूरी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका की वापसी पूरी हो चुकी है.

    अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने वाले ये आख़िरी अमेरिकी सैनिक हैं.

    इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये मेजर जनरल क्रिस डोनाहू हैं जो अमेरिका के लिए काबुल से निकल रहे आख़िरी सी-17 विमान में सवार हो रहे हैं.

  3. अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका की वापसी, बीते कुछ घंटों का घटनाक्रम

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान में 20 साल तक चले युद्ध और उसके साथ ही एक युग का भी अंत हो रहा है.

    अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का पूर्ण नियंत्रण होगा.

    तालिबान के शासन को लेकर फिलहाल अफ़ग़ानिस्तान में अनिश्चिता है. एक ओर जहां तालिबान दावा कर रहा है कि उसका दूसरा शासन काल पहले से अलग होगा वहीं लोगों में डर है और बड़ी संख्या में लोग अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर जा रहे हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान में घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है. पढ़ें बीते कुछ घंटों में अफ़ग़ानिस्तान में और अफ़ग़ानिस्तान को लेकर दुनिया में क्या कुछ नए अपडेट हुए-

    • अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान से अपनी वापसी पूरी कर ली है. 20 साल चली लड़ाई के बाद देश अब तालिबान के शासन में है.
    • 14 अगस्त से अब तक अमेरिकी सेना 6,000 अमेरिकी नागरिकों सहित लगभग 123,000 नागरिकों को निकालने में सफल रही है.
    • अमेरिका के सहयोगी देशों ने भी हज़ारों की संख्या में लोगों को अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकाला है लेकिन इन देशों के लिए काम करने वाले कई अफ़ग़ान अब भी फंसे हुए हैं.
    • जैसे ही अंतिम अमेरिकी विमान लोगों को लेकर रवाना हुआ काबुल हवाई अड्डे पर जश्न की गोलियां चलने लगीं. काबुल की सड़कों पर तालिबान के जश्न मनाने की ख़बरें भी आने लगीं.
    • अमेरिका के चले जाने के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान में अब तालिबान शासन के तहत महिलाओं, बच्चों और मानवाधिकार समर्थकों के लिए एक नया और अनिश्चित काल शुरू हो रहा है.
    • इस बात को लेकर सबसे अधिक चिंता है कि तालिबान सरकार कैसी होगी और एक कमज़ोर अर्थव्यवस्था के साथ कैसे काम करेगी.
    • अमेरिका के आख़िरी दिन में भी अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा हुई. अमेरिका ने कहा है कि उसने हवाईअड्डे पर दागे गए कई रॉकेटों को रोका.
    • इस्लामिक स्टेट-खोरोसम ने काबुल एयरपोर्ट पर हमले की जिम्मेदारी ली है.
    • सभी अमेरिकी प्रतिनिधि काबुल छोड़ चुके हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका अब दोहा में अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक राजनयिक कार्यालय स्थापित करेगा.
  4. अफ़ग़ानिस्तान में शुरू हुए लगभग 20 साल के मिशन का अंत- पेंटागन

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty

    अमेरिका 31 अगस्त तक अफ़ग़ानिस्तान से वापसी कर रहा है. जिसके बाद अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का पूर्ण नियंत्रण होगा.

    काबुल में कल भारी गोलीबारी करके तालिबान समर्थक बलों ने इसका जश्न भी मनाया.

    वहीं पेंटागन ने अपनी ब्रीफ़िग में कहा कि 20 साल तक चला मिशन समाप्त हो रहा है.

    यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल केनेथ मैकेंजी ने पुष्टि की कि अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान से अपनी वापसी पूरी कर ली है अमेरिका की अंतिम इवेक्यूशन फ़्लाइट हामिद करज़ई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 31 अगस्त की मध्यरात्रि (स्थानीय समयानुसार) को रवाना हुई.

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान ने मनाया जश्न

    तालिबान के साथ अमेरिका ने जो समझौता किया है, उसके तहत 31 अगस्त तक अमेरिका को अपनी पूरी सेना वापस बुलानी है.

    जनरल मैकेंजी ने कहा, "आज रात की वापसी सैन्य कार्रवाई के अंत का प्रतीक है. साथ ही यह 11 सितंबर 2001 के तुरंत बाद अफ़ग़ानिस्तान में शुरू हुए लगभग 20 साल के मिशन का अंत भी है."

    पेंटागन ने अपनी ब्रीफ़िग में कहा, पिछले दो दशकों में अफ़ग़ानिस्तान में कुल 2461 अमेरिकी सेवा सदस्य और नागरिक मारे गए हैं. 20,000 से अधिक घायल हुए हैं.

    जिनमें 13 अमेरिकी सेवा सदस्य थे. जो पिछले सप्ताह काबुल हवाई अड्डे पर आईएस-के हमले में मारे गए.

    14 अगस्त से काबुल में तालिबान का कब्ज़ा होने के एक दिन पहले अमेरिका ने 79,000 से अधिक नागरिकों को निकाला था, जिसमें 6,000 अमेरिकी और 73,503 से अधिक तीसरे देश के नागरिक या फिर अफ़ग़ान नागरिक थे.

  5. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    हम यहाँ आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. रविवार, 29अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.