You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान: जानिए 20 अगस्त को क्या-क्या हुआ

शुक्रवार 20 अगस्त के दिन भी अफ़ग़ानिस्तान में सियासी हलचल जारी रही. आइए एक नज़र डालते आज अफ़ग़ानिस्तान से जुड़ी ख़ास ख़बरों पर.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश, कमलेश मठेनी and अपूर्व कृष्ण

  1. अफ़ग़ानिस्तान: घर-घर जाकर पिछली सरकार के सहयोगियों की तलाश कर रहा तालिबान

    संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि तालिबान ने नेटो सेनाओं और अफ़ग़ान सरकार के साथ काम कर चुके लोगों की तलाश तेज़ कर दी है.

    इसमें बताया गया है कि चरमपंथी एक-एक घर में जाकर तलाशी ले रहे हैं और परिवार वालों को धमका रहे हैं.

    वहीं, दूसरी तरफ़ तालिबान नेतृत्व अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़े के बाद से अफ़ग़ानिस्तान के लोगों को ये भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहा है कि कोई बदला नहीं लिया जाएगा.

    लेकिन, 1990 की क्रूरता को देखते हुए तालिबान के बदलने की संभावना को लेकर लोगों में डर है.

    तालिबान के इस तलाशी अभियान की रिपोर्ट आरएचआईपीटीओ नॉर्वेजियन सेंटर फ़ॉर ग्लोबल एनालिसिस ने तैयार की है. ये समूह संयुक्त राष्ट्र को ख़ुफ़िया जानकारी प्रदान करता है.

    इसके प्रमुख क्रिश्चियन नेलेमन ने बीबीसी को बताया, ''तालिबान बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बना रहा है और उन पर मंडराता ख़तरा साफ़ दिख रहा है.''

    ''ये लिखकर दिया गया है कि अगर वो आत्मसमर्पण नहीं करते तो तालिबान उन्हें गिरफ़्तार करेगा और सज़ा देगा, उनके बदले उनके परिवार से पूछताछ होगी और सज़ा दी जाएगी.''

    उन्होंने आगाह किया कि तालिबान की ब्लैकलिस्ट में मौजूद हर व्यक्ति ख़तरे में है और बड़ी संख्या में लोगों को मौत की सज़ा दी जा सकती है.

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. गुरुवार, 19 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.