हॉकी सेमी फ़ाइनल: बेल्जियम भारत से 4-2 से आगे

इमेज स्रोत, TAUSEEF MUSTAFA/AFP via Getty Images
सेमीफ़ाइनल में भारतीय टीम और बेल्जियम के बीच धड़कनें बढ़ा देने वाला मैच हो रहा है.
फ़िलहाल बेल्जियम 4-2 से आगे है. 3-2 से आगे चल रहे बेल्जियम ने पेनस्टी स्ट्रोक में भारत के ख़िलाफ़ चौथा गोल किया.
शुरुआत में बेल्जियम की टीम गोल करके भारत पर हावी नज़र आई लेकिन फिर भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया और दोनों टीमें बराबरी पर आई गईं.
इसके थोड़ी ही देर बाद भारत के मनप्रीत ने बेल्जियम टीम के गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल किया लेकिन फिर बेल्जियम की तरफ़ से भी गोल हुआ और दोनों टीमें एक बार फिर 2-2 के बराबर स्कोर पर आ गईं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारत के मनप्रीत को ग्रीन कार्ड
हाफ़ टाइम तक भारत और बेल्जियम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर था. दोनों टीमें एक-दूसरे को कोई मौका देती नज़र नहीं आ रही थीं.
हाफ़ टाइम के बाद रेफ़री ने मनप्रीत को ग्रीन कार्ड दिखा दिया गया जिसके बाद उन्हें दो मिनट तक गेम से बाहर बैठना पड़ा.
इसके बाद बेल्जियम ने दो गोल और कर दिए और यह 4-2 से आगे हो गया.




