विजय माल्या के ख़िलाफ़ ब्रिटेन की अदालत का बड़ा फ़ैसला

ब्रिटेन की एक अदालत ने भारत में वॉन्टेड करार दिए गए कारोबारी विजय माल्या के ख़िलाफ़ 'बैंकरप्सी ऑर्डर' जारी किया है.

लाइव कवरेज

विभुराज, दिलनवाज़ पाशा, सिंधुवासिनी, भूमिका राय and अपूर्व कृष्ण

  1. भवानी देवी को फ़्रांस की तलवारबाज़ ने हराया

    फ़्रांसीसी खिलाड़ी ने भवानी देवी को हराया

    इमेज स्रोत, FABRICE COFFRINI/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़्रांसीसी खिलाड़ी ने भवानी देवी को हराया

    भारतीय तलवारबाज़ भवानी देवी को हार का सामना करना पड़ा है. फ़्रांस की खिलाड़ी मेनन ब्रूनेट ने उन्हें राउंड ऑफ़ 32 में 15-7 से हराया.

    भवानी देवी ओलंपिक के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला तलवारबाज़ हैं.

    फ़्रांसीसी खिलाड़ी ने भवानी देवी को हराया

    इमेज स्रोत, FABRICE COFFRINI/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़्रांसीसी खिलाड़ी ने भवानी देवी को हराया
  2. टेबल टेनिस: भारत के शरत कमल ने क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई

    भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँचे.

    उन्होंने एक रोमांचक मैच में पुर्तगाल के टिएगो अपोलोनिया को 4-2 से हराया.

    शूटिंग में आज भारत के अंगर वीर सिंह बाजवा और मैराज अंगद ख़ान निशाना लगाएंगे.

  3. टोक्यो ओलंपिक: भवानी की तलवार धारदार, तीरंदाज़ भी निशाने पर

    भवानी देवी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भवानी देवी

    टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारत की शुरुआत अच्छी रही.

    भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने पहले इवेंट में अपनी ट्यूनीशियाई प्रतिद्वंद्वी नादिया बेन अज़ीज़ी को 15-3 से हराया.

    इसी के साथ वो राउंड ऑफ़ 32 में पहुँच गई हैं जहाँ उनका सामना फ़्रांस की मनन ब्रूनेट से होगा.

    अतनु दास

    इमेज स्रोत, ADEK BERRY/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अतनु दास

    दूसरी तरफ़, तीरंदाज़ी में भारत की पुरुष टीम ने भी अच्छी शुरुआत की है.

    भारतीय टीम ने प्री क्वॉर्टर में कज़ाकिस्तान की टीम को हराया है.

    अब क्वार्टर फ़ाइनल में उनका अगला मुकाबला कोरियाई टीम से है.

  4. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम आपको यहाँ सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 25 जुलाई, रविवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.