भीमा-कोरेगांव मामले में अभियुक्त सुरेंद्र गडलिंग के कंप्यूटर में फ़ाइलें प्लांट की गईं- अमेरिकी रिपोर्ट
अमेरिका की एक प्रमुख डिजिटल फॉरेंसिक कंपनी आर्सेनल कंस्लटिंग ने अपनी जांच में पाया है कि भीमा कोरेगांव मामले में अभियुक्त समाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र गडलिंग के कम्यूटर में अज्ञात साइबर अटैकर ने सॉफ्टवेयर अटैक के ज़रिए सेंध लगाई और कम्यूटर के एक छिपे फ़ोल्डर में दर्जनों फ़ाइलें प्लांट कीं.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश, भूमिका राय and अपूर्व कृष्ण
इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी संक्रमित, बाक़ी क्वारंटीन, घोषित करनी होगी नई टीम
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, इयोन मॉर्गन और जो रूट पहले घोषित इंग्लैंड टीम में शामिल थे
इंग्लैंड अपने तीन खिलाड़ियों और चार स्टाफ़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वन डे सिरीज़ के लिए नई टीम का एलान करेगा.
सिरीज़ का पहला मैच इसी गुरुवार से कार्डिफ़ में शुरू होना था.
लेकिन सोमवार को हुए टेस्ट में सात लोगों के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद टीम के बाक़ी खिलाड़ियों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन पर रहना होगा.
इंग्लैंड टीम के प्रबंधकों ने कहा है कि बेन स्टोक्स की टीम में कप्तान के तौर पर वापसी होगी
स्टोक्स को इस साल आईपीएल में उँगली में चोट की वजह से बैठना पड़ा था.
जुलाई में इंग्लैंड को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले तीन वन डे मैच खेलने हैं और उसके बाद वो तीन टी-20 मैच भी खेलेंगे.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति तुर्की के जनरल से बोले, भारत अफ़ग़ानिस्तान से फैला रहा चरमपंथ
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ़ अल्वी ने भारत पर आरोप लगाया है कि वो चरमपंथियों को ट्रेनिंग और पैसे देकर पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया में छपी ख़बरों के मुताबिक़ राष्ट्रपति अल्वी ने सोमवार को पाकिस्तान के दौरे पर आए तुर्की की सेना के कमांडर जेनरल उमिट डंडार से चर्चा के दौरान भारत को लेकर चिंता प्रकट की.
राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर इस बैठक में हुई चर्चा का ब्यौरा दिया है.
इसके मुताबिक़ राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि भारत अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन से पाकिस्तान में चरमपंथ को समर्थन दे रहा है.
उन्होंने चर्चा में 23 जून को लाहौर में हुई चरमपंथी घटना का ज़िक्र किया जिसमें लश्कर-ए-तैय्यबा प्रमुख हाफ़िज़ सईद के घर के पास धमाका हुआ था.
बयान में बताया गया है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने चर्चा में भारत में यूरेनियम के अवैध व्यापार की घटनाओं का भी ज़िक्र किया और इस बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ख़ामोशी पर चिंता जताई.
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने साथ ही कश्मीर मुद्दे की भी चर्चा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मसले का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत हल करवाने का आग्रह किया.
इमेज स्रोत, @PresOfPakistan
इमेज कैप्शन, तुर्की के सेना प्रमुख से चर्चा करते पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ़ अल्वी
मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन पर फ़ोन कर दी बधाई, पिछले साल नहीं किया था ऐसा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिब्बती घर्मगुरु दलाई लामा को उनके 86वें जन्मदिन पर उन्हें फ़ोन कर बधाई दी है.
मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने दलाई लामा को उनके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं.
प्रधानमंत्री मोदी का दलाई लामा को फ़ोन कर बधाई देना महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले वर्ष उनके 85वें जन्मदिन पर उन्होंने ऐसा नहीं किया था.
इस घटना को कई लोगों ने पिछले वर्ष चीन के साथ तनाव से जोड़कर देखा था जो तिब्बत को अपना हिस्सा मानता है.
दलाई लामा पिछले छह दशकों से अधिक समय से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रहे हैं.
पिछले साल दलाई लामा के जन्मदिन पर मोदी के बधाई ना देने की काफ़ी चर्चा हुई थी.
इस बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए बीबीसी हिन्दी की इस रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करें -
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री के दलाई लामा को बधाई देने पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है.
ओवैसी ने लिखा - "बहुत ख़ूब सर, मगर चीन को एक सख़्त संदेश मिलता अगर आप उनसे मुलाक़ात कर आते."
ब्रेकिंग न्यूज़, कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति और कइयों का तबादला
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किये हैं और कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया है.
राष्ट्रपति के
कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इन नई नियुक्तियों और बदलावों का उल्लेख
किया गया है.
मिज़ोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन
पिल्लई के राज्य का बदलाव करते हुए उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य
का ट्रांसफ़र करते हुए उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है.
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैसअब से झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.
थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल के रूप
में अपना पदभार संभालेंगे.
हिमाचल प्रदेश के
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
डॉ. हरि बाबू कंभमपति अब से मिजोरम के राज्यपाल
के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.
मंगूभाई छगनभाई पटेल
मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालेंगे.
राजेंद्र विश्वनाथ
अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने 'रथ यात्रा' की अनुमति वाली याचिकाओं को किया ख़ारिज़
इमेज स्रोत, SUBRAT KUMAR PATI/BBC
सुप्रीम कोर्ट
ने ओडिशा के दूसरे हिस्सों में रथ यात्रा की अनुमति की मांग वाली याचिकाओं को
खारिज़ कर दिया है.
ओडिशा सरकार ने सिर्फ़ पुरी में ही रथ यात्रा की
अनुमति दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने
मंगलवार को ओडिशा में जगन्नाथ पुरी के अलावा अन्य स्थानों पर 'रथ यात्रा' आयोजित करने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को खारिज करते
हुए कहा कि वह आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत राज्य सरकार के जारी निर्देशों में
हस्तक्षेप नहीं करेगी.
मुख्य न्यायाधीश एन
वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीठ ने कहा, "हमें खेद है और हमें भी बुरा लग रहा है.'
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक वार्षिक अनुष्ठान है और इस बार 12 जुलाई को इसका आयोजन किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलियाः सदन में ग़लत तरीक़े से छूते रहे मंत्री, पूर्व महिला सांसद का आरोप
इमेज स्रोत, Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई में एक पूर्व सांसद जूलिया बैंक्स ने आरोप
लगाया है कि साल 2017 में संसद भवन में
एक मौजूदा कैबिनेट मंत्री ने उन्हें ग़लत तरीक़े से छुआ था.
बैंक्स ने अपने साथ हुआ
इस घटना को याद करते हुए कहा कि संसदीय वोट सत्र के दौरान जाने से पहले उस पुरुष
सांसद ने उनकी जाँघों पर हाथ फेरा था.
इस आरोप के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के कार्यालय
ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें इससे पहले इस घटना के बारे में जानकारी नहीं
थी.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है
कि इस तरह का व्यवहार "पूरी तरह से ग़लत" था.
बैंक्स ने उस व्यक्ति की पहचान नहीं की है, जिसके बारे में उन्होंने
कहा कि वह अभी भी कैबिनेट में हैं.
इमेज स्रोत, ALEX ELLINGHAUSEN/FAIRFAX MEDIA
क्या हुआ था?
उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह और दूसरे कई सांसद उस समय रात के वक़्त संसद में मतदान के लिए इंतज़ार कर रहे थे, जब यह मंत्री आए और उनके बगल में बैठ गए.
बैंक्स का आरोप है कि उन्होंने अपना हाथ उनकी जाँघ के ऊपर रखा और धीरे-धीरे अपना हाथ बढ़ाते रहे. बैंक्स का आरोप है कि उसके बाद उन्होंने बैंक्स के पैरों पर भी अपना हाथ रखा.
वो कहती हैं "एक मंत्री जो प्रधानमंत्री की कैबिनेट का हिस्सा हो, ऐसे वक़्त पर जबकि पूरा हॉल सांसदों से भरा हुआ हो और वो कुछ ऐसा करे...तो निश्चित तौर पर इसके लिए बेशरम होने की ज़रूरत होगी.”
बैंक्स कहती हैं कि जिस समय उनके साथ ऐसा हुआ वो विश्वास भी नहीं कर सकीं.
बैंक्स के आरोपों ने मॉरिसन की रूढ़िवादी सरकार और ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार को एक बार फिर सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है.
महाराष्ट्रः 12 विधायकों के निलंबन के विरोध में बीजेपी ने शुरू किया समानांतर सत्र
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायक
महाराष्ट्र में 12 बीजेपी विधायकों के निलंबन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर अपना अलग समानांतर विधानसभा सत्र शुरू किया है.
इमेज स्रोत, ANI
सोमवार को दो दिन के मानसून सत्र के पहले दिन स्पीकर भास्कर जाधव ने बीजेपी के 12 विधायकों को "बदसलूक़ी" के आरोप के बाद एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया था.
इमेज स्रोत, ANI
इस आरोप का खंडन कर रही बीजेपी मंगलवार को विधानसभा के बाहर और राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है.
महाराष्ट्रः 12 बीजेपी विधायकों के निलंबन पर राउत बोले, अनुशासनहीनता नहीं चलेगी
इमेज स्रोत, संजय राउत
महाराष्ट्र में बीजेपी के 12 विधायकों के निलंबन के मामले पर शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को विधानसभा परिसर और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है.
संजय राउत ने इस घटना के बारे में मंगलवार को पत्रकारों से कहा, "विधानसभा में ऐसी अनुशासनहीनता पहले कभी नहीं देखी गई. अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. स्पीकर के माइक को तोड़न और अभद्र भाषा का इस्तेमाल महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है."
महाराष्ट्र में सोमवार को दो दिन के मानसून सत्र के पहले दिन काफ़ी हंगामा हुआ जब स्पीकर भास्कर जाधव ने बीजेपी के 12 विधायकों को एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया.
राज्य सरकार ने इन विधायकों पर स्पीकर के कक्ष में "बदसलूक़ी" करने का आरोप लगाया था.
सदन में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि स्पीकर जाधव ने इस घटना को लेकर जो कुछ बताया है वो केवल "एक पक्ष" है.
सोमवार को 12 निलंबित विधायकों ने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाक़ात कर उनसे मामले में हस्तक्षेप करने की माँग की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना अडेट: भारत में 24 घंटे में लगभग 34 हज़ार नए मामले, 111 दिन में सबसे कम
भारत में बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के 34,703 नए मामले सामने आए हैं. बीते 111 दिनों में ये सबसे कम संक्रमण के मामले हैं. बीते 24 घंटे में क़रीब 52 हज़ार लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.
देशभर में अभी कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,64,357 है.
देश में रिकवर रेट भी बढ़कर 97.17% हो गया है.
इमेज स्रोत, MoHFW_INDIA/
देशव्यापी कोविड19 टीकाकरण के तहत अभी तक कुल 35.75 करोड़ वैक्सीन डोज़ लोगों को दी जा चुकी है.
देश में पांच जुलाई तक क़रीब 42,14,24,881 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है.
बीते दिन यानी पांच जुलाई को 16,47,424 लोगों के सैंपल टेस्ट किये गए हैं.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी को भेजे 2600 किलो आम
इमेज स्रोत, Getty Images
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 2600 किलोग्राम आम
बतौर भेंट भेजे हैं.
हरिभंगा किस्म के ये आम भारत-बांग्लादेश की सीमा बेनापोल
चेकप्वाइंट से बांग्लादेश से भारत भेजे गए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, ये
शिपमेंट रविवार की रात को ही बेनापोल-पेतरापोल चेक-पोस्ट पर पहुंच गया था.
शेख़ हसीना ने भारत के राष्ट्रपति
रामनाथ कोविंद और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को भी भेंट स्वरूप आम भेजे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अगरतला मे बांग्लादेश के असिसटेंट हाई कमिश्नर ने एएनआई को बताया, "प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को 300 किलोग्राम हरिभंगा आम बतौर तोहफ़े के भेजे हैं. मुक्ति युद्ध के समय से ही बांग्लादेश और त्रिपुरा में मज़बूत रिश्ते क़ायम हैं."
इमेज स्रोत, ANI
बांग्लादेश मीडिया की ख़बरों के मुताबिक़, यह कार्गो सबसे पहले कोलकाता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीशन में प्रथम सचिव मोहम्मद समिउलक़ादर ने रिसीव किया.
हरिभंगा आम की इस किस्म की पैदावार बांग्लादेश के रंगपुर ज़िले में की जाती है.
नाइजीरिया: सामूहिक अपहरण का दो दिन में दूसरा मामला, बंदूकधारियों ने 140 स्कूली बच्चों का किया अपहरण
इमेज स्रोत, Getty Images
नाइजीरिया के काडुना राज्य में 140 स्कूली बच्चों का
बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया है.
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि देश के उत्तर-पश्चिम
हिस्से में काडुना में कम से कम 140 स्कूली बच्चों का अपहरण किया गया है.
इससे पूर्व रविवार को भी आठ लोगों के अपहरण की ख़बर आयी थी.
रविवार को ज़ारिया में राष्ट्रीय क्षय रोग एवं कुष्ठ रोग केंद्र
से कम से कम आठ लोगों का अपहरण कर लिया गया.
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि अपहृत लोगों में दो नर्सें और एक 12 महीने का बच्चा शामिल
है.
नाइजीरिया में हाल के दिनों में स्कूलों और विश्वविद्यालयों
में फ़िरौती के लिए अपहरण के कई मामले सामने आये हैं.
सोमवार को ज़ारिया से लगभग 80 किमी दक्षिण-पश्चिम
में काडुना शहर के पास एक स्कूल से सामूहिक अपहरण की ख़बर आयी.
बेथेल बैपटिस्ट स्कूल से अगवा की गई एक 15 वर्षीय लड़की की
मां ने बीबीसी को बताया कि वे लोग मोटरसाइकिल पर थे और उनके पास हथियार भी थे.
उन्होंने स्कूल के घेरे को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया और 140 को अपने कब्ज़े में
ले लिया.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ज़ामफ़ारा के एक स्कूल में भी अपहरण की घटना हुई थी
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि इन हथियारबंद लोगों ने ने स्कूल के सुरक्षा गार्डों को भी बंदी बना लिया था और उसके बाद वो छात्रावास की ओर बढ़ गए. जहां बच्चे थे. पुलिस का कहना है कि इन हमलावरों ने बड़ी संख्या में बच्चों को बंदी बनाया और जंगल की ओर चले गए.
बयान में कहा गया है कि एक महिला शिक्षक समेत कुल 26 लोगों को बचाया जा चुका है.
एक स्थानीय ईसाई नेता ने कहा कि स्कूल में 180 छात्र थे, जिनमें से अभी केवल 20 के ही बारे में पता है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इनमें से कुछ भाग भी गए हों.
एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि अपहृत लोगों और बच्चों की तलाश के लिए सेना ने अपने प्रयास तेज़ कर दिये हैं.
बीते दिसंबर महीने से लेकर अब तक 1,000 का अपहरण हो चुका है और नौ मारे जा चुके हैं. 200 से अधिक छात्र अभी भी लापता हैं, जिनमें से कुछ की उम्र तीन वर्ष है.
नमस्कार,
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 5 जुलाई के सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.