गर्भवती महिलाएं भी अब ले सकेंगी कोरोना वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाएं को भी कोरोना वैक्सीन लेने की मंजूरी दे दी है. अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोना की वैक्सीन लगवा सकती हैं.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and विभुराज
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या चार लाख से अधिक हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19
से मरने वालों की संख्या चार लाख से अधिक हो गई है.
मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार को कोविड-19 से 853 लोगों
की मौत के बाद, यह आंकड़ा बढ़कर चार लाख 312 तक पहुँच गया.
माना जा रहा है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब पार हो
चुकी है. लेकिन अब भी देश में पाँच लाख से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं.
हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में कोरोना का रिकवरी रेट लगातार
बेहतर हुआ है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में अब तक 34 करोड़
से ज़्यादा वैक्सीन डोज़ दी जा चुकी हैं.
ब्राज़ील: बोलसोनारो ने कहा, राष्ट्रपति पद नहीं छोडूंगा, अगर...
इमेज स्रोत, REUTERS/Adriano Machado
ब्राज़ील के राष्ट्रपति ज़ाएर बोलसोनारो ने कहा है कि अगले
चुनाव में जो भी जीतेगा, वे उसे सत्ता सौंप देंगे. लेकिन अगर कोई वोटिंग फ़्रॉड (चुनावी
धाँधली) हुआ तो वे ऐसा नहीं करेंगे.
जानकारों के अनुसार, उनके इस बयान ने उनके आलोचकों की बात को
कुछ हद तक सही साबित किया है, जो पिछले कुछ समय से ये कह रहे हैं कि दक्षिणपंथी
नेता ज़ाएर बोलसोनारो को अगले साल होने वाले चुनाव में हार के बाद भी हटाना
मुश्किल होगा.
हालांकि, ज़ाएर बोलसोनारो की काफ़ी विश्वास है कि चुनाव के
नतीजे उन्हीं के पक्ष में आयेंगे. लेकिन कुछ चुनावी-पोल, उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी,
पूर्व वामपंथी राष्ट्रपति लूका डिसिल्वा को आगे दिखा रहे हैं.
अपने साप्ताहिक संबोधन में बोलसोनारो ने कहा कि “जो भी अगला चुनाव
जीते, मैं उसके लिए राष्ट्रपति का पद छोड़ दूंगा. लेकिन धांधली से जीतने वाले के
लिए नहीं.”
साल 2018 में अपनी जीत के बाद से, बोलसोनारो ने कई बार
ब्राज़ील में चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाये हैं, जिनके बारे में ब्राज़ील के
कई बड़े जानकार मानते हैं कि वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि अगले चुनाव में, अपने
राजनीतिक आदर्श डोनाल्ड ट्रंप की ही तरह वो भी इस बात को आधार बनाकर अपने पद से
हटने में आनाकानी कर सकें.
पिछले साल, बोलसोनारो ने ट्रंप की उस दलील का समर्थन किया
था कि ‘उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में धोखे से हराया गया’ जिसके बाद 6 जनवरी को
कैपिटल बिल्डिंग पर ट्रंप समर्थकों ने हमला कर दिया था.
बोलसोनारो ने ये भी कहा है कि “मैं लोगों को सचेत कर
देना चाहता हूँ कि अगर चुनाव में यही इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम रहा, तो परेशानियों की
संभावना रहेगी और लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे.”
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में गुरुवार देर रात चरमपंथियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा ज़िले के राजपोरा इलाके के हंजिन गांव में चरमपंथियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.
उन्होंने कहा कि चरमपंथियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई और तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन से चार उग्रवादियों के फंसे होने की आशंका है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
जम्मू कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने कश्मीर जोन पुलिस के हवाले से जानकारी दी , “पुलवामा के हंजिन राजपोरा इलाके मे एंकाउंटर शुरू हुआ है. पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं. आगे की जानकारी दी जाएगी.”
ख़बर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या मुठभेड़ के ख़त्म होने की जानकारी नहीं मिली है.
पाकिस्तान: सेना के काफ़िले के पास हुए बम विस्फोट में छह जवान घायल
इमेज स्रोत, EDHI FOUNDATION
पाकिस्तान के क्वेटा शहर
में सेना के एक काफ़िले के पास हुए बम विस्फोट में कम से कम छह जवानों के घायल
होने की ख़बर है.
राज्य के गृह
मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो ने बीबीसी को बताया कि दो जवानों की हालत गंभीर है.
उन्होंने कहा
कि सेना के छह वाहनों का काफ़िला एयरपोर्ट से शहर आने वाले रास्ते में फ़ातिमा
जिन्ना पार्क के पास से ग़ुज़र रहा था जब मोटरसाइकिल पर पहले से लगा बम फट गया.
काफ़िले में
पांचवे नंबर पर चल रही गाड़ी इसकी चपेट में आ गई.
इमेज स्रोत, EDHI FOUNDATION
बाद में उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद मीडिया को बताया कि विस्फोट में चार से पांच किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था.
घटना के एक चश्मदीद ने बीबीसी को बताया कि विस्फोट के कारण गाड़ी में आग लग गई और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए.
बलूचिस्तान में हालात बिगड़ने के बाद से क्वेटा में विस्फोट और दशहत फैलाने वाली घटनाएं बढ़ी हैं.
इमेज स्रोत, EDHI FOUNDATION
नमस्कार,
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 1 जुलाई के सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.