फ़्रेंच ओपन: जोकोविच ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम, कड़े संघर्ष में सितसिपास को हराया
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ़्रेंच ओपन 2021 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया.
लाइव कवरेज
पाकिस्तान के नए बजट में आम आदमी को क्या मिला?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के नए बजट में आम आदमी को क्या मिला?
पाकिस्तान में हाल ही में उनका सालाना बजट पेश किया गया. जिस तरह भारत में मार्च के महीने में बजट आता है वैसे ही पाकिस्तान में यह जून के महीने में प्रस्तुत किया जाता है.
आख़िर बजट की मोटी-मोटी फाइलें आम आदमी को कितनी समझ में आती हैं. इसी मुद्दे पर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान की यह ख़ास टिप्पणी.
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना अनलॉक: दिल्ली में 50% क्षमता के साथ कल खुलेंगे रेस्त्रां
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली
के अनलॉक की प्रक्रिया के अगले चरण की घोषणा की.
साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह एक सप्ताह के ट्रायल
के आधार पर शुरू हो रहा है और अगरकोरोना संक्रमण
के मामले बढ़ते हैं तो फिर कड़े क़दम उठाए जा सकते हैं.
उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार से दुकानों, मॉल्स और
रेस्टॉरेंट्स पर लगी रोक में ढील दी जाएगी.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दुकानों का खुलने का समय
सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ही रहेगा और रेस्त्रां को खोलने की अनुमति होगी
लेकिन उसमें सिर्फ़ 50% ही लोगों के
जाने की अनुमति होगी.
अब तक दुकानें ऑड-ईवन सिस्टम के तहत खुल रही थीं लेकिन अब सभी
दुकानें सातों दिन खुल सकेंगी.
इमेज स्रोत, Getty Images
हर ज़ोन में केवल एक साप्ताहिक बाज़ार की अनुमति होगी और इसमें भी सिर्फ़ 50 फ़ीसदी वेंडर को ही बाज़ार लगाने की अनुमति होगी.
दिल्ली मेट्रो और सरकारी बसें 50 फ़ीसदी यात्रियों के साथ ही चलेंगी. ऑटो, कैब में सिर्फ़ दो यात्रियों के बैठने की अनुमति होगी.
शादियों और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. साथ ही बेंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, स्विमिंग पूल, पब्लिक पार्क और गार्डन अभी भी बंद रहेंगे.
सिनेमा हॉल, मल्टिप्लेक्स, इंटरटेनमेंट पार्क को भी खोलने की अनुमति फिलहाल नहीं दी गई है. स्कूलों और कॉलेजों का बंद रहना जारी रहेगा.
उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन हुआ
इमेज स्रोत, UttarakhandPMC @ Twitter
उत्तराखंड में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधानसभा में
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया.
उत्तराखंड में कांग्रेस के नेता सूर्यकांत धस्माना ने बीबीसी के सहयोगी पत्रकार ध्रुव मिश्रा को बताया इंदिरा हृदयेश पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गई हुई थी वहीं पर उत्तराखंड सदन में उनका आज सुबह 11:00 बजे हृदय गति रुकने की वजह से देहांत हो गया.
इंदिरा हृदयेश शनिवार को दिल्ली पहुंची थीं.
कुछ समय पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना से उभरी थीं और उनकी
हार्ट संबंधी सर्जरी भी हुई थी. वो उत्तराखंड में हलद्वानी से विधायक थीं.
उत्तरखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर ट्वीट कर के शोक व्यक्त किया है.
उनके निधन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
सिंह रावत ने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
नासा के पहले ‘मेगारॉकेट’ की तस्वीर आई सामने, चांद पर इंसानों को भेजने की दिशा में पहला क़दम
इमेज स्रोत, NASA
इमेज कैप्शन, कोर स्टेज और ट्विन बूस्टर रॉकेट्स स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी से भी ज़्यादा ऊंचे हैं.
नासा ने अपने पहले शक्तिशाली स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) के
रॉकेट को तैयार कर लिया है. ये रॉकेट इसी दशक के भीतर चांद पर इंसानों को ले जाएगा.
शुक्रवार को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर में इंजीनियरों
ने रॉकेट के 65 मीटर
ऊंचे मूल हिस्से को दो छोटे बूस्टर रॉकेटों के बीच फ़िट किया.
ये पहली बार है जब इस विशाल रॉकेट के तीनों हिस्सों को लॉन्च
कंफिग्रेशन में स्थापित किया गया है.
नासा इस साल एसएलएस को उसकी पहली उड़ान पर भेजेगा.
इस मिशन को आर्टेमिस-1 नाम
दिया गया है. इसके तहत एसएलएस अमेरिका की अगली पीढ़ी के क्रू व्हीकल ओरियन को चांद
की तरफ लेकर जाएगा.
हालांकि पहली उड़ान में इंसानों को नहीं भेजा जाएगा. इंजीनियर
2023 में इंसानों को भेजने से पहले रॉकेट और स्पेसशिप
को पूरी तरह परखना चाहते हैं.
स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी से ऊंचे
इमेज स्रोत, NASA
इमेज कैप्शन, विहिकल एसेंबली बिल्डिंग (वीएबी) में कोर स्टेज को खड़ा किया गया
एसएलएस में एक विशाल कोर स्टेज है जिसमें प्रोपेलेंट टैंक और
चार शक्तिशाली इंजन हैं. इसके दोनों तरफ़ दो 54 मीटर
लंबे सॉलिड रॉकेट बूस्टर हैं.
उड़ान के पहले दो मिनट के दौरान ये दोनों बूस्टर रॉकेट ही एसएलएस
को ज़मीन से ऊपर उठने के लिए पर्याप्त शक्ति देते हैं.
इस रॉकेट की कोर स्टेज और दोनों ही सॉलिड रॉकेट बूस्टर स्टेच्यू
ऑफ़ लिबर्टी की बिना पायदान के ऊंचाई से ऊंचे हैं.
शुक्रवार और शनिवार को केनेडी स्पेस सेंटर के इंजीनियरों ने
कोर स्टेज को दोनों सॉलिड रॉकेट बूस्टरों के बीच में एक प्लेटफार्म पर खड़ा किया जिसे
मोबाइल लॉन्चर कहते हैं.
ये स्ट्रक्चर इस समय नासा की विशाल क्यूबॉइड व्हीकल असेंबली
बिल्डिंग (वीएबी) में रखा गया है.
क्या है ग्रीन रन
इमेज स्रोत, NASA
इमेज कैप्शन, उठाए जाने के बाद कोर स्टेज को पूरी तरह घुमाया गया
मोबाइल लॉन्चर के ज़रिए एसएलएस का परीक्षण और मरम्मत की जा सकती
है. इसी के ज़रिए इस विशाल रॉकेट को लॉन्च पैड पर पहुंचाया जाएगा.
इंजीनियरों ने पिछले साल नवंबर में एसएलएस को मोबाइल लॉन्चर
पर रखने का काम शुरू किया था.
जब ये सब किया जा रहा था तब रॉकेट की कोर स्टेज को मिसीसिपी
प्रांत में टेस्ट स्टैंड पर रखा गया था. इस दौरान इसका विस्तृत परीक्षण किया जा रहा
था जिसे ग्रीन रन कहते हैं.
मार्च में कोर स्टेज के इंजनों को आठ मिनट के लिए चालू किया
गया था. ये परीक्षण कामयाब रहा था.
एसएलएस इतने समय के भीतर ही ज़मीन से अंतरिक्ष में पहुंच जाएगा.
ये ग्रीन रन का अंतिम और सबसे ज़रूरी परीक्षण था.
नवीकरण के बाद कोर स्टेज को विशाल नौका के ज़रिए केनेडी स्पेस
सेंटर पहुंचाया गया था.
इमेज स्रोत, NASA
इमेज कैप्शन, आर्टवर्क: नासा वापस चांद पर लौटना चाहता है लेकिन इस बार वहां रहने के लिए
अर्टेमिस-3 1972 में
चांद पर अपोलो-17 की
लैंडिंग के बाद पहला मिशन होगा जिसमें इंसान फिर से चांद पर क़दम रखेगा. ये अगले कुछ
सालों में लॉन्च किया जाएगा.
नासा ने हाल ही में अगली पीढ़ी के मून लैंडर के निर्माण के लिए
स्पेस एक्स को ठेका दिया है. स्पेस एक्स इस काम के लिए अपने स्टारशिप डिज़ाइन को अपना
रही है.
ब्राज़ील: राष्ट्रपति बोलसोनारो पर साओ पाउलो राज्य सरकार ने लगाया जुर्माना
इमेज स्रोत, REUTERS/Amanda Perobelli
ब्राज़ील के साओ पाउलो राज्य की सरकार ने देश के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 552 ब्राज़ीलियन रियाल (क़रीब 108 डॉलर) का जुर्माना लगाया है.
शनिवार को साओ पाउलो में मोटर साइकिल रैली में शिरकत करने पहुंचे बोलसोनारो ने मास्क नहीं लगाया था और वो रैली में लोगों के साथ घुलते-मिलते नज़र आए थे.
रैली के दौरान बोलसोनारो ने कहा कि वो टीका ले चुके लोगों के लिए मास्क पहनने के नियम को हटाने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "जो भी इसका विरोध करता है वो विज्ञान में यकीन नहीं करता. जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगी है उस व्यक्ति से किसी दूसरे को कोरोना संक्रमण नहीं फैल सकता."
हालांकि वैज्ञानिक समुदाय ने इस बात का अब तक समर्थन नहीं किया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति से कोरोना संक्रमण नहीं होता.
स्थानीय सरकार ने बोलसोनारो समेत इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री तार्चिज़ियो गोम्स और एक नेता के बेटे पर भी मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन न करने को लेकर जुर्माना लगाया है.
इस संबंध में अब तक राष्ट्रपति के दफ्तर से कोई जवाब नहीं मिला है.
हालांकि बोलसोनारो पहले भी कई बार कोरोना के कारण लगाई पाबंदियों और मास्क लगाने का विरोध करने के लिए चर्चा में रहे हैं.
इमेज स्रोत, REUTERS/Avener Prado
साओ पाउलो में आयोजित 'एसलरेट फ़ॉर क्राइस्ट'
मोटर साइकिल रैली का नेतृत्व राष्ट्रपति बोलसोनारो कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं लगाया था और ऐसा हेलमेट पहना था जिसमें उनका चेहरा ढंका नहीं था.
बोलसोनारो ब्राज़ील में अगले साल राष्ट्पति चुनावों में एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, इसलिए वो देश में अलग-अलग जगहों पर इस तरह रैलियों में शिरकत कर रहे हैं.
साओ पाउलो में हुई रैली से पहले यहां के गवर्नर ज़ोआओ डोरिया ने कहा था कि अगर राष्ट्रपति ने राज्य में लागू कोविड से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.
राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोरिया, बोलसोनारो के प्रतिद्वंदी हैं.
बताया जाता है कि कोविड-19 से जुड़े नियमों को लेकर बोलसोनारो, जोआओ डोरिया समेत कई राज्यों के गवर्नरों से पहले भी बहस कर चुके हैं.
जॉन्स हॉप्किन्स के कोरोना डैशबोर्ड के अनुसार ब्राज़ील में अब तक कोरोना के कारण 4,86,272 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना से मौतों के मामले में ब्राज़ील में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है. अमेरिका में अब तक कोरोना से मौतों का आंकड़ा 5,99,664 तक पहुंच चुका है.
दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में लगी आग, 52 झुग्गियां हुईं राख़
इमेज स्रोत, @tehseenp
शनिवार देर रात दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाक़े
की एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई जिसके बाद कम से कम 52 झुग्गियां जलकर राख़ हो
गईं. यह इलाक़ा कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नज़दीक है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के
अनुसार, एक वरिष्ठ दमकलकर्मी ने बताया शनिवार रात क़रीब 11.55 बजे दमकल विभाग को
इस घटना की ख़बर मिली थी.
अब तक इस घटना में किसी के
घायल होने की कोई ख़बर नहीं है.
अधिकारियों के मुताबिक़,
सुबह 3 बजे आग पर काबू पा लिया गया.
राजनीतिक विश्लेषक
तहसीन पूनावाला ने देर रात ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं, कई लोग सोशल
मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि यह रोहिंग्या शरणार्थियों की झुग्गी बस्ती थी जिसमें
आग लगी थी. हालांकि, बीबीसी अभी इसकी पुष्टि नहीं करती है.
कोरोना वायरस: 80 हज़ार से अधिक नए मामले, 3303 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 80,834 नए मामलों का पता चला है. इसके अलावा इस दौरान 3,303 लोगों
की मौत भी हुई है.
इन आंकड़ों के बाद देश में कुल संक्रमण के मामले 2.94 करोड़ से अधिक हो गए हैं
जबकि 3.70 लाख से अधिक मौतें हुई हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 25 करोड़ से अधिक लोग
कोरोना वायरस का टीकाकरण करा चुके हैं.
दिग्विजय सिंह के कथित ऑडियो लीक पर जितिन प्रसाद ने कहा- उनके ‘पाकिस्तान समर्थित’ विचार
इमेज स्रोत, Getty Images
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले
जितिन प्रसाद ने शनिवार को ट्वीट करके दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया कि वो ‘पाकिस्तान
समर्थित’ विचारों के लिए जाने जाते हैं.
दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कथित तौर पर एक क्लबहाउस ऑडियो लीक हुआ है जिसमें वो कई
पत्रकारों और नागरिक समाज के लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जब उनसे सवाल पूछा गया कि मोदी सरकार
के हारने के बाद अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो किन मुद्दों पर आगे बढ़ा जाएगा
तो उत्तर में दिग्विजय ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने को कांग्रेस ‘दोबारा से देखेगी.’
जितिन प्रसाद ने ऑडियो को रिट्वीट
करते हुए लिखा, “वो अपने पाकिस्तान समर्थित विचारों के लिए
जाने जाते हैं. इस तरह से वह एक दिन पाकिस्तान के विभाजन के लिए इंदिरा जी की भी
निंदा कर सकते हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिग्विजय सिंह ऑडियो में कह रहे
हैं, “अनुच्छेद
370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को छीनने का फ़ैसला बहुत बड़ा था.
मैं कहना चाहूंगा कि दुखदायी फ़ैसला था और कांग्रेस इस मुद्दे को दोबारा देखेगी.”
इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के
शीर्ष नेता पर आरोप लगाए कि वो ‘पाकिस्तान की भाषा बोलते’ हैं
और भारत के ख़िलाफ़ ज़हर फैला रहे हैं.
कोरोना वैक्सीन पर जी7 में पीएम मोदी ने एक अपील की तो कई देश आए साथ
इमेज स्रोत, Getty Images
जी7 सम्मेलन में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
शनिवार को कोरोना वायरस से वैश्विक रूप से निपटने के लिए ‘वन
अर्थ, वन हेल्थ’ की अपील की. इसके ज़रिए उन्होंने मांग की कि महामारी को देखते हुए जी7 समूह के देश कोविड-19 वैक्सीन की पेटेंट सुरक्षाओं को हटा दे.
आधिकारिक बयान के अनुसार,
पीएम मोदी ने भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए एक वैश्विक साझेदारी, नेतृत्व और समन्वय
की भी मांग की.
उन्होंने कहा कि चुनौतियों से
निपटने के लिए ये लोकतांत्रिक और पारदर्शी समाज की ज़िम्मेदारी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई
लिखता है कि सूत्रों का कहना है कि मोदी की ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ दृष्टिकोण अपनाने की मांग का जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल
ने समर्थन किया है.
सूत्रों का कहना है कि
ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों ने पीएम मोदी की कोरोना वायरस के पेटेंट में छूट
देने की मांग का समर्थन किया है ताकि वैक्सीन उत्पादन में तेज़ी आए.
‘बिल्डिंग
बैक स्ट्रॉन्गर हेल्थ’ नाम के जी7 सत्र
में बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कैसे भारत का पूरा समाज महामारी से लड़ने में
लगा हुआ है और इसके लिए सरकार, उद्योग और नागरिक समाज के हर स्तर पर कोशिशें हुई हैं.
इस दौरान उन्होंने कोविड
से संबंधित तकनीक में पेटेंट छूट के लिए जी7 देशों का समर्थन मांगा.
भारत और दक्षिण अफ़्रीका, पहले ही विश्व व्यापार संगठन में यह प्रस्ताव लेकर जा चुके हैं.
नमस्कार!
बीबीसी हिन्दी
के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव
अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 12 जून, शनिवार के सभी बड़े अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.