महाराष्ट्र में लॉकडाउन अब 15 जून तक, उद्धव बोले- तीसरी लहर की चपेट में आ सकते हैं बच्चे

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बातचीत की. उद्धव ने कहा कि अगले एक पखवाड़े के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, इसराइल की राजनीति में क्या बिन्यामिन नेतन्याहू का दौर ख़त्म होने जा रहा है?

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, EPA

    इसराइल में रविवार का दिन राजनीतिक रूप से बेहद नाटकीय रहा. राजधानी तेल अवीव में नई इसराइली सरकार के गठन की कोशिशें चल रही हैं जिससे बिन्यामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के पद से हटना पड़ सकता है.

    विपक्ष के नेता याइर लापिड धुर दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट के साथ इस सिलसिले में बातचीत कर रहे हैं. याइर लापिड ने ऐसे संकेत दिए हैं कि यामिना पार्टी के साथ उनका समझौता हो सकता है.

    बुधवार तक ऐसा लग रहा था कि याइर लापिड नई गठबंधन सरकार के लिए समझौता कर लेंगे लेकिन अब उनकी किस्मत इस बात पर निर्भर करती है कि पूर्व रक्षा मंत्री नफ्ताली बेनेट उनके साथ सत्ता की साझीदारी को लेकर राजी हैं या नहीं.

    इसे एक 'बदलाव वाली सरकार' के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें दक्षिणपंथी, मध्यमार्गी और वामपंथी दल शामिल हो सकते हैं. नई सरकार के गठन की कोशिशें अगर कामयाब हो गईं तो ये प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की बारह सालों से चली आ रही सरकार के खत्म होने जैसा होगा.

    लेकिन अभी ये कोई मानकर नहीं चल रहा है कि जिस शख़्स ने इसराइल की राजनीति को लंबे समय तक प्रभावित किया है, उसकी संभावना ख़त्म हो गई है.

    भले ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हों और पिछले दो सालों में हुए चार चुनावों में वे एक बार भी निर्णायक जनादेश नहीं हासिल कर सके हों लेकिन राजनीतिक रूप से उनके बच जाने की काबिलियत पर किसी ने भी सवाल नहीं उठाया है.

  2. कोरोना का हवा में फैलने वाला नया वैरिएंट कहां मिला?

    वीडियो कैप्शन, कोरोना का हवा में फैलने वाला नया वैरिएंट कहां मिला?

    ब्रिटेन, ब्राज़ील, दक्षिण अफ़्रीका और भारत के बाद अब वियतनाम में भी कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट की पहचान की ख़बर है.

    वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लॉन्ग ने शनिवार को बताया कि उनके देश में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट पाया गया है.

    यह नया वैरिएंट भारत और ब्रटेन में पाए गए वैरिएंट का मिला-जुला रूप है और हवा के ज़रिए पहले के वैरिएंट्स के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा तेज़ी से फैलता है.

  3. कोरोना काल में सरकार से सवाल पूछने पर हुमा क्या बोलीं?

    वीडियो कैप्शन, कोरोना में सरकार से सवाल पूछने पर हुमा क्या बोलीं?

    अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ दोनों जगह चर्चा में बनी हुई हैं.

    वो कोविड-19 की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए काम कर रही हैं और हाल में उन्होंने 100 बेड का अस्तपताल बनवाने में मदद की है.

    साथ ही अपनी वेब सीरीज़ 'महारानी' को लेकर भी चर्चा में हैं. उन्होंने बीबीसी संवाददाता देवीना गुप्ता से बातचीत की और कई बातें साझा कीं.

  4. लाहौर: मां-बेटियों की जोड़ी और आवाज़ का जादू

    वीडियो कैप्शन, लाहौर: मां-बेटियों की जोड़ी और आवाज़ का जादू

    पाकिस्तान के लाहौर शहर में, दौड़-धूप से अलग शहर के बाहरी इलाके में एक कला संस्थान है जिसका नाम हरसुख है.

    इस संस्थान में महिला कलाकारों का ग्रुप है जिसका नाम हरसखियां हैं. पूर्वी-शास्त्रीय संगीतकार और कथक डांसर बीना जव्वाद और उनकी तीन बेटियां इस ग्रुप की जान हैं.

    इन चारों की अपनी-अपनी अलग पहचान है. लाहौर के हरसुख से देखिए बीबीसी संवाददाता अली काज़मी की यह रिपोर्ट.

  5. ऑस्ट्रेलिया में चूहों का प्लेग, हर तरफ मचाई तबाही

    वीडियो कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया में चूहों का प्लेग, हर तरफ मचाई तबाही

    चूहों के प्लेग ने ऑस्ट्रेलिया में खेती को बर्बाद कर दिया है. इसे अब तक का सबसे बदतर चूहों का प्लेग माना जा रहा है.

    ये चूहे बड़े बैगों में रखे अनाज खा गए और बर्बाद कर दिया है.

    सूखे के बीते कई सालों के बाद मौजूदा हालात चूहों के लिए अनुकूल है. यहां पर्याप्त खाना और नमी है, और शिकारी जानवर कम हैं.

  6. मोदी सरकार के कामकाज पर क्या बोले राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    मोदी सरकार के कामकाज पर राहुल गांधी ने कहा है कि "कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए- सही नीयत, नीति, निश्चय. महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं."

  7. कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार, अशोक गहलोत का केंद्र पर निशाना

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Himanshu Vyas/Hindustan Times via Getty Images

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बढ़ती महँगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

    उन्होंने कहा कि पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम आम जनता को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं.

    गहलोत ने कहा कि कई राज्यों में पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपये प्रति लीटर से भी ज़्यादा हो गई है और इससे लोग परेशान हो रहे हैं.

    उन्होंने कहा, “आम जनता एक तो कोरोना महामारी और घटती कमाई से परेशान है और दूसरी तरफ़ मोदी सरकार महँगाई बढ़ाकर उसकी परेशानी और बढ़ा रही है.”

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता गहलोत ने दावा किया कि केंद्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल और डीज़ल पर लगे टैक्स से होती है.

    उन्होंने कहा, “सरकार को जब पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स घटाकर लोगों को राहत देनी चाहिए तब सरकार ने इसके उलट बजट में इन पर नया टैक्स जोड़ दिया. यही वजह है कि अब महँगाई बेतहाशा बढ़ रही है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार दर्ज की गई.

    मुंबई, भोपाल और जयपुर जैसे शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के लगभग हो गया है.

  8. पाकिस्तान में मीडिया कितना आज़ाद है?

    पत्रकारों की जानी मानी संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की प्रेस फ्रीडम इंडेक्स के अनुसार साल 2020 में भारत और पाकिस्तान में मीडिया की आज़ादी एक जैसी ही देखी गई.

    173 देशों की इस लिस्ट में भारत 142वें और पाकिस्तान 145वें नंबर है.

    क्या ये दोनों पड़ोसी मुल्क अपने पत्रकारों के साथ एक-सा सुलूक करते हैं?

    देखिए इसी मुद्दे पर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान की विशेष टिप्पणी.

    वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में मीडिया कितना आज़ाद है?
  9. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्लैक फंगस से हरियाणा में अब तक 50 मौत, 650 का इलाज जारी: खट्टर

    मनोहर लाल खट्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि राज्य भर में ब्लैक फंगस से 50 लोगों की मौत हुई है और 650 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

    खट्टर ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ''राज्य भर में ब्लैक फंगस के 750 से ज़्यादा मरीज़ हैं. 58 मरीज़ इलाज के बाद ठीक हो गए जबकि 50 मरीज़ों की मौत हुई है और 650 मरीज़ों का इलाज चल रहा है.''

    एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा, ''सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इंजेक्शन की व्यवस्था की है और इलाज में इनका इस्तेमाल किया जा रहा है.''

    खट्टर ने कहा, ''हमें इंजेक्शन की 6,000 शीशियां मिली है. अगले दो दिनों में हमें 2,000 और शीशियां मिल जाएगी जबकि हमने और 5,000 शीशियों के लिए ऑर्डर किया है.''

    इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि सभी सरकारी अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाए.

    प्रदेश में कोरोना के कारण लॉकडाउन सात जून तक बढ़ा दिया गया है. हालांकि दुकानों और मॉल्स को लेकर छूट दी गई है.

    ब्लैक फंगस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  10. भारत अब दूसरों देशों के दबाव में फ़ैसले नहीं लेता: पीएम मोदी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Narendra Modi/Facebook

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि भारत आज दूसरों देशों की सोच और उनके दबाव में नहीं बल्कि अपने संकल्प से चलता है.

    प्रधानमंत्री ने कहा, “यह देखकर हमें गर्व होता है. जब भारत अपने ख़िलाफ़ साज़िश करने वालों को मुँहतोड़ जवाब देता है तो हमारा आत्मविश्वास और बढ़ता है.”

    पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समझौता नहीं करता है और जब हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ती है तो हमें लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना संकट के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी का यह दौर हमारे धैर्य के सीमा की परीक्षा है.

    उन्होंने कहा, “कोरोना महामारी को हराना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है.कोरोना से जंग में केंद्र सरकार राज्यों की हरसंभव कोशिश कर रही है और राज्य सरकारें भी अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने की पूरी कोशिशें कर रही हैं."

    पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वो सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी मानने की बजाय डॉक्टरों की सलाह लें या फिर मंत्रालय या अस्पतालों की वेबसाइट पर दी गई जानकारी पढ़ें.

    उन्होंने कहा कि महामारी में भी किसानों ने रिकॉर्ड फसल का उत्पादन किया है और सरकार ने रिकॉ़र्ड खरीदारी भी की है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कई जगहों पर किसानों को सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक की क़ीमत मिली है.

    मोदी
  11. कर्नाटक में कोरोना की पाबंदियों मेें अभी कोई परिवर्तन नहीं

    कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है, ''हमें 30 जून तक कंटेन्मेंट के नियमों के पालन के लिए भारत सरकार की सामान्य गाइडलाइन्स मिली है. सात जून तक जारी पाबंदियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. कुछ दिनों में मुख्यमंत्री मंत्रियों और विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाएंगे और इसी में कोई फ़ैसला होगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, 31 मई को मॉनसून केरल पहुंच सकता है

    रविवार को अपने ताज़ा पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून इस साल 31 मई को भारत के दक्षिणी समुद्रतट से टकरा सकता है.

    विभाग ने कहा कि मई 31 तारीख तक केरल में मॉनसून के लिए अनुकूल हालात बन सकते हैं.

    बीते महीने मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. मोदी सरकार के सात साल पूरे, कांग्रेस ने बताया देश के लिए 'हानिकारक'

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ODED BALILTY/AFP VIA GETTY IMAGES

    मोदी सरकार को आज सत्ता में आए सात साल पूरे हो गए. इस मौके पर बीजेपी जहाँ जश्न मनाते हुए अपनी उपलब्धियाँ गिना रही है, वहीं विपक्षी पार्टियाँ ख़ासकर कांग्रेस उस पर जमकर हमला बोल रही है..

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर मोदी सरकार को ‘देश के लिए हानिकारक’ बताया.

    उन्होंने महँगाई और बेरोज़गारी का ज़िक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार पछले 73 वर्षों में भारत की ‘सबसे कमज़ोर सरकार’ है.

    सुरजेवाला ने कहा, "देश को एक नाकाम, नाकारा और नासमझ सरकार का बोझ ढोते हुए आज सात साल हो गए. देश भुगत रहा है क्योंकि सात साल में बेरोज़गारी 11.3 फीसदी हो गई. कई प्रांतों में पेट्रोल 100 और सरसो का तेल 200 रुपये पार कर चुका है. ये 73 साल में देश की सबसे कमज़ोर सरकार साबित हुई है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोशल मीडिया पर भी इसकी ख़ासी चर्चा है और ट्विटर पर मोदी सरकार के समर्थन और विरोध दोनों में ही हैशटैग देखने को मिल रहे हैं.

    एक तरफ़ #7YearsOfSeva ट्रेंड कर रहा है तो दूसरी तरफ़ #7yearsOfModiMadeDisaster.

    रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर विप्लव देव, सर्वानंद सोनोवाल और प्रमोद रावत समेत कई बीजेपी नेता ट्वीट करके अलग-अलग क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिना रहे हैं.

    वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, “नफ़रत कमज़ोरों का हथियार और पीएम मोदी पिछले सात साल से इसी का इस्तेमाल कर रहे हैं.”

  14. कोरोना वैक्सीन: जून के लिए 12 करोड़ डोज़ उपलब्ध, केंद्र ने बताया राज्यों को कैसे मिलता है टीका

    वैक्सीन

    इमेज स्रोत, HT/Getty Images

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए जून महीने में वैक्सीन की करीब 12 करोड़ डोज़ उपलब्ध कराई जाएगी.

    प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो के जरिए जारी किए गए बयान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की मई महीने के लिए वैक्सीन की 7,94,05,200 डोज़ मौजूद है.

    बयान में कहा गया है कि भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन का आवंटन कई मानकों के आधार पर करती है.

    जैसे- वहाँ की आबादी कितनी है, वैक्सीन की खपत कितनी है और कितनी वैक्सीन बर्बाद हो रही है यानी कितनी वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

    जून महीने के लिए वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में राज्यों को जानकारी दे दी गई है.

  15. मेहुल चोकसी की नई तस्वीरें आईं सामने, सूजी आँखें और हाथ में चोट

  16. कोरोना: 24 घंटे में 1,65,553 नए मामले, 3,460 लोगों ने गँवाई जान

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Image

    पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 1,65,553 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 3,460 लोगों की मौत हुई है.

    इसी के साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,78,94,800 मामले हो गए हैं जिनमें 21,14,508 एक्टिव मामले हैं.

    इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार पिछले 24 घंटों में 20,63,839 सैंपल्स का कोविड-19 के लिए टेस्ट किया गया.

    कोरोना

    कोविड-19 की चपेट में आकर अब तक कुल 3,25,972 लोगों की मौत हुई है और 2,54,54,320 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं.

    देश में अब तक कुल 21,20,66,614 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

  17. होटलों के कोरोना वैक्सीन पैकेज देने पर ख़फ़ा सरकार, राज्यों को लिखी चिट्ठी

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वो उन संस्थाओं के ख़िलाफ़ क़ानूनी और प्रशासनिक कदम उठाएं जो कोविड-19 के मद्देनज़र जारी किए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके कोरोना टीकाकरण का पैकेज दे रही हैं.

    सरकार ने कहा है कि इसे तुरंत रोका जाना चाहिए.

    इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगानी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है.

    पत्र में कहा गया है, "स्वास्थ्य मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि होटलों के साथ मिल कर कुछ निजी अस्पताल कोविड वैक्सीनेशन पैकेज दे रहे हैं. ये राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन है."

    अपने पत्र में मनोहर अगानी ने लिखा कि सरकारी और निजी के कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर्स के अलावा काम की जगहों और बड़े-बूढ़ों और अक्षम लोगों के लिए घरों में कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्टार होटलों जैसी किसी और जगह पर टीकाकरण करना दिशानिर्देशों का उल्लंघन है इसे तुंरत बंद किया जाना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. वियतनाम में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट जो हवा के ज़रिए तेज़ी से फैलता है

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वियतनाम में कोरोना वायरस का एक ऐसा वैरिएंट पाया गया है जो भारत और ब्रिटेन में पहले पाए गए वैरिएंट्स का मिलाजुला रूप है. अधिकारियों का कहना है कि यह हवा के ज़रिए तेज़ी से फैलता है.

    वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लॉन्ग ने शनिवार को कहा कि कोरोना का ये नया वैरिएंट बहुत ही ख़तरनाक है.

    वायरस हमेशा अपना रूप बदलता है, यानी म्यूटेट करता है. ज़्यादातर वैरिएंट्स बहुत प्रभावी नहीं होते हैं लेकिन कुछ वायरस मेयूटेशन के बाद ज़्यादा संक्रामक हो जाते हैं.

    जनवरी 2020 में कोविड-19 के वायरस की पहचान के बाद से अब तक इसके कई म्यूटेशन्स सामने आ चुके हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार की एक बैठक में कहा, ''वियतनाम में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट मिला है, जो ब्रिटेन और भारत में सबसे पहले मिले वायरस वैरिएंट का मिलाजुला रूप है.''

    वियतनाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा, ''नया वैरिएंट पहले वाले की तुलना में ज़्यादा संक्रामक है. यह हवा में तेज़ी से फैलता है. नए मरीज़ों की जाँच के बाद यह वैरिएंट सामने आया है. इस वायरस का जेनेटिक कोड जल्द उपलब्ध होगा.''

    भारत में पिछले साल अक्टूबर में कोरोना वायरस एक वैरिएंट मिला था. इस वैरिएंट को B.1.617.2 कहा जा रहा है. इसे यूके के कोरोना वैरिएंट B.1.1.7 से ज़्यादा ख़तरनाक बताया जा रहा है.

    रिसर्च के अनुसार फ़ाइज़र और एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन की दो डोज भारत में मिले वायरस वैरिएंट के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा प्रभावी हैं. लेकिन इन वैक्सीन की एक डोज़ इसके ख़िलाफ़ अधिक प्रभावी नहीं है.

    वियतनाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभी तक इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं कि कोरोना वायरस के किसी म्यूटेशन के कारण बड़ी आबादी में गंभीर बीमारी फैली हो.

    कोरोना वायरस के मूल वर्जन को ही ज़्यादा उम्र वालों और पहले से बीमार लोगों के लिए अधिक ख़तरनाक बताया गया है. लेकिन बिना वैक्सीन के वायरस ज़्यादा संक्रामक हो रहा है और इसके कारण ज़्यादा मौतें हो रही हैं.

    वियतनाम में हाल के हफ़्तों में कोरोना के नए मामले तेज़ी से बढ़े हैं. वियतनाम में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक 6,700 से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. लेकिन इनमें से आधा से ज़्यादा मामले इस साल अप्रैल महीने के बाद दर्ज किए गए हैं. कोरोना से अब तक यहां 47 लोगों की मौत हुई है.

  19. सऊदी अरब ने 11 देशों से ट्रैवेल बैन हटाया

    सऊदी अरब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब ने 11 देशों से ट्रैवेल बैन हटा दिया है. इनमें अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं. सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह पाबंदी लगाई थी.

    गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने वहां की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए से 29 मई को कहा कि जिन देशों से ट्रैवल बैन हटाया गया है उन देशों में महामारी की स्थिति को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया है.

    गृह मंत्रालय के अनुसार इन देशों में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है.

    सऊदी ने कुल 20 देशों पर ट्रैवेल बैन लगाया था लेकिन अब 11 देशों पर से ये पाबंदी हटा दी गई है. ये 11 देश हैं- यूएई, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, यूके, स्वीडन, स्विटज़रलैंड, फ़्रांस और जापान. हालांकि इन देशों से भी आने वाले लोगों को क्वॉरंटीन रहना होगा.

    यह फ़ैसला आज यानी 30 मई से लागू हो गया है.

    इस महीने की शुरुआत में सऊदी ने अंतरराष्ट्रीय ट्रैवेल की शुरुआत की थी. सऊदी की राष्ट्रीय एयरलाइंस की सेवाएं कुल 43 अंतरराष्ट्रीय जगहों के लिए बहाल की गई थीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. यहाँ हम आपको सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 29 मई, शनिवार के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.